logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भव्य शोभायात्रा के साथ हनुमंत कथा का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में उमड़े श्रद्धालु बूंदी। ओम एन्कलेव संकटमोचन हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित हनुमंत कथा का शुभारंभ सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। कथा प्रारंभ होने से पूर्व संकटमोचन हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा एवं पोथी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीगणेश के पूजन से हुई। इसके पश्चात विधि-विधान से कलश पूजन एवं पोथी पूजन संपन्न कराया गया। इसके बाद पोथी यात्रा ज्यों सुन्दरम नगर से होती हुई रघुनाथ धाम आश्रम पहुँची, जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से यात्रा का स्वागत किया। रघुनाथ धाम के संरक्षक राष्ट्रीय संत ज्योति शंकर शर्मा पुराणाचार्य ने पोथी की आरती कर विधिवत पूजन किया और कथा के सफल आयोजन की मंगलकामनाएं दीं। प्रथम दिवस की कथा में कथा व्यास ऋतुराज गौतम ने हनुमानजी के आध्यात्मिक स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिसने अपने अहंकार का दमन कर लिया, वही सच्चे अर्थों में हनुमान के आदर्शों को आत्मसात करता है। उन्होंने बताया कि हनुमानजी वायु तत्व के प्रतीक हैं, जो चारों युगों में व्याप्त है। इसी कारण गोस्वामी तुलसीदास ने हनुमान चालीसा में "चारों युग परताप तुम्हारा" का उल्लेख किया है। कथा व्यास ने कहा कि हनुमानजी की सेवा से मनुष्य के जीवन में सेवाभाव का विकास होता है और यही सेवाभाव प्रभु की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। इस अवसर पर कथा के प्रधान मनोरथी अर्जुन लाल शर्मा सहित समिति के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा स्थल पर पूरे समय "जय श्रीराम" और "जय बजरंगबली" के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।

5 hrs ago
user_समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
5 hrs ago

भव्य शोभायात्रा के साथ हनुमंत कथा का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में उमड़े श्रद्धालु बूंदी। ओम एन्कलेव संकटमोचन हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित हनुमंत कथा का शुभारंभ सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। कथा प्रारंभ होने से पूर्व संकटमोचन हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा एवं पोथी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीगणेश के पूजन से हुई। इसके पश्चात विधि-विधान से कलश पूजन एवं पोथी पूजन संपन्न कराया गया। इसके बाद पोथी यात्रा ज्यों सुन्दरम नगर से होती हुई रघुनाथ धाम आश्रम पहुँची, जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से यात्रा का स्वागत किया। रघुनाथ धाम के संरक्षक राष्ट्रीय संत ज्योति शंकर शर्मा पुराणाचार्य ने पोथी की आरती कर विधिवत पूजन किया और कथा के सफल आयोजन की मंगलकामनाएं दीं। प्रथम दिवस की कथा में कथा व्यास ऋतुराज गौतम ने हनुमानजी के आध्यात्मिक स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिसने अपने अहंकार का दमन कर लिया, वही सच्चे अर्थों में हनुमान के आदर्शों को आत्मसात करता है। उन्होंने बताया कि हनुमानजी वायु तत्व के प्रतीक हैं, जो चारों युगों में व्याप्त है। इसी कारण गोस्वामी तुलसीदास ने हनुमान चालीसा में "चारों युग परताप तुम्हारा" का उल्लेख किया है। कथा व्यास ने कहा कि हनुमानजी की सेवा से मनुष्य के जीवन में सेवाभाव का विकास होता है और यही सेवाभाव प्रभु की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। इस अवसर पर कथा के प्रधान मनोरथी अर्जुन लाल शर्मा सहित समिति के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा स्थल पर पूरे समय "जय श्रीराम" और "जय बजरंगबली" के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।

