logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बंधी का पानी दलित बस्ती में घुसा, तीन मकान ढहे ब्लॉक प्रमुख व बीडीओ ने गांव पहुंचकर कराया जल निकासी का इंतजाम हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत मिहुना में लगातार बारिश के चलते बंधी का पानी दलित बस्ती में घुस गया। पानी भरने से तीन दलित परिवारों के मकान ढह गए, जबकि दर्जनों अन्य मकानों पर भी गिरने का खतरा मंडरा रहा है। सूचना पर मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख और खंड विकास अधिकारी गांव पहुंचे और जेसीबी की मदद से बस्ती में भरे पानी की निकासी का इंतजाम कराया। करीब एक पखवाड़े से लगातार हो रही बारिश के कारण बंधी का पानी दलित बस्ती में भर गया। जलभराव से रामफल बाल्मीकि, मिट्ठू लाल और साबिर खान के मकान ढह गए। ग्रामीणों के अनुसार पानी लगातार बढ़ने से अन्य मकानों के भी गिरने की आशंका बनी हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही ब्लॉक प्रमुख जय नारायण सिंह यादव और खंड विकास अधिकारी श्वेता त्रिपाठी गांव पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जेसीबी लगवाकर जल निकासी की व्यवस्था कराई। साथ ही मकानों और अन्य नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। समय से सूचना मिलने के बावजूद कार्रवाई न होने पर ब्लॉक प्रमुख ने पंचायत सचिव को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्टीकरण तलब किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

15 hrs ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

बंधी का पानी दलित बस्ती में घुसा, तीन मकान ढहे ब्लॉक प्रमुख व बीडीओ ने गांव पहुंचकर कराया जल निकासी का इंतजाम हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत मिहुना में लगातार बारिश के चलते बंधी का पानी दलित बस्ती में घुस गया। पानी भरने से तीन दलित परिवारों के मकान ढह गए, जबकि दर्जनों अन्य

मकानों पर भी गिरने का खतरा मंडरा रहा है। सूचना पर मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख और खंड विकास अधिकारी गांव पहुंचे और जेसीबी की मदद से बस्ती में भरे पानी की निकासी का इंतजाम कराया। करीब एक पखवाड़े से लगातार हो रही बारिश के कारण बंधी का पानी दलित बस्ती में भर गया। जलभराव

से रामफल बाल्मीकि, मिट्ठू लाल और साबिर खान के मकान ढह गए। ग्रामीणों के अनुसार पानी लगातार बढ़ने से अन्य मकानों के भी गिरने की आशंका बनी हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही ब्लॉक प्रमुख जय नारायण सिंह यादव और खंड विकास अधिकारी श्वेता त्रिपाठी गांव पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर

जेसीबी लगवाकर जल निकासी की व्यवस्था कराई। साथ ही मकानों और अन्य नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। समय से सूचना मिलने के बावजूद कार्रवाई न होने पर ब्लॉक प्रमुख ने पंचायत सचिव को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्टीकरण तलब किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

More news from Kanpur Nagar and nearby areas
  • घाटमपुर के जैतीपुर रोड में चली ताबड़तोड़ गोलियां मची अफरातफरी घाटमपुर के मूसानगर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के सामने रहने वाले दो रिटायर्ड फौजी द्वारा दहशत फैलाने के उद्देश्य से की गई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। जैतीपुर रोड पर हुई इस फायरिंग के दौरान वहां से गुजर रहे एक ई-रिक्शा चालक के पैर को छूती हुई गोली निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया है।मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से शीतलपुर के निवासी और वर्तमान में मूसानगर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के सामने रहने वाले जितेंद्र और सत्येंद्र दोनों सगे भाई हैं। दोनों ही सेना (आर्मी) से रिटायर्ड हैं। आरोप है कि क्षेत्र में अपना दबदबा और दहशत का माहौल बनाने के चक्कर में जितेंद्र ने जैतीपुर रोड पर आकर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।इस अंधाधुंध फायरिंग के दौरान वहां से गुजर रहे ई-रिक्शा चालक देवी प्रसाद (32 वर्ष, पुत्र गोपीचंद, निवासी बसंत विहार, घाटमपुर) के पैर को छूती हुई एक गोली निकल गई। पीड़ित रिक्शा चालक देवी प्रसाद ने बताया कि वहां कई राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।इसी दौरान वहां से गुजर रही पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी जितेंद्र को मौके पर ही दबोच लिया और हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए उसके भाई सत्येंद्र को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों से पूछताछ जारी है।
    1
    घाटमपुर के जैतीपुर रोड में चली ताबड़तोड़ गोलियां मची अफरातफरी 
घाटमपुर के मूसानगर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के सामने रहने वाले दो रिटायर्ड फौजी द्वारा दहशत फैलाने के उद्देश्य से की गई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। जैतीपुर रोड पर हुई इस फायरिंग के दौरान वहां से गुजर रहे एक ई-रिक्शा चालक के पैर को छूती हुई गोली निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया है।मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से शीतलपुर के निवासी और वर्तमान में मूसानगर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के सामने रहने वाले जितेंद्र और सत्येंद्र दोनों सगे भाई हैं। दोनों ही सेना (आर्मी) से रिटायर्ड हैं। आरोप है कि क्षेत्र में अपना दबदबा और दहशत का माहौल बनाने के चक्कर में जितेंद्र ने जैतीपुर रोड पर आकर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।इस अंधाधुंध फायरिंग के दौरान वहां से गुजर रहे ई-रिक्शा चालक देवी प्रसाद (32 वर्ष, पुत्र गोपीचंद, निवासी बसंत विहार, घाटमपुर) के पैर को छूती हुई एक गोली निकल गई। पीड़ित रिक्शा चालक देवी प्रसाद ने बताया कि वहां कई राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।इसी दौरान वहां से गुजर रही पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी जितेंद्र को मौके पर ही दबोच लिया और हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए उसके भाई सत्येंद्र को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों से पूछताछ जारी है।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    22 hrs ago
  • हमीरपुर शहर कोतवाली में देर रात गोलियों की गन से डाला मुख्यालय ➡️ शहर के विवेक नगर में दबंग युवक ने लाइसेंसी असलहे से युवकों पर झोंके फायर ➡️ करीब 5 से 6 राउंड फायरिंग से इलाके में मचा हड़कंप ➡️ आपसी कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद, फिर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ➡️ युवकों ने मौके से भागकर बचाई अपनी जान ➡️ शहर की मुख्य सड़क पर फायरिंग से लोगों में फैली दहशत ➡️ सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची मौके पर ➡️ घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम कर रही जांच-पड़ताल ➡️ शहर कोतवाली क्षेत्र के विवेक नगर मोहल्ले का मामला
    1
    हमीरपुर शहर कोतवाली में देर रात गोलियों की गन से डाला मुख्यालय
➡️ शहर के विवेक नगर में  दबंग युवक ने लाइसेंसी असलहे से युवकों पर झोंके फायर
➡️ करीब 5 से 6 राउंड फायरिंग से इलाके में मचा हड़कंप
➡️ आपसी कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद, फिर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग
➡️ युवकों ने मौके से भागकर बचाई अपनी जान
➡️ शहर की मुख्य सड़क पर फायरिंग से लोगों में फैली दहशत
➡️ सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची मौके पर
➡️ घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम कर रही जांच-पड़ताल
➡️ शहर कोतवाली क्षेत्र के विवेक नगर मोहल्ले का मामला
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हमीरपुर :कुपोषण से सामान्य पोषण स्थिति में आए 12 बच्चों सहित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के 05 लाभार्थी हुए लाभान्वित हमीरपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं तथा महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के सम्मान एवं लाभान्वित किए जाने हेतु मंगलवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार, हमीरपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल, जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती शकुंतला निषाद, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि श्री अशोक तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री कुलदीप निषाद, मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं, लाभार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन, नवीन टेक-होम राशन (टीएचआर) पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण तथा सैम/मैम श्रेणी से बाहर आकर सामान्य पोषण स्थिति प्राप्त करने वाले बच्चों, उनके माता-पिता एवं संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं का सम्मान किया गया। जनपद हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैम/मैम श्रेणी से बाहर आकर सामान्य पोषण स्थिति प्राप्त करने वाले 12 बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सैम श्रेणी के बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार लाने के लिए सराहनीय कार्य करने वाली जनपद की 11 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं 03 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को भी सम्मानित किया गया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत लाभान्वित 05 बच्चों को माननीय विधायक सदर द्वारा योजना का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लाभार्थी बच्चों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए शासन की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां केवल विभागीय कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि वे बच्चों के गर्भावस्था से लेकर शुरुआती बचपन तक पोषण, स्वास्थ्य एवं समुचित विकास की पहली प्रहरी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं के टीकाकरण, गर्भवती माताओं की प्रसव पूर्व देखभाल तथा कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां समाज के सुरक्षित, स्वस्थ एवं सशक्त भविष्य की नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं तक शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ-साथ पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी विकसित की जा रही है। जिलाधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं समग्र विकास से जुड़े कार्यों में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कुपोषण मुक्ति, आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण तथा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए विभागीय अधिकारियों एवं कार्यकत्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री इन्द्रपाल सिंह द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं तथा सम्मानित बच्चों के अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
    1
    हमीरपुर :कुपोषण से सामान्य पोषण स्थिति में आए 12 बच्चों सहित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के 05 लाभार्थी हुए लाभान्वित
हमीरपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं तथा महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के सम्मान एवं लाभान्वित किए जाने हेतु मंगलवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार, हमीरपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल, जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती शकुंतला निषाद, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि श्री अशोक तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री कुलदीप निषाद,  मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं, लाभार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन, नवीन टेक-होम राशन (टीएचआर) पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण तथा सैम/मैम श्रेणी से बाहर आकर सामान्य पोषण स्थिति प्राप्त करने वाले बच्चों, उनके माता-पिता एवं संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं का सम्मान किया गया।
जनपद हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैम/मैम श्रेणी से बाहर आकर सामान्य पोषण स्थिति प्राप्त करने वाले 12 बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सैम श्रेणी के बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार लाने के लिए सराहनीय कार्य करने वाली जनपद की 11 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं 03 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को भी सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत लाभान्वित 05 बच्चों को माननीय विधायक सदर द्वारा योजना का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लाभार्थी बच्चों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए शासन की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां केवल विभागीय कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि वे बच्चों के गर्भावस्था से लेकर शुरुआती बचपन तक पोषण, स्वास्थ्य एवं समुचित विकास की पहली प्रहरी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं के टीकाकरण, गर्भवती माताओं की प्रसव पूर्व देखभाल तथा कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां समाज के सुरक्षित, स्वस्थ एवं सशक्त भविष्य की नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं तक शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ-साथ पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी विकसित की जा रही है।
जिलाधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं समग्र विकास से जुड़े कार्यों में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कुपोषण मुक्ति, आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण तथा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए विभागीय अधिकारियों एवं कार्यकत्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री इन्द्रपाल सिंह द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं तथा सम्मानित बच्चों के अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कोंच में कथित तमंचा लहराते युवक की रील वायरल, पुलिस जांच में जुटी कोंच ब्रेकिंग सोशल मीडिया पर कथित तमंचा लहराते युवक का वीडियो वायरल! कोंच कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह नगर का बताया जा रहा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक हथियार जैसी दिखाई दे रही वस्तु लहराते हुए रील बनाता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो ‘रोशन भाई 302’ नाम की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक की पहचान, वीडियो की सत्यता और दिखाई दे रही वस्तु के वास्तविक हथियार होने या न होने की जांच कर रही है। फिलहाल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी। #Konch #Jalaun #BreakingNews #ViralVideo #PoliceInvestigation #JalaunNews
    1
    कोंच में कथित तमंचा लहराते युवक की रील वायरल, पुलिस जांच में जुटी
कोंच ब्रेकिंग 
सोशल मीडिया पर कथित तमंचा लहराते युवक का वीडियो वायरल!
कोंच कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह नगर का बताया जा रहा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक हथियार जैसी दिखाई दे रही वस्तु लहराते हुए रील बनाता नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि वीडियो ‘रोशन भाई 302’ नाम की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक की पहचान, वीडियो की सत्यता और दिखाई दे रही वस्तु के वास्तविक हथियार होने या न होने की जांच कर रही है।
फिलहाल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
#Konch #Jalaun #BreakingNews #ViralVideo #PoliceInvestigation #JalaunNews
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कोंच में तमंचे वाली रील से मचा हड़कंप! सोशल मीडिया पर युवक का कथित तमंचा लहराते वीडियो वायरल, ‘रोशन भाई 302’ आईडी से पोस्ट होने का दावा—कोंच पुलिस जांच में जुटी, हथियार असली है या नकली और युवक कौन? जांच के बाद होगा खुलासा। कोंच में तमंचे वाली रील से मचा हड़कंप! सोशल मीडिया पर युवक का कथित तमंचा लहराते वीडियो वायरल, ‘रोशन भाई 302’ आईडी से पोस्ट होने का दावा—कोंच पुलिस जांच में जुटी, हथियार असली है या नकली और युवक कौन? जांच के बाद होगा खुलासा। आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #BreakingNews #कोंच #जालौन #KONCH #Jalaun #ViralVideo #ViralReel #तमंचा #अवैधहथियार #पुलिसजांच #KONCHPolice #JalaunPolice #CrimeNews #UPPolice #SocialMedia #InstagramReel #रील #युवक #हड़कंप #ब्रेकिंगन्यूज #ताजा_खबर #उत्तरप्रदेश #Bundelkhand #NewsAlert
    1
    कोंच में तमंचे वाली रील से मचा हड़कंप!

सोशल मीडिया पर युवक का कथित तमंचा लहराते वीडियो वायरल, ‘रोशन भाई 302’ आईडी से पोस्ट होने का दावा—कोंच पुलिस जांच में जुटी, हथियार असली है या नकली और युवक कौन? जांच के बाद होगा खुलासा।


कोंच में तमंचे वाली रील से मचा हड़कंप!
सोशल मीडिया पर युवक का कथित तमंचा लहराते वीडियो वायरल, ‘रोशन भाई 302’ आईडी से पोस्ट होने का दावा—कोंच पुलिस जांच में जुटी, हथियार असली है या नकली और युवक कौन? जांच के बाद होगा खुलासा।
आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
#BreakingNews #कोंच #जालौन #KONCH #Jalaun #ViralVideo #ViralReel #तमंचा #अवैधहथियार #पुलिसजांच #KONCHPolice #JalaunPolice #CrimeNews #UPPolice #SocialMedia #InstagramReel #रील #युवक #हड़कंप #ब्रेकिंगन्यूज #ताजा_खबर #उत्तरप्रदेश #Bundelkhand #NewsAlert
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन छेड़खानी के विवाद में आपस मे भिड़े दो पक्ष l जालौन छेड़खानी के विवाद में आपस मे भिड़े दो पक्ष, एक दूजे पर बरसाए लाठी डंडे व ईंट पत्थर, विवाद में महिलाओं ने किया बीच बचाव, पुलिस हिरासत में लिया गया छेड़खानी करने वाला युवक, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, डकोर कोतवाली क्षेत्र का मामला
    1
    जालौन
छेड़खानी  के  विवाद  में आपस मे भिड़े दो पक्ष  l
जालौन
छेड़खानी के विवाद में आपस मे भिड़े दो पक्ष,
एक दूजे पर बरसाए लाठी डंडे व ईंट पत्थर,
विवाद में महिलाओं ने किया बीच बचाव,
पुलिस हिरासत में लिया गया छेड़खानी करने वाला युवक,
मारपीट का वीडियो हुआ वायरल,
डकोर कोतवाली क्षेत्र का मामला
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जिलाधिकारी ने तीजा महोत्सव का पुलिस अधीक्षक संग किया निरीक्षण हमीरपुर सुमेरपुर कस्बे के ऐतिहासिक तीजा महोत्सव के मद्देनजर मंगलवार को जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर हरचंदन तालाब, शोभायात्रा मार्ग एवं पशु बाजार मेला मैदान का निरीक्षण करके मातहतों को पानी बिजली साफ सफाई सुरक्षा आदि के पुख्ता इंतजाम कराने के निर्देश दिए। मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक के साथ मिलकर तीजा महोत्सव के मद्देनजर हरचंदन तालाब, शोभायात्रा मार्ग और पशु बाजार मेला मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने हरचंदन तालाब में मजबूत बेरीकटिंग कराने, शोभा यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने के सख्त निर्देश नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य को दिए। जिला अधिकारी ने कहा कि पेयजल साफ सफाई बिजली सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराये जाए। कहीं कोई कमी नहीं होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि पशु बाजार मेला मैदान में मेला थाना स्थापित करके मेले की सुरक्षा कराई जाएगी। पूरे मेले को सेक्टर में बांटा जाएगा। सेक्टर के अनुसार पुलिस बल और सर्किल ऑफिसर तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनपद के अलावा बांदा, चित्रकूट, महोबा आदि जनपदों से भी पुलिस बल मांगा गया है। पशु बाजार मेला मैदान में लगने वाले झूलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, सीओ सदर यशपाल सिंह, चेयरमैन धीरेन्द्र शिवहरे, एसडीओ विद्युत एमपी सिंह, अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरुण पाल, ईओ दिनेश चंद्र आर्य, रोहित चौरसिया आदि कर्मी मौजूद रहे।
    1
    जिलाधिकारी ने तीजा महोत्सव का पुलिस अधीक्षक संग किया निरीक्षण
हमीरपुर सुमेरपुर कस्बे के ऐतिहासिक तीजा महोत्सव के मद्देनजर मंगलवार को जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर हरचंदन तालाब, शोभायात्रा मार्ग एवं पशु बाजार मेला मैदान का निरीक्षण करके मातहतों को पानी बिजली साफ सफाई सुरक्षा आदि के पुख्ता इंतजाम कराने के निर्देश दिए।
मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक के साथ मिलकर तीजा महोत्सव के मद्देनजर हरचंदन तालाब, शोभायात्रा मार्ग और पशु बाजार मेला मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने हरचंदन तालाब में मजबूत बेरीकटिंग कराने, शोभा यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने के सख्त निर्देश नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य को दिए। जिला अधिकारी ने कहा कि पेयजल साफ सफाई बिजली सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराये जाए। कहीं कोई कमी नहीं होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि पशु बाजार मेला मैदान में मेला थाना स्थापित करके मेले की सुरक्षा कराई जाएगी। पूरे मेले को सेक्टर में बांटा जाएगा। सेक्टर के अनुसार पुलिस बल और सर्किल ऑफिसर तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनपद के अलावा बांदा, चित्रकूट, महोबा आदि जनपदों से भी पुलिस बल मांगा गया है। पशु बाजार मेला मैदान में लगने वाले झूलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, सीओ सदर यशपाल सिंह, चेयरमैन धीरेन्द्र शिवहरे, एसडीओ विद्युत एमपी सिंह, अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरुण पाल, ईओ दिनेश चंद्र आर्य, रोहित चौरसिया आदि कर्मी मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सुमेरपुर कस्बे में आगामी तीजा मेले की तैयारी का DM-SP ने लिया जाएजा ➡️ सुमेरपुर कस्बे में आगामी 14 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक तीजा मेला ➡️ DM अभिषेक गोयल और SP मृगांक शेखर पाठक ने किया निरीक्षण ➡️ हरचंदन तालाब, छोटी बाजार और पशु बाजार का लिया जायजा ➡️ 3 से 3.5 किमी लंबे शोभायात्रा मार्ग का भी निरीक्षण मेले में ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी ➡️ अस्थायी पुलिस चौकी और शक्ति केंद्र बनाने के निर्देश ➡️ पेयजल, एंबुलेंस, स्वास्थ्य, बिजली और मोबाइल शौचालय की होगी व्यवस्था ➡️ सड़क के गड्ढों की तत्काल मरम्मत के निर्देश ➡️ DM ने पॉलीथिन और डिस्पोजेबल प्लास्टिक मुक्त मेला कराने की अपील
    1
    सुमेरपुर कस्बे में आगामी तीजा मेले की तैयारी का DM-SP ने लिया जाएजा
➡️ सुमेरपुर कस्बे में आगामी  14 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक तीजा मेला
➡️ DM अभिषेक गोयल और SP मृगांक शेखर पाठक ने किया निरीक्षण
➡️ हरचंदन तालाब, छोटी बाजार और पशु बाजार का लिया जायजा
➡️ 3 से 3.5 किमी लंबे शोभायात्रा मार्ग का भी निरीक्षण मेले में ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
➡️ अस्थायी पुलिस चौकी और शक्ति केंद्र बनाने के निर्देश
➡️ पेयजल, एंबुलेंस, स्वास्थ्य, बिजली और मोबाइल शौचालय की होगी व्यवस्था
➡️ सड़क के गड्ढों की तत्काल मरम्मत के निर्देश
➡️ DM ने पॉलीथिन और डिस्पोजेबल प्लास्टिक मुक्त मेला कराने की अपील
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बारिश आई नहीं कि कयामदी का रास्ता गायब!” वर्षों से पुल बना मुसीबत, कच्चे चकरोड से सफर करने को मजबूर ग्रामीण—आखिर कब ऊंचा होगा पुल? जालौन। विकासखंड जालौन के ग्राम पंचायत कयामदी यह कोई आज की कहानी नहीं है और न ही पहली बार ग्रामीण इस परेशानी से दो-चार हो रहे हैं। कयामदी गांव में सड़क और पुल की समस्या वर्षों से चली आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई साल गुजर गए, कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, ज्ञापन दिए गए और आश्वासन भी मिले, लेकिन आज तक इस निचले पुल को ऊंचा नहीं कराया जा सका। बारिश होते ही पुल बन जाता है ‘नो एंट्री जोन’! मलिंग नाले में पानी बढ़ते ही पुल के ऊपर से पानी बहने लगता है और गांव का मुख्य संपर्क मार्ग प्रभावित हो जाता है। ऐसे में ग्रामीणों को सीधे रास्ते से निकलने के बजाय कच्चे चकरोड से होते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड और फिर जालौन-कोंच रोड तक पहुंचकर अपना सफर पूरा करना पड़ता है। यानी गांव से बाहर निकलने के लिए पहले बारिश से मुकाबला, फिर कच्चे रास्ते से संघर्ष और उसके बाद मुख्य सड़क का सहारा! जरूरत के वक्त एंबुलेंस भी बेबस! ग्रामीणों के मुताबिक, सबसे गंभीर स्थिति तब बनती है जब किसी मरीज को तत्काल अस्पताल ले जाना हो। पानी भरने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती और मरीजों को ट्रैक्टर के जरिए कच्चे रास्ते से मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ता है। ज्ञापन और आश्वासन का सफर लंबा, पुल का निर्माण अब भी दूर! ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2025 में भी अधिकारियों को ज्ञापन देकर पुल निर्माण और रास्ते की समस्या दूर कराने की मांग की गई थी। इससे पहले भी कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि इतने वर्षों में अधिकारी और जनप्रतिनिधि बदलते रहे, आश्वासन मिलते रहे, लेकिन पुल आज भी वहीं का वहीं है। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर इस निचले पुल को ऊंचा कराने के लिए और कितने वर्षों का इंतजार करना पड़ेगा? अब सवाल सिर्फ पानी का नहीं, व्यवस्था का है! कयामदी के ग्रामीणों की परेशानी हर बारिश में सामने आती है। पुल ऊंचा हो जाए तो गांव का संपर्क सुगम हो सकता है और मरीजों, स्कूली बच्चों, किसानों समेत आम ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल सकती है। अब देखना यह है कि वर्षों पुरानी इस समस्या पर खबर के बाद जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि कोई ठोस कदम उठाते हैं या फिर कयामदी के ग्रामीण अगले बरस भी इसी तरह कच्चे चकरोड से ‘ऑफरोड सफर’ करते नजर आएंगे।
    2
    बारिश आई नहीं कि कयामदी का रास्ता गायब!” वर्षों से पुल बना मुसीबत, कच्चे चकरोड से सफर करने को मजबूर ग्रामीण—आखिर कब ऊंचा होगा पुल?

जालौन। विकासखंड जालौन के ग्राम पंचायत कयामदी यह कोई आज की कहानी नहीं है और न ही पहली बार ग्रामीण इस परेशानी से दो-चार हो रहे हैं। कयामदी गांव में सड़क और पुल की समस्या वर्षों से चली आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई साल गुजर गए, कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, ज्ञापन दिए गए और आश्वासन भी मिले, लेकिन आज तक इस निचले पुल को ऊंचा नहीं कराया जा सका।
बारिश होते ही पुल बन जाता है ‘नो एंट्री जोन’!
मलिंग नाले में पानी बढ़ते ही पुल के ऊपर से पानी बहने लगता है और गांव का मुख्य संपर्क मार्ग प्रभावित हो जाता है। ऐसे में ग्रामीणों को सीधे रास्ते से निकलने के बजाय कच्चे चकरोड से होते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड और फिर जालौन-कोंच रोड तक पहुंचकर अपना सफर पूरा करना पड़ता है।
यानी गांव से बाहर निकलने के लिए पहले बारिश से मुकाबला, फिर कच्चे रास्ते से संघर्ष और उसके बाद मुख्य सड़क का सहारा!
जरूरत के वक्त एंबुलेंस भी बेबस!
ग्रामीणों के मुताबिक, सबसे गंभीर स्थिति तब बनती है जब किसी मरीज को तत्काल अस्पताल ले जाना हो। पानी भरने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती और मरीजों को ट्रैक्टर के जरिए कच्चे रास्ते से मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ता है।
ज्ञापन और आश्वासन का सफर लंबा, पुल का निर्माण अब भी दूर!
ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2025 में भी अधिकारियों को ज्ञापन देकर पुल निर्माण और रास्ते की समस्या दूर कराने की मांग की गई थी। इससे पहले भी कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है।
ग्रामीणों का कहना है कि इतने वर्षों में अधिकारी और जनप्रतिनिधि बदलते रहे, आश्वासन मिलते रहे, लेकिन पुल आज भी वहीं का वहीं है। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर इस निचले पुल को ऊंचा कराने के लिए और कितने वर्षों का इंतजार करना पड़ेगा?
अब सवाल सिर्फ पानी का नहीं, व्यवस्था का है!
कयामदी के ग्रामीणों की परेशानी हर बारिश में सामने आती है। पुल ऊंचा हो जाए तो गांव का संपर्क सुगम हो सकता है और मरीजों, स्कूली बच्चों, किसानों समेत आम ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल सकती है।
अब देखना यह है कि वर्षों पुरानी इस समस्या पर खबर के बाद जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि कोई ठोस कदम उठाते हैं या फिर कयामदी के ग्रामीण अगले बरस भी इसी तरह कच्चे चकरोड से ‘ऑफरोड सफर’ करते नजर आएंगे।
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.