Shuru
Apke Nagar Ki App…
बरेली में होटल मालिक का फंदे से लटका मिला शवः हाफिजगंज में होटल के बाहर टिनशेड में बन रहा था मीट, जलता मिला चूल्हा; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।
संदीप निडर
बरेली में होटल मालिक का फंदे से लटका मिला शवः हाफिजगंज में होटल के बाहर टिनशेड में बन रहा था मीट, जलता मिला चूल्हा; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पूरनपुर, नगर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में देवी-देवताओं के चित्र वाले कैलेंडर जलाने का एक वीडियो शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में पुराने कैलेंडर जिन पर देवी-देवताओं के चित्र बने हुए आग में पड़े हुए नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। कई लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना से धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद मोहल्ले में चर्चा का माहौल बना हुआ है।1
- Post by संदीप निडर1
- _पीलीभीत टाइगर रिज़र्व की तीन प्रमुख सड़कों पर रात्रि का पूर्ण प्रतिबंध हटाने के के लिए हुई मीटिंग। राष्ट्रीय किसान मज़दूर संगठन की अध्यक्षता में आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें पीटीआर के सभी मार्ग रात्रि में बंद होने से प्रभावित होने वाले विभिन्न वर्गों के संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता में बताया गया कि 2 मार्च 2026 से पीलीभीत टाइगर रिज़र्व की तीन प्रमुख सड़कों पर रात का पूर्ण प्रतिबंध लागू है, जिससे पूरनपुर और आसपास के लाखों लोगों की ज़िंदगी प्रभावित हो रही है। वक्ताओं ने कहा कि यह प्रतिबंध लोगों की ज़िंदगी को एक दायरे में बंद कर दिया है, जिससे उन्हें रात को निकलने का कोई सम्मानजनक रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की कि इस प्रतिबंध को हटाया जाए और लोगों के लिए सम्मानजनक और व्यावहारिक रास्ता निकाला जाए। _प्रमुख मांगें_ - रात्रि में पीलीभीत टाइगर रिज़र्व की प्रमुख सड़कों पर रात का पूर्ण प्रतिबंध हटाया जाए। - इन सड़कों पर wildlife underpass और overpass निर्माण की समयबद्ध योजना सार्वजनिक की जाए। - इस बैन से हुए आर्थिक नुकसान का सार्वजनिक आकलन किया जाए और प्रभावित लोगों के लिए राहत की योजना बनाई जाए। - तत्काल एक सार्वजनिक सुनवाई आयोजित की जाए जिसमें स्थानीय नागरिक, ट्रांसपोर्ट संघ, व्यापारी, और जनप्रतिनिधि शामिल हों। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर अगले 15 दिनों में सरकार और वन विभाग की तरफ से कोई ठोस जवाब या हल नहीं निकाला गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।1
- पीलीभीत के ब्लॉक पूरनपुर में चंदिया गांव में स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में नवनिर्मित कमरे की छत पर बच्चे पाइप से पानी डालते हुए का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ1
- सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज... मामला पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में गांव गजरौला जप्ती का है।1
- Post by Ashutosh Mishra1
- पूरनपुर, पीलीभीत। विकासखंड पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम चंदिया हजारा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से काम करवाने का मामला सामने आया है। विद्यालय परिसर में नवनिर्मित कमरे की छत पर स्कूल के छात्रों से पाइप के माध्यम से पानी भरवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और विद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी पर सवाल उठने लगे हैं।बताया जा रहा है कि विद्यालय में हाल ही में एक नया कमरा बनकर तैयार हुआ है। आरोप है कि कमरे की छत पर पानी भरने के लिए विद्यालय के ही छोटे-छोटे बच्चों को पाइप पकड़ाकर काम कराया गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ छात्र छत पर खड़े होकर पाइप से पानी भरते नजर आ रहे हैं, जबकि अन्य बच्चे नीचे से पाइप संभाल रहे हैं। इस दौरान विद्यालय का कोई जिम्मेदार कर्मचारी बच्चों को रोकता या समझाता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल बच्चों को शिक्षा देने का स्थान होता है, लेकिन उनसे इस तरह का काम कराना न सिर्फ नियमों के खिलाफ है बल्कि बच्चों की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर छत पर पानी भरते समय कोई बच्चा फिसल जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अभिभावकों और ग्रामीणों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि विद्यालयों में बच्चों से किसी भी प्रकार का श्रम कराना गलत है और इस पर सख्त रोक लगनी चाहिए। वहीं इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में विद्यालय स्टाफ की लापरवाही या बच्चों से काम कराने की पुष्टि होती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है।1
- पूरनपुर। नगर के रामलीला मैदान स्थित पुराने नाटक मंच के पीछे बनी दुकानों के पास रखे एक पान के खोखे में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। बताया जा रहा है कि पान का खोखा लाल गुप्ता का था। जानकारी लगने पर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक खोखे में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। शुक्रवार दोपहर एक बजे जानकारी के अनुसार पुलिस शिकायत की पर मामले में अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई1