बिजनौर में अवैध कॉलोनियों पर चला बाबा का बुलडोजर कई कॉलोनी ध्वस्त। बिजनौर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने आज बड़ी कार्रवाई की है। सदर एसडीएम रितु चौधरी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने शहर के कई इलाकों में बुलडोजर चलाकर करीब आधा दर्जन अवैध कॉलोनियों में बने निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि ये कॉलोनियां विनियमित क्षेत्र में बिना लेआउट पास कराए अवैध तरीके से विकसित की जा रही थीं। प्रशासन की यह कार्रवाई शहर के चांदपुर रोड पर फैक्ट्री के पीछे, फेरीलैंड वाटर पार्क के पीछे, फतेहपुर नौआबाद और शहबाजपुर खाना समेत कई स्थानों पर की गई। इस दौरान मौके पर भारी प्रशासनिक टीम मौजूद रही और अवैध रूप से किए गए निर्माणों को बुलडोजर से गिरा दिया गया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम रितु चौधरी के साथ तहसीलदार सदर आशीष सक्सेना, विनियमित क्षेत्र के जेई श्याम बाबू, राजस्व निरीक्षक नरेश चौहान और हल्का लेखपाल प्रीतम सिंह भी मौजूद रहे। प्रशासन के अनुसार इन कॉलोनियों में लोगों को प्लॉट बेच दिए जाते थे, लेकिन बाद में उन्हें नक्शा पास कराने, बिजली कनेक्शन लेने और बैंक से लोन लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए यह कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के बाद अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन का साफ कहना है कि विनियमित क्षेत्र में बिना अनुमति के कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- Post by Bijnor Super News1
- जनपद बिजनौर में पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण व तस्करी करने वाले गिरोह के 08 अभियुत गिरफ्तार।1
- Post by Mayank Daksh Dakshloknews1
- देखिए कैसे 10 लाख की सुपारी वाले डॉक्टर मर्डर केस का सरगना आया पुलिस की गिरफ्त में #Nagina #BijnorCrime #CrimeAlert #UPPolice #BreakingNews1
- बिजनौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के जखीरे का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- धामपुर चीनी मिल में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धामपुर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष धामपुर। 9 मार्च 2026 को धामपुर चीनी मिल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मिल के उपाध्यक्ष निष्काम गुप्ता ने संस्थान में कार्यरत महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेल, हस्ताक्षर पट्टिका तथा फोटो खिंचवाने के लिए विशेष स्थान की व्यवस्था की गई। महिला कर्मचारियों ने गीत-संगीत की प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण और यादगार बना दिया। इस अवसर पर स्मृति यादव, संध्या, कविता, मेघा अधिकारी, कल्पना, कविता रानी, आदर्श रस्तोगी, श्रीमती दुर्गेश कुमारी, रंजना पंत, रीता यादव, ममता शर्मा, सीमा रानी, सविता आदि ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को विशेष बनाया। कार्यक्रम में ओमवीर सिंह, विकास अग्रवाल, सुनील कुमार राणा, अभय शर्मा, सत्यवीर सिंह, विवेक सिंह, शरद गहलौत सहित कई विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं के सम्मान और उनके योगदान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।1
- सांसद से मिला ई-रिक्शा बना मुसीबत! दिव्यांग की दर्दभरी गुहार – कोई सुनने वाला नहीं1
- Post by Bijnor Super News1