पल्लू का पूरा गांव में ट्रैक्टर से हुई दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत गेहूं कटाई के दौरान हादसा, मौके पर ही तोड़ा दम दैनिक अम्बरीष नगरी अंबाह। थाना क्षेत्र के रिठोरा पंचायत अंतर्गत पल्लू का पूरा गांव में रविवार को गेहूं कटाई के दौरान हुई दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार बड़ापुरा पोरसा निवासी जितेंद्र सिंह तोमर (18) रविवार को अपने मामा के गांव पल्लू का पूरा आया हुआ था और खेत में गेहूं कटाई के कार्य में लगा हुआ था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे काम के दौरान अचानक ट्रैक्टर से हुई दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने मौके पर ही कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता दूसरे प्रांत में ड्राइवर का कार्य करते हैं, जिनके आने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पल्लू का पूरा गांव में ट्रैक्टर से हुई दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत गेहूं कटाई के दौरान हादसा, मौके पर ही तोड़ा दम दैनिक अम्बरीष नगरी अंबाह। थाना क्षेत्र के रिठोरा पंचायत अंतर्गत पल्लू का पूरा गांव में रविवार को गेहूं कटाई के दौरान हुई दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार बड़ापुरा पोरसा निवासी जितेंद्र सिंह तोमर (18) रविवार को अपने मामा के गांव पल्लू का पूरा आया हुआ था और खेत में गेहूं कटाई के कार्य में लगा हुआ था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे काम के दौरान अचानक ट्रैक्टर से हुई दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने मौके पर ही कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता दूसरे प्रांत में ड्राइवर का कार्य करते हैं, जिनके आने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
- अंबाह -- 6 अप्रैल 2010 को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने सी.आर.पी.एफ. के जवानों पर हमला किया, जिसमें 76 जवान शहीद हो गए थे। यह हमला उस समय हुआ जब जवान रोड ओपनिंग के लिए निकले थे और खाना खाने के लिए रुके थे। नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया और 76 जवान वीरगति को प्राप्त हुए । आज का दिन भारत को कभी भी नहीं भूलना चाहिए। शांति काल में यह सबसे बड़ी क्षति थी। इन बलिदानियों की याद में अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के सभी सेवकों एवं महात्मा लोचन दास वार्ड - 3 अंबाह नगर विकास प्रस्फुटन समिति ने श्वेता पब्लिक स्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जिसमें सभी छात्रों ने बलिदानियों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मोन रखा साथ ही अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के तत्वाधान में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की बी.एस.डब्ल्यू. एवं एम.एस.डब्ल्यू. के छात्र-छात्राओं ने भी शहीद हुए सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मोन धारण किया। अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तोमर ने इस घटना से सभी को अवगत कराया जिससे वहां उपस्थित सभी लोग की आंखें नम हुई । इस मौके पर अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तोमर प्रदेश सचिव विनेंद्र सिंह तोमर एवं संघ के सभी सेवक , अंबाह जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह सखवार , मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अंबाह ब्लॉक समन्वय रामकेश सिंह सिकरवार,सी.एम.सी.एल.डी.पी. के सभी परामर्शदाता , नवांकुर संस्था से डॉ.लाल सिंह किरार, सुरेन्द्र छारी और प्रस्फुटन समितियो के सदस्य तथा छात्र-छात्रा भारी संख्या में उपस्थित रहे शहीद जवानों के राज्य निम्नलिखित हैं: - उत्तर प्रदेश -42 जवान - उत्तराखंड -6जवान - बिहार के -6 जवान - राजस्थान -4 जवान - तमिलनाडु -3 जवान - हरियाणा -2 जवान - छत्तीसगढ़ -2 जवान - ओडिशा -2 जवान - महाराष्ट्र -1 जवान - कर्नाटक -1 जवान - दिल्ली -1 जवान - असम -1 जवान - केरल -1 जवान - पश्चिम बंगाल -1 जवान - आंध्र प्रदेश -1 जवान शहीद जवानों में डिप्टी कमांडेंट और असिसटेंट कमांडेंट भी शामिल थे।2
- Post by Banti shrivas1
- Post by Mayaram uchchariya1
