फिर एक बार झारखंड में पेपर लीक !! रांची में उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक की साजिश !! तमाड़ के एक स्कूल से सैकड़ों उम्मीदवार धराएं, मौके से पेपर व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त !! उत्पाद सिपाही बहाली परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक !! बार बार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का विरोध और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा द्वारा उनका पुतला दहन !! भाजपा झारखंड प्रदेश नेतृत्व के दिशानिर्देश पर आज भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला कार्यालय में जिला के प्रखर वक्ता व बहुचर्चित वरिष्ठ पदाधिकारी बबुआ सिंह जी और संजीव सिंह जी की अगुआई में एक आक्रोश रैली निकालकर साकची गोलचक्कर पर झारखंड प्रदेश की युवा विरोधी सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री मेनका सरदार और कल्याणी शरण की उपस्थिति में जिला व मंडल स्तरीय अनेकों महिलाओं और पुरुष भाजपाइयों की भी सहभागिता रही।। #BJP4Jharkhand संकलक:: कुमार विश्वजीत जमशेदपुर झारखंड
फिर एक बार झारखंड में पेपर लीक !! रांची में उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक की साजिश !! तमाड़ के एक स्कूल से सैकड़ों उम्मीदवार धराएं, मौके से पेपर व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त !! उत्पाद सिपाही बहाली परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक !! बार बार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का विरोध
और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा द्वारा उनका पुतला दहन !! भाजपा झारखंड प्रदेश नेतृत्व के दिशानिर्देश पर आज भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला कार्यालय में जिला के प्रखर वक्ता व बहुचर्चित वरिष्ठ पदाधिकारी बबुआ सिंह जी और संजीव सिंह जी की अगुआई में एक आक्रोश रैली
निकालकर साकची गोलचक्कर पर झारखंड प्रदेश की युवा विरोधी सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री मेनका सरदार और कल्याणी शरण की उपस्थिति में जिला व मंडल स्तरीय अनेकों महिलाओं और पुरुष भाजपाइयों की भी सहभागिता रही।। #BJP4Jharkhand संकलक:: कुमार विश्वजीत जमशेदपुर झारखंड
- Chaandil/ kapali : परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थियों की कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची 6 जानें चांडिल: रविवार शाम करीब 8:00 बजे कपाली ओ.पी. क्षेत्र के कमरगोड़ा चौक के पास एक बड़ा हादसा टल गया। लातेहार से उत्पाद विभाग की प्रतियोगी परीक्षा देने जमशेदपुर आए अभ्यर्थियों की बलेनो कार में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि समय रहते सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। जानकारी के अनुसार, कार में चालक के साथ कुल पाँच अभ्यर्थी सवार थे, जिनमें तीन युवक और दो युवतियां शामिल थीं। ये सभी अभ्यर्थी उत्पाद विभाग (Excise Department) की परीक्षा में शामिल होने के लिए लातेहार से कार रिजर्व कर जमशेदपुर आए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तभी कमरगोड़ा चौक के पास अचानक गाड़ी से लपटें उठने लगीं। राहत और बचाव कार्य सुरक्षित बचाव: जैसे ही धुआं उठा, ड्राइवर और सभी अभ्यर्थियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार से छलांग लगा दी। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड: घटना की सूचना मिलते ही चांडिल फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस प्रशासन: कपाली ओ.पी. पुलिस मौके पर तैनात है। वर्तमान में विधि-व्यवस्था सामान्य है और पुलिस द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नोट: कार में आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, प्राथमिक दृष्टि में इसे शॉर्ट सर्किट का मामला माना जा रहा है। सादर सूचनार्थ।1
- Post by Ravi Gupta1
- सरायकेला : बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय प्रसिद्ध छऊ कलाकारों तथा विभिन्न राज्यों से आए कला दलों द्वारा नृत्य, गीत एवं संगीत की उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियाॅ दी गई। इन प्रस्तुतियों ने न केवल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया , बल्कि क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत , परंपरा एवं लोक लोककलाओं की विविधता को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के माध्यम से कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का सशक्त संदेश प्रसारित हुआ।1
- 🚨छोड़े गए कपड़े और चप्पल से हुई जेटेया में महिला की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी की पहचान पश्चिमी सिंहभूम के जेटेया थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय टुरिया गगराई की धारदार टांगी से हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी गागा गगराई (30) को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान घटनास्थल से मिले कपड़ों के आधार पर ग्रामीणों से पूछताछ में आरोपी की पहचान हुई। पूछताछ में गागा गगराई ने बताया कि मृतका रिश्ते में उसकी फूफू थी और वह अक्सर ताना मारती थी, जिससे नाराज होकर उसने 9 अप्रैल की रात टांगी से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को करीब 500 मीटर दूर खेत में छिपा दिया और हथियार को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर टांगी बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। #ChaibasaNews #JharkhandCrime #WestSinghbhum #MurderCase #JaitayaThana #BreakingNews #CrimeNews #PoliceAction #JharkhandNews #LocalNews #KolhanNews #Arrested #CrimeUpdate1
