Shuru
Apke Nagar Ki App…
भगवत सिंह लोधी पत्रकार
More news from Damoh and nearby areas
- Post by भगवत सिंह लोधी पत्रकार1
- *गोदावरी एक्सप्रेस में टीटीई और सफाई कर्मचारियों के बीच हिंसक झड़प वीडियो हुआ वायरल* ट्रेन नंबर 12728 हैदराबाद–विशाखापटनम गोदावरी एक्सप्रेस के ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस स्टाफ और ड्यूटी पर तैनात टीटीई के बीच जबरदस्त मारपीट हुई बताया जा रहा है कि ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस के कर्मचारी ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धूत थे नशे में धूत इन कर्मचारियों ने एक ड्यूटीरत टीटीई पर हिंसक हमला कर दिया।1
- सकोर मे जगनिक महोत्सव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ जिसको लेकर माननीय मंत्री कुसमरिया जी ने जिले के हटा ब्लाक की ग्राम पंचायत सकोर के स्टेडियम परिसर में संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जगनिक महोत्सव मंच पर कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। योगीराज देवरहा बाबा सिद्ध आश्रम रनेह के स्वामी अन्नताचार्य अमृत जी महाराज के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग एवं संरक्षक डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, युवराज कुसमरिया की ओर से स्वामी जी की आगवानी कर स्वागत किया गया। स्वामी जी ने अपने सम्बोधन में सकोर गांव की महिमा और ऐतिहासिक महत्व का वर्णन करते हुए कहा समय-समय पर बड़े-बड़े स्थान जागृत हो जाते हैं। पहले जो राजाओं की इमारत थी आज खंडहर बन गए। ग्राम सकोर का ऐतिहासिक महत्व तब पता चला जब श्री कुसमरिया जी को 12 वर्ष की आयु में स्वर्ण मुद्राएं मिली थी और वह मुद्राएँ उन्होंने सरकारी कोष में जमा की थी जो आज नागपुर में सुरक्षित रखी हुई है। यदि श्री कुसमरिया जी को उस समय लालच आ जाता तो यहां के ऐतिहासिक महत्व का शायद पता नही लगता, क्योकि किसी भी स्थान का ऐतिहासिक और प्राचीन महत्व और सभ्यता वहां के शिलालेख,प्रमाण,अवशेषों से ही पता चलती है।1
- जबलपुर में शादी के महज 20 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कटंगी क्षेत्र के कैमोरी गांव निवासी पूजा साहू की शादी 6 फरवरी को गढ़ा फाटक निवासी निखिल साहू से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद वह पति और परिजनों के साथ उज्जैन दर्शन के लिए गई थीं। परिजनों के अनुसार 20 फरवरी को दमोह जिले के तेंदूखेड़ा के पास लौटते समय उनकी तबीयत बिगड़ने की बात कही गई और रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि 10 लाख रुपए की मांग की गई थी, जिसमें 4 लाख रुपए दिए जा चुके थे। परिवार का आरोप है कि लगातार पैसों की मांग और मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था। मृतका द्वारा कथित रूप से भेजे गए वीडियो को साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंपने की तैयारी है। घटना के बाद समाजजन बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। 👮 पुलिस की कार्रवाई ▪️ जीरो पर मामला दर्ज ▪️ केस डायरी जांच हेतु दमोह भेजी गई ▪️ पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार ▪️ साक्ष्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। ⚖️ मामला जांचाधीन है। --- 📍 LOCATION Jabalpur | Madhya Pradesh --- 🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़1
- 🔻 जबलपुर के कटंगी क्षेत्र के कैमोरी गांव निवासी नवविवाहिता पूजा साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पूजा की शादी 6 फरवरी को गढ़ा फाटक निवासी निखिल साहू से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के लगभग 20 दिन बाद यह घटना सामने आई है। 🔻 परिजनों के अनुसार पूजा पति और रिश्तेदारों के साथ उज्जैन दर्शन के लिए गई थीं। 20 फरवरी को दमोह जिले के तेंदूखेड़ा के पास लौटते समय उनकी तबीयत बिगड़ने की बात कही गई। इसके बाद रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। - 🔻 मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दहेज में 10 लाख रुपए की मांग की गई थी, जिसमें 4 लाख रुपए दिए जा चुके थे। परिवार का आरोप है कि लगातार पैसों की मांग और मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था। मृतका द्वारा कथित रूप से भेजे गए वीडियो को साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंपने की तैयारी की जा रही है। - 🔻 शनिवार को बड़ी संख्या में समाजजन और परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। - 🔻 जबलपुर पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर केस डायरी जांच के लिए दमोह भेज दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। - 🔻 मामला फिलहाल जांचाधीन है। --- 📍 जबलपुर 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ ✍️ रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा जबलपुर,1
- प्रदेश के कुछ अन्य जिलों से बच्चा चोरी की घटनाओं की खबरें मिल रही हैं। हालांकि नरसिंहपुर जिले में फिलहाल ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है, फिर भी अभिभावकों को सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है। 🎉अभिभावकों से अपील: ✔️ बच्चों को बिना निगरानी के बाहर न भेजें। ✔️ स्कूल आने-जाने के समय विशेष ध्यान रखें। ✔️ बच्चों को समझाएं कि किसी अनजान व्यक्ति से बात न करें और कुछ भी न लें। ✔️ किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। घबराने की नहीं, जागरूक रहने की जरूरत है। बच्चों की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। ✍️ कैलाश गुप्ता जिला प्रभारी, नई दुनिया नरसिंहपुर मो 93294465061
- एंकर/- दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला से चलती बस में छेड़छाड़ की घटना घटित हुई है। महिला ने आरोपी बस मालिक जो कंडक्टरी का काम भी करता है उस पर मामला दर्ज कराया है। घटना रविवार दोपहर हुई रात में पुलिस डायरी हटा थाने पहुंची।1
- *आगरा में भ्रष्टाचार की भेट चढ़ी सड़क का खौफनाक वीडियो सामने आया है सामान लदी ट्रैक्टर–ट्राली गुजरते ही अचानक सड़क धस गई जिससे ड्राइवर उछलकर सीधे टायरों के बीच जा गिरा गनीमत रही कि उसकी जान बच गई घटिया निर्माण को लेकर अब जनता प्रशासन पर सवाल उठा रही है*1