logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कंटालिया एवं मारवाड़ जंक्शन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न। मारवाड़ जंक्शन,पाली अधिवेशन में विधायक केसाराम चौधरी ने किया ध्वजारोहण एवं संबोधित। सेवा एवं संस्कार का प्रतीक विद्यालयों में संचालित सहगामी प्रवृत्ति स्काउट एवं गाइड के कार्य कारिणी के पदाधिकारियों, संस्था प्रधान स्काउटर गाइडर प्रभारी शिक्षकों की संगोष्ठी का आयोजन काजल वास किया गया। इस अधिवेशन का शुभारंभ विधायक केसाराम चौधरी द्वारा ध्वजारोहण कर किया। स्थानीय संघ कंटालिया के सचिव चुन्नीलाल चौहान ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में शनिवार को स्काउट गतिविधियों का संचालन किया जाना नितांत आवश्यक है क्योंकि युवा पीढ़ी में सेवा संस्कार नेतृत्व पर्यावरण संरक्षण आपदा प्रबंधन आदि में प्रशिक्षण का सशक्त माध्यम स्काउटींग है। विधायक केसाराम चौधरी व पंचायत समिति मारवाड़ जंक्शन के प्रधान मंगलाराम देवासी का एडीसी घनश्याम सापेला द्वारा साफा व सचिव चुन्नीलाल चौहान द्वारा स्कार्फ पहनाकर बहुमान किया। प्रार्थना,ध्वज फहराया व झण्डा गीत हार्श शू फार्मेशन में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक केसाराम चौधरी ने कहा कि मैं भी बाल्यकाल में स्काउट था। सभी विद्यालय में स्काउटींग से भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनावे तथा सुनागरिक, सेवा संस्कार नेतृत्व के भाव बच्चे में भरना आवश्यक है।मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मारवाड़ जंक्शन मिश्रीलाल बणजारा ने सभी संभागियो को गतिविधियों राज्य सरकार के आदेशानुसार नियमित संचालन करे तथा संस्था प्रधान प्रति माह गतिविधियों का अवलोकन करें। जिला प्रशिक्षण आयुक्त प्रकाशचंद्र सिंगाड़िया ने स्काउट पोशाक का महत्व बताया। नेशनल जंबूरी रोहट के अनुभव साझा किए। चुन्नीलाल चौहान ने बालचर प्रगति ब्यौरा, स्थानीय संघ कंटालिया का आय व्यय लेखा जोखा, रैली आयोजन बाबत विस्तृत वार्ता प्रस्तुत की। रमेश चंद्र भाटी ने युनिट लीडर योग्यता अभिवृद्धि की जानकारी के साथ ही विद्यालय स्काउटीग का महत्व बताया। चंदनमल एडीसी कंटालिया ने छात्रों के हित में समर्पण व स्काउट के जीवन में फायदे बताए।स्थानीय संघ कंटालिया के प्रधान गणपतलाल सोनी ने सभी पीइइओ, संस्था प्रधान स्काउटर गाइडर कार्यकारिणी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को निःस्वार्थ भाव से बच्चों को सुनागरिक बनानें का प्रयास करें। प्रभारी सहायक जिला कमीश्नर स्काउट घनश्याम सापेला, मारवाड़ जंक्शन केएसीबीइओ दुर्गाशंकर, प्रभारी सहायक जिला कमीश्नर गाइड संतोष चितारा, सचिव सुरेश कुमार,पीइइओ आबिद खान, सुरेन्द्र गर्म, महिपाल सिंह,वोराराम चंदनमल, मांगीलाल, प्रताप राम रहिया, मांगीलाल पहेरीया, जगदीश प्रसाद वेद, शक्ति सिंह मेवाडा, भीख सिंह, राजेंद्र ट्रेलर, महेंद्र जाट, हीरालाल चितारा,हीरालाल गर्ग समस्त संस्था प्रधान स्काउटर गाइडर कार्यकारिणी पदाधिकारीयों ने सिरकत की। युनिट लीडर्स व मूक बधिर विद्यालय सिरीयारी के स्काउट्स का बहुमान किया गया। राष्ट्र गान ध्वजावतरण के साथ अधिवेशन संपन्न हुआ

14 hrs ago
user_Dilip singh
Dilip singh
मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
14 hrs ago
9abed36d-2996-4829-9c85-917c2e09a3fc

राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कंटालिया एवं मारवाड़ जंक्शन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न। मारवाड़ जंक्शन,पाली अधिवेशन में विधायक केसाराम चौधरी ने किया ध्वजारोहण एवं संबोधित। सेवा एवं संस्कार का प्रतीक विद्यालयों में संचालित सहगामी प्रवृत्ति स्काउट एवं गाइड के कार्य कारिणी के पदाधिकारियों, संस्था प्रधान स्काउटर गाइडर प्रभारी शिक्षकों की संगोष्ठी का आयोजन काजल वास किया गया। इस अधिवेशन का शुभारंभ विधायक केसाराम चौधरी द्वारा ध्वजारोहण कर किया। स्थानीय संघ कंटालिया के सचिव चुन्नीलाल चौहान ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में शनिवार को स्काउट गतिविधियों का संचालन किया जाना नितांत आवश्यक है क्योंकि युवा पीढ़ी में सेवा संस्कार नेतृत्व पर्यावरण संरक्षण आपदा प्रबंधन आदि में प्रशिक्षण का सशक्त माध्यम स्काउटींग है। विधायक केसाराम चौधरी व पंचायत समिति मारवाड़ जंक्शन के प्रधान मंगलाराम देवासी का एडीसी घनश्याम सापेला द्वारा साफा व सचिव

f58dce06-7aaa-47a6-8ffe-4f3b3160ee41

चुन्नीलाल चौहान द्वारा स्कार्फ पहनाकर बहुमान किया। प्रार्थना,ध्वज फहराया व झण्डा गीत हार्श शू फार्मेशन में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक केसाराम चौधरी ने कहा कि मैं भी बाल्यकाल में स्काउट था। सभी विद्यालय में स्काउटींग से भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनावे तथा सुनागरिक, सेवा संस्कार नेतृत्व के भाव बच्चे में भरना आवश्यक है।मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मारवाड़ जंक्शन मिश्रीलाल बणजारा ने सभी संभागियो को गतिविधियों राज्य सरकार के आदेशानुसार नियमित संचालन करे तथा संस्था प्रधान प्रति माह गतिविधियों का अवलोकन करें। जिला प्रशिक्षण आयुक्त प्रकाशचंद्र सिंगाड़िया ने स्काउट पोशाक का महत्व बताया। नेशनल जंबूरी रोहट के अनुभव साझा किए। चुन्नीलाल चौहान ने बालचर प्रगति ब्यौरा, स्थानीय संघ कंटालिया का आय व्यय लेखा जोखा, रैली आयोजन बाबत विस्तृत वार्ता प्रस्तुत की। रमेश चंद्र भाटी ने युनिट लीडर योग्यता अभिवृद्धि की जानकारी के

साथ ही विद्यालय स्काउटीग का महत्व बताया। चंदनमल एडीसी कंटालिया ने छात्रों के हित में समर्पण व स्काउट के जीवन में फायदे बताए।स्थानीय संघ कंटालिया के प्रधान गणपतलाल सोनी ने सभी पीइइओ, संस्था प्रधान स्काउटर गाइडर कार्यकारिणी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को निःस्वार्थ भाव से बच्चों को सुनागरिक बनानें का प्रयास करें। प्रभारी सहायक जिला कमीश्नर स्काउट घनश्याम सापेला, मारवाड़ जंक्शन केएसीबीइओ दुर्गाशंकर, प्रभारी सहायक जिला कमीश्नर गाइड संतोष चितारा, सचिव सुरेश कुमार,पीइइओ आबिद खान, सुरेन्द्र गर्म, महिपाल सिंह,वोराराम चंदनमल, मांगीलाल, प्रताप राम रहिया, मांगीलाल पहेरीया, जगदीश प्रसाद वेद, शक्ति सिंह मेवाडा, भीख सिंह, राजेंद्र ट्रेलर, महेंद्र जाट, हीरालाल चितारा,हीरालाल गर्ग समस्त संस्था प्रधान स्काउटर गाइडर कार्यकारिणी पदाधिकारीयों ने सिरकत की। युनिट लीडर्स व मूक बधिर विद्यालय सिरीयारी के स्काउट्स का बहुमान किया गया। राष्ट्र गान ध्वजावतरण के साथ अधिवेशन संपन्न हुआ

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अमेरिका से पाली लौटने पर हुआ भव्‍य स्‍वागत: विधायक भीमराज भाटी बोले— 70 साल बाद भी ट्रेन से पानी मिलना बेहद शर्मनाक पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। पाली से कांग्रेस विधायक भीमराज भाटी के अमेरिका दौरे शिकागो, हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी और स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण स्थल से लौटने पर गृह क्षेत्र में उनका जगह-जगह फूल-मालाओं और साफा बंधवाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया से रुबरु होते हुए विधायक भाटी ने पाली के सबसे बड़े दर्द— फैक्ट्रियों के प्रदूषण, बांडी नदी के बंद फाटकों और ट्रेन के जरिए पीने का पानी मंगवाने की लाचारी पर बेहद तीखे और बेबाक सवाल उठाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश की आजादी के इतने साल बाद भी पाली जैसी औद्योगिक नगरी के लोगों को पीने के पानी के लिए ट्रेनों पर निर्भर रहना पड़े, इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। इसके साथ ही, उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए इसके नियंत्रण के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़े कानून बनाए जाने की जोरदार वकालत की।
