Shuru
Apke Nagar Ki App…
महराजगंज पुलिस की संचार व्यवस्था मजबूत | कोल्हुई में 24x7 अतिरिक्त कंट्रोल रूम संचार केंद्र शुरू महराजगंज पुलिस की संचार व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कोल्हुई थाने में 24x7 अतिरिक्त ग्रिड यानी कंट्रोल रूम संचार केंद्र शुरू किया गया। इससे फरेन्दा और नौतनवा सर्किल के थानों, चौकियों व फायर स्टेशन के बीच सूचना का आदान-प्रदान तेज होगा और आपात स्थिति में पुलिस बल की त्वरित तैनाती में मदद मिलेगी।
Aapan Maharajganj
महराजगंज पुलिस की संचार व्यवस्था मजबूत | कोल्हुई में 24x7 अतिरिक्त कंट्रोल रूम संचार केंद्र शुरू महराजगंज पुलिस की संचार व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कोल्हुई थाने में 24x7 अतिरिक्त ग्रिड यानी कंट्रोल रूम संचार केंद्र शुरू किया गया। इससे फरेन्दा और नौतनवा सर्किल के थानों, चौकियों व फायर स्टेशन के बीच सूचना का आदान-प्रदान तेज होगा और आपात स्थिति में पुलिस बल की त्वरित तैनाती में मदद मिलेगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नौतनवां में स्कूलों के आसपास पुलिस का अभियान,स्टंटबाजी और नाबालिगों के वाहन चलाने पर कार्रवाई महराजगंज के नौतनवां में स्कूलों के आसपास मनचले युवकों, स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों और नाबालिगों के वाहन चलाने के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी नौतनवां बसंत सिंह और थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्कूलों के आसपास और प्रमुख मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 12 वाहनों को सीज किया गया,जबकि 25 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने युवकों और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। वहीं,कुछ युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि स्कूलों के आसपास सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- महराजगंज पुलिस की संचार व्यवस्था मजबूत | कोल्हुई में 24x7 अतिरिक्त कंट्रोल रूम संचार केंद्र शुरू महराजगंज पुलिस की संचार व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कोल्हुई थाने में 24x7 अतिरिक्त ग्रिड यानी कंट्रोल रूम संचार केंद्र शुरू किया गया। इससे फरेन्दा और नौतनवा सर्किल के थानों, चौकियों व फायर स्टेशन के बीच सूचना का आदान-प्रदान तेज होगा और आपात स्थिति में पुलिस बल की त्वरित तैनाती में मदद मिलेगी।1
- सिंचाई विभाग का बुलडोजर, नहर की पटरियों से हटाया अवैध अतिक्रमण महराजगंज : निचलौल नगर क्षेत्र में नहर की पटरियों पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर सिंचाई विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नहर की दोनों पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराया। सहायक अभियंता तनुश्री मिश्रा के नेतृत्व में सिंचाई खंड प्रथम की टीम ने सात-पांच नहर पुल के पास कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि नगर के बीच से गुजरने वाली नहर की बाईं पटरी पर 66 मीटर और दाईं पटरी पर 64 मीटर हिस्से पर अतिक्रमण की शिकायत थी। यह शिकायत सुभाष, असीस, सर्वेश, दिनेश और श्रीनिवास द्वारा की गई थी। शिकायत के बाद टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से अतिक्रमण हटाकर रास्ते को पूरी तरह खाली कराया। विभाग का कहना है कि अतिक्रमण हटने से नहर की पटरियों पर आवागमन सुचारू होगा और साथ ही विभागीय निरीक्षण और रखरखाव में भी आसानी होगी। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा तेज है कि क्या विभाग नहर की जमीन पर हुए अन्य अतिक्रमणों पर भी इसी तरह सख्त कदम उठाएगा। #mahararagnj #Police #vairalvideo #vairalreels #DM1
- निचलौल में चला सिंचाई विभाग का बुलडोजर, नहर की पटरियों से हटाया अवैध अतिक्रमण निचलौल में चला सिंचाई विभाग का बुलडोजर, नहर की पटरियों से हटाया अवैध अतिक्रमण महराजगंज / निचलौल। नगर क्षेत्र में नहर की पटरियों पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर सिंचाई विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नहर की दोनों पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराया। सहायक अभियंता तनुश्री मिश्रा के नेतृत्व में सिंचाई खंड प्रथम की टीम ने सात-पांच नहर पुल के पास कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि नगर के बीच से गुजरने वाली नहर की बाईं पटरी पर 66 मीटर और दाईं पटरी पर 64 मीटर हिस्से पर अतिक्रमण की शिकायत थी। यह शिकायत सुभाष, असीस, सर्वेश, दिनेश और श्रीनिवास द्वारा की गई थी। शिकायत के बाद टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से अतिक्रमण हटाकर रास्ते को पूरी तरह खाली कराया। विभाग का कहना है कि अतिक्रमण हटने से नहर की पटरियों पर आवागमन सुचारू होगा और साथ ही विभागीय निरीक्षण और रखरखाव में भी आसानी होगी। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा तेज है कि क्या विभाग नहर की जमीन पर हुए अन्य अतिक्रमणों पर भी इसी तरह सख्त कदम उठाएगा।1
- नगर पंचायत चौक में वाटर एटीएम बहुत दिनों से खराब है लेकिन जिम्मेदार मौन है 😪 नगर पंचायत चौक में वाटर एटीएम बहुत दिनों से खराब है लेकिन जिम्मेदार मौन है 😪1
- महराजगंज में पोखरी की सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, पक्के मकान ध्वस्त | Pharenda News| Maharajganj News महराजगंज के फरेंदा तहसील क्षेत्र के सेमरा महाराजा गांव में सरकारी पोखरी की जमीन पर कथित अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुलडोजर की मदद से पक्के निर्माण ध्वस्त कर जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया।1
- बोकड़ा जंगल में नाला पार करते समय हादसा, मां और दो बच्चों की डूबने से मौत महराजगंज।* सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बोकड़ा जंगल में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नाला पार करते समय पानी में डूबने से महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस के अनुसार 16 सितंबर को दोपहर करीब 1:37 बजे धर्मेन्द्र निवासी डिंगुरी ने सूचना दी कि उनकी बहन पूनम अपने दो बच्चों के साथ मायके डिंगुरी से ससुराल बीट नर्सरी जा रही थी। जंगल स्थित नाले को पार करते समय तीनों डूब गए। मृतकों की पहचान पूनम (45) पत्नी मोहित चौहान निवासी डिंगुरी, बेटा सोमनाथ (7) और बेटी सुहानी (5) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि पूनम घरेलू सामान बोरे में लेकर पैदल जा रही थी। पुलिस ने तीनों शवों को बाहर निकालकर पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण डूबना पाया गया। शवों पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है, मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है।1
- लखनऊ। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास चाय पीने पहुंची एक युवती की मुलाकात कुछ ही देर में विवाद में बदल गई। लखनऊ। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास चाय पीने पहुंची एक युवती की मुलाकात कुछ ही देर में विवाद में बदल गई। बताया जा रहा है कि युवती वहां पहले से मौजूद थी। इसी दौरान उसका पुरुष मित्र शाहनवाज दूसरी युवती के साथ मौके पर पहुंचा, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला बढ़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक, मामले में शाहनवाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1