करकट में 10 दिवसीय भव्य रामलीला का शुभारंभ, श्रीराम-माता सीता की झांकी ने मोहा मन संतोष कुमार लातेहार। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति करकट के तत्वावधान में शारदीय नवरात्र संपन्न होने के बाद शुक्रवार से 10 दिवसीय भव्य रामलीला का आयोजन शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि एवं समिति के कार्यकर्ताओं का जय श्रीराम का पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। बाहर से आए रामलीला कलाकारों ने भगवान श्रीराम और माता सीता सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित भव्य झांकियां प्रस्तुत कीं। श्रीराम एवं माता सीता की आरती भी की गई। आकर्षक झांकियों और कलाकारों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मौके पर समिति के सदस्य, गणमान्य लोग, बड़ी संख्या में महिलाएं एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और रामलीला का आनंद उठाया।
करकट में 10 दिवसीय भव्य रामलीला का शुभारंभ, श्रीराम-माता सीता की झांकी ने मोहा मन संतोष कुमार लातेहार। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति करकट के तत्वावधान में शारदीय नवरात्र संपन्न होने के बाद शुक्रवार से 10 दिवसीय भव्य रामलीला का आयोजन शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि एवं समिति के कार्यकर्ताओं का जय श्रीराम का पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। बाहर से आए रामलीला कलाकारों ने भगवान श्रीराम और माता सीता सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित भव्य झांकियां प्रस्तुत कीं। श्रीराम एवं माता सीता की आरती भी की गई। आकर्षक झांकियों और कलाकारों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मौके पर समिति के सदस्य, गणमान्य लोग, बड़ी संख्या में महिलाएं एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और रामलीला का आनंद उठाया।
- करकट में 10 दिवसीय भव्य रामलीला का शुभारंभ, श्रीराम-माता सीता की झांकी ने मोहा मन संतोष कुमार लातेहार। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति करकट के तत्वावधान में शारदीय नवरात्र संपन्न होने के बाद शुक्रवार से 10 दिवसीय भव्य रामलीला का आयोजन शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि एवं समिति के कार्यकर्ताओं का जय श्रीराम का पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। बाहर से आए रामलीला कलाकारों ने भगवान श्रीराम और माता सीता सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित भव्य झांकियां प्रस्तुत कीं। श्रीराम एवं माता सीता की आरती भी की गई। आकर्षक झांकियों और कलाकारों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मौके पर समिति के सदस्य, गणमान्य लोग, बड़ी संख्या में महिलाएं एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और रामलीला का आनंद उठाया।3
- आधारभूत संरचना एवं राजस्व संग्रह से संबंधित बैठक लातेहार समाहरणालय के सभागार में शनिवार की दोपहर 1:00 बजे हुई। आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त संदीप कुमार ने करते हुए भू राजस्व दाखिल खारिज भूमि सीमांकन की समीक्षा कर सा समय कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया ।वहीं लातेहार जिले में कॉल ब्लॉक के आवंटन क्षेत्र में आ रही समस्याओं को जांच उपरांत दूर करने का निर्देश दिया। आयोजित बैठक में कई पदाधिकारी उपस्थित थे।1
- ब्रेकिंग न्यूज ::: स्कॉर्पियो ने एलपीटी ट्रक में मारी टक्कर, दो घायल, जांच में जुटी पुलिस मुकेश दुबे की स्थिति गंभीर, राहुल का भी अस्पताल में हुआ इलाज रूपेश कुमार, लातेहार : जिला मुख्यालय स्थित मत्स्य हेचरी के समीप शुक्रवार की रात करीब एक बजे स्कॉर्पियो और एलपीटी ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो युवक घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घायलों की पहचान पलामू जिले के हैदरनगर निवासी राहुल कुमार (24) और मुकेश दुबे (32) के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक डा. कमलेश दुबे ने उनका प्राथमिक उपचार किया।चिकित्सक के मुताबिक मुकेश दुबे की स्थिति ठीक नहीं बताई गई है। जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार की देर रात उस समय हुआ, जब स्कॉर्पियो मत्स्य हेचरी के समीप पहुंची। इसी दौरान उसकी एलपीटी ट्रक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, एलपीटी ट्रक में भैंस लदी हुई थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।1
