logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमेरिका से पाली लौटने पर हुआ भव्‍य स्‍वागत: विधायक भीमराज भाटी बोले— 70 साल बाद भी ट्रेन से पानी मिलना बेहद शर्मनाक पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। पाली से कांग्रेस विधायक भीमराज भाटी के अमेरिका दौरे शिकागो, हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी और स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण स्थल से लौटने पर गृह क्षेत्र में उनका जगह-जगह फूल-मालाओं और साफा बंधवाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया से रुबरु होते हुए विधायक भाटी ने पाली के सबसे बड़े दर्द— फैक्ट्रियों के प्रदूषण, बांडी नदी के बंद फाटकों और ट्रेन के जरिए पीने का पानी मंगवाने की लाचारी पर बेहद तीखे और बेबाक सवाल उठाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश की आजादी के इतने साल बाद भी पाली जैसी औद्योगिक नगरी के लोगों को पीने के पानी के लिए ट्रेनों पर निर्भर रहना पड़े, इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। इसके साथ ही, उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए इसके नियंत्रण के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़े कानून बनाए जाने की जोरदार वकालत की।

16 hrs ago
user_Manish Rathore
Manish Rathore
Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
16 hrs ago

अमेरिका से पाली लौटने पर हुआ भव्‍य स्‍वागत: विधायक भीमराज भाटी बोले— 70 साल बाद भी ट्रेन से पानी मिलना बेहद शर्मनाक पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। पाली से कांग्रेस विधायक भीमराज भाटी के अमेरिका दौरे शिकागो, हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी और स्वामी विवेकानंद के

ऐतिहासिक भाषण स्थल से लौटने पर गृह क्षेत्र में उनका जगह-जगह फूल-मालाओं और साफा बंधवाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया से रुबरु होते हुए विधायक भाटी ने पाली के सबसे बड़े दर्द— फैक्ट्रियों के प्रदूषण, बांडी नदी के बंद फाटकों और ट्रेन

के जरिए पीने का पानी मंगवाने की लाचारी पर बेहद तीखे और बेबाक सवाल उठाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश की आजादी के इतने साल बाद भी पाली जैसी औद्योगिक नगरी के लोगों को पीने के पानी के लिए ट्रेनों पर निर्भर

रहना पड़े, इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। इसके साथ ही, उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए इसके नियंत्रण के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़े कानून बनाए जाने की जोरदार वकालत की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रक्षाबंधन पर पाली शहर में राखियों की धूम: सांवरिया राखी हाउस एवं पवनदीप फैन्सी स्टोर पर सजा आकर्षक कलेक्शन ​पाली। आगामी त्योहारों और रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए पाली शहर के व्यापारिक केंद्र सुरजपोल स्थित आशापुरा मार्केट में 'सांवरिया राखी हाउस' एवं 'पवनदीप फैन्सी स्टोर' पर राखियों और फैन्सी सामानों की विशाल एवं नई वैरायटी उपलब्ध कराई गई है। ​दुकान संचालकों द्वारा होलसेल एवं रिटेल (थोक व खुदरा) दोनों ही स्तर पर ग्राहकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। ​प्रमुख विशेषताएं और विशेष आकर्षण: ​राखियों का विशाल कलेक्शन: बच्चों के लिए कार्टून व लाइट वाली राखियां, भाइयों के लिए फैंसी रेशमी धागे, ज़री, कुंदन, ब्रेसलेट एवं चांदी-लुक वाली आकर्षक राखियां उपलब्ध हैं। ​लुंबा एवं फैंसी सेट: भाभियों के लिए एक से बढ़कर एक डिजाइनर लुंबा सेट और राजस्थानी ट्रेडिशनल वेरायटी की भरमार। ​फैन्सी एवं कॉस्मेटिक आइटम्स: पवनदीप फैन्सी स्टोर पर महिलाओं और युवतियों के लिए लेटेस्ट फैन्सी चूड़ियां, गिफ्ट आइटम्स एवं सौंदर्य प्रसाधन की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। ​उचित एवं किफायती दाम: होलसेल व्यापारियों से लेकर आम ग्राहकों (रिटेल) तक के लिए सभी उत्पाद बेहद किफायती और वाजिब दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ​प्रतिष्ठान विवरण एवं संपर्क जानकारी: ​प्रतिष्ठान का नाम: सांवरिया राखी हाउस (होलसेल & रिटेल) एवं पवनदीप फैन्सी स्टोर ​स्थान: आशापुरा मार्केट, सुरजपोल, पाली (राजस्थान) ​प्रोप्राइटर / संपर्क सूत्र: भीकमचंद लखारा एवं आशीष (अंकित) लखारा ​संचालकों ने पाली शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी ग्राहकों को अपनी मनपसंद राखियां और फैन्सी सामान खरीदने के लिए एक बार अवश्य पधारने का आमंत्रण दिया है।
