Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोरखपुर: SSP ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर: SSP ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर। पुलिस ऑफिस में आयोजित जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा कार्यालय पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान फरियादियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा फरियादियों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराई जाए।
शशिकला दुबे
गोरखपुर: SSP ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर: SSP ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर। पुलिस ऑफिस में आयोजित जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा कार्यालय पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान फरियादियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा फरियादियों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराई जाए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सिंचाई विभाग का बुलडोजर, नहर की पटरियों से हटाया अवैध अतिक्रमण महराजगंज : निचलौल नगर क्षेत्र में नहर की पटरियों पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर सिंचाई विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नहर की दोनों पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराया। सहायक अभियंता तनुश्री मिश्रा के नेतृत्व में सिंचाई खंड प्रथम की टीम ने सात-पांच नहर पुल के पास कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि नगर के बीच से गुजरने वाली नहर की बाईं पटरी पर 66 मीटर और दाईं पटरी पर 64 मीटर हिस्से पर अतिक्रमण की शिकायत थी। यह शिकायत सुभाष, असीस, सर्वेश, दिनेश और श्रीनिवास द्वारा की गई थी। शिकायत के बाद टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से अतिक्रमण हटाकर रास्ते को पूरी तरह खाली कराया। विभाग का कहना है कि अतिक्रमण हटने से नहर की पटरियों पर आवागमन सुचारू होगा और साथ ही विभागीय निरीक्षण और रखरखाव में भी आसानी होगी। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा तेज है कि क्या विभाग नहर की जमीन पर हुए अन्य अतिक्रमणों पर भी इसी तरह सख्त कदम उठाएगा। #mahararagnj #Police #vairalvideo #vairalreels #DM1
- नगर पंचायत चौक में वाटर एटीएम बहुत दिनों से खराब है लेकिन जिम्मेदार मौन है 😪 नगर पंचायत चौक में वाटर एटीएम बहुत दिनों से खराब है लेकिन जिम्मेदार मौन है 😪1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज 🚨 सेमरा महराज में गूंजा कुश्ती का रोमांच! फरेन्दा ब्लॉक क्षेत्र के सेमरा महराज गांव 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज 🚨 🤼♂️ सेमरा महराज में गूंजा कुश्ती का रोमांच! 🔥 फरेन्दा ब्लॉक क्षेत्र के सेमरा महराज गांव स्थित खेल स्टेडियम में भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अजय यादव के नेतृत्व में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। 💪 दंगल में सैकड़ों पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपने दांव-पेच, दमखम और कुश्ती कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। एक-दूसरे को चित करने के लिए पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबले हुए, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। 🏆 शानदार प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को आयोजकों की ओर से इनाम देकर सम्मानित किया गया। 🔥 अखाड़े में पहलवानों का दमखम, दर्शकों में जबरदस्त उत्साह! 📍 सेमरा महराज | फरेन्दा | महराजगंज Public maharajganj #PublicMaharajganjNews #Maharajganj #MaharajganjNews #Farenda #SemraMaharaj #KushtiDangal #Kushti #Wrestling #BreakingNews #UPNews #NewsUpdate #ViralNews #HindiNews #SportsNews #DesiKushti #LocalNews #everyone #followers1
- महराजगंज पुलिस की संचार व्यवस्था मजबूत | कोल्हुई में 24x7 अतिरिक्त कंट्रोल रूम संचार केंद्र शुरू महराजगंज पुलिस की संचार व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कोल्हुई थाने में 24x7 अतिरिक्त ग्रिड यानी कंट्रोल रूम संचार केंद्र शुरू किया गया। इससे फरेन्दा और नौतनवा सर्किल के थानों, चौकियों व फायर स्टेशन के बीच सूचना का आदान-प्रदान तेज होगा और आपात स्थिति में पुलिस बल की त्वरित तैनाती में मदद मिलेगी।1