    4
    अमेरिका से पाली लौटने पर हुआ भव्‍य स्‍वागत: विधायक भीमराज भाटी बोले— 70 साल बाद भी ट्रेन से पानी मिलना बेहद शर्मनाक
पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। पाली से कांग्रेस विधायक भीमराज भाटी के अमेरिका दौरे शिकागो, हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी और स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण स्थल से लौटने पर गृह क्षेत्र में उनका जगह-जगह फूल-मालाओं और साफा बंधवाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया से रुबरु होते हुए विधायक भाटी ने पाली के सबसे बड़े दर्द— फैक्ट्रियों के प्रदूषण, बांडी नदी के बंद फाटकों और ट्रेन के जरिए पीने का पानी मंगवाने की लाचारी पर बेहद तीखे और बेबाक सवाल उठाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश की आजादी के इतने साल बाद भी पाली जैसी औद्योगिक नगरी के लोगों को पीने के पानी के लिए ट्रेनों पर निर्भर रहना पड़े, इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। इसके साथ ही, उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए इसके नियंत्रण के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़े कानून बनाए जाने की जोरदार वकालत की।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • विधायक भाटी शिकोगो से पाली लोटे कांग्रेसीयो ने स्वागत किया पाली विधायक भीमराज भाटी विधानसभा प्रतिनिधि मंडल के साथ पांच दिवसीय यात्रा करने पाली लोटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया
    1
    विधायक भाटी शिकोगो से पाली लोटे कांग्रेसीयो ने स्वागत किया 
पाली विधायक भीमराज भाटी विधानसभा प्रतिनिधि मंडल के साथ पांच दिवसीय यात्रा करने पाली लोटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया
    user_शरद भाटी
    शरद भाटी
    पाली, पाली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • खाटूश्याम के दर्शनों के लिए निकली द्वितीय डाक निशान यात्रा, श्रद्धालुओं का जगह-जगह हुआ स्वागत पाली शहर के नागा बाबा बगेची से बुधवार सुबह श्याम सेवक मित्र मंडल के तत्वावधान में द्वितीय डाक निशान यात्रा श्रद्धापूर्वक रवाना हुई। यात्रा से पूर्व संतों के सान्निध्य में विधि-विधान से निशान की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालु भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच खाटूश्यामजी के लिए रवाना हुए। निशान यात्रा शहर के गांधी मूर्ति, अंबेडकर सर्किल, सूरजपोल सर्किल, नहर पुलिया और नया गांव सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया और यात्रा में शामिल भक्तों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने बताया कि श्रद्धालु खाटूश्यामजी के दर्शन कर परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। डाक निशान यात्रा लगभग 34 से 36 घंटे में पूरी होने की संभावना है। यात्रा की व्यवस्थाओं में मनोज मोटवानी, करण घारू, मुकेश आडवाणी, महावीर गिरी गोस्वामी, जयंत अरोड़ा, सोनू परिहार और अर्जुन गहलोत सहित श्याम सेवक मित्र मंडल के कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
    2
    खाटूश्याम के दर्शनों के लिए निकली द्वितीय डाक निशान यात्रा, 
श्रद्धालुओं का जगह-जगह हुआ स्वागत