    1
    रक्षाबंधन पर पाली शहर में राखियों की धूम: सांवरिया राखी हाउस एवं पवनदीप फैन्सी स्टोर पर सजा आकर्षक कलेक्शन
​पाली। आगामी त्योहारों और रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए पाली शहर के व्यापारिक केंद्र सुरजपोल स्थित आशापुरा मार्केट में 'सांवरिया राखी हाउस' एवं 'पवनदीप फैन्सी स्टोर' पर राखियों और फैन्सी सामानों की विशाल एवं नई वैरायटी उपलब्ध कराई गई है।  
​दुकान संचालकों द्वारा होलसेल एवं रिटेल (थोक व खुदरा) दोनों ही स्तर पर ग्राहकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
​प्रमुख विशेषताएं और विशेष आकर्षण:
​राखियों का विशाल कलेक्शन: बच्चों के लिए कार्टून व लाइट वाली राखियां, भाइयों के लिए फैंसी रेशमी धागे, ज़री, कुंदन, ब्रेसलेट एवं चांदी-लुक वाली आकर्षक राखियां उपलब्ध हैं।
​लुंबा एवं फैंसी सेट: भाभियों के लिए एक से बढ़कर एक डिजाइनर लुंबा सेट और राजस्थानी ट्रेडिशनल वेरायटी की भरमार।
​फैन्सी एवं कॉस्मेटिक आइटम्स: पवनदीप फैन्सी स्टोर पर महिलाओं और युवतियों के लिए लेटेस्ट फैन्सी चूड़ियां, गिफ्ट आइटम्स एवं सौंदर्य प्रसाधन की विस्तृत रेंज उपलब्ध है।
​उचित एवं किफायती दाम: होलसेल व्यापारियों से लेकर आम ग्राहकों (रिटेल) तक के लिए सभी उत्पाद बेहद किफायती और वाजिब दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।  
​प्रतिष्ठान विवरण एवं संपर्क जानकारी:
​प्रतिष्ठान का नाम: सांवरिया राखी हाउस (होलसेल & रिटेल) एवं पवनदीप फैन्सी स्टोर
​स्थान: आशापुरा मार्केट, सुरजपोल, पाली (राजस्थान)
  
​प्रोप्राइटर / संपर्क सूत्र: भीकमचंद लखारा एवं आशीष (अंकित) लखारा
​संचालकों ने पाली शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी ग्राहकों को अपनी मनपसंद राखियां और फैन्सी सामान खरीदने के लिए एक बार अवश्य पधारने का आमंत्रण दिया है।
    user_दीपान्शु चौहान
    दीपान्शु चौहान
    Local News Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • पाली मैं पिपलेश्वर महादेव मंदिर में आरती के समय दर्शन देते हैं नाग देवता पाली कालेज रोड स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में आरती के समय नजर आते एक साथ तीन नाग देवता
    1
    पाली मैं पिपलेश्वर महादेव मंदिर में आरती के समय दर्शन देते हैं नाग देवता 
पाली कालेज रोड स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में आरती के समय नजर आते एक साथ तीन नाग देवता
    user_शरद भाटी
    शरद भाटी
    पाली, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत एएनएम प्रशिक्षण केंद्र पाली में निबंध व पोस्टर प्रतियोगिताओं से गूंजा ‘माँ के दूध का महत्व’ का संदेश *मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित, विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित, छह माह तक केवल स्तनपान का दिया संदेश* पाली,ब्युरो चीफ़ मनीष राठौड़। विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को एएनएम प्रशिक्षण केंद्र पाली में प्रशिक्षु छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्तनपान के महत्व के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा भावी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को स्तनपान संबंधी वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक जानकारी से सशक्त करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु छात्राओं ने