More news from Kota and nearby areas
  • कोटा शहर की दादाबाड़ी थाना पुलिस ने एटीएम से छेड़छाड़ कर नकदी चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। एडिशनल एसपी सुभाष मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी हरियाणा के पलवल के रहने वाले हैं और इनके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने खुद तैयार की गई एक चिपनुमा डिवाइस बनाई थी, जिसे पुराने एटीएम की कैश डिस्पेंसर स्लॉट में इस तरह फिट कर देते थे कि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगती थी। जब कोई ग्राहक एटीएम से पैसे निकालने आता, तो ट्रांजैक्शन सफल हो जाता लेकिन नकदी बाहर नहीं निकलती। ग्राहक मशीन खराब समझकर वहां से चला जाता और बाद में आरोपी डिवाइस हटाकर वही रकम निकाल लेते थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब ट्रांजेक्शन सॉल्यूशन इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के जिला प्रभारी महेश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई। गणेश तालाब बसंत विहार और बालाकुंड स्थित एसबीआई एटीएम के सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी पहले एटीएम से छेड़छाड़ करता और बाद में पेचकश की मदद से मशीन खोलकर नकदी निकालता दिखाई दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए दादाबाड़ी थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित की। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर की सूचना के आधार पर भितरिया कुंड के पास से दोनों आरोपियों मुनफेद और समीन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एटीएम से छेड़छाड़ में इस्तेमाल होने वाला पेचकश, पट्टीनुमा औजार, चिपनुमा डिवाइस और चोरी की गई ₹9,300 की नकदी बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने कोटा में 5 से 7 वारदातों को अंजाम दिया है। गुमानपुरा क्षेत्र की एक घटना भी उन्होंने कबूल की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने करीब ₹1.5 लाख की ठगी करना स्वीकार किया है। उन्होंने यह भी बताया कि जेल के अंदर ही उन्होंने इस चिपनुमा डिवाइस को बनाना सीखा था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कोटा के अलावा किन-किन शहरों में सक्रिय रहे, कितनी वारदातों को अंजाम दिया और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। साथ ही दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य मामलों की भी गहन जांच की जा रही है।
    1
    कोटा शहर की दादाबाड़ी थाना पुलिस ने एटीएम से छेड़छाड़ कर नकदी चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। एडिशनल एसपी सुभाष मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी हरियाणा के पलवल के रहने वाले हैं और इनके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने खुद तैयार की गई एक चिपनुमा डिवाइस बनाई थी, जिसे पुराने एटीएम की कैश डिस्पेंसर स्लॉट में इस तरह फिट कर देते थे कि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगती थी। जब कोई ग्राहक एटीएम से पैसे निकालने आता, तो ट्रांजैक्शन सफल हो जाता लेकिन नकदी बाहर नहीं निकलती। ग्राहक मशीन खराब समझकर वहां से चला जाता और बाद में आरोपी डिवाइस हटाकर वही रकम निकाल लेते थे।

मामले का खुलासा तब हुआ जब ट्रांजेक्शन सॉल्यूशन इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के जिला प्रभारी महेश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई। गणेश तालाब बसंत विहार और बालाकुंड स्थित एसबीआई एटीएम के सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी पहले एटीएम से छेड़छाड़ करता और बाद में पेचकश की मदद से मशीन खोलकर नकदी निकालता दिखाई दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए दादाबाड़ी थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित की। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर की सूचना के आधार पर भितरिया कुंड के पास से दोनों आरोपियों मुनफेद और समीन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एटीएम से छेड़छाड़ में इस्तेमाल होने वाला पेचकश, पट्टीनुमा औजार, चिपनुमा डिवाइस और चोरी की गई ₹9,300 की नकदी बरामद की गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने कोटा में 5 से 7 वारदातों को अंजाम दिया है। गुमानपुरा क्षेत्र की एक घटना भी उन्होंने कबूल की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने करीब ₹1.5 लाख की ठगी करना स्वीकार किया है। उन्होंने यह भी बताया कि जेल के अंदर ही उन्होंने इस चिपनुमा डिवाइस को बनाना सीखा था।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कोटा के अलावा किन-किन शहरों में सक्रिय रहे, कितनी वारदातों को अंजाम दिया और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। साथ ही दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य मामलों की भी गहन जांच की जा रही है।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter Ladpura, Kota•
    13 hrs ago
  • कोटा, राजस्थान में समाजसेवी हिम्मत सिंह ने रविवार को कोटा कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर पिछले 525 दिनों से न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे जेके अराफात फैक्ट्री के कर्मचारियों एवं उनके परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आंदोलनरत कर्मचारियों, विशेषकर बुजुर्ग साथियों की पीड़ा को गंभीर बताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी नागरिक को न्याय के लिए इतने लंबे समय तक संघर्ष करने के लिए मजबूर होना चिंता का विषय है। हिम्मत सिंह ने कहा कि ये कर्मचारी किसी प्रकार का एहसान नहीं, बल्कि अपने अधिकार, सम्मान और न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की पहचान इस बात से होती है कि वह अपने बुजुर्गों और मेहनतकश लोगों के साथ कैसा व्यवहार करता है। आंदोलनरत कर्मचारियों से मुलाकात के दौरान उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी आवाज़ को दबने नहीं दिया जाएगा और न्याय मिलने तक उनके संघर्ष के साथ खड़े रहेंगे। हिम्मत सिंह ने जिला प्रशासन, संबंधित पक्षों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि मामले को संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ देखते हुए शीघ्र समाधान निकाला जाए, ताकि प्रभावित कर्मचारियों को न्याय मिल सके। उन्होंने कोटा की जनता से भी इस आंदोलन के प्रति संवेदनशील रहने की अपील करते हुए कहा कि यह केवल एक फैक्ट्री या कुछ कर्मचारियों का मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता और न्याय व्यवस्था की परीक्षा है। जब बुजुर्ग न्याय की उम्मीद में सड़कों पर बैठे हों, तब समाज का मौन भी कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से न्याय, सम्मान और इंसानियत की इस लड़ाई में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि जब जनता जागती है, तब व्यवस्था को भी सुनना पड़ता है। अंत में उन्होंने कहा, 'मेरी आवाज़, इन बुजुर्ग साथियों की आवाज़ है। उनका संघर्ष, हम सबका संघर्ष है। आइए, न्याय की इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हों।'
    1
    कोटा, राजस्थान में समाजसेवी हिम्मत सिंह ने रविवार को कोटा कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर पिछले 525 दिनों से न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे जेके अराफात फैक्ट्री के कर्मचारियों एवं उनके परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आंदोलनरत कर्मचारियों, विशेषकर बुजुर्ग साथियों की पीड़ा को गंभीर बताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी नागरिक को न्याय के लिए इतने लंबे समय तक संघर्ष करने के लिए मजबूर होना चिंता का विषय है। हिम्मत सिंह ने कहा कि ये कर्मचारी किसी प्रकार का एहसान नहीं, बल्कि अपने अधिकार, सम्मान और न्याय की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की पहचान इस बात से होती है कि वह अपने बुजुर्गों और मेहनतकश लोगों के साथ कैसा व्यवहार करता है। आंदोलनरत कर्मचारियों से मुलाकात के दौरान उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी आवाज़ को दबने नहीं दिया जाएगा और न्याय मिलने तक उनके संघर्ष के साथ खड़े रहेंगे। हिम्मत सिंह ने जिला प्रशासन, संबंधित पक्षों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि मामले को संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ देखते हुए शीघ्र समाधान निकाला जाए, ताकि प्रभावित कर्मचारियों को न्याय मिल सके।

उन्होंने कोटा की जनता से भी इस आंदोलन के प्रति संवेदनशील रहने की अपील करते हुए कहा कि यह केवल एक फैक्ट्री या कुछ कर्मचारियों का मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता और न्याय व्यवस्था की परीक्षा है। जब बुजुर्ग न्याय की उम्मीद में सड़कों पर बैठे हों, तब समाज का मौन भी कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से न्याय, सम्मान और इंसानियत की इस लड़ाई में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि जब जनता जागती है, तब व्यवस्था को भी सुनना पड़ता है। अंत में उन्होंने कहा, 'मेरी आवाज़, इन बुजुर्ग साथियों की आवाज़ है। उनका संघर्ष, हम सबका संघर्ष है। आइए, न्याय की इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हों।'
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • कोटा के घोड़े वाला चौराहा क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से प्रभावित दुकानदारों और स्थानीय निवासियों से भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश कुमार जैन ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों का हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। राकेश जैन ने राज्य सरकार की ओर से उचित सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया। इस घटना ने स्थानीय समुदाय को काफी प्रभावित किया है और पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने की मांग उठ रही है।
    1
    कोटा के घोड़े वाला चौराहा क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से प्रभावित दुकानदारों और स्थानीय निवासियों से भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश कुमार जैन ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों का हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। राकेश जैन ने राज्य सरकार की ओर से उचित सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया। इस घटना ने स्थानीय समुदाय को काफी प्रभावित किया है और पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने की मांग उठ रही है।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में घोषणा की कि स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई दी जानी चाहिए। बिरला ने बताया कि सुश्री मीराबाई चानू ने वेट-लिफ्टिंग की 48 किलो ग्राम वर्ग की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। इसी प्रतियोगिता में श्री ऋषिकांत सिंह चनम-बम और श्री राजा मुथु-पान्डी ने रजत पदक हासिल किया है। इसके अलावा, पैरा पॉवर लिफ्टर श्री झंडु कुमार ने कांस्य पदक जीतकर देश के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। sदन की ओर से सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके कोच और टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
    1
    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में घोषणा की कि स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई दी जानी चाहिए।

