Shuru
Apke Nagar Ki App…
Malamai ismailpur
bhure singh
Malamai ismailpur
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Mohit kumar1
- सासनी कोतवाली क्षेत्र के बसगोई गांव में होली के अवसर पर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया... इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ... घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई... संघर्ष में आठ से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं... घायलों में गुड्डी देवी, हर प्रसाद, राजकुमार, सुखबीर सिंह, नीतू, हरी बाबू और महीलाल के नाम सामने आए हैं... सभी घायलों को इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है... मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी जांच-पड़ताल कर रही है.. घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है... इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ मारपीट और पथराव कर रहे हैं..4
- सासनी (हाथरस): कस्बे सहित ग्रामीण अंचलों में सोमवार रात पूरे विधि-विधान और उत्साह के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ। जैसे ही होलिका की अग्नि प्रज्वलित हुई, श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की और जौ की बालें भूनीं। दहन के तुरंत बाद फिजां में रंगों की रंगत घुल गई। युवाओं और बच्चों की टोलियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कस्बे के प्रमुख चौराहों और मोहल्लों में देर रात तक 'होली है' के जयघोष गूंजते रहे। लोगों ने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया और शांतिपूर्ण तरीके से उत्सव मनाया। स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।1
- अवागढ़ विकासखंड क्षेत्र के ग्राम जरानी कलां के समीप एक सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार साले-बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल से अपने किसी निजी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने से तेज रफ्तार वाहन आ गया। टक्कर से बचने के लिए चालक ने बाइक को किनारे मोड़ दिया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और बाइक खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरथरा में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल एटा के लिए रेफर कर दिया।1
- जनपद हाथरस के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र में एटा-अलीगढ़ हाईवे पर उमरावपुर गांव के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार खेड़िया खुर्द निवासी 75 वर्षीय किताब श्री, उनके बेटे राज बहादुर और नाती संजय जलेसर में एक रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे अमरपुर गांव के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि किताब श्री और राज बहादुर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर आगे एक दुकान में जा घुसी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना सिकंदराराऊ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल संजय को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में सीएचसी पहुंच गए। अस्पताल परिसर में चीख-पुकार और मातम का माहौल रहा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by हाथरस शलमान शाह पत्रकार1
- Post by Mohit kumar3
- सासनी। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जीव सेवा और सनातन परंपराओं का निर्वहन करते हुए एक सराहनीय पहल की। संगठन के कार्यकर्ताओं ने नगर की पराग डेयरी स्थित गौशाला पहुँचकर गौ माता की विधि-विधान से सेवा की और उन्हें भारी मात्रा में ताजी सब्जियाँ खिलाईं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने समाज को त्योहारों पर बेजुबान प्राणियों के प्रति करुणा भाव रखने का संदेश दिया। सेवा कार्य का नेतृत्व कर रहे बजरंग दल के प्रखंड संयोजक अंकित उपाध्याय ने कहा कि होली का पर्व केवल रंगों का खेल नहीं है, बल्कि यह प्रेम और करुणा के विस्तार का माध्यम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सनातन धर्म में गौ माता को पूजनीय स्थान प्राप्त है और उनकी निस्वार्थ सेवा से ही समाज में सुख-समृद्धि का वास होता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे प्रखंड सह-संयोजक विक्की कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बजरंग दल का प्रत्येक सदस्य धर्म की रक्षा और सामाजिक सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है। जिला सेवा प्रमुख विद्याभूषण गर्ग ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि त्योहारों की असली खुशी बेजुबानों की सेवा में ही निहित है। इस पुनीत कार्य में विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव, हेमंत कौशल, प्रखंड मंत्री जगदीश प्रसाद शर्मा, जय पाल सिंह कुशवाहा, सचिन भार्गव, जितेंद्र कुशवाहा, प्रवीण कुशवाहा और राहुल कुशवाहा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की। सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे।4
- सासनी के माँ चामण मोहल्ला में होली महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें समूचा नगर भक्ति और उल्लास में डूबा रहा। इस दौरान भक्त शिरोमणि प्रहलाद की भव्य नगर फेरी निकाली गई और विधि-विधान से होलिका दहन संपन्न हुआ। नगर फेरी का शुभारंभ मुख्य अतिथि निर्देश चंद्र वाष्णेय और विशिष्ट अतिथि आरती कमल कुमार वासुदेव ने किया। मेले का उद्घाटन विनय गुप्ता ने किया, जबकि होली पूजन मनोज कुशवाहा द्वारा संपन्न हुआ। बैंड-बाजों की धुन और 'भक्त प्रहलाद की जय' के उद्घोष के साथ फेरी मोहल्ले के विभिन्न मार्गों से गुजरी, जहाँ पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया गया। आचार्य खगेन्द्र शास्त्री द्वारा पूर्व निर्धारित गणना के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः साढ़े तीन बजे होलिका दहन किया गया। जलती हुई होली की अग्नि के बीच प्रहलाद के स्वरूप का सुरक्षित निकलना भक्तों के लिए आस्था का केंद्र रहा। श्रद्धालुओं ने अग्नि की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुकेश कुशवाहा, कुलदीप चौहान, सुनील शर्मा, कान्हा पंडित, राजेश शर्मा, उमेश चौहान, राकेश विकास शर्मा, गुरु कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।3