- मैहर जिले के अमदरा थाना इलाके के कई ढाबा में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम की छापेमारी बताया जा रहा कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा डीजल-पेट्रोल जप्त। कलेक्टर रानी बाटड़ और पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह की अगुवाई में हुई कार्यवाही #reels #reelsinstagram1
- PM Shri Narendra Modi witnessed unmatched energy in Barpeta, Assam. The massive crowd and enthusiasm of the people clearly show that the hattrick is confirmed. Watch.1
- फतेहाबाद से संवाददाता कासिम मलिक भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया फतेहाबाद: नगर मंडल द्वारा भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री सत्यप्रकाश लोधी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ एवं पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। मुख्य अतिथि सत्यप्रकाश लोधी ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और संघर्ष का उत्सव है। उन्होंने कहा कि पार्टी आज पूरे देश में अपने स्थापना दिवस को पुराने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मना रही है, जो संगठन की नींव हैं। भाजपा ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता शल्या ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां जनकल्याणकारी हैं और आम जनता को सीधा लाभ पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण के कारण ही पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है और विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि रविप्रकाश शल्या, राजेश कुशवाहा, बालेश गुप्ता, अबकेश गोलस, रामलखन दीक्षित, निक्की पाराशर, विपुल लोहिया, नरेंद्र बघेल, अतुल कुमार गुप्ता, रेनू अनवारिया, आरती गुप्ता, तुलसी निहारिका, सुरेन्द्र सिंह, करतार सिंह, चन्द्रभान सिंह, छुटैल बघेल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।3
- धौलपुर में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ) द्वारा पोषण ट्रैकर सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग उपनिदेशक भूपेश गर्ग को ज्ञापन सौंपा गया। संघ की उमा राजपूत ने बताया कि आंगनबाड़ी एवं आशा कर्मचारी संघ के प्रदेश सह प्रभारी महेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगों को रखा गया। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि जब तक केंद्र सरकार संगठन को वार्ता के लिए आमंत्रित नहीं करती, तब तक पोषण ट्रैकर का कार्य बंद रखा जाएगा। साथ ही अन्य समस्याओं से भी उपनिदेशक को अवगत कराया गया। इस दौरान वरिष्ठ नेता राजेंद्र मोहन श्रीवास्तव, रामजीलाल गुर्जर एवं जिला अध्यक्ष सरिता बंसल ने भी कहा कि वार्ता होने तक पोषण ट्रैकर बंद रखने का निर्णय जारी रहेगा। कार्यक्रम में सरोज चंदेल, गायत्री श्रीवास्तव, सुनीता, सीमा कुमारी, सर्वेश शर्मा, सीमा शर्मा, लक्ष्मी, रेखा, शशि, मेनका, गोलवती, शिक्षा, सुरभि कमठान, माया, रजनी, यासमीन, सीता रजक, संध्या, शबाना, अमरीन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन ने सभी परियोजनाओं में ज्ञापन देने का निर्णय भी लिया है। अंत में उपनिदेशक भूपेश गर्ग ने समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।3
- धौलपुर । आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ) द्वारा पोषण ट्रैकर सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग उपनिदेशक भूपेश गर्ग को ज्ञापन सौंपा । संघ की उमा राजपूत ने बताया कि आंगनबाड़ी एवं आशा कर्मचारी संघ के प्रदेश सह प्रभारी महेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगों को रखा गया। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि जब तक केंद्र सरकार संगठन को वार्ता के लिए आमंत्रित नहीं करती, तब तक पोषण ट्रैकर का कार्य बंद रखा जाएगा। साथ ही अन्य समस्याओं से भी उपनिदेशक को अवगत कराया गया। इस दौरान वरिष्ठ नेता राजेंद्र मोहन श्रीवास्तव, रामजीलाल गुर्जर एवं जिला अध्यक्ष सरिता बंसल ने कहा कि वार्ता होने तक पोषण ट्रैकर बंद रखने का निर्णय जारी रहेगा। कार्यक्रम में सरोज चंदेल, गायत्री श्रीवास्तव, सुनीता, सीमा कुमारी, सर्वेश शर्मा, सीमा शर्मा, लक्ष्मी, रेखा, शशि, मेनका, गोलवती, शिक्षा, सुरभि कमठान, माया, रजनी, यासमीन, सीता रजक, संध्या, शबाना, अमरीन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन ने सभी परियोजनाओं में ज्ञापन देने का निर्णय भी लिया है। अंत में उपनिदेशक भूपेश गर्ग ने समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।4