Shuru
Apke Nagar Ki App…
मौहल्ला साहूकारा देवी-देवताओं के चित्र वाले कैलेंडर जलाने का वीडियो वायरल, लोगों में नाराजगी पूरनपुर, नगर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में देवी-देवताओं के चित्र वाले कैलेंडर जलाने का एक वीडियो शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में पुराने कैलेंडर जिन पर देवी-देवताओं के चित्र बने हुए आग में पड़े हुए नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। कई लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना से धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद मोहल्ले में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
Nazim Khan
मौहल्ला साहूकारा देवी-देवताओं के चित्र वाले कैलेंडर जलाने का वीडियो वायरल, लोगों में नाराजगी पूरनपुर, नगर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में देवी-देवताओं के चित्र वाले कैलेंडर जलाने का एक वीडियो शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में पुराने कैलेंडर जिन पर देवी-देवताओं के चित्र बने हुए आग में पड़े हुए नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। कई लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना से धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद मोहल्ले में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पूरनपुर, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रमजान के पवित्र माह में इबादत और रूहानी माहौल के बीच मोहल्ला रजागंज स्थित खानकाहे नूरिया रज़विया में शुक्रवार की रात लगभग 9:30 मिनट पर खत्म ए कुरआन-ए-पाक का जलसा और उम्मुल मोमिनीन हज़रत आयशा सिद्दीका रज़ियल्लाहु अन्हा की फ़ातिहा का आयोजन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में नमाजियों ने शिरकत की और मुल्क में अमन-चैन की दुआएं मांगीं, कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन की तिलावत से हुई। तरावीह की नमाज में हाफिज मोहम्मद हसान ने कुरआन पाक की तिलावत की, जबकि हाफिज उसमान ने समाती की जिम्मेदारी निभाई। इस दौरान रसूले पाक की बारगाह में नात, मनक्बत और सलात व सलाम पेश किए गए, जिससे पूरा माहौल इबादत और अकीदत से सराबोर हो गया। मौजूद उलेमा ने अपने संबोधन में रमजान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह महीना सब्र, इबादत और इंसानियत की सेवा का महीना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मुबारक महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत करें, नेक काम करें और बुरे कामों से दूर रहें। साथ ही उन्होंने सदक-ए-फितर और एतकाफ के महत्व को भी विस्तार से बताया। उलेमा ने कहा कि ईद की खुशियों में गरीब और जरूरतमंद लोगों को भी शामिल करना चाहिए, इसलिए हर सक्षम व्यक्ति को सदक-ए-फितर जरूर अदा करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना फजले अहमद नूरी ने की। इस अवसर पर मौलाना दानिश, मौलाना आमिर रजा,हाफिज अशफाक, हाफिज नाजिम मिसवाही, हाफिज शाकिर, हाफिज नूर अहमद अजहरी, मुफ्ती शेर अहमद सहित कई मस्जिदों के उलेमा और बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद रहे। अंत में नमाजियों ने हाफिज मोहम्मद हसान को फूलों के हार पहनाकर मुबारकबाद दी और उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर देश-दुनिया में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की गई। साथी ही खानकाह में जुमे की नमाज का वक्त 2:30 मिनट रखा गया।1
- पीटीआर मार्ग बंदी पर सात मार्च का आंदोलन स्थगित, सोमवार को होगी बैठक पूरनपुर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के युवा जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी ने बताया कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र के हाइवे व अन्य मार्गों को रात्रि में बंद करने के आदेश से किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों को परेशानी होगी, उन्होंने कहा कि इन रास्तों से होकर ग्रामीण अपने खेतों और रोजमर्रा के कामकाज के लिए आते-जाते हैं, ऐसे में रात में मार्ग बंद होने से आवागमन प्रभावित होगा। इसको लेकर उन्होंने प्रशासन से आदेश पर पुनर्विचार की मांग की थी और समाधान न होने पर सात मार्च को आंदोलन की चेतावनी दी थी। शुक्रवार दोपहर तीन बजे उन्होंने जानकारी दी कि जिलाधिकारी ने इस समस्या को लेकर सोमवार को बैठक बुलाई है। इसके बाद सात मार्च को प्रस्तावित आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने किसानों और ग्रामीणों से सोमवार को बैठक में पहुंचकर अपनी बात रखने की अपील की है।1
- Post by संदीप निडर1
- नौनिहालों के हाथों में किताब की जगह थमाया पाइप, चंदिया हजारा के स्कूल में बच्चों से कराया जा रहा मजदूरी जैसा काम1
- Post by Mohit Kumar1
- Post by बबलू1
- Post by Ashutosh Mishra1
- सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब, प्रशासन पर उठे सवाल पीलीभीत। सेहरामऊ थाना क्षेत्र की चौकी सुल्तानपुर क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में अवैध शराब की बिक्री को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। आरोप है कि चांदनी उर्फ शशि नाम की महिला खुलेआम अवैध शराब बेच रही है, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों का कहना है कि होली पर्व के दौरान भी अवैध शराब की बिक्री लगातार जारी रही। बताया जा रहा है कि चांदनी का पति गोपाल कई वर्षों से जेल में सजा काट रहा है। वहीं गांव वालों के अनुसार नजीरगंज निवासी ग्रामीण उसे अवैध शराब की आपूर्ति करता है। क्षेत्र में लगातार अवैध शराब की खबरें सामने आने के बावजूद प्रशासन प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। इससे आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल शुक्रवार शाम चार बजे वीडियो1