logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इटावा में 12 अप्रैल को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, तैयारियों को लेकर बकेवर में अहम बैठक बकेवर/इटावा:आगामी 12 अप्रैल को इटावा स्थित माया मैरिज होम में आयोजित होने वाले भव्य व्यापारी सम्मेलन को लेकर कस्बा बकेवर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भरथना रोड स्थित मस्ताना मोबाइल पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने हेतु रणनीति तैयार की गई और विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री धर्मेन्द्र जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर युवा महामंत्री रंजीत कुशवाहा, संतोष कुमार वर्मा, अशोक कुशवाहा, वर्षा दुबे (जिला महामंत्री) एवं रेनू शुक्ला (जिला कोषाध्यक्ष महिला) सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन में अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जिससे कार्यक्रम का महत्व और भी बढ़ गया है। बैठक में बकेवर व्यापार मंडल अध्यक्ष शीलू शर्मा, अनुज तिवारी, आलोक पोरवाल, समीम अहमद, शिवम पोरवाल, सभासद दीपू राजपूत, संदीप पोरवाल, बिहारी जी (चिक्की वाले), सम्पूर्णानंद पोरवाल, आशाराम शर्मा, हल्लू शर्मा एवं लल्लन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। अंत में सभी व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।

15 hrs ago
user_Ankur Tripathi
Ankur Tripathi
Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago
0f3556e1-7acc-484c-adc9-50ea0c3b9121

इटावा में 12 अप्रैल को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, तैयारियों को लेकर बकेवर में अहम बैठक बकेवर/इटावा:आगामी 12 अप्रैल को इटावा स्थित माया मैरिज होम में आयोजित होने वाले भव्य व्यापारी सम्मेलन को लेकर कस्बा बकेवर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भरथना रोड स्थित मस्ताना मोबाइल पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने हेतु रणनीति तैयार की गई और विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री धर्मेन्द्र जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर युवा महामंत्री रंजीत कुशवाहा, संतोष कुमार वर्मा, अशोक कुशवाहा, वर्षा दुबे (जिला महामंत्री) एवं रेनू शुक्ला (जिला कोषाध्यक्ष महिला) सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन में अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जिससे कार्यक्रम का महत्व और भी बढ़ गया है। बैठक में बकेवर व्यापार मंडल अध्यक्ष शीलू शर्मा, अनुज तिवारी, आलोक पोरवाल, समीम अहमद, शिवम पोरवाल, सभासद दीपू राजपूत, संदीप पोरवाल, बिहारी जी (चिक्की वाले), सम्पूर्णानंद पोरवाल, आशाराम शर्मा, हल्लू शर्मा एवं लल्लन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। अंत में सभी व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लवेदी/इटावा। थाना लवेदी क्षेत्र के ग्राम बसैयाहार में सैनिक के घर हुई चोरी के मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए मुकदमे की विवेचना क्राइम ब्रांच या एसओजी को स्थानांतरित करने की मांग की है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। प्रार्थी राजीव तिवारी पुत्र महाराज सिंह तिवारी निवासी ग्राम बसेहारा, थाना लवेदी ने बताया कि उनके घर में 8 मार्च 2026 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई और लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद विवेचक द्वारा कई बार गांव और घर पर आकर पूछताछ की गई, लेकिन सही तरीके से उनकी बात नहीं सुनी गई। उल्टा परिवार पर ही संदेह जताते हुए अभद्र व्यवहार किया गया और मामले की गंभीरता से जांच नहीं की गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उनके द्वारा बताए गए संदिग्ध व्यक्तियों और मोबाइल नंबरों की जांच करने के बजाय उनका मोबाइल फोन ही कुछ समय के लिए अपने कब्जे में ले लिया गया था। बताया गया कि इस संबंध में 28 मार्च 2026 को भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि थाना पुलिस के रवैये से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विवेचना किसी अन्य एजेंसी को सौंपी जाए। वहीं, सेना की ओर से भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन से शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है, ताकि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
    4
    लवेदी/इटावा। थाना लवेदी क्षेत्र के ग्राम बसैयाहार में सैनिक के घर हुई चोरी के मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए मुकदमे की विवेचना क्राइम ब्रांच या एसओजी को स्थानांतरित करने की मांग की है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।
प्रार्थी राजीव तिवारी पुत्र महाराज सिंह तिवारी निवासी ग्राम बसेहारा, थाना लवेदी ने बताया कि उनके घर में 8 मार्च 2026 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई और लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद विवेचक द्वारा कई बार गांव और घर पर आकर पूछताछ की गई, लेकिन सही तरीके से उनकी बात नहीं सुनी गई। उल्टा परिवार पर ही संदेह जताते हुए अभद्र व्यवहार किया गया और मामले की गंभीरता से जांच नहीं की गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उनके द्वारा बताए गए संदिग्ध व्यक्तियों और मोबाइल नंबरों की जांच करने के बजाय उनका मोबाइल फोन ही कुछ समय के लिए अपने कब्जे में ले लिया गया था।
बताया गया कि इस संबंध में 28 मार्च 2026 को भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि थाना पुलिस के रवैये से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विवेचना किसी अन्य एजेंसी को सौंपी जाए।
वहीं, सेना की ओर से भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन से शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है, ताकि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रतापगढ़ - कुंडा में एक युवती प्रेमी से मिलने की जिद में 70 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई, प्रेमी को बुलाने के बाद ही नीचे उतरी शादी से इनकार के बाद युवती ने यह कदम उठाया, पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की
    1
    प्रतापगढ़ - कुंडा में एक युवती प्रेमी से मिलने की जिद में 70 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई, प्रेमी को बुलाने के बाद ही नीचे उतरी
शादी से इनकार के बाद युवती ने यह कदम उठाया, पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जनपद औरैया की अटसू नगर पंचायत में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की अंदरूनी खींचतान सामने आई है। नामित सभासदों ने नगर पंचायत प्रशासन और नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सभासदों का कहना है कि नामित होने के बाद न तो उनका औपचारिक स्वागत किया गया और न ही कोई बधाई संदेश दिया गया। इतना ही नहीं, अभी तक उन्हें नगर पंचायत की किसी बैठक में भी नहीं बुलाया गया है, जबकि अन्य नगर निकायों में यह प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। इस पूरे मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष इंदू गुप्ता और उनके प्रतिनिधि स्वदेश प्रकाश पोरवाल की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। सभासदों का आरोप है कि उनके साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। इस विवाद के चलते नगर की जनता के बीच भी चर्चाओं का माहौल है। लोगों का मानना है कि जब एक ही पार्टी के जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल नहीं है, तो विकास कार्यों पर इसका नकारात्मक असर पड़ना तय है। अब बड़ा सवाल यह है कि आंतरिक मतभेदों के बीच नगर पंचायत में विकास कार्य किस प्रकार गति पकड़ पाएंगे।
    1
    जनपद औरैया की अटसू नगर पंचायत में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की अंदरूनी खींचतान सामने आई है। नामित सभासदों ने नगर पंचायत प्रशासन और नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
सभासदों का कहना है कि नामित होने के बाद न तो उनका औपचारिक स्वागत किया गया और न ही कोई बधाई संदेश दिया गया। इतना ही नहीं, अभी तक उन्हें नगर पंचायत की किसी बैठक में भी नहीं बुलाया गया है, जबकि अन्य नगर निकायों में यह प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है।
इस पूरे मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष इंदू गुप्ता और उनके प्रतिनिधि स्वदेश प्रकाश पोरवाल की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। सभासदों का आरोप है कि उनके साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है।
इस विवाद के चलते नगर की जनता के बीच भी चर्चाओं का माहौल है। लोगों का मानना है कि जब एक ही पार्टी के जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल नहीं है, तो विकास कार्यों पर इसका नकारात्मक असर पड़ना तय है।
अब बड़ा सवाल यह है कि आंतरिक मतभेदों के बीच नगर पंचायत में विकास कार्य किस प्रकार गति पकड़ पाएंगे।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 IPS अफसरों के तबादले, 13 जिलों के एसपी बदले उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। राज्य सरकार ने 27 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर करते हुए 13 जिलों के पुलिस कप्तानों (एसपी) को बदल दिया है। इस फेरबदल के तहत 2018 बैच के आईपीएस विनय कुमार सिंह को जनपद जालौन की कमान सौंपी गई है, जबकि 2016 बैच के आईपीएस डॉ. दुर्गेश सिंह को सेनानायक, 6वीं वाहिनी एसएसएफ, अयोध्या में तैनात किया गया है। सरकार द्वारा किए गए इन बदलावों को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई तैनातियों से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी और बेहतर नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है। रिपोर्टर दविंदर सिंह जालौन
    1
    उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 IPS अफसरों के तबादले, 13 जिलों के एसपी बदले
उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। राज्य सरकार ने 27 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर करते हुए 13 जिलों के पुलिस कप्तानों (एसपी) को बदल दिया है।
इस फेरबदल के तहत 2018 बैच के आईपीएस विनय कुमार सिंह को जनपद जालौन की कमान सौंपी गई है, जबकि 2016 बैच के आईपीएस डॉ. दुर्गेश सिंह को सेनानायक, 6वीं वाहिनी एसएसएफ, अयोध्या में तैनात किया गया है।
सरकार द्वारा किए गए इन बदलावों को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई तैनातियों से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी और बेहतर नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है।
रिपोर्टर दविंदर सिंह जालौन
    user_दविंदर सिंह जालौन
    दविंदर सिंह जालौन
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • 🅰️मथुरा (उत्तर प्रदेश) - वृंदावन क्षेत्र में नाव से दर्शन के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं के साथ पंडित द्वारा अश्लील हरकत और मारपीट का मामला सामने आया, विरोध करने पर महिलाओं के कपड़े फाड़े गए 👉महिलाओं ने आत्मरक्षा में आरोपी की पिटाई कर दी, वीडियो बनता देख आरोपी यमुना में कूद गया, घटना का वीडियो वायरल है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, ✍️
    1
    🅰️मथुरा (उत्तर प्रदेश) - वृंदावन क्षेत्र में नाव से दर्शन के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं के साथ पंडित द्वारा अश्लील हरकत और मारपीट का मामला सामने आया, विरोध करने पर महिलाओं के कपड़े फाड़े गए
👉महिलाओं ने आत्मरक्षा में आरोपी की पिटाई कर दी, वीडियो बनता देख आरोपी यमुना में कूद गया, घटना का वीडियो वायरल है
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, ✍️
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.