बिरला ने बताया कि सुश्री मीराबाई चानू ने वेट-लिफ्टिंग की 48 किलो ग्राम वर्ग की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। इसी प्रतियोगिता में श्री ऋषिकांत सिंह चनम-बम और श्री राजा मुथु-पान्डी ने रजत पदक हासिल किया है। इसके अलावा, पैरा पॉवर लिफ्टर श्री झंडु कुमार ने कांस्य पदक जीतकर देश के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

sदन की ओर से सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके कोच और टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer Ladpura, Kota•
    21 hrs ago
  • पत्रकार संदीप गुप्ता की रिपोर्ट के अनुसार, टोंक जिले के ऊनियारा उपखंड में मानसून की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कृषि मंडी कार्यालय परिसर में सोमवार की दोपहर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर ने की। इस बैठक में संभावित जलभराव, नालों की सफाई, गांवों में अतिक्रमण हटाने और आमजन से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान पर चर्चा की गई। उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि गलवा बांध में जलस्तर बढ़ने और राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य के कारण जिन क्षेत्रों में जलभराव की आशंका है, वहां के प्रभावित परिवारों को समय रहते सतर्क किया जाए। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नालों की प्रभावी सफाई सुनिश्चित करने के साथ ही किए गए कार्यों की जियो टेकिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा, सार्वजनिक रास्तों पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित कर तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए, ताकि वर्षा के दौरान जल निकासी बाधित नहीं हो। बैठक में यह भी बताया गया कि एसडीआरएफ मद से उपखंड क्षेत्र के 65 जर्जर विद्यालय भवनों की छतों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है, जिससे मानसून में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। उपखंड अधिकारी ने पुलिस थाना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित भूमि पट्टा प्रकरणों तथा संपर्क पोर्टल पर लंबित जनसुनवाई प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लेने के आदेश भी दिए गए। बैठक में कार्यवाहक विकास अधिकारी विजय सिंह, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीताराम मीणा, तहसीलदार प्रभु दयाल, पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    पत्रकार संदीप गुप्ता की रिपोर्ट के अनुसार, टोंक जिले के ऊनियारा उपखंड में मानसून की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कृषि मंडी कार्यालय परिसर में सोमवार की दोपहर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर ने की। इस बैठक में संभावित जलभराव, नालों की सफाई, गांवों में अतिक्रमण हटाने और आमजन से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान पर चर्चा की गई।

उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि गलवा बांध में जलस्तर बढ़ने और राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य के कारण जिन क्षेत्रों में जलभराव की आशंका है, वहां के प्रभावित परिवारों को समय रहते सतर्क किया जाए। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नालों की प्रभावी सफाई सुनिश्चित करने के साथ ही किए गए कार्यों की जियो टेकिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।

इसके अलावा, सार्वजनिक रास्तों पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित कर तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए, ताकि वर्षा के दौरान जल निकासी बाधित नहीं हो। बैठक में यह भी बताया गया कि एसडीआरएफ मद से उपखंड क्षेत्र के 65 जर्जर विद्यालय भवनों की छतों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है, जिससे मानसून में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

