logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अनुसुइया आश्रम की स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ विशाल भंडारा हमीरपुर। सुमेरपुर के गायत्री तपोभूमि में अनुसुईया आश्रम के स्थापना पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम के महंत स्वामी नरायणानंद महाराज ने बताया कि वर्ष 1963 में ब्रह्मलीन संत स्वामी शिवानंद महाराज ने बैशाख पूर्णिमा पर त्रिशूल पूजन करके आश्रम की स्थापना करके भंडारा कराया था। तब से प्रत्येक वर्ष आश्रम की स्थापना पर भंडारे का आयोजन कराया जाता है। इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन कराया जाता है। इस वर्ष भी विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। भंडारे में कस्बा सहित आसपास के गांवों में आए हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे को सफल बनाने में सपा नेता अजय उर्फ कल्लू यादव, बहोरीलाल गुप्ता, शंभू गुप्ता, संतोष कुशवाहा, प्रेम शंकर यादव, हरेराम श्रीवास्तव, छोटू सिंह, भुन्नी यादव, राम भजन आदि ने मौजूद रहकर सहयोग प्रदान किया।

6 hrs ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

अनुसुइया आश्रम की स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ विशाल भंडारा हमीरपुर। सुमेरपुर के गायत्री तपोभूमि में अनुसुईया आश्रम के स्थापना पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम के महंत स्वामी नरायणानंद महाराज ने बताया कि वर्ष 1963 में ब्रह्मलीन संत स्वामी शिवानंद महाराज ने बैशाख पूर्णिमा पर त्रिशूल पूजन करके आश्रम की स्थापना करके भंडारा कराया था। तब से प्रत्येक वर्ष आश्रम की स्थापना पर भंडारे का आयोजन कराया जाता है। इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन कराया जाता है। इस वर्ष भी विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। भंडारे में कस्बा सहित आसपास के गांवों में आए हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे को सफल बनाने में सपा नेता अजय उर्फ कल्लू यादव, बहोरीलाल गुप्ता, शंभू गुप्ता, संतोष कुशवाहा, प्रेम शंकर यादव, हरेराम श्रीवास्तव, छोटू सिंह, भुन्नी यादव, राम भजन आदि ने मौजूद रहकर सहयोग प्रदान किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर। बिवांर थाना क्षेत्र के करगांव मैं एक शराबी युवक द्वारा अक्सर परेशान करने व मारपीट करने की शिकायत पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की है। करगांव के लखन सविता ने तहरीर देकर बताया कि रंजिश के चलते गांव का रवींद्र श्रीवास शराब के नशे में अक्सर अभद्रता कर हंगामा मचाता रहता है। उसके दरवाजे के पास से निकलते वक्त उसने डंडे से मारपीट की और जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गया। सुबह नशे में उसके दरवाजे की कुंडी को तोड़कर अभद्रता कर हंगामा मचाने लगा तो डायल 112 को बुलाते ही भाग गया। एस‌आई प्रेम प्रकाश ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद शराबी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    1
    हमीरपुर। बिवांर थाना क्षेत्र के करगांव मैं एक शराबी युवक द्वारा अक्सर परेशान करने व मारपीट करने की शिकायत पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की है।
करगांव के लखन सविता ने तहरीर देकर बताया कि रंजिश के चलते गांव का रवींद्र श्रीवास शराब के नशे में अक्सर अभद्रता कर हंगामा मचाता रहता है। उसके दरवाजे के पास से निकलते वक्त उसने डंडे से मारपीट की और जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गया। सुबह नशे में उसके दरवाजे की कुंडी को तोड़कर अभद्रता कर हंगामा मचाने लगा तो डायल 112 को बुलाते ही भाग गया। एस‌आई प्रेम प्रकाश ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद शराबी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by तत्काल न्यूज MR prajapati
    1
    Post by तत्काल न्यूज MR prajapati
    user_तत्काल न्यूज MR prajapati
    तत्काल न्यूज MR prajapati
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कानपुर घाटमपुर, विधायक सरोज कुरील ने बुधवार को घाटमपुर विधानसभा के ग्राम बेहटा और गिरसी में दो नए नलकूपों का शुभारंभ किया। बताया कि इन नलकूपों के किसानों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। इनकी लागत 40 लाख रुपए है।
    1
    कानपुर घाटमपुर, विधायक सरोज कुरील ने बुधवार को घाटमपुर विधानसभा के ग्राम बेहटा और गिरसी में दो नए नलकूपों का शुभारंभ किया। 
बताया कि इन नलकूपों के किसानों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। इनकी लागत 40 लाख रुपए है।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रिपोर्टर शुभम साहू कानपुर। कानपुर शहर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । जिसमें तीन युवक के युवक को थप्पड़ और बेल्टों से बुरी तरह से पीट रहे हैं। वायरल वीडियो में बैक ग्राउंड में शराब कि दुकान कैंटीन लिखा दिख रहा है जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह शहर का किसी शराब कैंटीन का वीडियो है। सोशल मीडिया पर चर्चा यह है कि पिटने वाला युवक एक पुलिस कर्मी है। यह अंदेशा लगाया जा सकता है कि अब दबंगों को पुलिस का भी खौफ नहीं रहा तो सुरक्षा व्यवस्था कैसे कायम रख पाएगी पुलिस।
    1
    रिपोर्टर शुभम साहू 
कानपुर। कानपुर शहर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । जिसमें तीन युवक के युवक को थप्पड़ और बेल्टों से बुरी तरह से पीट रहे हैं।
