Shuru
Apke Nagar Ki App…
ट्रैफिक दारोगा पंकज कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत गोकुल बैराज पर दारोगा की जान गई एसपी ट्रैफिक कार्यालय में तैनात थे पंकज कुमार
रहीसुद्दीन
ट्रैफिक दारोगा पंकज कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत गोकुल बैराज पर दारोगा की जान गई एसपी ट्रैफिक कार्यालय में तैनात थे पंकज कुमार
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- 🔥योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान: फर्रुखाबाद बनेगा जंक्शन, बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत!🚨 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 सितंबर को फर्रुखाबाद दौरे पर पहुंचे। पुलिस लाइन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' का उद्घोष किया तथा बाबा नीम करोली महाराज एवं जनपदवासियों को नमन किया। सांसद मुकेश राजपूत ने मुख्यमंत्री को अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद की तीनों बाढ़ प्रभावित तहसीलों के 102 गांवों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने पीड़ितों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। पिछले 17 दिनों से चल रहे राहत कार्य के तहत वितरित किए जा रहे 50 किलो वजनी राहत पैकेटों में खाने-पीने की सामग्री, बाल्टी और बरसाती समेत 50 जरूरी सामान शामिल हैं। गंगा नदी के तटबंध और बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने नदी का 'चैनललाइजेशन' (चैनल कटिंग/लाइनिंग) कराने का बड़ा ऐलान किया। इसमें प्रभावित किसानों को उनकी जमीन का उचित और पूरा मुआवजा मिलेगा। साथ ही, अस्पतालों में दवाइयां और वैक्सीन उपलब्ध कराई गई हैं, फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू हो चुका है और पीडब्ल्यूडी को टूटी सड़कें तुरंत बनाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। फर्रुखाबाद के इंफ्रास्ट्रक्चर पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के मिलने के बाद फर्रुखाबाद एक बड़ा जंक्शन बनेगा। साथ ही आलू किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज अनुदान और बेहतर मार्केटिंग सुविधाएं देने की बात कही। देखिए फर्रुखाबाद से हमारे संवाददाता अरबाज की यह खास रिपोर्ट, सिर्फ तथ्यधर्मी भारत पर!1
- आगरा थाना खैरागढ़ ब्रेकिंग!!! 4 साल बाद मिली चोरी हुई राइफल, पूर्व प्रधान का संकल्प हुआ पूरा आगरा। खेरागढ़ पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने चोरी और नकबजनी के मामलों में वांछित ₹25 हजार के इनामी शातिर आरोपी ध्रुव सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से चोरी की लाइसेंसी राइफल, दो जिंदा कारतूस, ₹50 हजार नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बरामद राइफल 2022 में सैंया थाना क्षेत्र के मुखरई गांव के पूर्व प्रधान उदय सिंह पिप्पल के घर से चोरी हुई थी। राइफल बरामद नहीं होने के बाद उदय सिंह ने संकल्प लिया था कि जब तक उनकी राइफल वापस नहीं मिलती, तब तक वह बाल और दाढ़ी नहीं कटवाएंगे। करीब चार साल बाद जब आगरा पुलिस ने वही राइफल बरामद की, तो उदय सिंह का संकल्प भी पूरा हो गया। उन्होंने आगरा पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि राइफल की बरामदगी उनके लिए बेहद भावुक पल है और अब वह अपना पुराना लुक वापस अपनाएंगे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ध्रुव सिंह राजस्थान के धौलपुर का रहने वाला है और उसके खिलाफ आगरा के अलग-अलग थानों में 9 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसके साथियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी गिरोह के साथ मिलकर अलग-अलग क्षेत्रों में घरों में चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देता था। सुनील कुमार की खास खबर... आगरा थाना खैरागढ़ ब्रेकिंग!!! 4 साल बाद मिली चोरी हुई राइफल, पूर्व प्रधान का संकल्प हुआ पूरा आगरा। खेरागढ़ पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने चोरी और नकबजनी के मामलों में वांछित ₹25 हजार के इनामी शातिर आरोपी ध्रुव सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से चोरी की लाइसेंसी राइफल, दो जिंदा कारतूस, ₹50 हजार नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बरामद राइफल 2022 में सैंया थाना क्षेत्र के मुखरई गांव के पूर्व प्रधान उदय सिंह पिप्पल के घर से चोरी हुई थी। राइफल बरामद नहीं होने के बाद उदय सिंह ने संकल्प लिया था कि जब तक उनकी राइफल वापस नहीं मिलती, तब तक वह बाल और दाढ़ी नहीं कटवाएंगे। करीब चार साल बाद जब आगरा पुलिस ने वही राइफल बरामद की, तो उदय सिंह का संकल्प भी पूरा हो गया। उन्होंने आगरा पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि राइफल की बरामदगी उनके लिए बेहद भावुक पल है और अब वह अपना पुराना लुक वापस अपनाएंगे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ध्रुव सिंह राजस्थान के धौलपुर का रहने वाला है और उसके खिलाफ आगरा के अलग-अलग थानों में 9 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसके साथियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी गिरोह के साथ मिलकर अलग-अलग क्षेत्रों में घरों में चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देता था। सुनील कुमार की खास खबर...2
- #आगरा ब्रेकिंग | रामबाग चौराहे पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा! पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर दो युवकों में मारपीट का वीडियो कैमरे में कैद, पीड़ित मदद के लिए पुलिस बुलाने की गुहार लगाता रहा और मौके पर मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी रही। घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। पुलिस की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठे। #AgraBreaking #AgraNews #RamBagh #AgraPolice1
- महिला के बैंक से ₹15 लाख निकालने के दौरान ही कुछ संदिग्ध लोग बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो अमृतसर में ₹15 लाख लेकर निकली महिला, बाहर पहले से रेकी कर रहे थे बदमाश? महिला के बैंक से ₹15 लाख निकालने के दौरान ही कुछ संदिग्ध लोग बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखकर आशंका जताई जा रही है कि बदमाश पूरी प्लानिंग के साथ बैंक के बाहर महिला का इंतजार कर रहे थे। आगे बाइक पर खड़े व्यक्ति की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। घटना के बाद बदमाशों के पीछे भागने वाले कुछ लोगों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीछा करने गए लोग काफी देर तक वापस नहीं लौटे। ऐसे में आशंका है कि वारदात को पूरी रेकी और योजना के साथ अंजाम दिया गया है। सभी लोगों से अपील है—बैंक से बड़ी रकम लेकर निकलते समय बेहद सतर्क रहें। बैंक के आसपास लंबे समय से खड़े या आपकी गतिविधियों पर नजर रखते दिख रहे संदिग्ध लोगों को नजरअंदाज न करें। संदेह होने पर तुरंत बैंक सुरक्षा कर्मियों या पुलिस को सूचना दें। #news #trending #instagood #instadaily #explore1
- आगरा, 03 सितंबर। श्री महावीर जी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को सीबीएसई क्लस्टर XIX खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से पहुंची टीमों ने मार्च-पास्ट में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का विद्यालय परिवार ने स्वागत किया। प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने स्वागत वक्तव्य दिया। इसके बाद अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया और छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। विद्यालय के चेयरमैन राजेश कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों, कोचों एवं अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथियों को बैज एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और सत्यनिष्ठा के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ ली। आयोजन सचिव आशीष शर्मा ने मुख्य अतिथि का परिचय प्रस्तुत किया। राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मेहनत और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। राष्ट्रगान के बाद मुख्य अतिथि ने रिबन काटकर प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के डायरेक्टर अमन शर्मा ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, कोचों एवं आयोजन में सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया।1
- #Agrabreaking आगरा एकता थाना क्षेत्र के पचगांई खेड़ा गांव में युवती की हत्या का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते पिता पर बेटी की हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। #Agra #AgraNews #BreakingNews #AgraPolice #CrimeNews #UPPolice1
- आगरा: पचकुई खेड़ा गांव में बालिका की हत्या, पिता हिरासत में; आगरा: पचकुई खेड़ा गांव में बालिका की हत्या, पिता हिरासत में; पुलिस1
- ट्रैफिक दारोगा पंकज कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत गोकुल बैराज पर दारोगा की जान गई एसपी ट्रैफिक कार्यालय में तैनात थे पंकज कुमार1