ऑनलाइन ठगी के शिकार सिरसाखास निवासी व्यक्ति के 94 हजार रुपये कराए वापस फिरोजाबाद जनपद की साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसाखास निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई ठगी की रकम में से 94 हजार रुपये सकुशल वापस करा दिए हैं। सिरसागंज के ग्राम सिरसाखास निवासी रियासुद्दीन से 24 अप्रैल 2025 को अज्ञात ठगों ने एक लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तत्काल बैंकों और पेमेंट गेटवे से पत्राचार किया। पुलिस के प्रयासों से ठगी गई राशि में से 94,000 रुपये फ्रीज करवाकर वापस पीड़ित के खाते में भेज दिए गए। अपनी डूबी हुई रकम वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। साइबर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।
ऑनलाइन ठगी के शिकार सिरसाखास निवासी व्यक्ति के 94 हजार रुपये कराए वापस फिरोजाबाद जनपद की साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसाखास निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई ठगी की रकम में से 94 हजार रुपये सकुशल वापस करा दिए हैं। सिरसागंज के ग्राम सिरसाखास निवासी रियासुद्दीन से 24 अप्रैल 2025 को अज्ञात ठगों ने एक लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तत्काल बैंकों और पेमेंट गेटवे से पत्राचार किया। पुलिस के प्रयासों से ठगी गई राशि में से 94,000 रुपये फ्रीज करवाकर वापस पीड़ित के खाते में भेज दिए गए। अपनी डूबी हुई रकम वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। साइबर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।
- सिरसागंज के अध्यापक नगर मे देर रात आरा मशीन के पास खड़े एक ऑटो में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत के बाद पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ऑटो काफी हद तक जल चुका था। आरा मशीन स्वामी अथर्व प्रताप की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस फिलहाल ऑटो मालिक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। गनीमत रही कि आग पास में ही खड़े दूसरे लोडर ऑटो तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।1
- फिरोजाबाद के थाना उत्तर पुलिस और एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार रात 21 साल से फरार 50 हजार के इनामी अपराधी परवेज निवासी रामगढ़ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। फिरोजाबाद और अलीगढ़ में उस पर 17 मुकदमे दर्ज हैं। वह अलीगढ़ में पहचान छिपाकर ई-रिक्शा चला रहा था। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अपराधी परवेज थाना उत्तर क्षेत्र के बैंदी की पुलिया के पास छिपा हुआ है। सूचना पर एसओजी और थाना उत्तर पुलिस ने दबिश दी तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की तो परवेज के बाएं पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया। आरोपी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वालों में थाना उत्तर प्रभारी अंजीश कुमार, एसओजी प्रभारी प्रेम शंकर पांडेय और उनकी टीमें शामिल रहीं। परवेज के खिलाफ फिरोजाबाद के रामगढ़ और उत्तर थानों के अलावा अलीगढ़ के क्वार्सी और देहली गेट थानों में हत्या के प्रयास, डकैती, गैंगेस्टर एक्ट, एनडीपीएस और चोरी जैसे 17 संगीन मामले दर्ज हैं। वह वर्तमान में अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र में एकता नगर महेशपुर नई आबादी, क्वार्सी, अलीगढ़ में रह रहा था। वहां पहचान छिपाकर ई-रिक्शा चलाता था। 18 मई 2006 से वह कोर्ट से स्थायी रूप से गैरहाजिर चल रहा था, जिसके बाद आगरा रेंज के डीआईजी स्तर से उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी से पुलिस ने एक तमंचा, चार कारतूस, दो खोखे, एक बिना नंबर की बाइक और 900 रुपये बरामद किए हैं।2
- इस गली की बहुत बेकार रास्ता है आने जाने का बहुत दिक्कत होती है यह गली ग्राम पंचायत विप्रावली के तिकोनिया गांव की है आज से कम से कम 10 12 सालों में कोई भी सुनवाई नहीं हुई इसमें पैदल जाने वालों के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है सब कीचड़ में होकर जाना पड़ता है और उसमें बिगड़ जाते हैं पूरे गिर जाते हैं2
- जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम खंडिया में सड़क पार कर रहे 13 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र रामहंस (निवासी ग्राम बीरबलपुरा) को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल किशोर को पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।1
- Post by Ishwaar Dayaal Mishra1
- एलाऊ (मैनपुरी): थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम चिढ़रूआ में आवारा कुत्तों के आतंक से एक गरीब किसान की जीविका पर संकट खड़ा हो गया है। बीती रात आवारा कुत्तों के झुंड ने एक किसान के बाड़े में घुसकर भीषण हमला बोल दिया। प्रमुख विवरण: भारी नुकसान: कुत्तों के हमले में मौके पर ही 45 भेड़ों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 भेड़ें गंभीर रूप से घायल हैं। किसान बदहवास: इस बड़ी क्षति के बाद पीड़ित किसान गहरे सदमे और तनाव में है। उसकी पूरी मेहनत और पूंजी मिट्टी में मिल गई है। पुलिस की कार्रवाई: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है। इस घटना से ग्रामीणों में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।1
- फ़िरोज़ाबाद में जिला जज डॉ0 बब्बू सारंग के निर्देशन में प्री कैम्प लगाया गया जिसमें तमाम विभागों के स्टॉल लगाए गए1
- फिरोजाबाद जनपद की साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसाखास निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई ठगी की रकम में से 94 हजार रुपये सकुशल वापस करा दिए हैं। सिरसागंज के ग्राम सिरसाखास निवासी रियासुद्दीन से 24 अप्रैल 2025 को अज्ञात ठगों ने एक लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तत्काल बैंकों और पेमेंट गेटवे से पत्राचार किया। पुलिस के प्रयासों से ठगी गई राशि में से 94,000 रुपये फ्रीज करवाकर वापस पीड़ित के खाते में भेज दिए गए। अपनी डूबी हुई रकम वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। साइबर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।1