गोगरी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई एक हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार, देसी मासकेट बरामद खगड़िया जिले के गोगरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी मास्केट बंदूक भी बरामद किया है। इसको लेकर शुक्रवार को दिन के तीन बजे गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में हथियार तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 19 मार्च को गोगरी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गोगरी कुंडी वार्ड नंबर-01 निवासी छोटू यादव के घर में अवैध हथियार रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान छोटू यादव के घर से एक देसी मास्केट बरामद किया गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटू यादव (उम्र करीब 22 वर्ष), पिता उमेश यादव, निवासी गोगरी कुंडी वार्ड-01, थाना गोगरी, जिला खगड़िया के रूप में हुई है। इस मामले में गोगरी थाना कांड संख्या 85/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a/26 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में गोगरी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह सहित एसआई दिनेश कुमार, अवंती कुमारी, राजीव कुमार सिंह आदि मौजदू थे।
गोगरी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई एक हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार, देसी मासकेट बरामद खगड़िया जिले के गोगरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी मास्केट बंदूक भी बरामद किया है। इसको लेकर शुक्रवार को दिन के तीन बजे गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में हथियार तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 19 मार्च को गोगरी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गोगरी कुंडी वार्ड नंबर-01 निवासी छोटू यादव के घर में अवैध हथियार रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान छोटू यादव के घर से एक देसी मास्केट बरामद किया गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटू यादव (उम्र करीब 22 वर्ष), पिता उमेश यादव, निवासी गोगरी कुंडी वार्ड-01, थाना गोगरी, जिला खगड़िया के रूप में हुई है। इस मामले में गोगरी थाना कांड संख्या 85/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a/26 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में गोगरी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह सहित एसआई दिनेश कुमार, अवंती कुमारी, राजीव कुमार सिंह आदि मौजदू थे।
- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी सुश्री साक्षी कुमारी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोगरी थाना पुलिस के द्वारा 01 हथियार तस्कर को 01 देशी मास्केट बंदूक के साथ किया गया गिरफ्तार मामले में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए क्या कुछ कहीं सुनिए Bihar Police KhagariaPolic E1
- बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आर.एस.एस. (RSS) स्वयंसेवकों ने हाल ही में नव वर्ष, पथ संचलन और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इन कार्यक्रमों में ध्वज पूजन, अनुशासित मार्च, और राष्ट्रभक्ति के संकल्प के साथ ही सामाजिक सौहार्द व परिवार व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।1
- गोगरी नगर परिषद् क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मी नगर हाट वार्ड नं 15 में मध्य रात्रि चार दुकान में आग लग गई जिससे लगभग लाखों का सामान जलकर खाक हो गया वही ग्रामीणों एवं दमकल कर्मी द्वारा आग पर काबू पाया गया वही प्रीतो द्वारा बताया गया कि शॉर्ट सर्किट या उपद्रवियों द्वारा आग लगाने की आशंकाएं जताई गई वही स्थानीय प्रशासन से मुआवजा की मांग की गई वही स्थानीय द्वारा लोगों के द्वारा बताया। गया कि आय दिन यहां चोरी की घटना यहां होती रहती है जिससे दुकानदार डरे सहमे रहते है प्रशासन से मांग किया गया कि रात्रि सुरक्षा यह बाजार में बढ़ाया जाय जिससे व्यापारी किस्म के लोग चैन की निज ले सके।1
- 👉 एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। एक गरीब परिवार का मासूम बच्चा छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है और इलाज के लिए उनके पास पर्याप्त पैसे नहीं हैं। हम आप सभी से हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं कि इस बच्चे की मदद करें 🙏 आपकी छोटी-सी सहायता भी इस बच्चे की जान बचा सकती है। 📌 नीचे दिए गए स्कैनर/UPI के माध्यम से आप मदद कर सकते हैं: #HelpNeeded #SaveLife #HumanityFirst #DonateNow #SupportPoorFamily #EmergencyHelp #BiharNews #HelpChild #ViralNews #KindnessMatters1