- पारंपरिक खेती से होगा उन्नत पैदावार: बैद्यनाथ राम, राज्यसभा सांसद खरीफ फसल प्रदर्शनी में किसानों ने देखी धान की बेहतर पैदावार पारंपरिक खेती से होगा उन्नत पैदावार: बैद्यनाथ राम, राज्यसभा सांसद लातेहार। कृषि रत्न की ओर से पॉलिटेक्निक रोड स्थित कृष्णा रत्न परिसर में खरीफ फसल प्रदर्शनी सह बीज विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जेनेक्स एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के विभिन्न किस्मों के धान की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम, कंपनी के रीजनल मैनेजर कृष्णा कुशवाहा सहित कई लोग शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि मल्टीनेशनल कंपनियों के चक्कर में पड़कर किसान अपने खेतों की उर्वरता को नुकसान पहुंचा रहे हैं। रासायनिक खाद और उर्वरकों के अत्यधिक इस्तेमाल से शुरुआती वर्षों में उत्पादन अच्छा होता है, लेकिन बाद में मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होती है। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती अपनाने की अपील की। कहा कि प्राकृतिक और परंपरागत खेती से मिट्टी की उर्वरता बनी रहेगी तथा लोग कई तरह की बीमारियों से भी बच सकेंगे।वहीं, बीज विक्रेता निर्दोष गुप्ता ने कहा कि किसानों को कम कीमत पर बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में मदद मिल रही है। प्रदर्शनी में धान की फसल देखकर कई किसानों ने आश्चर्य जताया और उत्पादन की जानकारी ली।जेनेक्स कंपनी के रीजनल मैनेजर कृष्णा कुशवाहा ने कहा कि जेनेक्स भारत की निजी कंपनी है, जो किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है। कंपनी का उद्देश्य कम कीमत पर बेहतर गुणवत्ता वाले धान के बीज किसानों तक पहुंचाना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर किसान भी आसानी से खेती कर सकें। कार्यक्रम में मोहर सिंह, राजू सिंह, श्रेयश राज,रामनंदन प्रजापति, शत्रुघ्न प्रसाद, राजकुमार सिंह, पंचम प्रजापति, नरेन्द्र प्रजापति, सुरेन्द्र कुमार, सुधांशु प्रसाद ,कुन्दन प्रसाद, नीरज भगत, वसीम अंसारी, अखिलेश प्रजापति, उमेश प्रसाद, अशोक यादव, प्रवीण प्रसाद, अजय प्रसाद समेत कई किसान शामिल हैं।3
- कांग्रेस सांसद श्री सुखदेव भगत ने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम जी की जो विचारधारा थी उसे हम लोगों को... जय श्री राम का नारा लगाने पर बोले सांसद सुखदेव भगत...1
- केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष की बात सुनिए! #shorts #shortvideo #viralvideo #durgapuja #news1
- लोहरदगा के कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में जिला अध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में कांग्रेस कमिटी की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ रैली की तैयारियों, नवंबर माह के संगठनात्मक कार्यक्रमों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। लोहरदगा के कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में जिला अध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में कांग्रेस कमिटी की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ रैली की तैयारियों, नवंबर माह के संगठनात्मक कार्यक्रमों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई।1
- वृद्धा पेंशन के लिए 8 माह से भटक रही है महुआडार प्रखंड क्षेत्र की वृद्ध महिलाएं। शनिवार की दोपहर 1:00 बजे महुआडार प्रखंड कार्यालय परिसर में महुआडार प्रखंड के चंपा पंचायत अंतर्गत सिंदरा ग्राम की वृद्ध महिलाएं 8 माह से वृद्धा पेंशन नहीं मिलने की शिकायत को लेकर पहुंची। जहां प्रखंड कार्यालय के कर्मी ने बताया कि सरकार ने राशि का भुगतान नहीं किया है मगर कुछ दिनों में उम्मीद है की पेंशन आ ही जाएगी।1