Shuru
Apke Nagar Ki App…
District.reporter.babulaljogaw
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- *जोधपुर।* *उदय मंदिर थाना क्षेत्र में बालाजी मंदिर में दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद।* *वीडियो सोशल मीडिया पर हो रही है जमकर वायरल।* *कल रात्रि की बताई जा रही है घटना।*1
- जिला पुलिसअधीक्षक सतनामसिंह आईपीएस के निर्देशन एवं ब्रजराजसिंह चारण ASP फलौदी के सुपरविजन में श्री नगेंद्र सिंह आरपीएस सीओ लोहावट के निकट सुपरविजन में थाना लोहावट ने सराहनीय कार्यवाही कर लोहावट एसएचओ हरिसिंह राजपुरोहित की मय टीम ने बाइक चोरों का गिरोह पकड़ कर चोरी की 09 बाइक जब्त कर अर्जुन उर्फ पिंटू पुत्र सुरेश कुमार बिश्नोई निवासी रिडमल नगर लोहावट,कालू सिंह पुत्र मुल्तान सिंह राजपूत निवासी टेकरा PS बाप एवं लाला राम पुत्र बाबूराम मेघवाल निवासी ढढ़ू पीएस फलौदी इत्यादि अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मूलाराम जाखड़ ओसियां जिला ब्यूरो चीफ, जोधपुर (भारत संवाद न्यूज नेटवर्क)1
- फालना के वार्ड नंबर 25 स्थित श्री सोडी मामाजी मंदिर में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हर वर्ष की भांति गैर नृत्य महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण हाथों में लट लेकर गैर स्थल पर पहुँचे और ढोल की थाप पर पारंपरिक गैर नृत्य प्रस्तुत किया। इस नृत्य में ग्रामीण अपनी पारंपरिक वेशभूषा में तैयार होकर शामिल हुए। परंपरा के अनुसार, बहनें गैर नृत्य कर रहे ग्रामीणों को पुष्पहार पहनाकर उनके स्वस्थ रहने की कामना करती हैं। गैर नृत्य के बाद मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया और भगवान को भोग लगाया गया। महाआरती के उपरांत महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। देर रात तक भक्ति संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें भजनी कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियाँ दीं। इस वार्षिक कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाएं भूराराम चौधरी, हीराराम चौधरी और लालाराम चौधरी ने संभालीं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया।2
- हवाओं के साथ छलक रहा हैं गिरी नंदा बांध 😊1
- महर्षि गोतम आश्रम में महर्षि गौतम जी की चरण पादुका को घुमघाम से मन्दिर मे चरण पादुका को विराजमान कर गुर्जर गोड़ समाज के अध्यक्ष मोतीलाल उपाध्याय पिपलिया खुर्द, राजेश शर्मा ताराचंद जी, मुकेश शर्मा सेवरिया, भंवरलाल पंचारिया, रामनारायण गील लोटोती, सरकार भंवरलाल शर्मा, रतनलाल शर्मा भुमबलिया,7 व 11 खेड़ा अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जोशी खराड़ी,किसतुरचंद पंचारिया निमाज, नेहरू लाल पंचारिया कालु, सहित कई गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन, युवा शक्ति, माताओं-बहनों सहित समाज के सेंकड़ों लोगों ने पुजा अर्चना कर आरती उतारी गई एवं इसके बाद वापस चरण पादुका को घुमघाम से आगे शहर, गांवों मे दर्शन हेतु हर्षोल्लास के साथ विदा कि गई। महर्षि गौतम जी की चरण पादुका का दर्शन करने मात्र से जीवन घन्य, हो जाता है सभी गुर्जर गोड़ समाज अपने आप को भाग्यशाली समझता है ।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी बर गांव के प्रवीण कीर ने 12वीं विज्ञान में 91% अंक हासिल कर बढ़ाया मान, परिवार में खुशी की लहर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट पर उच्च माध्यमिक (12वीं बोर्ड-कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) परीक्षा-2026 एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा-2026 का परिणाम जारी किया गया । जिसमें बर ग्राम के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अध्ययनरत छात्र प्रवीण कुमार कीर पुत्र मंगला राम कीर ने 12वीं विज्ञान संकाय में 91 प्रतिशत एक बनाने पर परिजनो के द्वारा माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया और बधाई व शुभकामनाएं देकर खुशी जताई । इस मौके पर छात्र प्रवीण कीर ने इस सफलता का श्रेय गुरुजनों और परिजनों को दिया हैं। जिनके मार्गदर्शन में अनुसार यह सफलता प्राप्त की है ।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1