उपखंड अधिकारी ने पुलिस थाना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित भूमि पट्टा प्रकरणों तथा संपर्क पोर्टल पर लंबित जनसुनवाई प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लेने के आदेश भी दिए गए। बैठक में कार्यवाहक विकास अधिकारी विजय सिंह, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीताराम मीणा, तहसीलदार प्रभु दयाल, पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Sandeep Gupta
    Sandeep Gupta
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • अरनिया घोड़ा गांव के खेतों पर आने-जाने के रास्ते पर अतिक्रमण कर रखा गया है। इस अतिक्रमण के कारण आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन कोई भी इस सच्चाई का साथ देने के लिए आगे नहीं आ रहा है। इसके विपरीत, गलत के साथ खड़े रहने वाले लोग ही अधिक दिखाई देते हैं। इस समस्या के कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और वे इस अतिक्रमण को हटाने की मांग कर रहे हैं।
    1
    अरनिया घोड़ा गांव के खेतों पर आने-जाने के रास्ते पर अतिक्रमण कर रखा गया है। इस अतिक्रमण के कारण आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन कोई भी इस सच्चाई का साथ देने के लिए आगे नहीं आ रहा है। इसके विपरीत, गलत के साथ खड़े रहने वाले लोग ही अधिक दिखाई देते हैं। इस समस्या के कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और वे इस अतिक्रमण को हटाने की मांग कर रहे हैं।
    user_राम राम सा  सत्यका साथ
    राम राम सा सत्यका साथ
    शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • कोटा पुलिस ने अंधविश्वास और आधुनिक तकनीक का सहारा लेकर लोगों को ठगने वाले गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पहली कार्रवाई रामपुरा कोतवाली थाना पुलिस ने की, जिसमें बाबा का भेष धारण कर लोगों को हिप्नोटाइज कर ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बाबा के भेष में ठगी की वारदातों को अंजाम दिया। वे हिप्नोटाइज करके महिलाओं और राहगीरों से नकदी और गहने ऐंठते थे। पुलिस की यह कार्रवाई ठगी की वारदातों पर लगाम कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    1
    कोटा पुलिस ने अंधविश्वास और आधुनिक तकनीक का सहारा लेकर लोगों को ठगने वाले गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पहली कार्रवाई रामपुरा कोतवाली थाना पुलिस ने की, जिसमें बाबा का भेष धारण कर लोगों को हिप्नोटाइज कर ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बाबा के भेष में ठगी की वारदातों को अंजाम दिया। वे हिप्नोटाइज करके महिलाओं और राहगीरों से नकदी और गहने ऐंठते थे। पुलिस की यह कार्रवाई ठगी की वारदातों पर लगाम कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter Ladpura, Kota•
    13 hrs ago
  • आगामी त्योहारों को देखते हुए कोटा ग्रामीण पुलिस ने 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। इस अभियान में एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन में 91 टीमों के 294 पुलिसकर्मियों ने 539 स्थानों पर दबिश देकर 163 अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में 48 स्थायी वारंटी, 21 वांछित अपराधी और एक इनामी बदमाश शामिल हैं। इसके अलावा, पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 543.73 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ और तीन वाहन जब्त किए। आबकारी अधिनियम के तहत 2636 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गई। पुलिस ने अवैध हथियार, खनन और अन्य मामलों में भी कार्रवाई की। कोटा ग्रामीण पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
    1
    आगामी त्योहारों को देखते हुए कोटा ग्रामीण पुलिस ने 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। इस अभियान में एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन में 91 टीमों के 294 पुलिसकर्मियों ने 539 स्थानों पर दबिश देकर 163 अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में 48 स्थायी वारंटी, 21 वांछित अपराधी और एक इनामी बदमाश शामिल हैं।

इसके अलावा, पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 543.73 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ और तीन वाहन जब्त किए। आबकारी अधिनियम के तहत 2636 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गई। पुलिस ने अवैध हथियार, खनन और अन्य मामलों में भी कार्रवाई की। कोटा ग्रामीण पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • झालावाड़ के नया तालाब रोड़ पर कल एक बिजली के खंभों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर एक दुकान में घुस गई। इस हादसे में दो बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों को मदद पहुंचाई।
    1
    झालावाड़ के नया तालाब रोड़ पर कल एक बिजली के खंभों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर एक दुकान में घुस गई। इस हादसे में दो बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों को मदद पहुंचाई।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.