मध्य विद्यालय बरहकुरवा में बच्चों का प्रगति पत्रक का किया वितरण कुमारखंड, मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बरहकुरवा में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी सह वर्ग एक से आठ के छात्र-छात्राओं के बीच प्रगति प्रमाण पत्र वितरण किया गया। संगोष्ठी सह प्रगति पत्र वितरण के दौरान छात्र-छात्राओं सहित अभिभावक भी मौजूद थे। इस दौरान प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि वार्षिक परीक्षा व मूल्यांकन कार्य संपन्न होने के बाद विभागीय निर्देशानुसार वर्ग एक से आठ के 338 से अधिक छात्र-छात्राओं के बीच प्रगति प्रमाण पत्र वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि प्रगति प्रमाण पत्र वितरण के मौके पर आयोजित संगोष्ठी में अभिभावकों से बच्चों को ससमय स्कूल भेजने एवं 75 प्रतिशत उपस्थिति पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। उन्होंने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने के बाद ही स्कूल से जुड़ी सुविधा मिलेगी । जैसे छात्रवृत्ति की राशि, पोशाक राशि इत्यादि के लिए बच्चों को 100 में 75 दिन स्कूल आना अनिवार्य है। इसके लिए अभिभावकों से सहयोग मांगा गया। मौके पर अभिभावकों को अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान रखने, साफ सफाई और घर पर होम वर्क बनवाने, बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखने और शिक्षकों के साथ मिलकर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा व्यवस्था का माहौल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई। अभिभावकों से स्कूल से वंचित बच्चों का नामांकन करवाने को कहा गया। मौके पर शिक्षक अरविंद कुमार, शंकर कुमार, राजीव कुमार, परमिला कुमारी, आनंद किशोर, बालेश्वर सरदार, मंजेश कुमार, रंजना कुमारी ,रामविलास मुखिया, अरुण कुमार, लालू कुमार, अभिभावक छोटे लाल मोदी, मो अलाउद्दीन, अनमोल यादव, अशर्फी मोदी, विशिस अध्यक्ष बिष्णुदेव मल्लाह, मीना देवी सरिता देवी सुलेखा देवी सहित अन्य कई अभिभावक व छात्र छात्राएं मौजूद थे।
मध्य विद्यालय बरहकुरवा में बच्चों का प्रगति पत्रक का किया वितरण कुमारखंड, मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बरहकुरवा में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी सह वर्ग एक से आठ के छात्र-छात्राओं के बीच प्रगति प्रमाण पत्र वितरण किया गया। संगोष्ठी सह प्रगति पत्र वितरण के दौरान छात्र-छात्राओं सहित अभिभावक भी मौजूद थे। इस दौरान प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि वार्षिक परीक्षा व मूल्यांकन कार्य संपन्न होने के बाद विभागीय निर्देशानुसार वर्ग एक से आठ के 338 से अधिक छात्र-छात्राओं के बीच प्रगति प्रमाण पत्र वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि प्रगति प्रमाण पत्र वितरण के मौके पर आयोजित संगोष्ठी में अभिभावकों से बच्चों को ससमय स्कूल भेजने एवं 75 प्रतिशत उपस्थिति पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। उन्होंने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने के बाद ही स्कूल से जुड़ी सुविधा मिलेगी
। जैसे छात्रवृत्ति की राशि, पोशाक राशि इत्यादि के लिए बच्चों को 100 में 75 दिन स्कूल आना अनिवार्य है। इसके लिए अभिभावकों से सहयोग मांगा गया। मौके पर अभिभावकों को अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान रखने, साफ सफाई और घर पर होम वर्क बनवाने, बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखने और शिक्षकों के साथ मिलकर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा व्यवस्था का माहौल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई। अभिभावकों से स्कूल से वंचित बच्चों का नामांकन करवाने को कहा गया। मौके पर शिक्षक अरविंद कुमार, शंकर कुमार, राजीव कुमार, परमिला कुमारी, आनंद किशोर, बालेश्वर सरदार, मंजेश कुमार, रंजना कुमारी ,रामविलास मुखिया, अरुण कुमार, लालू कुमार, अभिभावक छोटे लाल मोदी, मो अलाउद्दीन, अनमोल यादव, अशर्फी मोदी, विशिस अध्यक्ष बिष्णुदेव मल्लाह, मीना देवी सरिता देवी सुलेखा देवी सहित अन्य कई अभिभावक व छात्र छात्राएं मौजूद थे।
- देख लो भाई इंजन कितना हिट हो गया किस करते-करते आप लोगों को कैसा लगा1
- Post by Supaul Media ( Dev Raj )1
- सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में सदर अस्पताल, सुपौल की रोगी कल्याण समिति की शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ० बाबासाहेब झा, उपाधीक्षक डॉ० नूतन वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री बालकृष्ण चौधरी, जिला लेखा प्रबंधक श्री शिव कुमार, अस्पताल प्रबंधक श्री अभिनव आनंद, लेखपाल श्री अशोक कुमार सहित रोगी कल्याण समिति के माननीय सदस्यगण—श्री जगदीश यादव, श्री कामेश्वर पासवान (वार्ड पार्षद, वार्ड संख्या 25), श्री रजनीश सिंह (जिला परिषद सदस्य, क्षेत्र संख्या 08), श्री फेकन सदा, श्री रामदेव कामत, श्रीमती सरिता मिश्रा, डॉ० रंजन कुमार, श्री ज्ञान बहादुर गुरूम, श्री महेश देव एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री रंजीत कुमार जायसवाल उपस्थित रहे। बैठक में सदर अस्पताल, सुपौल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्णय लिया गया। इसके साथ ही “ममता” चयन प्रक्रिया के संबंध में भी विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अस्पताल परिसर में जल जमाव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु नाली निर्माण कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, सदर अस्पताल में आईसीयू एवं ऑर्थो ओटी के संचालन को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी विचार किया गया। बैठक के दौरान मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से सुदृढ़ किया जाए।1
- फारबिसगंज में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, महंगाई और किसानों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना1
- फारबिसगंज में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, महंगाई और किसान मुद्दों पर केंद्र सरकार घिरी1
- BR1
- सुपौल जिले के रामदास ठाकुरबाड़ी मंदिर में इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर पूजा समिति के सदस्यों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन को भव्य बनाने के लिए मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है तथा विशेष पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई है। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह से ही पूजा-पाठ, हनुमान चालीसा का पाठ, सुंदरकांड एवं भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिससे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगा। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन को सफल और यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और सभी श्रद्धालु इस पावन अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।1
- कटिहार के समेली से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का शराब के नशे में वीडियो वायरल। #hairstyleideas #northindianfood #Diabetes #fltnesschallenge #ambaniwedding #GlamorousModel #famousfood #yogawithwall1
- Post by Araria News1