कबाड़ी में बेचने पहुंचे तो खुला चोरी का राज, 4 गिरफ्तार बेवरती के गौठान शेड व डामर प्लांट से उड़ाई थीं मोटर मशीनें, 5 मशीनें और ब्रेजा कार बरामद; 5.50 लाख का माल जब्त कांकेर। बेवरती के गौठान शेड और डामर प्लांट से मोटर मशीन चोरी करने वाले गिरोह का सिटी कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है। चोरी का सामान कबाड़ी के यहां खपाने पहुंचे चार आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पांच मोटर मशीनें और वारदात में इस्तेमाल ब्रेजा कार बरामद की गई है। जब्त सामान की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार ग्राम बेवरती निवासी विष्णु राम नेताम ने गौठान शेड में लगी मोटर मशीनों की चोरी की रिपोर्ट थाना कांकेर में दर्ज कराई थी। मामले में अपराध क्रमांक 324/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2), 331(4) में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध चोरी की मोटर मशीनों को कबाड़ी दुकान में बेचने के लिए माकड़ी क्षेत्र में पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान सुक्कु राम सोरी (55), प्रताप सिंह ठाकुर (60), सुरेश पटेल (35) और बलराम यादव (32) के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने 8 सितंबर को डामर प्लांट से मोटर मशीनें चोरी करने की बात बताई। इसके बाद उनकी निशानदेही पर स्वास्तिक, किसान, पावर और मैक्सवेल कंपनी की पांच मोटर मशीनें बरामद की गईं। चोरी में इस्तेमाल सफेद रंग की ब्रेजा कार क्रमांक CG 26 E 7100 भी पुलिस ने जब्त कर ली। एक राय होकर दिया वारदात को अंजाम पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों द्वारा एक राय होकर अपराध करना पाए जाने पर मामले में धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, उप निरीक्षक रामेश्वर चतुर्वेदी, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, प्रधान आरक्षक कौशल साहू और आरक्षक ईश्वर साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अपील: कांकेर पुलिस ने आमजन से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। सूचना अपराधिक हेल्पलाइन 94791-55125 पर दी जा सकती है। पुलिस ने सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखने की बात कही है।

- NH 930-करहीभदर के पास अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस @ देखिए पूरा विस्तृत खबर बस पलटने के बाद सवार सभी यात्रियों के मध्य अफरा तफरी का माहौल बन गया। बस मे लगभग 35 से अधिक यात्री सवार होने की जानकारी है जिसमे 25 से अधिक यात्रियो के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद तत्काल गुरुर एवं बालोद पुलिस तथा यातायात पुलिस के बल भी मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया गया। बालोद एवं गुरुर मुख्यालय से पांच अलग अलग एंबुलेंस की टीम को बुलाया गया। घायलो को उपचार के लिए बालोद जिला अस्पताल तथा गुरुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की सूचना है।1
- भिलाई हथखोज में मियूरा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी में प्लेट बैंडिंग मशीन का रोलर गिरने से मजदूर की मौत। स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़/दुर्ग-भिलाई, 19 सितंबर 2026 दुर्ग जिले के भिलाई हैवी इंडस्ट्रियल एरिया हथखोज स्थित मियूरा इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (स्थानीय रूप से मयुरा कंपनी के नाम से जानी जाने वाली) में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लेट बैंडिंग मशीन का रोलर अचानक गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की जानकारी नाम: चंद्रशेखर सिंह उम्र: 46 से 55 वर्ष (रिपोर्ट्स में भिन्नता) निवासी: बिहार परिवार: चार बच्चों के पिता काम: कंपनी में पिछले 7-8 वर्षों से कार्यरत। मैटेरियल हैंडलिंग और मशीन से जुड़े काम में लगे थे। हादसा कैसे हुआ? शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे काम के दौरान प्लेट बैंडिंग मशीन का भारी रोलर अचानक गिर पड़ा और चंद्रशेखर सिंह की चपेट में आ गया। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी मजदूरों ने उन्हें तुरंत बीएम शाह अस्पताल, शास्त्री नगर सुपेला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव फिलहाल अस्पताल में रखा गया है। कंपनी और मालिक कंपनी: मियूरा इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड पता: प्लॉट नंबर 22-H और 22-I, हैवी इंडस्ट्रियल एरिया, हथखोज, भिलाई मैनेजिंग डायरेक्टर: गौरव हिमतसिंगका बाद की घटनाएं हादसे की खबर फैलते ही कंपनी गेट के बाहर मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने उन्हें घटना की जानकारी तुरंत नहीं दी। परिजनों ने उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। मजदूरों ने कहा कि भारी मशीनरी के साथ काम करते समय पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। पुलिस कार्रवाई पुरानी भिलाई पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस घटना के कारणों, मशीन की स्थिति और सुरक्षा मानकों की जांच कर रही है। यह घटना भिलाई के औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूर सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल खड़े करती है। (स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़) मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- रायपुर में अनोखी गणपति बप्पा के पंडाल जो कि आज के gen-z ने भगवान बप्पा से मांगी मदद.....1
