दगोरी पावर प्लांट से निकाले गए मजदूरों की बहाली को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना करेगी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन- बैठक मे लिया गया निर्णय आज रविवार की शाम 6:28 पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला संयोजक अनिल कुमार पाली जी से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर। बिल्हा ब्लॉक के दगोरी गांव में स्थित नोवा पावर प्लांट से बिना कारण निकाले गए मजदूरों को पुनः काम पर रखने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के सेनानियों और गांव के युवाओं के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किये जाने की सूचना आज दगौरी मे रविवार की साम 5 बजे हुवे बैठक दी गई। संगठन का कहना है कि मजदूरों को अचानक काम से निकालना न केवल अमानवीय है बल्कि श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन भी है। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के जिला संयोजक अनिल कुमार पाली ने आज बैठक कर बताया कि लंबे समय से पावर प्लांट में कार्यरत मजदूरों को बिना पूर्व सूचना और बिना वैकल्पिक व्यवस्था के बाहर कर दिया गया, जिससे उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। संगठन ने प्रबंधन से तत्काल मजदूरों को वापस काम पर रखने की मांग की है। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष शैलू ठाकुर ने कहा कि धरना प्रदर्शन के माध्यम से जिला प्रशासन और श्रम विभाग का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया जाएगा। यदि मजदूरों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने स्पष्ट किया है कि वह मजदूरों के हक और सम्मान की लड़ाई सड़क से लेकर प्रशासनिक स्तर तक पूरी मजबूती से लड़ेगी, जिसके लिए गांव के लोगों के साथ मिल कर बहुत जल्द एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा, जिसमे प्रदेश भर से छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी सेनानी एकत्रित होंगे।

- झूलेलाल मंदिर के संत शाई लाल दास की पूज्य माता धर्मी देवी जसूजा का निधन, चकरभाठा में नम आंखों से अंतिम संस्कार मंगलवार की रात 10:00 बजे सिंधु अमर धाम आश्रम झूलेलाल मंदिर चकरभाठा से मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा/बिलासपुर। ब्रह्मलीन पूज्य बाबा गुरमुख दास साहेब जी की धर्म पत्नी एवं संत सांई लाल दास साहेब जी तथा शोभराज जसूजा-धर्मू जसूजा की पूज्य माता श्रीमती धर्मी देवी जसूजा का सोमवार रात रायपुर में अचानक तबीयत बिगड़ने से अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे सिंधी समाज सहित श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई। पूज्य माताजी का पार्थिव शरीर सोमवार रात करीब 11 बजे रायपुर से चकरभाठा लाया गया, जहां उसे झूलेलाल मंदिर में दर्शनार्थ रखा गया। मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में भक्तजन मंदिर पहुंचे और श्रद्धा सुमन अर्पित कर अंतिम दर्शन किए। दोपहर 2 बजे विधि-विधान के साथ उनकी अंतिम संस्कार यात्रा संत सांई लाल दास साहेब जी के निवास स्थान से प्रारंभ हुई। अंतिम यात्रा बाबा गुरमुख दास कुटिया पहुंची, जहां पूज्य माताजी को बाबा जी के चरणों में माथा टेकाकर आरती की गई। इसके बाद यात्रा झूलेलाल मंदिर पहुंची, जहां अरदास के उपरांत नगर भ्रमण करते हुए गुरुद्वारा साहब ले जाया गया। वहां भी श्रद्धापूर्वक माथा टेकने और अरदास के बाद अंतिम यात्रा मुक्तिधाम चकरभाठा पहुंची, जहां पंडित पुराण शर्मा जी द्वारा विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया। अंतिम यात्रा में चकरभाठा सहित आसपास के क्षेत्रों और प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाजजन, श्रद्धालु और संत-महात्मा शामिल हुए। नगरवासियों और समाजसेवियों ने मार्ग में फूलों की वर्षा कर पूज्य माताजी को अंतिम विदाई दी। इस दौरान कई श्रद्धालुओं की आंखें नम रहीं और हर कोई माताजी की सादगी, विनम्रता और स्नेहिल मुस्कान को याद करता नजर आया। इस अवसर पर शिवधारा आश्रम अमरावती के संत सांई संतोष कुमार जी, शदाणी दरबार रायपुर से सांई उदय लाल जी विशेष रूप से चकरभाठा पहुंचे और अंतिम संस्कार यात्रा में प्रारंभ से अंत तक साथ रहे। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मां का स्थान कोई नहीं ले सकता। उन्होंने कहा कि पूज्य माताजी ने न केवल दीन-दुखियों की सेवा की, बल्कि अपने पुत्र संत सांई लाल दास साहेब जी को भी सेवा, भक्ति और भगवान झूलेलाल का संदेश घर-घर पहुंचाने की प्रेरणा दी। संतों ने कहा कि आज देश-विदेश में भगवान झूलेलाल का नाम गूंज रहा है, यह सब माताजी के आशीर्वाद और कृपा का ही परिणाम है। कुछ लोग अपने कर्मों और सेवा कार्यों से अमर हो जाते हैं, पूज्य माताजी उन्हीं में से एक थी पूज्य सिंधी पंचायत चकरभाठा, दुर्ग, रायगढ़, मुंगेली, बिलासपुर, बिल्हा, रायपुर, तिल्दा, भाटापारा, गोंदिया, राजनांदगांव, शहडोल, पेंड्रा, नागपुर सहित अनेक शहरों की पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर जसूजा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। समस्त श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल से प्रार्थना की कि वे पूज्य माता धर्मी देवी जसूजा की पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।1
