logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घाटमपुर के जैतीपुर रोड में चली ताबड़तोड़ गोलियां मची अफरातफरी घाटमपुर के मूसानगर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के सामने रहने वाले दो रिटायर्ड फौजी द्वारा दहशत फैलाने के उद्देश्य से की गई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। जैतीपुर रोड पर हुई इस फायरिंग के दौरान वहां से गुजर रहे एक ई-रिक्शा चालक के पैर को छूती हुई गोली निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया है।मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से शीतलपुर के निवासी और वर्तमान में मूसानगर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के सामने रहने वाले जितेंद्र और सत्येंद्र दोनों सगे भाई हैं। दोनों ही सेना (आर्मी) से रिटायर्ड हैं। आरोप है कि क्षेत्र में अपना दबदबा और दहशत का माहौल बनाने के चक्कर में जितेंद्र ने जैतीपुर रोड पर आकर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।इस अंधाधुंध फायरिंग के दौरान वहां से गुजर रहे ई-रिक्शा चालक देवी प्रसाद (32 वर्ष, पुत्र गोपीचंद, निवासी बसंत विहार, घाटमपुर) के पैर को छूती हुई एक गोली निकल गई। पीड़ित रिक्शा चालक देवी प्रसाद ने बताया कि वहां कई राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।इसी दौरान वहां से गुजर रही पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी जितेंद्र को मौके पर ही दबोच लिया और हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए उसके भाई सत्येंद्र को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों से पूछताछ जारी है।

23 hrs ago
user_Satish Kumar,9648888580
Satish Kumar,9648888580
Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
23 hrs ago

घाटमपुर के जैतीपुर रोड में चली ताबड़तोड़ गोलियां मची अफरातफरी घाटमपुर के मूसानगर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के सामने रहने वाले दो रिटायर्ड फौजी द्वारा दहशत फैलाने के उद्देश्य से की गई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। जैतीपुर रोड पर हुई इस फायरिंग के दौरान वहां से गुजर रहे एक ई-रिक्शा चालक के पैर को छूती हुई गोली निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया है।मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से शीतलपुर के निवासी और वर्तमान में मूसानगर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के सामने रहने वाले जितेंद्र और सत्येंद्र दोनों सगे भाई हैं। दोनों ही सेना (आर्मी) से रिटायर्ड हैं। आरोप है कि क्षेत्र में अपना दबदबा और दहशत का माहौल बनाने के चक्कर में जितेंद्र ने जैतीपुर रोड पर आकर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।इस अंधाधुंध फायरिंग के दौरान वहां से गुजर रहे ई-रिक्शा चालक देवी प्रसाद (32 वर्ष, पुत्र गोपीचंद, निवासी बसंत विहार, घाटमपुर) के पैर को छूती हुई एक गोली निकल गई। पीड़ित रिक्शा चालक देवी प्रसाद ने बताया कि वहां कई राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।इसी दौरान वहां से गुजर रही पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी जितेंद्र को मौके पर ही दबोच लिया और हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए उसके भाई सत्येंद्र को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों से पूछताछ जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बंधी का पानी दलित बस्ती में घुसा, तीन मकान ढहे ब्लॉक प्रमुख व बीडीओ ने गांव पहुंचकर कराया जल निकासी का इंतजाम हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत मिहुना में लगातार बारिश के चलते बंधी का पानी दलित बस्ती में घुस गया। पानी भरने से तीन दलित परिवारों के मकान ढह गए, जबकि दर्जनों अन्य मकानों पर भी गिरने का खतरा मंडरा रहा है। सूचना पर मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख और खंड विकास अधिकारी गांव पहुंचे और जेसीबी की मदद से बस्ती में भरे पानी की निकासी का इंतजाम कराया। करीब एक पखवाड़े से लगातार हो रही बारिश के कारण बंधी का पानी दलित बस्ती में भर गया। जलभराव से रामफल बाल्मीकि, मिट्ठू लाल और साबिर खान के मकान ढह गए। ग्रामीणों के अनुसार पानी लगातार बढ़ने से अन्य मकानों के भी गिरने की आशंका बनी हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही ब्लॉक प्रमुख जय नारायण सिंह यादव और खंड विकास अधिकारी श्वेता त्रिपाठी गांव पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जेसीबी लगवाकर जल निकासी की व्यवस्था कराई। साथ ही मकानों और अन्य नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। समय से सूचना मिलने के बावजूद कार्रवाई न होने पर ब्लॉक प्रमुख ने पंचायत सचिव को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्टीकरण तलब किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
    4
    बंधी का पानी दलित बस्ती में घुसा, तीन मकान ढहे
ब्लॉक प्रमुख व बीडीओ ने गांव पहुंचकर कराया जल निकासी का इंतजाम
हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत मिहुना में लगातार बारिश के चलते बंधी का पानी दलित बस्ती में घुस गया। पानी भरने से तीन दलित परिवारों के मकान ढह गए, जबकि दर्जनों अन्य मकानों पर भी गिरने का खतरा मंडरा रहा है। सूचना पर मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख और खंड विकास अधिकारी गांव पहुंचे और जेसीबी की मदद से बस्ती में भरे पानी की निकासी का इंतजाम कराया।
करीब एक पखवाड़े से लगातार हो रही बारिश के कारण बंधी का पानी दलित बस्ती में भर गया। जलभराव से रामफल बाल्मीकि, मिट्ठू लाल और साबिर खान के मकान ढह गए। ग्रामीणों के अनुसार पानी लगातार बढ़ने से अन्य मकानों के भी गिरने की आशंका बनी हुई है।
मामले की जानकारी मिलते ही ब्लॉक प्रमुख जय नारायण सिंह यादव और खंड विकास अधिकारी श्वेता त्रिपाठी गांव पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जेसीबी लगवाकर जल निकासी की व्यवस्था कराई। साथ ही मकानों और अन्य नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
समय से सूचना मिलने के बावजूद कार्रवाई न होने पर ब्लॉक प्रमुख ने पंचायत सचिव को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्टीकरण तलब किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़, कानपुर नगर निगम मार्ग प्रकाश कर्मचारियों के द्वारा जिन खम्भों में प्रकाश की व्यवस्था नहीं है मार्ग प्रकाश कर्मचारियों के द्वारा लाइटों को सुधार किया जा रहा है नमस्कार आप देख रहे हैं भारत सूत्र लाइव टीवी डिजिटल मीडिया प्रेस की रिपोर्ट जैसा कि आज दिनांक 8 सितंबर दिन मंगलवार अपराहन कॉल का समय लगभग 12 से 2 के बीच का समय कानपुर नगर थाना चकेरी लाल बंगला ओम पुरवा फर्नीचर मार्केट में प्रभु धाम मंदिर के पास कानपुर नगर निगम मार्ग प्रकाश अधिकारियों के सहयोग से मार्ग प्रकाश कर्मचारियों के द्वारा मार्ग प्रकाश में जिन खंबे मूक दर्शक बनकर खड़े थे लाइटों की व्यवस्था नहीं थी उन खम्भों को मार्ग प्रकाश के कर्मचारियों के द्वारा लाइटों में सुधार किया जा रहा है कानपुर से ओम पुरवा फर्नीचर मार्केट में किसी राहगीर द्वारा कानपुर नगर निगम मार्ग प्रकाश कर्मचारियों का वीडियो बनाकर प्रकाशित कर दिया है क्षेत्र की जनता और स्थानीय लोगों के द्वारा यह जानकारी प्राप्त हुई है कि जो लाइट में सुधार किया जा रहा है आप कितने दिन तक नगर निगम की मेहरबानी की से जलती हैं कानपुर से संवाददाता भारत सूत्र लाइव टीवी डिजिटल मीडिया प्रेस की रिपोर्ट न्यूज़ विज्ञापन खोया पाया के लिए संपर्क करें
