logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगरपालिका झींझक की सब्जी मंडी मे लोग पैदल चलकर नहीं ले सकते सब्जी झींझक मे लगने वाली सब्जी मंडी बनी नरक भारी गंदगी के बीच मे लगती खाने की दुकाने जिससे बीमारियों को मिलता बल गंदगी के बीच लोग खा रहे हैं खाना सफाई कर्मी नहीं करते सफाई जिम्मेदार लोगों व नगरपालिका कर्मियों की नाक के नीचे गंदगी का भंडार

1 day ago
user_Chhunna khan
Chhunna khan
Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

नगरपालिका झींझक की सब्जी मंडी मे लोग पैदल चलकर नहीं ले सकते सब्जी झींझक मे लगने वाली सब्जी मंडी बनी नरक भारी गंदगी के बीच मे लगती खाने की दुकाने जिससे बीमारियों को मिलता बल गंदगी के बीच लोग खा रहे हैं खाना सफाई कर्मी नहीं करते सफाई जिम्मेदार लोगों व नगरपालिका कर्मियों की नाक के नीचे गंदगी का भंडार

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • समाजसेवी ने 15 अगस्त को दिलौलिया गांव बच्चों को स्कूल में पेन और रजिस्टर बांटे । अक्षय कुमार की रिपोर्ट डेरापुर।, वीडियो। स्लग। डिलौलिया में समाजसेवी ने बच्चों को बांटे पेन और रजिस्टर। डेरापुर। 80 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डिलौलिया गांव में समाजसेवी अक्षय कटियार के लोगो द्वारा आदित्य कटियार ने हर साल के जैसे इस साल भी विद्यालय में पहुंचकर छात्र छात्राओं को पेन और रजिस्टर वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनमें पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना रहा। 15 अगस्त को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अक्षय कटियार ने बच्चों से बातचीत की और उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने से उनके मनोबल को बढ़ावा मिलता है। पेन और रजिस्टर पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्र-छात्राओं ने समाजसेवी का आभार जताते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने का संकल्प लिया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
    1
    समाजसेवी ने 15 अगस्त को दिलौलिया गांव बच्चों को स्कूल में पेन और रजिस्टर बांटे ।
अक्षय कुमार की रिपोर्ट डेरापुर।,
वीडियो।
स्लग।
डिलौलिया में समाजसेवी ने बच्चों को बांटे पेन और रजिस्टर।
डेरापुर। 80 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डिलौलिया गांव में समाजसेवी अक्षय कटियार के लोगो द्वारा आदित्य कटियार ने हर साल के जैसे इस साल भी विद्यालय में पहुंचकर छात्र छात्राओं को पेन और रजिस्टर वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनमें पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना रहा।
15 अगस्त को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अक्षय कटियार ने बच्चों से बातचीत की और उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने से उनके मनोबल को बढ़ावा मिलता है।
पेन और रजिस्टर पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्र-छात्राओं ने समाजसेवी का आभार जताते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने का संकल्प लिया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह सहयोग के लिए आगे आना चाहिए।
इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
    user_Akshay Shukla
    Akshay Shukla
    Fitness Trainer डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में झूला उत्सव चारो भाइयों को झुलाया गया झूला अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में रविवार को भगवान श्रीराम और उनके चारों भाइयों के उत्सव विग्रहों का विशेष उत्सव आयोजित किया गया। मंदिर परिसर स्थित सभी मंदिरों की परिक्रमा के बाद उत्सव विग्रहों को कुबेर टीला ले जाया गया। यहां विधि-विधान के साथ झूला उत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। उत्सव के दौरान भगवान श्रीराम और चारों भाइयों के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति देखते ही बनी। मंदिर परिसर में सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे।
    1
    श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में झूला उत्सव चारो भाइयों को झुलाया गया झूला 
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में रविवार को भगवान श्रीराम और उनके चारों भाइयों के उत्सव विग्रहों का विशेष उत्सव आयोजित किया गया। मंदिर परिसर स्थित सभी मंदिरों की परिक्रमा के बाद उत्सव विग्रहों को कुबेर टीला ले जाया गया। यहां विधि-विधान के साथ झूला उत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। उत्सव के दौरान भगवान श्रीराम और चारों भाइयों के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति देखते ही बनी। मंदिर परिसर में सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कांवड़ यात्रा में भारी वाहनों पर प्रतिबंध, बैरिकेडिंग हटाकर ट्रक निकालने का VIDEO वायरल सिकंदरा-झींझक मार्ग पर 28 अगस्त तक दिन में प्रतिबंध, युवक ने अधिकारियों से की शिकायत ➡️ कानपुर देहात। सावन एवं कांवड़ यात्रा के चलते 30 जुलाई से 28 अगस्त तक सिकंदरा-झींझक मार्ग पर दिन में भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। मार्ग पर बैरिकेडिंग भी की गई है। ➡️ वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक ट्रक परिचालक द्वारा बैरिकेडिंग हटाकर ट्रक को मार्ग से निकलवाते हुए देखा जा रहा है। ➡️ वीडियो सामने आने के बाद युवक ने पूरे मामले की जानकारी ट्वीट के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को दी है। ➡️ कांवड़ यात्रा के दौरान लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद भारी वाहन निकलने को लेकर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। ➡️ अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस-प्रशासन द्वारा संबंधित लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
    1
    कांवड़ यात्रा में भारी वाहनों पर प्रतिबंध, बैरिकेडिंग हटाकर ट्रक निकालने का VIDEO वायरल

सिकंदरा-झींझक मार्ग पर 28 अगस्त तक दिन में प्रतिबंध, युवक ने अधिकारियों से की शिकायत

➡️ कानपुर देहात। सावन एवं कांवड़ यात्रा के चलते 30 जुलाई से 28 अगस्त तक सिकंदरा-झींझक मार्ग पर दिन में भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। मार्ग पर बैरिकेडिंग भी की गई है।
➡️ वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक ट्रक परिचालक द्वारा बैरिकेडिंग हटाकर ट्रक को मार्ग से निकलवाते हुए देखा जा रहा है।
➡️ वीडियो सामने आने के बाद युवक ने पूरे मामले की जानकारी ट्वीट के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को दी है।
➡️ कांवड़ यात्रा के दौरान लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद भारी वाहन निकलने को लेकर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
➡️ अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस-प्रशासन द्वारा संबंधित लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई खबर कानपुर देहात | सबनम दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई खबर कानपुर देहात | सबनम कानपुर देहात के थाना राजपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और उसकी मौत के मामले में मुकदमा दर्ज था। पुलिस के अनुसार 14 अगस्त को पीड़ित पक्ष की ओर से थाना राजपुर में तहरीर दी गई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। आरोप है कि 13 अगस्त को विवाहिता के साथ मारपीट कर फांसी लगाकर उसकी जान ले ली गई। मामले में थाना राजपुर में मु0अ0सं0 090/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अखिलेश समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। राजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 अगस्त को नामजद आरोपी अखिलेश पुत्र विश्वनाथ, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम भाल, थाना राजपुर, कानपुर देहात को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में शेष आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार, कांस्टेबल 58 सर्वजीत सिंह एवं रिजर्व कांस्टेबल 655 राजा शामिल रहे।
    2
    दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई

खबर कानपुर देहात | सबनम 

दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई
खबर कानपुर देहात | सबनम 
कानपुर देहात के थाना राजपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और उसकी मौत के मामले में मुकदमा दर्ज था।
पुलिस के अनुसार 14 अगस्त को पीड़ित पक्ष की ओर से थाना राजपुर में तहरीर दी गई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। आरोप है कि 13 अगस्त को विवाहिता के साथ मारपीट कर फांसी लगाकर उसकी जान ले ली गई।
मामले में थाना राजपुर में मु0अ0सं0 090/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अखिलेश समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
राजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 अगस्त को नामजद आरोपी अखिलेश पुत्र विश्वनाथ, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम भाल, थाना राजपुर, कानपुर देहात को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में शेष आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार, कांस्टेबल 58 सर्वजीत सिंह एवं रिजर्व कांस्टेबल 655 राजा शामिल रहे।
    user_Shabanam
    Shabanam
    Agricultural service सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जसापुर से पहली बार निकली डाक कांवड़ यात्रा, पूरे गांव ने भक्ति भाव से दी विदाई जसापुर से पहली बार निकली डाक कांवड़ यात्रा, पूरे गांव ने भक्ति भाव से दी विदाई सेंगुर नदी के पावन तट पर स्थित प्राचीन भोले बाबा मंदिर से रविवार शाम 6 बजे पहली बार डाक कांवड़ यात्रा बिठूर के लिए रवाना हुई। इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर पर पूरा गांव शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहां महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने एकत्रित होकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा डाक कांवड़ लेकर रवाना हुए शिवभक्तों का तिलक, पुष्पवर्षा और 'हर-हर महादेव' व 'बम-बम भोले' के जयघोष के साथ भव्य विदाई दी। पूरे गांव में श्रद्धा, उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सभी ग्रामवासी पूरी श्रद्धा के साथ एकजुट होकर कांवड़ियों की मंगलमय यात्रा की कामना करते रहे। मंदिर परिसर में गूंजते शिवभक्ति के जयघोषों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। डाक कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्त बिठूर पहुंचकर मां गंगा का पवित्र जल भरेंगे और सोमवार प्रातः जसापुर स्थित भोले बाबा मंदिर में भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक करेंगे। गांव से पहली बार निकली इस डाक कांवड़ यात्रा को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और हर्ष का माहौल रहा। श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का यह अनुपम दृश्य पूरे क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार निकली यह डाक कांवड़ यात्रा आने वाले वर्षों में गांव की एक गौरवशाली धार्मिक परंपरा के रूप में स्थापित होगी।
    1
    जसापुर से पहली बार निकली डाक कांवड़ यात्रा, पूरे गांव ने भक्ति भाव से दी विदाई

जसापुर से पहली बार निकली डाक कांवड़ यात्रा, पूरे गांव ने भक्ति भाव से दी विदाई
सेंगुर नदी के पावन तट पर स्थित प्राचीन भोले बाबा मंदिर से रविवार शाम 6 बजे पहली बार डाक कांवड़ यात्रा बिठूर के लिए रवाना हुई। इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर पर पूरा गांव शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहां महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने एकत्रित होकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा डाक कांवड़ लेकर रवाना हुए शिवभक्तों का तिलक, पुष्पवर्षा और 'हर-हर महादेव' व 'बम-बम भोले' के जयघोष के साथ भव्य विदाई दी।
पूरे गांव में श्रद्धा, उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सभी ग्रामवासी पूरी श्रद्धा के साथ एकजुट होकर कांवड़ियों की मंगलमय यात्रा की कामना करते रहे। मंदिर परिसर में गूंजते शिवभक्ति के जयघोषों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।
डाक कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्त बिठूर पहुंचकर मां गंगा का पवित्र जल भरेंगे और सोमवार प्रातः जसापुर स्थित भोले बाबा मंदिर में भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक करेंगे। गांव से पहली बार निकली इस डाक कांवड़ यात्रा को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और हर्ष का माहौल रहा। श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का यह अनुपम दृश्य पूरे क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।
ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार निकली यह डाक कांवड़ यात्रा आने वाले वर्षों में गांव की एक गौरवशाली धार्मिक परंपरा के रूप में स्थापित होगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कानपुर देहात में VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने पत्रकारों और सट्टी पुलिस टीम को किया सम्मानित पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात के थाना सट्टी क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर में VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से पत्रकार बंधुओं एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भोगनीपुर विधानसभा के पूर्व विधायक विनोद कटियार ने पत्रकारों और पुलिसकर्मियों का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। बताया गया कि कुछ समय पूर्व कुंवरपुर स्थित VNU कंपनी इंडस्ट्रीज में बैटरी समेत अन्य सामान की चोरी की घटना हुई थी। इस मामले को पत्रकार बंधुओं ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वहीं, थाना सट्टी पुलिस द्वारा गहन जांच-पड़ताल करते हुए चोरी की घटना का खुलासा किया गया। इसी के उपलक्ष्य में VNU ग्रुप की टीम एवं पूर्व विधायक विनोद कटियार द्वारा पुलिस स्टाफ और पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. अंकुश कटियार, मंच संचालक डॉ. केके हॉस्पिटल पनकी कानपुर, मयंक कटियार, प्रवीन राजपूत बायोटीक, सौरभ कटियार, अंकुर रावत, अंकित राजावत, अनुज कटियार, सुबोध कटियार, सुमित बाजपेई सहित VNU ग्रुप के समस्त सदस्य मौजूद रहे।
    2
    कानपुर देहात में  VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने पत्रकारों और सट्टी पुलिस टीम को किया सम्मानित
पत्रकार आशू श्रीवास्तव 
कानपुर देहात के थाना सट्टी क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर में VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से पत्रकार बंधुओं एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भोगनीपुर विधानसभा के पूर्व विधायक विनोद कटियार ने पत्रकारों और पुलिसकर्मियों का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
बताया गया कि कुछ समय पूर्व कुंवरपुर स्थित VNU कंपनी इंडस्ट्रीज में बैटरी समेत अन्य सामान की चोरी की घटना हुई थी। इस मामले को पत्रकार बंधुओं ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वहीं, थाना सट्टी पुलिस द्वारा गहन जांच-पड़ताल करते हुए चोरी की घटना का खुलासा किया गया।
इसी के उपलक्ष्य में VNU ग्रुप की टीम एवं पूर्व विधायक विनोद कटियार द्वारा पुलिस स्टाफ और पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. अंकुश कटियार, मंच संचालक डॉ. केके हॉस्पिटल पनकी कानपुर, मयंक कटियार, प्रवीन राजपूत बायोटीक, सौरभ कटियार, अंकुर रावत, अंकित राजावत, अनुज कटियार, सुबोध कटियार, सुमित बाजपेई सहित VNU ग्रुप के समस्त सदस्य मौजूद रहे।
    user_Ashu Sriwastva
    Ashu Sriwastva
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • महारानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर निकली भव्य रैली जगह जगह हुई पुष्प वर्षा झींझक। महारानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर रविवार को झींझक कस्बे में भव्य रैली निकाली गई। करियाझाला मोड़ से शुरू हुई रैली कंचौसी मोड़ तक पहुंची। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। प्रतिभागी महारानी अवंतीबाई लोधी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। रैली में युवाओं समेत बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विभुवेंद्र राजपूत ने कहा कि महारानी अवंतीबाई लोधी ने देश के सम्मान और स्वतंत्रता के लिए अदम्य साहस का परिचय दिया। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी है। रैली में अमित राजपूत, राहुल राजपूत, अशर्फी लाल राजपूत, बलराम संखवार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
    1
    महारानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर निकली भव्य रैली जगह जगह हुई पुष्प वर्षा
झींझक। महारानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर रविवार को झींझक कस्बे में भव्य रैली निकाली गई। करियाझाला मोड़ से शुरू हुई रैली कंचौसी मोड़ तक पहुंची। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। प्रतिभागी महारानी अवंतीबाई लोधी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। रैली में युवाओं समेत बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष विभुवेंद्र राजपूत ने कहा कि महारानी अवंतीबाई लोधी ने देश के सम्मान और स्वतंत्रता के लिए अदम्य साहस का परिचय दिया। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी है। रैली में अमित राजपूत, राहुल राजपूत, अशर्फी लाल राजपूत, बलराम संखवार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • picap ki bhidat jo ki balraha naher me giri ek ki maut
    1
    picap ki bhidat jo ki balraha naher me giri ek ki maut
    user_Neeraj Kumar
    Neeraj Kumar
    Farmer डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.