- वायरल वीडियो --- एक मां-बाप इतने लार्ड प्यार से बेटी का लालन-पालन करते हैं , लेकिन आज वही बेटी मां-बाप की दुश्मन बन गई,प्यार में पागल,अंधी बनीं लड़की? लड़की और लड़का दोनों ने वीडियो जारी कर बताया वीडियो में लड़की ने अपने मां बाप को धम/कीं दी,, ऐसी बेटियों को लेकर क्या आप कहेंगे कमेंट में अपना राय जरुर दें ? #mahararagnj #police वायरल वीडियो --- एक मां-बाप इतने लार्ड प्यार से बेटी का लालन-पालन करते हैं , लेकिन आज वही बेटी मां-बाप की दुश्मन बन गई,प्यार में पागल,अंधी बनीं लड़की? लड़की और लड़का दोनों ने वीडियो जारी कर बताया वीडियो में लड़की ने अपने मां बाप को धम/कीं दी,, ऐसी बेटियों को लेकर क्या आप कहेंगे कमेंट में अपना राय जरुर दें ? #mahararagnj #police1
- संतकबीरनगर- बेलहर कला पुलिस का दमदार एक्शन: ह#त्या/कांड का हुआ खुलासा ह#त्या के मामले में वांछित हत्यारोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, आलाक/त्ल नुकीली परखी बरामद। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेहदावल श्री सत्यदेव सिंह के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना बेलहरकला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ह#त्या के सनसनीखेज मामले में वांछित अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर आलाक/त्ल बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त रामदास गुप्ता पुत्र हरीराम गुप्ता निवासी जंगल दशहर थाना बेलहरकला को आज दिनांक 16.09.2026 को जंगल दशहर मोड़ बहदग्राम पिपरी से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद धारदार नुकीली परखी बरामद हुई है। क्या था पूरा मामला - पुरानी रंजिश में किया था वार घटना का विवरण के अनुसार दिनांक 15.09.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादिनी श्रीमती मंजू देवी पत्नी स्व० राजू निवासी जंगल दशहर ने प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 15.09.2026 को पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्त रामदास गुप्ता ने नुकीले धारदार हथियार से उसके पति के पेट में कई जगह वार कर दिया। घायल पति को सीएचसी मेहदावल एम्बुलेंस द्वारा भेजा गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना बेलहरकला पर मु०अ०सं० 278/2026 धारा 103(1) बीएनएस व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया। पूछताछ में उगला सच - पैसे के लेनदेन और कहासुनी बनी वजह पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि महेन्द्र व उसकी पत्नी का उसके यहाँ आना-जाना व उठना-बैठना होता था। राजू की पत्नी मंजू व उसके भाई महेन्द्र के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था। मंजू द्वारा हमेशा यह कहा जाता था कि मेरे चढ़ाने पर ही महेन्द्र उन लोगों से लड़ाई-झगड़ा करता है। इसी बात को लेकर दिनांक 15.09.2026 को शाम को राजू, उसकी पत्नी मंजू तथा उसके बीच गाली-गलौज व मारपीट हो रही थी। झगड़े के दौरान उसने बोरे से अनाज निकालने वाली नुकीली व धारदार परखी से राजू के सीने व पेट पर कई जगह वार कर दिया। बरामदगी और गिरफ्तारी टीम बरामदगी में एक अदद आलाकत्ल धारदार नुकीली परखी मिली है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बेलहरकला श्री सर्वेश कुमार, उ०नि० राजेश कुमार दूबे, का० रोहित कुमार, का० सतीश कुमार त्रिपाठी, का० ओमप्रकाश चौरसिया, का० अमरजीत मौर्य, का० पीयूष कुमार गुप्ता सर्विलांस सेल शामिल रहे।1
- दुष्कर्म की आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजो न्यायालय की अभीरक्षा में *महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के निर्देशन में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवां के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष परसामलिक के नेतृत्व में उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार मय हमराह हे0का0 मुनायन यादव व का0 अंगद यादव द्वारा दिनाँक 16.09.2026 को थाना स्थानीय के *मु0अ0सं0 77/26 धारा 69/351(3)/352 BNS* के वांछित अभियुक्त कृष्णा सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी ग्राम महदेइया थाना परसामलिक जनपद महराजगंज उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। *गिरफ्तार वांछित अभियुक्त का नाम पता-* कृष्णा सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी ग्राम महदेइया थाना परसामलिक जनपद महराजगंज उम्र करीब 25 वर्ष *गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण* 1.उ0नि0 श्री शैलेन्द्र कुमार 2.हे0का0 मुनायन यादव 3.का0 अंगद यादव1
- प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और पूर्व प्रधान पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और पूर्व प्रधान पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने 52 नंबर पिलर के पास उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और वारदात को अंजाम देकर बरौत की ओर फरार हो गए। गंभीर हालत में पवन यादव को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल हमलावरों की तलाश जारी है, जबकि हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।1