रक्षाबंधन पर ससुराल जाते समय पत्नी से विवाद, युवक ने अपाचे बाइक में लगाई आग; वीडियो वायरल बिजनौर: रक्षाबंधन पर ससुराल जाते समय पत्नी से विवाद, युवक ने अपाचे बाइक में लगाई आग; वीडियो वायरल बिजनौर (उत्तर प्रदेश): रक्षाबंधन के दिन बिजनौर के नांगल क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पत्नी से हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी ही अपाचे बाइक को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते बाइक धू-धूकर जलने लगी और कुछ ही देर में पूरी तरह राख हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ससुराल जाते समय रास्ते में हुआ विवाद घटना शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे थाना नांगल सोती क्षेत्र के दहिरपुर में पंचायत घर के पास कब्रिस्तान के सामने की है। जानकारी के अनुसार, जटपुरा निवासी बबलू सैनी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कोट सराय स्थित अपने ससुराल जा रहा था। रास्ते में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि बबलू ने गुस्से में आकर सड़क किनारे बाइक रोक दी और उसमें आग लगा दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो सड़क किनारे जलती हुई बाइक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आसपास कुछ लोग खड़े नजर आ रहे हैं, लेकिन कोई भी आग बुझाने का प्रयास करता दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। नांगल थाना अध्यक्ष के अनुसार, जब व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उसने दावा किया कि बाइक में आग अपने आप लगी थी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

- बिजनौर | गुस्सा इंसान से क्या-क्या करवा देता है! रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ ससुराल पहुंचे बबलू सैनी की किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई। गुस्सा इतना बढ़ा कि युवक ने अपनी ही अपाचे बाइक में आग लगा दी। जटपुरा निवासी बबलू सैनी रक्षाबंधन पर कोट सराय स्थित ससुराल पत्नी को लेकर राखी बंधवाने आया था। बताया जा रहा है कि थाना नांगल सोती क्षेत्र के दहिरपुर में पंचायत घर के पास, कब्रिस्तान के सामने कहासुनी के बाद उसने बाइक को आग के हवाले कर दिया। गुस्से में लिया गया एक फैसला… और अपनी ही बाइक राख हो गई!1
- चीन के हेलीकॉप्टर सर्वे में पता चला है कि तिब्बत में जिस जगह पर ग्लेशियर टूटा था, उसी जगह पर 20 लाख घन मीटर पानी की एक और झील बन गई है। नेपाल पर फ्लैश फ्लड का खतरा अभी टला नहीं है। चीन के हेलीकॉप्टर सर्वे में पता चला है कि तिब्बत में जिस जगह पर ग्लेशियर टूटा था, उसी जगह पर 20 लाख घन मीटर पानी की एक और झील बन गई है। इस झील से एक बांध बन गया है, जो कभी भी टूट सकता है। चीन ने आधिकारिक रूप से नेपाल को इस बारे में आगाह कर दिया है। असल में सारी गलती चीन की है। उसने तिब्बत में नेपाल बॉर्डर से 25–30 किमी दूर दर्जनभर हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर स्टेशन बनाने शुरू किये हैं। इनके लिए दिनभर ब्लास्ट किए जाते हैं। बुधवार को जो ग्लेशियर टूटा था, उसका आकार 50 एकड़ ज़मीन जितना बताया जाता है। बुधवार के फ्लैश फ्लड की 50 किमी दूर से भयावह फुटेज मिली हैं।2
- 🚔 बिजनौर के नए पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार को दी गई सलामी, पुलिस कार्यालय में अधिकारियों ने किया स्वागत 👮♂️ #BijnorPolice #UPPolice #Bijnor #KrishnaKumarIPS1
- चांदपुर-हस्तिनापुर मार्ग फिर हुआ चालू, मरम्मत के बाद छोटे वाहनों को मिली राहत बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र में चांदपुर-हस्तिनापुर मार्ग पर क्षतिग्रस्त सड़क की तीसरी बार मरम्मत कराई गई। सड़क ठीक होने के बाद दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन फिर शुरू हो गया है। हालांकि, भारी वाहनों पर अभी भी रोक जारी है1
- तीन मुस्लिम भाइयों को बांधी हिन्दु बहनों ने राखी और लंबी उम्र की दुआ मांगी बिजनौर गजरौला शिव का मामला प्रकाश में आया है हिंदी न्यूज़ चैनल के संवादाता मोहम्मद सलीम मलिक आगामी संदेश हिंदी न्यूज़ चैनल के संवाददाता मोनिस अहमद साजिद ने गजरौला शिव पहुंचकर मुंह बोली बहना शकुंतला प्रतिज्ञा से राखी बंधवाई बहन ने राखी बांधकर मिठाई खिलाते हुए अपने तीनों भाइयों की लंबी उम्र की दुआ मांगी यह एक हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। संवादाता मोहम्मद सलीम मलिक की खासरिपोर्ट1
- त्योहारों को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस अलर्ट, एसपी सिटी ने किया पैदल गश्त मुजफ्फरनगर में आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसपी सिटी अमृत जैन ने सिविल लाइन और कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, चौराहों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की गई। एसपी सिटी ने व्यापारियों और आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।1
- दिल्ली में कपल गिरफ्तार:पाकिस्तानी हैंडलर से 2 साल से संपर्क #news #latestnews #trend #isi #indian1
- पुलिस 6 साल के बच्चे को गिरफ़्तार कर की मारपीट आदित्य पटना हाईकोर्ट पहुँचा FIR करने1