इटौंजा में गोमती का कहर जारी प्रशासन अलर्ट मोड पर, डीएम विशाख जी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण लखनऊ/इटौंजा। गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सुल्तानपुर, बहादुरपुर, हीरापुरवा लासा, अकडरिया, करौंदी,आदि दर्जनों गांव बाढ़ प्रभावित बताए जा रहे हैं।बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शुक्ला उर्फ तिरंगा महाराज की मांग पर जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी (आईएएस) ने गोमती नदी के किनारे स्थित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम राकेश सिंह सीडीओ डाक्टर सुरेश कुमार एसडीएम बीकेटी, आकाश कुमार तहसीलदार, शरद सिंह सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, पशुपालन, स्वास्थ्य, ब्लॉक, राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इटौंजा थाना प्रभारी सोबरन सिंह मय पुलिस बल के साथ सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभालते रहे। *किसानों के सामने फसल बर्बादी का संकट* तिरंगा महराज के अनुसार बाढ़ के पानी से बड़े क्षेत्र में धान, उड़द और सब्जियों की फसल प्रभावित हुई है। कई स्थानों पर खेत पूरी तरह जलमग्न हैं। किसानों ने प्रशासन से फसल क्षति का सर्वे कराकर मुआवजा और फसल बीमा का लाभ दिलाने की मांग की है। इसके अलावा कई गांवों में आवागमन प्रभावित है। सुल्तानपुर-बहादुरपुर मार्ग पर पानी भरने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। *स्वास्थ्य और पशुओं को लेकर भी चिंता* जलभराव के कारण ग्रामीणों में बुखार, डायरिया, त्वचा संबंधी बीमारी समेत अन्य संक्रमणों का खतरा बढ़ गया है। वहीं पशुओं के लिए चारे और सुरक्षित स्थान की समस्या भी सामने आई है। पानी बढ़ने के कारण जहरीले जीव जंतुओं के आबादी वाले क्षेत्रों में आने की आशंका से ग्रामीणों में भय का माहौल है। कुछ प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति और शिक्षण व्यवस्था भी प्रभावित होने की जानकारी ग्रामीणों ने प्रशासन को दी।प्रशासन ने तेज किए राहत एवं बचाव के प्रयास निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी नेअधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा ग्रामीणों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में नाव की व्यवस्था शुरू करने पशुओं के लिए चिकित्सा शिविर लगाने, चारे की व्यवस्था करने तथा ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है। *सुल्तानपुर-बहादुरपुर मार्ग का भी डीएम ने जायजा लिया। इस दौरान तिरंगा महाराज ने डाट-पुलिया और सड़क की समस्या जिलाधिकारी के सामने रखी*। जिलाधिकारी ने बारिश के बाद लासा गांव की तर्ज पर सड़क को ऊंचा कराने तथा उपलब्ध प्रशासनिक प्रावधानों के तहत निर्माण की संभावना पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। *फसल बीमा को लेकर भी उठी मांग* बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसल बीमा संबंधी समस्या भी निरीक्षण के दौरान उठाई गई। तिरंगा महाराज ने किसानों के हित में फसल बीमा कराने की मांग रखी। प्रशासन की ओर से सोमवार तक संबंधित किसानों के दस्तावेज जुटाने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाने की बात सामने आई है। *पुलिस प्रशासन ने भी प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है* थाना प्रभारी सोबरन सिंह ने बताया अराजक तत्वों पर नजर रखने के साथ ओवरलोडिंग जोखिमपूर्ण आवागमन को रोकने के लिए पेट्रोलिंग की जा रही है ड्यूटी लगा दी गई है *ग्रामीणों ने जताया आभार* प्रशासनिक टीम के गांवों में पहुंचने और समस्याओं का मौके पर जायजा लेने पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी समेत अधिकारियों और तिरंगा महाराज के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ की स्थिति में प्रशासन की सक्रियता से राहत एवं बचाव कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।तिरंगा महाराज ने कहा, आपदा की इस घड़ी में हम, हमारा भाजपा परिवार और समस्त पत्रकार बंधु पीड़ित किसानों और ग्रामीणों के साथ खड़े हैं। यह समय राजनीति करने का नहीं, बल्कि मानवता की मिसाल पेश करने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने का है। हमारी प्राथमिकता है कि बाढ़ प्रभावित परिवारों, किसानों और पशुपालकों की समस्याएं प्रशासन तक पहुंचें और उनका यथासंभव शीघ्र समाधान हो।प्रशासन ने ग्रामीणों से नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक जोखिम न लेने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की अपील की है।