- राजिम महानदी तट पर अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ भागे माफिया गरियाबंद / राजिम - राजिम महानदी तट पर चल रहे अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने आज बड़ी छापामार कार्रवाई की है। खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया। छापा मारने पहुंची टीम को देखकर माफिया अपने ट्रैक्टर और ट्रालियां छोड़कर मौके से फरार हो गए।जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई राजिम के समीप ग्राम पितईबंद नर्सरी क्षेत्र में की गई, जहां वर्षों से अवैध रेत खनन का कारोबार बेखौफ चल रहा था। रेत माफिया पर्यावरण के नियमों को पूरी तरह से ताक पर रखकर महानदी तट से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर रहे थे। इससे न केवल नदी के अस्तित्व को खतरा पैदा हो रहा था, बल्कि शासन को भी राजस्व का भारी नुकसान हो रहा था। सबसे गंभीर बात यह है कि रेत माफिया नर्सरी क्षेत्र में लगे हजारों पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर अवैध खनन कर रहे थे। इससे पर्यावरण को अपूरणीय क्षति पहुंच रही थी। नर्सरी को उजाड़कर वहां गहरे गड्ढे खोदे जा रहे थे, जिससे वन विभाग की संपत्ति को भी नुकसान हो रहा था। आज सुबह जैसे ही प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, तो खनन कर रहे माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई। कई माफिया ट्रैक्टर से ट्राली को पलट कर और ट्रैक्टर छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। टीम ने मौके से दर्जनों ट्रैक्टर और ट्रालियों को जप्त किया है। जप्त वाहनों को थाने लाया जा रहा है और उनके मालिकों की पतासाजी की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। ग्रामीणों का कहना था कि पितईबंद नर्सरी में लंबे समय से अवैध खनन चल रहा था, जिसकी शिकायत कई बार की गई थी, लेकिन माफियाओं के हौसले बुलंद थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि अवैध रेत खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।4
- प्रतिभाओं को अगर मिले सुविधा मेडल की लगेगी लाइन कुश्ती का खेल राजधानी रायपुर की बालिकाएं कुश्ती में अपना दम दिखा रही है लेकिन सुविधाओं के अभाव में खेल में फर्क पड़ रहा है राज्य सरकार के द्वारा इन्हें सुविधा उपलब्ध कराया जाना आने वाले समय के लिए काफी बेहतर हो सकता है1
- दुकान में घुसा अजगर, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू , दुलना एनिकेट के पास नर्सरी में ले जाकर सुरक्षित छोड़ा नवापारा-राजिम। रायपुर रोड स्थित सिटी व्हील्स अशोक लीलैंड दुकान में बीती रात एक अजगर के घुस आने से कुछ देर के लिए लोगों में कौतूहल का माहौल बन गया। दुकान में अजगर को घुसते हुए कुछ लोगों ने देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल दुकान मालिक को फोन के माध्यम से दी गई। दुकान संचालक ने मामले की जानकारी सर्प मित्र जग्गू यादव को दी। सूचना मिलते ही जग्गू यादव सुबह मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान उन्होंने लोगों से सर्पों को नुकसान नहीं पहुंचाने तथा उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की अपील की। रेस्क्यू किए गए अजगर को बाद में सुरक्षित प्राकृतिक स्थान दुलना एनिकेट के पास नर्सरी में छोड़ दिया गया। इस घटना के दौरान लोगों ने सर्प मित्र जग्गू यादव के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि सर्प पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और बिना छेड़छाड़ किए उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ना ही उचित है।रेस्क्यू के दौरान संजय साहू, ठाकुरदास, लक्ष्मण सिंह, सूर्येश साहू, रोशन साहू, अभिषेक शर्मा, यशवंत सोनवानी, मुकेश जैन एवं विजय जैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। घटना के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।1
- के सी जी जिले मे अल्पवर्षा से सूखे जैसे हालात का आरोप, सैकड़ों किसान जिला मुख्यालय पहुंचे; कलेक्टर नहीं मिले तो गेट पर चस्पा किया ज्ञापन, के सी जी जिले मे अल्पवर्षा से सूखे जैसे हालात का आरोप, सैकड़ों किसान जिला मुख्यालय पहुंचे; कलेक्टर नहीं मिले तो गेट पर चस्पा किया ज्ञापन, 19 सितंबर को बता दे की जिले में अल्पवर्षा से सूखे जैसे हालात का आरोप लगाते हुए शनिवार को जिला किसान संघ के बैनर तले सैकड़ों किसान जिला मुख्यालय पहुंचे। किसानों ने कलेक्ट्रेट के सामने घंटों बैठकर कलेक्टर का इंतजार किया। कलेक्टर के नहीं पहुंचने पर किसानों ने जिला मुख्यालय के गेट पर ही अपना ज्ञापन चस्पा कर दिया। किसानों का कहना है कि जिले में पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेती प्रभावित हुई है और कई क्षेत्रों में अकाल जैसे हालात बन रहे हैं। किसानों ने जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है। इसके अलावा सिंचाई के लिए 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने और बिजली कटौती बंद करने की मांग रखी गई। किसानों ने सिंचाई समस्या के स्थायी समाधान के लिए देवास मॉडल लागू करने की भी मांग की है। किसानों ने प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि तय समय में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो किसान उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।1
- ओ नीले अंबर वाले तेरे भी खेल भी निराले निले पिले थागो से1
- पखांजूर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा 19 सितम्बर दोपहर 12 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार,पखांजूर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने और,दुष्कर्म के आरोप में राजेश सरकार उम्र 27 वर्ष पिता सुबल सरकार, निवासी पीव्ही 75 भवानीपुर, थाना बांदे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर धमकी भी दी थी। परिजनों की रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में धारा 137(2), 64, 64(2)(m), 351(2) BNS एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से पकड़ा। नाबालिग बालिका को भी दस्तयाब कर लिया गया। और आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कार्रवाई एसपी निखिल राखेचा, एएसपी राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन, एसडीओपी कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी तेज कुमार वर्मा के नेतृत्व में की गई।1