एक घर में एसी में हुए धमाके के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई दिल्ली में एक बार फिर दर्दनाक अग्निकांड ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। राजधानी के एक घर में एसी में हुए धमाके के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और प्रशासन से इस घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल, पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं। शुरुआती जांच में एसी ब्लास्ट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। इस हादसे ने एक बार फिर घरों में सुरक्षा व्यवस्था और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जरूरत को उजागर कर दिया है।

- ड्रोन, एंटी ड्रोन आने के बाद युद्ध में फाइटर एयरक्राफ्ट का क्या भविष्य? क्या ड्रोन और एयर मिसाइल फाईटर एयरक्राफ्ट को रिप्लेस कर सकते हैं? जानिए ग्रुप कैप्टन प्रेमवीर सिंह और रक्षा विशेषज्ञ अर्जुन अय्यर से.... राजपथ न्यूज़ पर....1
- दिल्ली से संवाददाता Rajni Gupta की रिपोर्ट खबर अपडेट राजधानी दिल्ली के सबसे व्यस्त चांदनी चौक के 3796 चावड़ी बाजार में चौथी मंजिल पर बने टीन शेड पर लगी भीषण आग जो देखते देखते तीसरी मंजिल के विपुल गोयल के निवास पहुंच गई जहां मकान में 10 से ज्यादा लोग रहते थे तीसरी मंजिल से लगभग 10 लोगों का परिवार सकुशल निकल गया है समय रहते दमकल विभाग को इतना कर दी गई आठ से ज्यादा गाड़ियां दमकल विभाग की मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में जुट गई और तत्परता काम आई और 10 आदमियों की जान बचा ली गई आज ने अभी भी भयंकर रूप ले रखा है स्क्रिप्ट में से मुझे थंबनेल बनाकर दो1
- बिलासपुर सेवक सभा पं दिल्ली से महासचिव मोहिन्दर सिंह डोगरा जी ने बताया कि एक जागरण में हिमाचल प्रदेश के गांव झम्बोला में श्री गोग्गा जाहर वीर जी एवं श्री बाबा बालक नाथ जी महाराज का जन्म व गुणगान किया गया।1
- पंकज श्रीवास्तव और ओम प्रकाश के राष्ट्रीय संगठन मंत्री का दायित्व संभालने से हिन्दू महासभा की राजनीति में नये युग का सूत्रपात - बी एन तिवारी नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा के के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने रिक्त पड़े राष्ट्रीय संगठन मंत्री के दो पदों पर नियुक्ति कर दी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के राय बरेली जनपद से पंकज श्रीवास्तव और मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जनपद से ओम प्रकाश को राष्ट्रीय संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा है। दोनों पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी होने के साथ ही दोनों पदाधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से अपना दायित्व संभाल लिया है। यह जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में दी। बी एन तिवारी ने जारी बयान में बताया कि 13 नवंबर 2025 की राष्ट्रीय कार्यसमिति नई दिल्ली बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री महामंडलेश्वर ललितानंद जी महाराज के प्रस्ताव पर हिन्दू महासभा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने और संगठनात्मक कार्यों को विस्तार देने के लिए राष्ट्रीय कार्यसमिति ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के पद का सृजन करते हुए संगठन मंत्री के चार पदों की व्यवस्था पर सर्वसम्मत्ति से स्वीकृति प्रदान की थी। राजस्थान के पवन शर्मा पहले से ही संगठन मंत्री का दायित्व संभाल रहे हैं। हैदराबाद के आनंद कुमार को गत माह राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुनेठा जी अनुशंसा पर संगठन मंत्री मनोनीत किया गया था। शेष दो रिक्त पदों पर नियुक्तियों के साथ ही हिन्दू महासभा में अब चार संगठन मंत्री अस्तित्व में आ गए हैं। बी एन तिवारी ने कहा कि हिन्दू महासभा के 111 वर्षों की राजनीतिक यात्रा में पहली बार चार संगठन मंत्री ने दायित्व संभाला है, जो हिन्दू महासभा की राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात है। जारी बयान के अनुसार पंकज श्रीवास्तव और ओम प्रकाश ने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री महामंडलेश्वर ललितानंद जी महाराज, राष्ट्रीय धर्माचार्य प्रमुख जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी मंगलानंद जी महाराज, राष्ट्रीय धर्माचार्य सहप्रमुख चंद्र शेखर भट्ट सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार प्रकट करते हुए हिन्दू महासभा की नीतियों के साथ जाति पाती की करो बिदाई हिन्दू हिन्दू भाई और हिन्दू राष्ट्र निर्माण का संदेश जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बी एन तिवारी ने बताया कि ओम प्रकाश को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मध्य प्रदेश अध्यक्ष रोहित दूबे और पंकज श्रीवास्तव को अयोध्या के वरिष्ठ हिन्दू महासभा नेता अजय सिन्हा की अनुशंसा पर मनोनीत किया गया है। पंकज श्रीवास्तव इससे पहले हिन्दू समाज पार्टी से भी जुड़े रहे हैं।1
- Post by Bharat1
- Post by सफाई सैनिक न्यूज़1
- Odisha से एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक जिंदा व्यक्ति को बाइक से कुचलते हुए देखा जा रहा है। इस घटना ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।1
- Post by BHARAT TODAY NEWS1