Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेपाल में आई बाढ़ का मंजर मौत और जिंदगी का एक सेकंड का फासला, विडियो वायरल नेपाल में आई बाढ़ का हर मंज़र बहुत डरावना है । इस वीडियो में देखिए कैसे मौत ज़िंदगी का तवाफ़ कर रही ही है। और लोगो के एक एक सेकेंड कीमती है बेहद खौफनाक मंजर
विनय कुमार श्रीवास्तव
नेपाल में आई बाढ़ का मंजर मौत और जिंदगी का एक सेकंड का फासला, विडियो वायरल नेपाल में आई बाढ़ का हर मंज़र बहुत डरावना है । इस वीडियो में देखिए कैसे मौत ज़िंदगी का तवाफ़ कर रही ही है। और लोगो के एक एक सेकेंड कीमती है बेहद खौफनाक मंजर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नेपाल में आई बाढ़ का मंजर मौत और जिंदगी का एक सेकंड का फासला, विडियो वायरल नेपाल में आई बाढ़ का हर मंज़र बहुत डरावना है । इस वीडियो में देखिए कैसे मौत ज़िंदगी का तवाफ़ कर रही ही है। और लोगो के एक एक सेकेंड कीमती है बेहद खौफनाक मंजर1
- नगर पालिका के E O ने सुने मुनव्वर मुर्गा का बात खत्म कराया चक्का जाम1
- - नदवासराय अंडरपास के पास महिला से छिनैती के मामले में था वांछित - पुलिस पर फायरिंग करने का आरोप, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली - तमंचा, कारतूस, 6100 रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद घोसी (मऊ)। नदवासराय अंडरपास के पास महिला से छिनैती के मामले में वांछित आरोपित शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, 6100 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को राकेश राजभर पुत्र जगन्नाथ राजभर निवासी कोडरा, थाना कोपागंज ने अपने साथी रामकरन राजभर निवासी कोडरा, थाना घोसी के साथ नदवासराय अंडरपास के पास महिला से छिनैती की थी। मामले में घोसी थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि छिनैती का आरोपित राकेश राजभर क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरा देखकर आरोपित ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें राकेश राजभर के बाएं पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए सीएचसी घोसी पहुंचाया। 17 मुकदमों का है आपराधिक इतिहास पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित राकेश राजभर के विरुद्ध घोसी, कोपागंज और दोहरीघाट सहित कोतवाली नगर थाने में चोरी, चोरी का माल रखने, धोखाधड़ी, गिरोहबंद अधिनियम, आर्म्स एक्ट तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2018 से लेकर वर्ष 2025 तक के मामले शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपित के विरुद्ध पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस ने बरामद तमंचा, कारतूस, नकदी और बाइक को कब्जे में लेकर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।3
- Post by SONI DEVI1
- डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर अंधेरा, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पर सवाल हाफिजपुर ग्राम पंचायत से इस समय एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। यहां भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा के आसपास रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने पर हजारों रुपये खर्च किए गए, लेकिन कई लाइटें कुछ समय चलने के बाद ही खराब हो गईं। सबसे बड़ी चिंता यह है कि जिस स्थान पर डॉ. आंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित है, वहां भी रात में अंधेरा दिखाई देता है। डॉ. आंबेडकर जी केवल एक महापुरुष ही नहीं, बल्कि समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं। ऐसे महत्वपूर्ण स्थल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई होना बेहद जरूरी है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब स्ट्रीट लाइटों के लिए सरकारी धन खर्च किया गया है, तो फिर लाइटें लंबे समय तक क्यों नहीं चल पा रही हैं? क्या खराब लाइटों की जांच और उनके रखरखाव की कोई व्यवस्था है? अब ग्रामीण प्रशासन और ग्राम पंचायत से मांग कर रहे हैं कि डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल सहित पंचायत क्षेत्र की सभी खराब स्ट्रीट लाइटों की जांच कराकर उन्हें जल्द ठीक कराया जाए। साथ ही लाइटों पर हुए खर्च और कार्य की गुणवत्ता की भी जांच हो। फिलहाल देखना होगा कि ग्रामीणों की इस मांग पर ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।1
- बिजली खराब होने पर बिजली वाले 300 रू बनाने का रिश्वत लिया1
- रसड़ा स्थित मुस्कान हॉस्पिटल में संदिग्ध परिस्थितियों में नवजात बच्चे की मौत। नगरा थाना क्षेत्र निवासी परिवार के नवजात शिशु की रसड़ा स्थित मुस्कान हॉस्पिटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। परिजनों ने डॉक्टर नीलम सिंह पर गलत इंजेक्शन लगाने, इलाज में घोर लापरवाही बरतने और मूल रूप से नर्स होने के बावजूद डॉक्टर बनकर इलाज करने का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि मृत शिशु के मुंह पर जबरन ऑक्सीजन मास्क लगाकर अस्पताल स्टाफ ने बकाया पैसों की वसूली की और डॉक्टर मौके से फरार हो गई। अन्य अस्पतालों में ले जाने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद पुष्टि की कि शिशु की मौत 5 घंटे पहले ही हो चुकी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रसड़ा SHO ने पीड़ित परिवार को मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। #BalliaNews #Rasra #MedicalNegligence #BalliaPolice #HealthDepartmentUP1
- मऊ महादेव घाट पर नहाने गया किशोर लापता, तलाश में जुटी पुलिस और नाविक मऊ महादेव घाट पर नहाने गया करीब 14 वर्षीय किशोर अचानक लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और नाविकों की मदद से नदी में किशोर की तलाश शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार, सुमित मद्धेशिया पुत्र मनोज मद्धेशिया, निवासी गायघाट के पास, स्कूल से आने के बाद मऊ महादेव घाट पर नहाने गया था। इसके बाद वह लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण घाट की कई सीढ़ियां पानी में डूबी हुई हैं। ऐसे में किशोर के नदी में लापता होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और नाविक लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लापता किशोर की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन बेसब्री से सुमित के मिलने का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस द्वारा स्थानीय नाविकों की मदद से नदी के आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल मऊ महादेव घाट पर इधर कुछ दिनों से हो रही रिल बनाने वाले, मारपीट करने वाले व घाट पर फालतू घुमने आदि जैसी घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक ने सख्त चेतावनी भी दी थी1