वायरल वीडियो में बैक ग्राउंड में शराब कि दुकान कैंटीन लिखा दिख रहा है जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह शहर का किसी शराब कैंटीन का वीडियो है। सोशल मीडिया पर चर्चा यह है कि पिटने वाला युवक एक पुलिस कर्मी है।
यह अंदेशा लगाया जा सकता है कि अब दबंगों को पुलिस का भी खौफ नहीं रहा तो सुरक्षा व्यवस्था कैसे कायम रख पाएगी पुलिस।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • घाटमपुर-रेवना थाना क्षेत्र के कड़ियनताला गांव के पास एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर में पैदल जा रहे मजदूर को टक्कर मार दिया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। चांदपुर गांव निवासी मृतक के बड़े भाई राजेश ने बताया कि राकेश पुत्र रामलाल उम्र करीब 25 वर्ष गढ़ाथा गांव से मजदूरी कर वापस गांव की ओर जा रहे थे तभी अचानक एक फोर व्हीलर ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आगे कार्रवाई में जुट गई है। मामले में रेवना थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि फोर व्हीलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया है।जिसकी तलाश की जा रही है तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    घाटमपुर-रेवना थाना क्षेत्र के कड़ियनताला गांव के पास एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर में पैदल जा रहे मजदूर को टक्कर मार दिया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। चांदपुर गांव निवासी मृतक के बड़े भाई राजेश ने बताया कि राकेश पुत्र रामलाल उम्र करीब 25 वर्ष गढ़ाथा गांव से मजदूरी कर वापस गांव की ओर जा रहे थे तभी अचानक एक फोर व्हीलर ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आगे कार्रवाई में जुट गई है। मामले में रेवना थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि फोर व्हीलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया है।जिसकी तलाश की जा रही है तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    15 hrs ago
  • मौदहा में डिप्टी सीएमओ, एसडीएम व तहसीलदार की संयुक्त छापेमारी दो पैथोलॉजी सेंटर सील, एक मेडिकल स्टोर को चेतावनी कार्रवाई से मचा हड़कंप, कई संचालक शटर डाउन कर फरार मुमताज मार्केट की यश पैथोलॉजी भी सील, एक व्यक्ति हिरासत में होने की चर्चा फिलहाल अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं
    1
    मौदहा में डिप्टी सीएमओ, एसडीएम व तहसीलदार की संयुक्त छापेमारी
दो पैथोलॉजी सेंटर सील, एक मेडिकल स्टोर को चेतावनी
कार्रवाई से मचा हड़कंप, कई संचालक शटर डाउन कर फरार
मुमताज मार्केट की यश पैथोलॉजी भी सील, एक व्यक्ति हिरासत में होने की चर्चा
फिलहाल अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • Post by Amit Singh
    1
    Post by Amit Singh
    user_Amit Singh
    Amit Singh
    Farmer मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हमीरपुर। शुक्रवार को सुबह जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने सुमेरपुर कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मुहाल में बांदा एवं सिसोलर मार्ग से बालू लादकर आने वाले ओवरलोड 22 ट्रकों को पकड़कर 7 ट्रको को सीज किया और 15 ट्रकों से 20 लाख से अधिक का राजस्व वसूल किया है। परिवहन एवं खनिज विभाग की इस कार्यवाही से ओवरलोड ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया है और कार्यवाही से बचने के लिए बांदा मार्ग छोड़कर दूसरे लिंक मार्गो में जाकर छुप गए। कार्यवाही के दौरान ट्रकों के आडा तिरछा खड़ा होने से बांदा मार्ग में 2 घंटे से ज्यादा समय तक जाम लगा रहा। शुक्रवार को सुबह 6.30 बजे एआरटीओ अमिताभ राय के नेतृत्व में खनिज एवं परिवहन विभाग की टीम ने कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मुहाल पहुंचकर बांदा एवं सिसोलर मार्ग से आने वाले ओवरलोड ट्रकों की धरपकड़ शुरू की। टीम ने 22 ट्रकों को पकड़कर 7 ट्रकों को सीज करके 15 ट्रकों से 20 लाख से अधिक का राजस्व वसूल किया है। प्रशासन की इस कार्यवाही से ओवरलोड ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया है।
    2
    हमीरपुर। शुक्रवार को सुबह जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने सुमेरपुर कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मुहाल में बांदा एवं सिसोलर मार्ग से बालू लादकर आने वाले ओवरलोड 22 ट्रकों को पकड़कर 7 ट्रको को सीज किया और 15 ट्रकों से 20 लाख से अधिक का राजस्व वसूल किया है। परिवहन एवं खनिज विभाग की इस कार्यवाही से ओवरलोड ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया है और कार्यवाही से बचने के लिए बांदा मार्ग छोड़कर दूसरे लिंक मार्गो में जाकर छुप गए। कार्यवाही के दौरान ट्रकों के आडा तिरछा खड़ा होने से बांदा मार्ग में 2 घंटे से ज्यादा समय तक जाम लगा रहा। शुक्रवार को सुबह 6.30 बजे एआरटीओ अमिताभ राय के नेतृत्व में खनिज एवं परिवहन विभाग की टीम ने कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मुहाल पहुंचकर बांदा एवं सिसोलर मार्ग से आने वाले ओवरलोड ट्रकों की धरपकड़ शुरू की। टीम ने 22 ट्रकों को पकड़कर 7 ट्रकों को सीज करके 15 ट्रकों से 20 लाख से अधिक का राजस्व वसूल किया है। प्रशासन की इस कार्यवाही से ओवरलोड ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.