- Post by Gautam Raftaar media1
- सिल्ली : प्रखंड के माड़दु देल बेड़ा शिव मंदिर परिसर पूजा समिति की एक बैठक मुखिया सोमबारी देवी की अध्यता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से पूजा समिति के संरक्षक सुदेश कुमार महतो उपस्थित थे। बैठक में मंदिर परिसर को भव्य एवं चैत्र उत्सव को और भव्य बनाने, मंदिर परिसरों में साफ-सफाई, जल निकासी, रोशनी, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा जैसे मूलभूत सुविधाओं के समुचित प्रबंध का पर विचार विमर्श किया गया। वहीं सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि कि मंदिर परिसर में विवाह के लिए पंजीकरण व व्यवस्था शुल्क 2100 रुपए निर्धारित किया गया। संरक्षक ने सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि सभी आपसी संवाद बनाकर कार्य को आगे बढ़ाने के साथ ही परिसर की भव्यता और विकास के लिए चल रहे कार्यों पर ध्यान दें। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी हो इसकी भी ध्यान रहे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुविधा देना प्राथमिकता है। इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर रमेश मुंडा, प्रथम महतो, प्रदीप मुंडा, गणेश चंद्र महतो, कालीचरण पाहन, संजय महतो, वचन कुमार , जयनाथ लोहरा, धीरेन महतो, तारिणी प्रसाद, फलाहारी महतो, फ़णीभूषण महतो, ब्रजेश महतो, हरिदास महतो, माथुर महतो, पशुपति महतो, नवल, सपन, बाला देवी, कोकिला देवी, पाबिता देवी, जलेस्वरी, उर्मिला देवी, गीता देवी, रीना देवी, चुनुबला देवी, मंगली देवी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।1
- तीन दिवसीय छऊ महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। सरायकेला/रवि गुप्ता की रिपोर्ट थाना बिरसा मुंडा स्टेडियम आयोजित तीन दिवसीय राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 का शानदार उद्घाटन सांसद श्रीमती शोभा माझी द्वारा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि सरायकेला छऊ नित्य विश्व स्तर मैं पहचान दिलाने में वार्षिक उत्सव की बड़ी भूमिका जो की खास है। सरायकेला में शैली महत्वपूर्ण चीज आभूषण, पोशाक एवं मुखौटा एक बहुत बड़ी सरायकेला जिले की पहचान है जो देश ही नहीं पूरे विश्व में एक अलग ही छऊ की पहचान है। सरायकेला का लाकर द्वारा छऊ नित्य किया गया एवं प्रदेश से भी आए कलाकारों ने अपने मधुर जवान से जीत गए एवं नित्य कर लोगों का मन मोह लिया। मौके पर काफी पदाधिकारी , जिला परिषद, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत उपाध्यक्ष, पदम श्री एवं छऊ कलाकार, सरायकेला की जनता उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम को सफल बनाया।4
- 😩हाईटेंशन तार से ट्रक में करंट, हेल्पर की मौत , चालक खलासी बाल बाल बचे पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र के असुरा गांव में सड़क पर लटक रहे बिजली की तार की चपेट में आकर हुए दर्दनाक हादसे में मधु बाजार रिक्शा पट्टी निवासी 25 वर्षीय युवक आकाश कुमार उर्फ मोनू की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकाश कुमार अपने चाचा ट्रक चालक अजीत कुमार के साथ ट्रक से सीमेंट उतारने के लिए असुरा गांव गया हुआ था। ट्रक पर चालक अजीत कुमार समेत कुल तीन लोग सवार थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली तार अचानक ट्रक से सट गई, जिससे पूरा वाहन करंट की चपेट में आ गया। चालक अजीत कुमार ने बताया कि जैसे ही उन्हें तार के ट्रक से सटने का एहसास हुआ, सभी लोग तुरंत ट्रक से नीचे उतर गए। इसी बीच आकाश कुमार ट्रक का गेट बंद करने के लिए आगे बढ़ा। जैसे ही उसने ट्रक का दरवाजा पकड़ा, वह तेज करंट की झटके से दूर जा गिरा और तड़पने लगा। घटना के बाद साथियों ने उसे स्कूटी के बीच में बैठा कर तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लाये । अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे सामान्य करने का काफी प्रयास किया। 15 मिनट के प्रयास और जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शव को अपने घर ले आए। घर पहुंचते ही परिजन गहरे सदमे में डूब गए और पारंपरिक तरीके से राख रगड़कर अंतिम जतन किया गया। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बिजली के तार काफी नीचे लटके रहते हैं, जिससे इस तरह की घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक तारों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। #JharkhandNews #Chaibasanews #Jhinkpaninews #ElectricShock #BreakingNews #AccidentNews #HighTensionWire #TruckAccident #KolhanNews #LocalNews1
- Post by Gautam Raftaar media1