- इंडिया लाइव न्यूज़:- अंकित कुमार, के साथ देखें ताजा अपडेट लखनऊ विश्वविद्यालय में सुरक्षा कर्मियों पर संकट, नौकरी जाने से महिला गार्ड का छलका दर्द लखनऊ विश्वविद्यालय में सुरक्षा कर्मियों पर संकट, नौकरी जाने से महिला गार्ड का छलका दर्द बिना पूर्व सूचना हटाए जाने का आरोप, परिवार चलाने की चिंता में रो पड़ी महिला सुरक्षाकर्मी; न्याय की गुहार इंडिया लाइव न्यूज़ | क्राइम डेस्क | लखनऊ रिपोर्ट: अंकित कुमार लखनऊ विश्वविद्यालय से सुरक्षा कर्मियों की नौकरी जाने का मामला अब तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। विश्वविद्यालय परिसर में वर्षों से सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे कई कर्मचारियों को अचानक ड्यूटी से हटाए जाने का मामला सामने आया है। कर्मचारियों की संख्या को लेकर अलग-अलग रिपोर्टों में करीब 40 से लेकर लगभग 100 सुरक्षाकर्मियों के प्रभावित होने की बात कही गई है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें बिना किसी पूर्व लिखित सूचना या नोटिस के अचानक काम से हटा दिया गया, जिसके बाद उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कैमरे के सामने छलका महिला सुरक्षाकर्मी का दर्द मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। वीडियो में नौकरी से हटाई गई एक महिला सुरक्षाकर्मी भावुक होकर अपनी पीड़ा बताती नजर आ रही हैं। महिला का कहना है कि उन्होंने लंबे समय तक विश्वविद्यालय में पूरी जिम्मेदारी के साथ काम किया, लेकिन अचानक नौकरी चले जाने से परिवार की आर्थिक स्थिति पर बड़ा असर पड़ेगा। उनका सवाल है कि नौकरी नहीं रही तो घर का खर्च और बच्चों की पढ़ाई कैसे चलेगी? महिला सुरक्षाकर्मी ने विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ-साथ कुलसचिव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।1
- राजधानी लखनऊ सिर्फ एलडीए ही नहीं पुलिस भी करा रही है अवैध निर्माण. बिल्डिंग बनने के समय महीनों पहले जेई ने तहरीर, जब बिल्डिंग की दुकानें बन गईं, बिक गईं... उच्च स्तर पर फोटो समेत शिकायत हुई तब अमीनाबाद थाने में दर्ज कर ली गई एफआईआर... पुलिस ने खूब लिया लाभ... मामला अमीनाबाद थाने के लाटूश रोड पर विद्यांत कॉलेज के सामने एलडीए द्वारा सील करके पुलिस अभिरक्षा में सौंपी गई बिल्डिंग का है ... अब सील की गई बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है... जब काम चल रहा था तब एलडीए के जेई, पुलिस को तहरी देते रहे, फोन करते रहेलेकिन....काम चलता रहा.. जब आपसी बंदरबांट से बिल्डिंग बन गई, दुकानें बन गईं तब जनता अदालत और अधिकारियों से शिकायत हुई तब बीती 12 सितंबर को बिल्डर फैज़ान के खिलाफ je की शिक़ायत पर एफआईआर दर्ज कर ली/1
- सुशांत गोल्फ सिटी के खुर्दही बाजार के पास 14 चक्का ट्रक समेत नकदी लूट ले जाने का आरोप सुशांत गोल्फ सिटी के खुर्दही बाजार के पास 14 चक्का ट्रक समेत नकदी लूट ले जाने का आरोप*। *बुधवार देर रात ट्रक चालक फूलचंद पाठक ट्रांसपोर्टनगर से हैदरगढ़ जा रहे थे* *खुर्दही पहुंचते ही दो गाड़ियों से आए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।* *मारपीट कर ट्रक और रुपये लूटकर ले जाने का आरोप।* *पीड़ित पक्ष एचसीएल चौकी पहुंचा, आरोप है दिनभर बैठाए रखा गया, कार्रवाई नहीं हुई।* *ट्रांसपोर्ट की ओर से चंद्रप्रकाश दीक्षित ने एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव से की शिकायत*1
- लखनऊ। थाना विभूतिखंड क्षेत्र के किसान बाजार स्थित Abongzaa Cafe को लेकर कथित तौर पर अवैध रूप से हुक्का परोसने के आरोप सामने आए हैं। किसान बाजार में कथित अवैध हुक्का बार, प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल आरोप है कि पहले कैफे के बाहर बैठाकर हुक्का पिलाया जाता था, जबकि प्रशासन की सख्ती के बाद अब कथित तौर पर कैफे के अंदर बैठाकर हुक्का परोसा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर उठ रहे सवालों के बीच मांग की जा रही है कि संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच करे और यदि आरोप सही पाए जाएं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। सवाल यह भी है कि प्रतिबंध के बावजूद कथित रूप से हुक्का परोसे जाने पर जिम्मेदार विभाग कब कार्रवाई करेगा?1
- लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल करने वाली दिव्या श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री से सवाल करने के बाद मेरे चेहरे पर थोड़ी बहुत मुस्कुराहट क्यों आई... क्योंकि भाजपाई उतनी ही टाइम से सिर्फ उसी क्लिप को वायरल कर रहे कि देखो मुख्यमंत्री से सवाल करने के बाद कैसे ये पत्रकार मुस्कुरा रही है..?1
- लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में प्रॉमिनेंट मॉल में AC ना चलने पर लोगों की कड़ी कारवाही लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र स्थित प्रॉमिनेंट मॉल में AC की सुविधा ठीक से संचालित नहीं हो रही है। मॉल में आने वाले ग्राहकों को गर्मी और उमस के कारण काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मॉल जैसी सार्वजनिक सुविधा वाली जगह पर उचित तापमान और वातानुकूलन की व्यवस्था सुचारु रहना आवश्यक है। और इस मॉल का जो मैनेजर है वह भी कोई रेस्पॉन्स नहीं कर रहा है।1
- लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद, बीच चौराहे पर पहले की मारपीट उसके बाद युवक को स्कूटी पर बैठ कर उठा ले गए दबंग किस मामले को लेकर हुई मारपीट अभी तक नहीं मिली जानकारी वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कामता चौराहे से उठाने के बाद हुई होगी युवक की पिटाई पुलिस की गश्त पर खड़े हो रहे सवाल चिनहट थाना क्षेत्र की घटना1
- लखनऊ। कृष्णानगर थाना क्षेत्र में मजदूर की गला रेतकर हत्या, एडीसीपी दक्षिणी व एसीपी ने मौके पर पहुंचकर की जांच पड़ताल पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा।1