- मानव शरीर का नर्वस सिस्टम एक अदृश्य लेकिन सबसे शक्तिशाली कंट्रोल नेटवर्क है। अरबों न्यूरॉन्स और नसें बिजली जैसे संकेतों से शरीर को चलाती हैं। सांस लेना, चलना, सोचना या महसूस करना,हर क्रिया इसी सिस्टम के आदेश पर होती है। दिमाग इसका कमांड सेंटर है, जबकि नसें हर संदेश को पूरे शरीर तक पहुँचाती हैं। यही सिस्टम जीवन को संतुलन और नियंत्रण देता है। #viral #explore #science #biology #nervoussystem #brain #neurons #neurobiology #bodycontrol #knowledge #trending1
- Post by Pramod Yadav1
- बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा अंतर्गत ग्राम तूमा की होटल में काम कर रही महिला से गांव के उपसरपंच ने किया जर्बदस्ती बलात्कार किया कोशिश। दरअसल पूरा मामला बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पुलिस थाना चंदनू ग्राम तुमा की है जहां सुबह महिला होटल में काम कर रही थी इसी बीच गांव के उप सरपंच वीरेंद्र साहू पहुंचा और महिला से बदतमीजी करते हुए। महिला के साथ अनैतिक कार्य करने की असफल कोशिश करने लगे। महिला ने आसपास के लोगों को आवाज़ लगाई भीड़ इकट्ठा होते देख। मौके से आरोपी वीरेंद्र साहू फरार हो गए। महिला का कहना है कि यह पूरी घटना 7 जनवरी की है जहां सुबह होटल में काम कर रही थी इसी बीच वीरेंद्र साहू होटल पहुंचे और जबरदस्ती मेरे ब्लाउज को पढ़ने की नाकाम कोशिश करने लगे।1
- बोड़ला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम लेंझाखार के पास एक बाइक सवार व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हो गया था इसके बाद व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था तत्पश्चात व्यक्ति घटना स्थल से अपने बाइक को महीना भर से अपने कब्जे में नहीं लिया था लावारिस हालत में पड़े देखा चोरों ने मौके का फायदा उठाकर बाइक की कई पार्ट्स को चोरी कर लिया जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने बोड़ला थाना पुलिस को दी बोड़ला थाना पुलिस मंगलवार की दोपहर 12:00 की आसपास घटनास्थल मौके पर पहुंचकर लावारिस हालत में पड़े बाइक को अपनी कब्जे में लेकर थाना परिसर में लाकर खड़ा किया गया है।1
- कवर्धा : धान उपार्जन केन्द्र कुकदूर में गबन प्रकरण में प्रभारी गिरफ्तार, 15 लाख रुपए के धान का किया था गबन।1
- Post by Ravi Kumar1
- ग्राम कडार एन एच सडक पर दुर्घटना मे घायल की इलाज के दौरान मौत चकरभाठा थाना मे मामला दर्ज मंगलवार की रात 10:00 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नाम प्रार्थी प्रहलाद सुर्यवंशी पिता दशरथ लाल सुर्यवंशी उम्र 45 साल निवासी आवासपारा नगोई थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर की ओर से मंगलवार की साम 19.57 मिनट पर थाना चकरभाठा मे रिपोर्ट दर्ज कराई गई है की थाना चकरभाठा के मंर्ग क्रमांक 01/2026 धारा 194 BNSS के मृतक प्रहलाद सुर्यवंशी पिता दशरथ लाल सुर्यवंशी उम्र 45 साल निवासी आवासपारा नगोई थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर का मंर्ग डायरी थाना प्रभारी महोदय से जांच हेतु प्राप्त होने पर मृतक प्रहलाद सुर्यवंशी पिता दशरथ लाल सुर्यवंशी उम्र 45 साल निवासी आवासपारा नगोई बाना सरकण्डा जिला बिलासपुर के गवाह जयराम सुर्यवंशी, कबल राम लहरे, बलराम सुर्यवंशी एवं मोगराबाई सुर्यवंशी का कथन लिया गया जो कथनो मे बताये की दिनांक 09/08/2025 के शाम करीबन 05.00 बजे मृतक प्रहलाद सुर्यवंशी मोटर सायकल क्रमांक CG 10 EE 6234 से ग्राम किरारी जाते समय ग्राम कडार नेशनल हाईवे मेन रोड थाना चकरभाठा के पास पहुंचा था तभी मोटर सायकल क्रमांक CG 10 BS 2875 का चालक हेमंत उर्फ श्रीराम बघेल के द्वारा अपनी मोटर सायकल को काफी तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेट करने से मृतक को उपचार हेतू CHC बिल्हा से प्राथमिक उपचार कराकर सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराकर उपचार कराना ठिक नहीं होने पर वंदना अस्पताल बिलासपुर एवं DKS अस्पताल रायपुर मे भर्ती कराना जो उपचार के दौरान दिनांक 28/08/2025 के शाम करीबन 04.00 बजे मृतक का मृत्यु होना बताये एवं चालक के विरूद्ध मंर्ग जांच दौरान अपराध पंजीबद्ध करने संबंधी मृतक के परिजन द्वारा लिखित आवेदन पत्र भी पेश किया है संपूर्ण जांच पर परिजनों व गवाहो का कथन घटना स्थल निरीक्षण, अस्पताली मेमो नक्शा पंचायतनामा, PM रिपोर्ट के आधार पर आरोपी मोटर सायकल क्रमांक CG 10 BS 2875 का चालक हेमंत उर्फ श्रीराम बघेल के द्वारा अपनी मोटर सायकल को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर मृतक को एक्सीडेट करने से मृत्यु होना पाये जाने एवं आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध घटित कराना पाये जाने से बीएनएस की धारा 106 (1) के तहत अपराध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया1