Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरदोई: गंगा स्नान करने गया युवक, गंगा घाट से चोर ले उड़े बाइक; रातभर थानों के चक्कर काटता रहा पीड़ित। हरदोई। गंगा स्नान करने गए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। बाइक गायब होने के बाद पीड़ित पूरी रात अलग-अलग थानों के चक्कर लगाता रहा। उसने डायल 112 पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन तत्काल कोई राहत नहीं मिल सकी। पीड़ित का आरोप है कि बाइक चोरी होने के बाद उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन उसे इधर-उधर भेजा जाता रहा। आखिरकार उसने मल्लावां थाने पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया और अपनी चोरी हुई बाइक बरामद करने की मांग की। पीड़ित ने पुलिस से जल्द से जल्द बाइक बरामद कर चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं पुलिस की तरफ़ से जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने का जवाब मिला।
(Journalist) Madhur kumar
हरदोई: गंगा स्नान करने गया युवक, गंगा घाट से चोर ले उड़े बाइक; रातभर थानों के चक्कर काटता रहा पीड़ित। हरदोई। गंगा स्नान करने गए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। बाइक गायब होने के बाद पीड़ित पूरी रात अलग-अलग थानों के चक्कर लगाता रहा। उसने डायल 112 पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन तत्काल कोई राहत नहीं मिल सकी। पीड़ित का आरोप है कि बाइक चोरी होने के बाद उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन उसे इधर-उधर भेजा जाता रहा। आखिरकार उसने मल्लावां थाने पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया और अपनी चोरी हुई बाइक बरामद करने की मांग की। पीड़ित ने पुलिस से जल्द से जल्द बाइक बरामद कर चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं पुलिस की तरफ़ से जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने का जवाब मिला।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हरदोई: गंगा स्नान करने गया युवक, गंगा घाट से चोर ले उड़े बाइक; रातभर थानों के चक्कर काटता रहा पीड़ित। हरदोई। गंगा स्नान करने गए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। बाइक गायब होने के बाद पीड़ित पूरी रात अलग-अलग थानों के चक्कर लगाता रहा। उसने डायल 112 पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन तत्काल कोई राहत नहीं मिल सकी। पीड़ित का आरोप है कि बाइक चोरी होने के बाद उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन उसे इधर-उधर भेजा जाता रहा। आखिरकार उसने मल्लावां थाने पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया और अपनी चोरी हुई बाइक बरामद करने की मांग की। पीड़ित ने पुलिस से जल्द से जल्द बाइक बरामद कर चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं पुलिस की तरफ़ से जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने का जवाब मिला।1
- आसान नहीं गांव की रांह, बदहाल है संपर्क मार्ग संवाददाता -शुभम तिवारी1
- yaha par sadak tuti hui hai yaha par sadak tuti hui hai aur pani bahut Bharta hai Nagar Palika se nivedan hai ki yahan per sadak banvaye nali tuti hui hai pani sadak par Bharta hai1
- मलिहाबाद बिल्सी यहां बहुत दिक्कत होती है पानी के लिए इस बंबा का सनी नहीं हो रही है इस समस्या को जल्द से जल्द सनी की जाए1
- पांच माह बाद भी नहीं मिला न्याय, बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर थाने में फूटा जनाक्रोश पांच माह बाद भी नहीं मिला न्याय, बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर थाने में फूटा जनाक्रोश सैकड़ों ग्रामीणों संग पीड़ित परिवार का धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी और न्यायिक जांच की उठी मांग संवाददाता,,नरेश गुप्ता रामपुर कला सीतापुर। जनपद सीतापुर के रामपुर कलां थाना क्षेत्र में बेटे की हत्या के पांच माह बाद भी न्याय न मिलने से नाराज एक पीड़ित परिवार ने रविवार को सैकड़ों ग्रामीणों और समर्थकों के साथ थाना परिसर में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। ग्राम रहिका मजरे घैला निवासी झब्बू लाल ने बताया कि उनके पुत्र बबलू के 14 मार्च 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की। बाद में 31 मार्च को बाराबंकी जनपद के भगौली पुल के पास शारदा नहर से बबलू का शव बरामद हुआ। इसके बाद मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि मुख्य आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं। परिवार ने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। इसी से क्षुब्ध होकर उन्होंने ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया। धरने में शामिल लोगों ने मामले की न्यायिक जांच, सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन को दलित पिछड़ा शोषित एकता समिति (डीपीएस) का भी समर्थन मिला। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह विद्रोही, जिलाध्यक्ष अम्बरीष कुमार बौद्ध और जिला प्रभारी अमित कुमार गौतम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और ग्रामीण धरने में मौजूद रहे। धरने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी लल्ला गोस्वामी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत कर निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। हालांकि परिवार ने साफ कहा कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि अपने बेटे के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और न्याय चाहिए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी और चर्चा तेज हो गई है।1
- लखनऊ ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ में कसमंडी कला गांव में शिव मंदिर में लखन आर्मी के लोग सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करने पहुंच गए हैं1