रचनात्मक पोस्टरों, विचारोत्तेजक निबंधों और जागरूकता संदेशों के माध्यम से स्तनपान के स्वास्थ्य लाभ, कुपोषण की रोकथाम और शिशु के समुचित विकास में माँ के दूध की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं का उत्साह और सहभागिता उल्लेखनीय रही। सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने अपने संदेश में कहा कि माँ का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम, सुरक्षित एवं संपूर्ण आहार है। उन्होंने कहा कि जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान प्रारंभ करना तथा शिशु के पहले छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाना उसके स्वस्थ शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि स्तनपान से शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, संक्रमण का खतरा कम होता है और कुपोषण की संभावना भी घटती है। एडिशनल सीएमएचओ डॉ. जीत कुमार गुर्जर ने कहा कि विश्व स्तनपान सप्ताह केवल एक औपचारिक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, जागरूक एवं कुपोषण-मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से समाज में स्तनपान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है और माताओं को शिशु के पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी प्राप्त होती है। छात्राओं को दी व्यवहारिक एवं वैज्ञानिक जानकारी कार्यक्रम में एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य पारसमल कुमावत तथा प्रशिक्षक भूपेंद्र कुमार, कमल किशोर गहलोत एवं महेंद्र प्रजापत उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को स्तनपान की सही तकनीक, जन्म के तुरंत बाद स्तनपान शुरू करने, शिशु को पहले छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने, पूरक आहार प्रारंभ करने के उचित समय तथा स्तनपान से माँ और शिशु दोनों को होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आरसीएचओ डॉ विजेंद्रपाल सिंह चुंडावत ने बताया कि स्तनपान न केवल शिशु के पोषण और विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि इससे मातृ स्वास्थ्य में भी सुधार होता है तथा कई स्वास्थ्य जटिलताओं के जोखिम को कम करने में सहायता मिलती है। डिप्टी सीएमएचओ डॉ वेदांत गर्ग ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में रेखा ने प्रथम, कंचन चौधरी ने द्वितीय, अंतिमा तृतीय तथा कोमल चौरड़िया ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में मिताली राज व ग्रुप ने प्रथम, नीतू सुथार व ग्रुप ने द्वितीय, बबीता व ग्रुप ने तृतीय तथा ऋतु कंवर व ग्रुप ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रशिक्षु छात्राओं से अपील की गई कि वे स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में समाज के प्रत्येक परिवार तक स्तनपान के महत्व का संदेश पहुँचाएँ और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में अपनी सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभाएँ।
    2
    विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत एएनएम प्रशिक्षण केंद्र पाली में निबंध व पोस्टर प्रतियोगिताओं से गूंजा ‘माँ के दूध का महत्व’ का संदेश
*मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित, विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित, छह माह तक केवल स्तनपान का दिया संदेश*
पाली,ब्युरो चीफ़ मनीष राठौड़। विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को एएनएम प्रशिक्षण केंद्र पाली में प्रशिक्षु छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्तनपान के महत्व के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा भावी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को स्तनपान संबंधी वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक जानकारी से सशक्त करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु छात्राओं ने रचनात्मक पोस्टरों, विचारोत्तेजक निबंधों और जागरूकता संदेशों के माध्यम से स्तनपान के स्वास्थ्य लाभ, कुपोषण की रोकथाम और शिशु के समुचित विकास में माँ के दूध की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं का उत्साह और सहभागिता उल्लेखनीय रही।
सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने अपने संदेश में कहा कि माँ का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम, सुरक्षित एवं संपूर्ण आहार है। उन्होंने कहा कि जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान प्रारंभ करना तथा शिशु के पहले छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाना उसके स्वस्थ शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि स्तनपान से शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, संक्रमण का खतरा कम होता है और कुपोषण की संभावना भी घटती है।
एडिशनल सीएमएचओ डॉ. जीत कुमार गुर्जर ने कहा कि विश्व स्तनपान सप्ताह केवल एक औपचारिक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, जागरूक एवं कुपोषण-मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से समाज में स्तनपान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है और माताओं को शिशु के पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी प्राप्त होती है।
छात्राओं को दी व्यवहारिक एवं वैज्ञानिक जानकारी
कार्यक्रम में एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य पारसमल कुमावत तथा प्रशिक्षक भूपेंद्र कुमार, कमल किशोर गहलोत एवं महेंद्र प्रजापत उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को स्तनपान की सही तकनीक, जन्म के तुरंत बाद स्तनपान शुरू करने, शिशु को पहले छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने, पूरक आहार प्रारंभ करने के उचित समय तथा स्तनपान से माँ और शिशु दोनों को होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
आरसीएचओ डॉ विजेंद्रपाल सिंह चुंडावत ने बताया कि स्तनपान न केवल शिशु के पोषण और विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि इससे मातृ स्वास्थ्य में भी सुधार होता है तथा कई स्वास्थ्य जटिलताओं के जोखिम को कम करने में सहायता मिलती है। डिप्टी सीएमएचओ डॉ वेदांत गर्ग ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में रेखा ने प्रथम, कंचन चौधरी ने द्वितीय, अंतिमा तृतीय तथा कोमल चौरड़िया ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में मिताली राज व ग्रुप ने प्रथम, नीतू सुथार व ग्रुप ने द्वितीय, बबीता व ग्रुप ने तृतीय तथा ऋतु कंवर व ग्रुप ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रशिक्षु छात्राओं से अपील की गई कि वे स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में समाज के प्रत्येक परिवार तक स्तनपान के महत्व का संदेश पहुँचाएँ और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में अपनी सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभाएँ।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • विधायक भाटी का जमकर किया स्वागत NCL में रखा पानी,प्रदूषण का मुद्दा पाली। अमेरिका के शिकागो में आयोजित एनसीएल (NCL) कार्यक्रम में भाग लेकर पाली लौटने पर पाली विधायक भीमराज भाटी का कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक भाटी ने कहा कि पाली शहर की पेयजल समस्या और औद्योगिक प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दों को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि शहर की इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और संबंधित स्तर पर प्रभावी पहल की जाएगी। पाली आगमन पर समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं साफा बांधकर विधायक का अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। विधायक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पाली के विकास और जनहित के मुद्दों को हर स्तर पर मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
    3