पाली शहर के नागा बाबा बगेची से बुधवार सुबह श्याम सेवक मित्र मंडल के तत्वावधान में द्वितीय डाक निशान यात्रा श्रद्धापूर्वक रवाना हुई। यात्रा से पूर्व संतों के सान्निध्य में विधि-विधान से निशान की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालु भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच खाटूश्यामजी के लिए रवाना हुए।
निशान यात्रा शहर के गांधी मूर्ति, अंबेडकर सर्किल, सूरजपोल सर्किल, नहर पुलिया और नया गांव सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया और यात्रा में शामिल भक्तों का उत्साहवर्धन किया।
आयोजकों ने बताया कि श्रद्धालु खाटूश्यामजी के दर्शन कर परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। डाक निशान यात्रा लगभग 34 से 36 घंटे में पूरी होने की संभावना है।
यात्रा की व्यवस्थाओं में मनोज मोटवानी, करण घारू, मुकेश आडवाणी, महावीर गिरी गोस्वामी, जयंत अरोड़ा, सोनू परिहार और अर्जुन गहलोत सहित श्याम सेवक मित्र मंडल के कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • पाली शहर के खारा बेरा घोसी वाडा के पास रहने वाले परेशान पाली शहर के बीचों बीच खारा बेरा घोसी वाडा सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास रहने वाले दुखी हैं साथ ही सफाई कर्मी भी गाड़ियों को लाकर पार्किंग कर के चले जाते हैं और सफाई कर्मियों को कचरा उठाना निकालना मुश्किल होता है लेकिन यह सब अपनी आदत से मजबूर हैं आम जन के मार्ग को बंद करना दोनों तरफ से गाड़ियां खड़ी रहती है और स्कूल के बच्चे बच्चियां या स्कूल की गाड़ियां हों सभी को कष्ट देखना पड़ता है नगर परिषद 2 काम करे एक नो पार्किंग का बोर्ड लगा दे और कचरा डालने पर कानूनी कार्यवाही होगी कैमरा लगा दे न गंदगी होगी न मार्ग अवरुद्ध होगा जनता के हित की बात करें कोई देखने वाला नहीं वीडियो के अंदर देखा जा सकता है रात्रि के 8 बजे से सुबह के 11 बजे तक मार्ग को बंद कर देते हैं गाड़ी वाले जो कि यहां पे रहने वालों की कोई गाड़ी नहीं है अलग अलग मोहल्ले वाले अपनी गाड़ियां खड़ी कर के चले जाते हैं
    2
    पाली शहर के  खारा बेरा घोसी वाडा के पास रहने वाले परेशान
पाली शहर के बीचों बीच खारा बेरा घोसी वाडा सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास रहने वाले दुखी हैं साथ ही सफाई कर्मी भी गाड़ियों को लाकर पार्किंग कर के चले जाते हैं और सफाई कर्मियों को कचरा उठाना निकालना मुश्किल होता है लेकिन यह सब अपनी आदत से मजबूर हैं आम जन के मार्ग को बंद करना दोनों तरफ से गाड़ियां खड़ी रहती है और स्कूल के बच्चे बच्चियां या स्कूल की गाड़ियां हों सभी को कष्ट देखना पड़ता है 
नगर परिषद 2 काम करे एक नो पार्किंग का बोर्ड लगा दे और कचरा डालने पर कानूनी कार्यवाही होगी कैमरा लगा दे न गंदगी होगी न मार्ग अवरुद्ध होगा 
जनता के हित की बात करें कोई देखने वाला नहीं वीडियो के अंदर देखा जा सकता है रात्रि के 8 बजे से सुबह के 11 बजे तक मार्ग को बंद कर देते हैं गाड़ी वाले जो कि यहां पे रहने वालों की कोई गाड़ी नहीं है अलग अलग मोहल्ले वाले अपनी गाड़ियां खड़ी कर के चले जाते हैं
    user_Moh. Sajid
    Moh. Sajid
    NGO Worker पाली, पाली, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    1 day ago
  • सीआई की कनपटी पर लगी गोली: SI से कहा- गाड़ी तैयार रखो, आ रहा हूं; वर्दी पहनते समय सर्विस रिवाल्वर से हुआ फायर.. भीलवाड़ा शहर के सदर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह अपने घर पर लहूलुहान हालत में मिले l
    1
    सीआई की कनपटी पर लगी गोली: SI से कहा- गाड़ी तैयार रखो, आ रहा हूं; वर्दी पहनते समय सर्विस रिवाल्वर से हुआ फायर.. भीलवाड़ा शहर के सदर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह अपने घर पर लहूलुहान हालत में मिले l
    user_Prahalad singh
    Prahalad singh
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.