    1
    कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़, 
 कानपुर नगर निगम मार्ग प्रकाश कर्मचारियों के द्वारा जिन खम्भों  में प्रकाश की व्यवस्था नहीं है  मार्ग प्रकाश कर्मचारियों के द्वारा लाइटों को सुधार किया जा रहा है 
नमस्कार आप देख रहे हैं भारत सूत्र लाइव टीवी डिजिटल मीडिया प्रेस की रिपोर्ट जैसा कि आज दिनांक 8 सितंबर दिन मंगलवार अपराहन कॉल का समय  लगभग 12 से 2 के बीच का समय  कानपुर नगर थाना चकेरी लाल बंगला ओम पुरवा फर्नीचर मार्केट में प्रभु धाम मंदिर के पास कानपुर नगर निगम मार्ग प्रकाश अधिकारियों के सहयोग से मार्ग प्रकाश  कर्मचारियों के द्वारा मार्ग प्रकाश में जिन खंबे मूक दर्शक बनकर खड़े थे लाइटों की व्यवस्था नहीं थी उन खम्भों को मार्ग प्रकाश के कर्मचारियों के द्वारा लाइटों में सुधार किया जा रहा है कानपुर से ओम पुरवा फर्नीचर मार्केट में किसी राहगीर द्वारा कानपुर नगर निगम मार्ग प्रकाश कर्मचारियों का वीडियो बनाकर प्रकाशित कर दिया है क्षेत्र की जनता और स्थानीय लोगों के द्वारा यह जानकारी प्राप्त हुई है कि जो लाइट में सुधार किया जा रहा है आप कितने दिन तक नगर निगम की मेहरबानी की से जलती हैं कानपुर से संवाददाता भारत सूत्र लाइव टीवी डिजिटल मीडिया प्रेस  की रिपोर्ट न्यूज़ विज्ञापन खोया पाया के लिए संपर्क करें
    user_Omveer
    Omveer
    Media Consultant कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Indonesia की भयावह तस्वीर! Indonesia मे ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ! राख करीब 50 हज़ार फीट की ऊंचाई तक पहुंचा! #indonesia #breakingnews #makkitv #viralpost #viralreels
    1
    Indonesia की भयावह तस्वीर!

Indonesia मे ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ!

राख करीब 50 हज़ार फीट की ऊंचाई तक पहुंचा!

#indonesia #breakingnews #makkitv #viralpost #viralreels
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मस्जिद विवाद में बड़ा एक्शन! हुदा जरीवाला गिरफ्तार.... सहारनपुर मस्जिद विवाद में बड़ा एक्शन… हुदा जरीवाला गिरफ्तार! सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ता और यूट्यूबर हुदा जरीवाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इसी मामले में अधिवक्ता दुष्यंत सिंह की तहरीर पर सदर बाजार थाने में कार्रवाई की गई। रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस ने हुदा जरीवाला का शांतिभंग में चालान कर उन्हें जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले सर्किट हाउस में पुलिसकर्मियों से उनकी कहासुनी भी हुई थी। वहीं मस्जिद प्रकरण को लेकर सहारनपुर में पुलिस प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की बात कही गई है। अब इस गिरफ्तारी के बाद सहारनपुर मस्जिद विवाद में सियासी और कानूनी हलचल और तेज हो गई है।
    1
    मस्जिद विवाद में बड़ा एक्शन!
हुदा जरीवाला गिरफ्तार....
सहारनपुर मस्जिद विवाद में बड़ा एक्शन… हुदा जरीवाला गिरफ्तार!
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ता और यूट्यूबर हुदा जरीवाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
इसी मामले में अधिवक्ता दुष्यंत सिंह की तहरीर पर सदर बाजार थाने में कार्रवाई की गई। रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस ने हुदा जरीवाला का शांतिभंग में चालान कर उन्हें जेल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले सर्किट हाउस में पुलिसकर्मियों से उनकी कहासुनी भी हुई थी।
वहीं मस्जिद प्रकरण को लेकर सहारनपुर में पुलिस प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की बात कही गई है।
अब इस गिरफ्तारी के बाद सहारनपुर मस्जिद विवाद में सियासी और कानूनी हलचल और तेज हो गई है।
    user_KANPUR SAMACHAR DIGITAL NEWS
    KANPUR SAMACHAR DIGITAL NEWS
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 170 साल पुराने खड़े हनुमान के आगे थम गई निगम की कार्रवाई, मंदिर टूटा लेकिन नहीं हिली प्रतिमा उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब 170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर को हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को मुख्य प्रतिमा हटाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मंदिर का कुछ हिस्सा हटाए जाने के बाद जब प्रतिमा को स्थानांतरित करने की कोशिश हुई तो वह नहीं हिल सकी। मंदिर से जुड़े लोगों के अनुसार इसका इतिहास करीब 1857 से जुड़ा बताया जाता है। सड़क चौड़ीकरण के चलते प्रशासन प्रतिमा को दूसरी जगह स्थापित करने की प्रक्रिया में है। वहीं, श्रद्धालु इसे आस्था और हनुमान जी की शक्ति से जोड़कर देख रहे हैं। #Ujjain #KhadeHanuman #HanumanJi #HanumanMandir #UjjainNews #MPNews #ViralNews #BreakingNews #SanatanDharma #JaiHanuman #Bajrangbali #TempleNews #HinduFaith #TrendingNews #ViralVideo 170 साल पुराने खड़े हनुमान के आगे थम गई निगम की कार्रवाई, मंदिर टूटा लेकिन नहीं हिली प्रतिमा उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब 170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर को हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को मुख्य प्रतिमा हटाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मंदिर का कुछ हिस्सा हटाए जाने के बाद जब प्रतिमा को स्थानांतरित करने की कोशिश हुई तो वह नहीं हिल सकी। मंदिर से जुड़े लोगों के अनुसार इसका इतिहास करीब 1857 से जुड़ा बताया जाता है। सड़क चौड़ीकरण के चलते प्रशासन प्रतिमा को दूसरी जगह स्थापित करने की प्रक्रिया में है। वहीं, श्रद्धालु इसे आस्था और हनुमान जी की शक्ति से जोड़कर देख रहे हैं। #Ujjain #KhadeHanuman #HanumanJi #HanumanMandir #UjjainNews #MPNews #ViralNews #BreakingNews #SanatanDharma #JaiHanuman #Bajrangbali #TempleNews #HinduFaith #TrendingNews #ViralVideo
    1
    170 साल पुराने खड़े हनुमान के आगे थम गई निगम की कार्रवाई, मंदिर टूटा लेकिन नहीं हिली प्रतिमा
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब 170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर को हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को मुख्य प्रतिमा हटाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मंदिर का कुछ हिस्सा हटाए जाने के बाद जब प्रतिमा को स्थानांतरित करने की कोशिश हुई तो वह नहीं हिल सकी। 
मंदिर से जुड़े लोगों के अनुसार इसका इतिहास करीब 1857 से जुड़ा बताया जाता है। सड़क चौड़ीकरण के चलते प्रशासन प्रतिमा को दूसरी जगह स्थापित करने की प्रक्रिया में है। वहीं, श्रद्धालु इसे आस्था और हनुमान जी की शक्ति से जोड़कर देख रहे हैं। #Ujjain #KhadeHanuman #HanumanJi #HanumanMandir #UjjainNews #MPNews #ViralNews #BreakingNews #SanatanDharma #JaiHanuman #Bajrangbali #TempleNews #HinduFaith #TrendingNews #ViralVideo
170 साल पुराने खड़े हनुमान के आगे थम गई निगम की कार्रवाई, मंदिर टूटा लेकिन नहीं हिली प्रतिमा
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब 170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर को हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को मुख्य प्रतिमा हटाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मंदिर का कुछ हिस्सा हटाए जाने के बाद जब प्रतिमा को स्थानांतरित करने की कोशिश हुई तो वह नहीं हिल सकी। 
मंदिर से जुड़े लोगों के अनुसार इसका इतिहास करीब 1857 से जुड़ा बताया जाता है। सड़क चौड़ीकरण के चलते प्रशासन प्रतिमा को दूसरी जगह स्थापित करने की प्रक्रिया में है। वहीं, श्रद्धालु इसे आस्था और हनुमान जी की शक्ति से जोड़कर देख रहे हैं। #Ujjain #KhadeHanuman #HanumanJi #HanumanMandir #UjjainNews #MPNews #ViralNews #BreakingNews #SanatanDharma #JaiHanuman #Bajrangbali #TempleNews #HinduFaith #TrendingNews #ViralVideo
    user_UPSANHAR NEWS उपसंहार न्यूज
    UPSANHAR NEWS उपसंहार न्यूज
    Journalist Kanpur, Kanpur Nagar•
    13 hrs ago
  • फायरिंग की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस,रिटायर्ड फौजी को किया गिरफ्तार आज दिनांक-08.09.2026 को थाना घाटमपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित पंचखुरा मोहल्ले में फायरिंग की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में एक रिटायर्ड फौजी जितेन्द्र सिंह द्वारा अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कई राउंड फायरिंग किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई, जिसमें एक रिक्शा चालक घायल हो गया। घायल को तत्काल सीएचसी घाटमपुर में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में ले ली गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *बाइट-श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर श्री कृष्णकान्त यादव*
    1
    फायरिंग की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस,रिटायर्ड फौजी को किया गिरफ्तार
आज दिनांक-08.09.2026 को थाना घाटमपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित पंचखुरा मोहल्ले में फायरिंग की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में एक रिटायर्ड फौजी जितेन्द्र सिंह द्वारा अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कई राउंड फायरिंग किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई, जिसमें एक रिक्शा चालक घायल हो गया। घायल को तत्काल सीएचसी घाटमपुर में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में ले ली गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*बाइट-श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर श्री कृष्णकान्त यादव*
    user_Vipin patrkaar G.t.m
    Vipin patrkaar G.t.m
    पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • जिलाधिकारी ने तीजा महोत्सव का पुलिस अधीक्षक संग किया निरीक्षण हमीरपुर सुमेरपुर कस्बे के ऐतिहासिक तीजा महोत्सव के मद्देनजर मंगलवार को जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर हरचंदन तालाब, शोभायात्रा मार्ग एवं पशु बाजार मेला मैदान का निरीक्षण करके मातहतों को पानी बिजली साफ सफाई सुरक्षा आदि के पुख्ता इंतजाम कराने के निर्देश दिए। मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक के साथ मिलकर तीजा महोत्सव के मद्देनजर हरचंदन तालाब, शोभायात्रा मार्ग और पशु बाजार मेला मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने हरचंदन तालाब में मजबूत बेरीकटिंग कराने, शोभा यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने के सख्त निर्देश नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य को दिए। जिला अधिकारी ने कहा कि पेयजल साफ सफाई बिजली सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराये जाए। कहीं कोई कमी नहीं होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि पशु बाजार मेला मैदान में मेला थाना स्थापित करके मेले की सुरक्षा कराई जाएगी। पूरे मेले को सेक्टर में बांटा जाएगा। सेक्टर के अनुसार पुलिस बल और सर्किल ऑफिसर तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनपद के अलावा बांदा, चित्रकूट, महोबा आदि जनपदों से भी पुलिस बल मांगा गया है। पशु बाजार मेला मैदान में लगने वाले झूलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, सीओ सदर यशपाल सिंह, चेयरमैन धीरेन्द्र शिवहरे, एसडीओ विद्युत एमपी सिंह, अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरुण पाल, ईओ दिनेश चंद्र आर्य, रोहित चौरसिया आदि कर्मी मौजूद रहे।
    1
    जिलाधिकारी ने तीजा महोत्सव का पुलिस अधीक्षक संग किया निरीक्षण
हमीरपुर सुमेरपुर कस्बे के ऐतिहासिक तीजा महोत्सव के मद्देनजर मंगलवार को जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर हरचंदन तालाब, शोभायात्रा मार्ग एवं पशु बाजार मेला मैदान का निरीक्षण करके मातहतों को पानी बिजली साफ सफाई सुरक्षा आदि के पुख्ता इंतजाम कराने के निर्देश दिए।
मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक के साथ मिलकर तीजा महोत्सव के मद्देनजर हरचंदन तालाब, शोभायात्रा मार्ग और पशु बाजार मेला मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने हरचंदन तालाब में मजबूत बेरीकटिंग कराने, शोभा यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने के सख्त निर्देश नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य को दिए। जिला अधिकारी ने कहा कि पेयजल साफ सफाई बिजली सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराये जाए। कहीं कोई कमी नहीं होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि पशु बाजार मेला मैदान में मेला थाना स्थापित करके मेले की सुरक्षा कराई जाएगी। पूरे मेले को सेक्टर में बांटा जाएगा। सेक्टर के अनुसार पुलिस बल और सर्किल ऑफिसर तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनपद के अलावा बांदा, चित्रकूट, महोबा आदि जनपदों से भी पुलिस बल मांगा गया है। पशु बाजार मेला मैदान में लगने वाले झूलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, सीओ सदर यशपाल सिंह, चेयरमैन धीरेन्द्र शिवहरे, एसडीओ विद्युत एमपी सिंह, अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरुण पाल, ईओ दिनेश चंद्र आर्य, रोहित चौरसिया आदि कर्मी मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Iranian forces have struck the largest US base in Saudi Arabia ईरानी सेना ने सऊदी अरब में स्थित सबसे बड़े अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला किया है। #saudiarabia #iran #breakingnews #middleeast #makkitv
    1
    Iranian forces have struck the largest US base in Saudi Arabia

ईरानी सेना ने सऊदी अरब में स्थित सबसे बड़े अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला किया है।

#saudiarabia #iran #breakingnews #middleeast #makkitv
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • थाना गुजैनी क्षेत्र के वरुण विहार स्थित झुग्गी बस्ती में दो पक्षों के बीच विवाद एवं मारपीट की घटना हुई थी। थाना गुजैनी क्षेत्र के वरुण विहार स्थित झुग्गी बस्ती में दो पक्षों के बीच विवाद एवं मारपीट की घटना हुई थी। एक पक्ष द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है, जिस संबंध में एफआईआर दर्ज कर गहन जांच की जा रही है। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में पुलिसकर्मियों की लापरवाही पाए जाने पर एक पुलिसकर्मी को निलंबित किया गया है तथा चौकी प्रभारी के विरुद्ध जांच जारी है। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूर्णतः सामान्य है। *बाइट-पुलिस उपायुक्त दक्षिण,श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी ।*
    1
    थाना गुजैनी क्षेत्र के वरुण विहार स्थित झुग्गी बस्ती में दो पक्षों के बीच विवाद एवं मारपीट की घटना हुई थी।
थाना गुजैनी क्षेत्र के वरुण विहार स्थित झुग्गी बस्ती में दो पक्षों के बीच विवाद एवं मारपीट की घटना हुई थी। एक पक्ष द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है, जिस संबंध में एफआईआर दर्ज कर गहन जांच की जा रही है। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में पुलिसकर्मियों की लापरवाही पाए जाने पर एक पुलिसकर्मी को निलंबित किया गया है तथा चौकी प्रभारी के विरुद्ध जांच जारी है। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूर्णतः सामान्य है।
*बाइट-पुलिस उपायुक्त दक्षिण,श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी ।*
    user_सत्यम गोस्वामी  (पत्रकार)
    सत्यम गोस्वामी (पत्रकार)
    Media company कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.