- बिहार के मधेपुरा में हिंदू नववर्ष के मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP की ओर से भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। शहर के प्रसिद्ध बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों दीप जलाकर नववर्ष का स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं के बीच मिठाइयां भी बांटी गईं। हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर ABVP मधेपुरा इकाई के कार्यकर्ताओं ने बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर को दीपों की रोशनी से जगमगा दिया। पूरे मंदिर परिसर में उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सुधांशु शेखर ने कहा कि हिंदू नववर्ष भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। यह दिन हमें अपनी सभ्यता और संस्कारों पर गर्व करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। बाइट – सुधांशु शेखर ,प्रदेश उपाध्यक्ष, ABVP “हिंदू नववर्ष हमारी संस्कृति, परंपरा और नवचेतना का प्रतीक है। युवाओं को आगे आकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।” प्रांत राज्य विश्वविद्यालय कार्य संयोजक सौरभ यादव ने कहा कि यह केवल तिथि परिवर्तन नहीं, बल्कि नए संकल्प और नई ऊर्जा का आरंभ है। वहीं विभाग प्रमुख ललन अद्री ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। “हिंदू नववर्ष नई ऊर्जा और नए लक्ष्य का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और समरसता को मजबूत करते हैं।” कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बीच मिठाइयों का वितरण भी किया गया। दीपों की रोशनी से सजा मंदिर परिसर और उत्साह से भरे कार्यकर्ताओं ने मिलकर नववर्ष का स्वागत किया।4
- कक्षा के वक्त रूम में चल रहा टीवी पे रंगदारी का गाना ग्यारह वीं का छात्र ले रहा गाने का आनंद शिक्षक क्लासरूम से है फरार सहरसा से एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जहां नवहट्टा प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय सतौर में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह सवालों के घेरे में नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि क्लासरूम में पढ़ाई की जगह छात्र भोजपुरी और मगही गानों पर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल—क्या अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की जगह मनोरंजन होगा? बताया जा रहा है कि यह वीडियो क्लास के दौरान का है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि कमरे में कोई शिक्षक मौजूद नहीं है। कुर्सियां खाली हैं… और सामने एलईडी टीवी पर गाने चल रहे हैं, जिन्हें छात्र पूरे आनंद के साथ देख रहे हैं। ये दृश्य न सिर्फ हैरान करने वाला है, बल्कि पूरे सिस्टम पर बड़ा तमाचा भी है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता, लेकिन जो तस्वीर सामने आ रही है, वो कई गंभीर सवाल खड़े करती है—अगर क्लास चल रही थी तो शिक्षक कहां थे? क्या अब स्कूलों में निगरानी पूरी तरह खत्म हो चुकी है? जब इस मामले में उच्च माध्यमिक विद्यालय सतौर के प्रभारी हेडमास्टर से बात की गई, तो उन्होंने स्वीकार किया कि यह वीडियो उनके ही स्कूल का है। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहे छात्र ग्यारहवीं कक्षा के हैं और स्कूल स्तर पर जांच की जा रही है। एक तरफ बिहार सरकार अश्लील गानों पर रोक लगाने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ सरकारी विद्यालयों में ही इस तरह के नजारे दिखना, सिस्टम की पोल खोलने के लिए काफी है। अब सवाल सीधा है—क्या बच्चों का भविष्य इसी तरह मजाक बनता रहेगा, या फिर जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई सख्त कार्रवाई होगी?1
- खगड़िया: यह युवक स्मैक पीते हुए फेसबुक पर लाइव आकर जिला प्रशासन और उपमुख्यमंत्री को खुली चुनौती दे रहा है.. फेसबुक लाइव में कह रहा है कि प्रशासन को हिम्मत नहीं है स्मैकर को बंद कर दे। यह बहादुरपुर थाना क्षेत्र के शुभागाजी घाट निवासी अंकित कुमार उर्फ बिट्टू कुमार पिता-भूषण जायसवाल बताया जा रहा है। वायरल वीडियो।1
- होल्डिंग टैक्स 7 दिनों में जमा करे , वर्ना होगी कारवाई,, नगर निगम भागलपुर,,1
- मधेपुरा में रसोई गैस को लेकर प्रशासन और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। जिला प्रशासन जहां गैस की कोई कमी नहीं होने का दावा कर रहा है, वहीं सिंहेश्वर की गैस एजेंसी पर उमड़ रही भीड़ लोगों की परेशानी बयां कर रही है। दरअसल मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर प्रखंड स्थित गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। लोग घंटों इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कई को बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौटना पड़ रहा है। भीड़ इतनी ज्यादा है कि न तो व्यवस्था सही दिख रही है और न ही किसी तरह की दूरी का पालन हो पा रहा है। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की आपूर्ति पर्याप्त नहीं है, जिससे यह हालात बने हुए हैं। लोगों का आरोप है कि अगर सप्लाई सही रहती, तो इस तरह की अफरा-तफरी नहीं होती। बाइट -उपभोक्ता “सुबह से लाइन में लगे हैं, लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया है… कई बार तो खाली हाथ लौटना पड़ता है।” वहीं एजेंसी कर्मियों का कहना है कि अचानक मांग बढ़ने से दबाव बढ़ गया है और हालात को संभालने की कोशिश की जा रही है। बाइट -जसवंत कुमार, गैस एजेंसी मालिक “सप्लाई आ रही है, लेकिन मांग ज्यादा हो गई है… हम लोग व्यवस्था बनाने की कोशिश कर रहे हैं।” इधर जिला प्रशासन का दावा है कि मधेपुरा में गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है। लेकिन सिंहेश्वर की तस्वीरें प्रशासन के इन दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं।4