    विधायक भाटी का जमकर किया स्वागत
NCL में रखा पानी,प्रदूषण का मुद्दा
पाली।
अमेरिका के शिकागो में आयोजित एनसीएल (NCL) कार्यक्रम में भाग लेकर पाली लौटने पर पाली विधायक भीमराज भाटी का कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक भाटी ने कहा कि पाली शहर की पेयजल समस्या और औद्योगिक प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दों को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि शहर की इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और संबंधित स्तर पर प्रभावी पहल की जाएगी।
पाली आगमन पर समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं साफा बांधकर विधायक का अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। विधायक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पाली के विकास और जनहित के मुद्दों को हर स्तर पर मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • पाली शहर के खारा बेरा घोसी वाडा के पास रहने वाले परेशान पाली शहर के बीचों बीच खारा बेरा घोसी वाडा सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास रहने वाले दुखी हैं साथ ही सफाई कर्मी भी गाड़ियों को लाकर पार्किंग कर के चले जाते हैं और सफाई कर्मियों को कचरा उठाना निकालना मुश्किल होता है लेकिन यह सब अपनी आदत से मजबूर हैं आम जन के मार्ग को बंद करना दोनों तरफ से गाड़ियां खड़ी रहती है और स्कूल के बच्चे बच्चियां या स्कूल की गाड़ियां हों सभी को कष्ट देखना पड़ता है नगर परिषद 2 काम करे एक नो पार्किंग का बोर्ड लगा दे और कचरा डालने पर कानूनी कार्यवाही होगी कैमरा लगा दे न गंदगी होगी न मार्ग अवरुद्ध होगा जनता के हित की बात करें कोई देखने वाला नहीं वीडियो के अंदर देखा जा सकता है रात्रि के 8 बजे से सुबह के 11 बजे तक मार्ग को बंद कर देते हैं गाड़ी वाले जो कि यहां पे रहने वालों की कोई गाड़ी नहीं है अलग अलग मोहल्ले वाले अपनी गाड़ियां खड़ी कर के चले जाते हैं
    2
    पाली शहर के  खारा बेरा घोसी वाडा के पास रहने वाले परेशान
पाली शहर के बीचों बीच खारा बेरा घोसी वाडा सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास रहने वाले दुखी हैं साथ ही सफाई कर्मी भी गाड़ियों को लाकर पार्किंग कर के चले जाते हैं और सफाई कर्मियों को कचरा उठाना निकालना मुश्किल होता है लेकिन यह सब अपनी आदत से मजबूर हैं आम जन के मार्ग को बंद करना दोनों तरफ से गाड़ियां खड़ी रहती है और स्कूल के बच्चे बच्चियां या स्कूल की गाड़ियां हों सभी को कष्ट देखना पड़ता है 
नगर परिषद 2 काम करे एक नो पार्किंग का बोर्ड लगा दे और कचरा डालने पर कानूनी कार्यवाही होगी कैमरा लगा दे न गंदगी होगी न मार्ग अवरुद्ध होगा 
जनता के हित की बात करें कोई देखने वाला नहीं वीडियो के अंदर देखा जा सकता है रात्रि के 8 बजे से सुबह के 11 बजे तक मार्ग को बंद कर देते हैं गाड़ी वाले जो कि यहां पे रहने वालों की कोई गाड़ी नहीं है अलग अलग मोहल्ले वाले अपनी गाड़ियां खड़ी कर के चले जाते हैं
    user_Moh. Sajid
    Moh. Sajid
    NGO Worker पाली, पाली, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कंटालिया एवं मारवाड़ जंक्शन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न। मारवाड़ जंक्शन,पाली अधिवेशन में विधायक केसाराम चौधरी ने किया ध्वजारोहण एवं संबोधित। सेवा एवं संस्कार का प्रतीक विद्यालयों में संचालित सहगामी प्रवृत्ति स्काउट एवं गाइड के कार्य कारिणी के पदाधिकारियों, संस्था प्रधान स्काउटर गाइडर प्रभारी शिक्षकों की संगोष्ठी का आयोजन काजल वास किया गया। इस अधिवेशन का शुभारंभ विधायक केसाराम चौधरी द्वारा ध्वजारोहण कर किया। स्थानीय संघ कंटालिया के सचिव चुन्नीलाल चौहान ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में शनिवार को स्काउट गतिविधियों का संचालन किया जाना नितांत आवश्यक है क्योंकि युवा पीढ़ी में सेवा संस्कार नेतृत्व पर्यावरण संरक्षण आपदा प्रबंधन आदि में प्रशिक्षण का सशक्त माध्यम स्काउटींग है। विधायक केसाराम चौधरी व पंचायत समिति मारवाड़ जंक्शन के प्रधान मंगलाराम देवासी का एडीसी घनश्याम सापेला द्वारा साफा व सचिव चुन्नीलाल चौहान द्वारा स्कार्फ पहनाकर बहुमान किया। प्रार्थना,ध्वज फहराया व झण्डा गीत हार्श शू फार्मेशन में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक केसाराम चौधरी ने कहा कि मैं भी बाल्यकाल में स्काउट था। सभी विद्यालय में स्काउटींग से भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनावे तथा सुनागरिक, सेवा संस्कार नेतृत्व के भाव बच्चे में भरना आवश्यक है।मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मारवाड़ जंक्शन मिश्रीलाल बणजारा ने सभी संभागियो को गतिविधियों राज्य सरकार के आदेशानुसार नियमित संचालन करे तथा संस्था प्रधान प्रति माह गतिविधियों का अवलोकन करें। जिला प्रशिक्षण आयुक्त प्रकाशचंद्र सिंगाड़िया ने स्काउट पोशाक का महत्व बताया। नेशनल जंबूरी रोहट के अनुभव साझा किए। चुन्नीलाल चौहान ने बालचर प्रगति ब्यौरा, स्थानीय संघ कंटालिया का आय व्यय लेखा जोखा, रैली आयोजन बाबत विस्तृत वार्ता प्रस्तुत की। रमेश चंद्र भाटी ने युनिट लीडर योग्यता अभिवृद्धि की जानकारी के साथ ही विद्यालय स्काउटीग का महत्व बताया। चंदनमल एडीसी कंटालिया ने छात्रों के हित में समर्पण व स्काउट के जीवन में फायदे बताए।स्थानीय संघ कंटालिया के प्रधान गणपतलाल सोनी ने सभी पीइइओ, संस्था प्रधान स्काउटर गाइडर कार्यकारिणी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को निःस्वार्थ भाव से बच्चों को सुनागरिक बनानें का प्रयास करें। प्रभारी सहायक जिला कमीश्नर स्काउट घनश्याम सापेला, मारवाड़ जंक्शन केएसीबीइओ दुर्गाशंकर, प्रभारी सहायक जिला कमीश्नर गाइड संतोष चितारा, सचिव सुरेश कुमार,पीइइओ आबिद खान, सुरेन्द्र गर्म, महिपाल सिंह,वोराराम चंदनमल, मांगीलाल, प्रताप राम रहिया, मांगीलाल पहेरीया, जगदीश प्रसाद वेद, शक्ति सिंह मेवाडा, भीख सिंह, राजेंद्र ट्रेलर, महेंद्र जाट, हीरालाल चितारा,हीरालाल गर्ग समस्त संस्था प्रधान स्काउटर गाइडर कार्यकारिणी पदाधिकारीयों ने सिरकत की। युनिट लीडर्स व मूक बधिर विद्यालय सिरीयारी के स्काउट्स का बहुमान किया गया। राष्ट्र गान ध्वजावतरण के साथ अधिवेशन संपन्न हुआ
    3
    राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कंटालिया एवं मारवाड़ जंक्शन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न।
मारवाड़ जंक्शन,पाली
अधिवेशन में विधायक  केसाराम चौधरी ने किया ध्वजारोहण एवं संबोधित। 
सेवा एवं संस्कार का प्रतीक विद्यालयों में संचालित
सहगामी प्रवृत्ति स्काउट एवं गाइड के कार्य कारिणी के पदाधिकारियों, संस्था प्रधान स्काउटर गाइडर प्रभारी शिक्षकों की संगोष्ठी का आयोजन काजल वास किया गया। इस अधिवेशन का शुभारंभ विधायक केसाराम चौधरी द्वारा ध्वजारोहण कर किया। स्थानीय संघ कंटालिया के सचिव चुन्नीलाल चौहान ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में शनिवार को स्काउट गतिविधियों का संचालन किया जाना नितांत आवश्यक है क्योंकि युवा पीढ़ी में सेवा संस्कार नेतृत्व पर्यावरण संरक्षण आपदा प्रबंधन आदि में प्रशिक्षण का सशक्त माध्यम स्काउटींग है। विधायक केसाराम चौधरी व पंचायत समिति मारवाड़ जंक्शन के प्रधान मंगलाराम देवासी का एडीसी घनश्याम सापेला द्वारा साफा व सचिव चुन्नीलाल चौहान द्वारा स्कार्फ पहनाकर बहुमान किया। प्रार्थना,ध्वज फहराया व झण्डा गीत हार्श शू फार्मेशन में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक केसाराम चौधरी ने कहा कि मैं भी बाल्यकाल में स्काउट था। सभी विद्यालय में स्काउटींग से भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनावे तथा सुनागरिक, सेवा संस्कार नेतृत्व के भाव बच्चे में भरना आवश्यक है।मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मारवाड़ जंक्शन मिश्रीलाल बणजारा ने सभी संभागियो को गतिविधियों राज्य सरकार के आदेशानुसार नियमित संचालन करे तथा संस्था प्रधान प्रति माह गतिविधियों का अवलोकन करें। जिला प्रशिक्षण आयुक्त प्रकाशचंद्र सिंगाड़िया ने स्काउट पोशाक का महत्व बताया। नेशनल जंबूरी रोहट के अनुभव साझा किए। चुन्नीलाल चौहान ने बालचर प्रगति ब्यौरा, स्थानीय संघ कंटालिया का आय व्यय लेखा जोखा, रैली आयोजन बाबत विस्तृत वार्ता प्रस्तुत की। रमेश चंद्र भाटी ने युनिट लीडर योग्यता अभिवृद्धि की जानकारी के साथ ही विद्यालय स्काउटीग का महत्व बताया। चंदनमल एडीसी कंटालिया ने छात्रों के हित में समर्पण व स्काउट के जीवन में फायदे बताए।स्थानीय संघ कंटालिया के प्रधान गणपतलाल सोनी ने सभी पीइइओ, संस्था प्रधान स्काउटर गाइडर कार्यकारिणी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को निःस्वार्थ भाव से बच्चों को सुनागरिक बनानें का प्रयास करें। प्रभारी सहायक जिला कमीश्नर स्काउट घनश्याम सापेला, मारवाड़ जंक्शन केएसीबीइओ दुर्गाशंकर, प्रभारी सहायक जिला कमीश्नर गाइड संतोष चितारा, सचिव सुरेश कुमार,पीइइओ आबिद खान, सुरेन्द्र गर्म, महिपाल सिंह,वोराराम चंदनमल, मांगीलाल, प्रताप राम रहिया,  मांगीलाल पहेरीया, जगदीश प्रसाद वेद, शक्ति सिंह मेवाडा, भीख सिंह, राजेंद्र ट्रेलर, महेंद्र जाट, हीरालाल चितारा,हीरालाल गर्ग समस्त संस्था प्रधान स्काउटर गाइडर कार्यकारिणी पदाधिकारीयों ने सिरकत की। युनिट लीडर्स व मूक बधिर विद्यालय सिरीयारी के स्काउट्स का बहुमान किया गया। राष्ट्र गान ध्वजावतरण के साथ अधिवेशन संपन्न हुआ
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • अमेरिका से पाली लौटने पर हुआ भव्‍य स्‍वागत: विधायक भीमराज भाटी बोले— 70 साल बाद भी ट्रेन से पानी मिलना बेहद शर्मनाक पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। पाली से कांग्रेस विधायक भीमराज भाटी के अमेरिका दौरे शिकागो, हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी और स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण स्थल से लौटने पर गृह क्षेत्र में उनका जगह-जगह फूल-मालाओं और साफा बंधवाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया से रुबरु होते हुए विधायक भाटी ने पाली के सबसे बड़े दर्द— फैक्ट्रियों के प्रदूषण, बांडी नदी के बंद फाटकों और ट्रेन के जरिए पीने का पानी मंगवाने की लाचारी पर बेहद तीखे और बेबाक सवाल उठाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश की आजादी के इतने साल बाद भी पाली जैसी औद्योगिक नगरी के लोगों को पीने के पानी के लिए ट्रेनों पर निर्भर रहना पड़े, इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। इसके साथ ही, उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए इसके नियंत्रण के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़े कानून बनाए जाने की जोरदार वकालत की।
    4
    अमेरिका से पाली लौटने पर हुआ भव्‍य स्‍वागत: विधायक भीमराज भाटी बोले— 70 साल बाद भी ट्रेन से पानी मिलना बेहद शर्मनाक
पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। पाली से कांग्रेस विधायक भीमराज भाटी के अमेरिका दौरे शिकागो, हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी और स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण स्थल से लौटने पर गृह क्षेत्र में उनका जगह-जगह फूल-मालाओं और साफा बंधवाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया से रुबरु होते हुए विधायक भाटी ने पाली के सबसे बड़े दर्द— फैक्ट्रियों के प्रदूषण, बांडी नदी के बंद फाटकों और ट्रेन के जरिए पीने का पानी मंगवाने की लाचारी पर बेहद तीखे और बेबाक सवाल उठाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश की आजादी के इतने साल बाद भी पाली जैसी औद्योगिक नगरी के लोगों को पीने के पानी के लिए ट्रेनों पर निर्भर रहना पड़े, इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। इसके साथ ही, उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए इसके नियंत्रण के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़े कानून बनाए जाने की जोरदार वकालत की।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.