logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अतरासी अमरोहा मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक,कोई जनहानि नहीं अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात अतरासी-अमरोहा मार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया। भूसा से लदा ट्रक कमानी टूटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैरियर लगाकर यातायात को नियंत्रित किया और हालात सामान्य किए। बताया जा रहा है कि ट्रक ठाकुरद्वारा की ओर जा रहा था। चालक मुर्शीद, निवासी ललवारा जिला मुरादाबाद, सुरक्षित है। पपसरा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया गया है और मामले की जांच जारी है।

4 days ago
user_Chahat Ali
Chahat Ali
अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
4 days ago

अतरासी अमरोहा मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक,कोई जनहानि नहीं अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात अतरासी-अमरोहा मार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया। भूसा से लदा ट्रक कमानी टूटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैरियर लगाकर यातायात को नियंत्रित किया और हालात सामान्य किए। बताया जा रहा है कि ट्रक ठाकुरद्वारा की ओर जा रहा था। चालक मुर्शीद, निवासी ललवारा जिला मुरादाबाद, सुरक्षित है। पपसरा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया गया है और मामले की जांच जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by India News
    1
    Post by India News
    user_India News
    India News
    Video Creator अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मध्य प्रदेश – इंदौर में वारंट तामील कराने के बहाने गौरव जैन के घर में पुलिसकर्मी घुसे। CCTV बंद किए। मास्टर चाभी से लॉक खोला। आरोप है कि वो 22 तोला सोना चुराकर ले गए। दरोगा सहित 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं।
    1
    मध्य प्रदेश –
इंदौर में वारंट तामील कराने के बहाने गौरव जैन के घर में पुलिसकर्मी घुसे। CCTV बंद किए। मास्टर चाभी से लॉक खोला। आरोप है कि वो 22 तोला सोना चुराकर ले गए। दरोगा सहित 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर नगर निवासी गरीब गंगा गंगा शरण पुत्र रामप्रसाद के स्टेशन के पास गढ़मुक्तेश्वर मुंडा बनाने वाली एकत्र किए सरकंडों में एक शराबी ने सिगरेट पीकर आग लगा दी इसमें में लगभग चार लाख रुपए का एकत्रित किया हुआ सरकंडा जलकर राख हो गया पुलिस के थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर मोके से पकड़े गए शराबी ने अपना नाम शगुन पुत्र मुकेश बाबूगढ़ छावनी का निवासी बताया मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंचकर आग को बुझाया गया गरीब गंगा शरण का नुकसान देखकर बुरा हाल हो गया शराबी को पकड़ कर थाने ले जाया गया।।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ 
जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर नगर निवासी गरीब गंगा गंगा शरण पुत्र रामप्रसाद के स्टेशन के पास गढ़मुक्तेश्वर  मुंडा बनाने वाली एकत्र किए सरकंडों में एक शराबी ने  सिगरेट पीकर आग लगा दी इसमें में लगभग चार लाख रुपए का एकत्रित किया हुआ सरकंडा जलकर राख हो गया पुलिस के थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर मोके से पकड़े गए शराबी ने अपना नाम शगुन पुत्र मुकेश बाबूगढ़ छावनी का निवासी बताया मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंचकर आग को बुझाया गया  गरीब गंगा शरण का नुकसान देखकर बुरा हाल हो गया शराबी को पकड़ कर थाने ले जाया गया।।
    user_Gulfam Saifi prees repotar
    Gulfam Saifi prees repotar
    गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    1
    Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • Post by Devraj Saini
    1
    Post by Devraj Saini
    user_Devraj Saini
    Devraj Saini
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • हिंदू मुस्लिम करने से क्या होता है किसी के होठों पर मुस्कुराहट लाकर दिखाओ तो जाने
    1
    हिंदू मुस्लिम करने से क्या होता है किसी के होठों पर मुस्कुराहट लाकर दिखाओ तो जाने
    user_Mr.Raza.khan
    Mr.Raza.khan
    Farmer बिलारी, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बड़ी खबर | सांसद रूचि वीरा का RSS पर तीखा हमला! “RSS देश के लिए नासूर है... इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए!” मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा ने एक बार फिर विवादों में आग लगा दी है। मुरादाबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को देश के लिए ‘नासूर’ करार देते हुए साफ कहा: “आरएसएस देश के लिए नासूर है। इस संगठन पर प्रतिबंध लगना चाहिए। जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। उनके आयोजन और सभाएं पब्लिक के पैसे से हो रहे हैं।” यह बयान 8 अप्रैल 2026 को दिया गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रुचि वीरा ने आरोप लगाया कि RSS सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ रहा है और भड़काऊ बयानबाजी कर रहा है। उन्होंने मांग की कि इस संगठन पर तुरंत बैन लगाया जाए। इस बयान के बाद UP की राजनीति में हलचल मच गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बाद अब सपा सांसद ने भी RSS पर हमला बोला है, जिससे सियासी जंग और तेज हो गई है। रुचि वीरा मुरादाबाद लोकसभा सीट से सपा की सांसद हैं और हाल ही में AIIMS विवाद में भी चर्चा में रहीं। आप क्या सोचते हैं? RSS देश के लिए नासूर है या देश की रीढ़? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं! 👇 #RuchiVeera #RSS #SamajwadiParty #Moradabad #UPNews #Viral #BreakingNews #RuchiVira #Nasur #RSS #RuchiVeera #ViralReels
    1
    बड़ी खबर | सांसद रूचि वीरा का RSS पर तीखा हमला! 
“RSS देश के लिए नासूर है... इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए!” 
मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा ने एक बार फिर विवादों में आग लगा दी है। मुरादाबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को देश के लिए ‘नासूर’ करार देते हुए साफ कहा:  
“आरएसएस देश के लिए नासूर है। इस संगठन पर प्रतिबंध लगना चाहिए। जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। उनके आयोजन और सभाएं पब्लिक के पैसे से हो रहे हैं।”  
यह बयान 8 अप्रैल 2026 को दिया गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
रुचि वीरा ने आरोप लगाया कि RSS सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ रहा है और भड़काऊ बयानबाजी कर रहा है। उन्होंने मांग की कि इस संगठन पर तुरंत बैन लगाया जाए।
इस बयान के बाद UP की राजनीति में हलचल मच गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बाद अब सपा सांसद ने भी RSS पर हमला बोला है, जिससे सियासी जंग और तेज हो गई है।
रुचि वीरा मुरादाबाद लोकसभा सीट से सपा की सांसद हैं और हाल ही में AIIMS विवाद में भी चर्चा में रहीं। 
आप क्या सोचते हैं? 
RSS देश के लिए नासूर है या देश की रीढ़? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं! 👇  
#RuchiVeera #RSS #SamajwadiParty #Moradabad #UPNews #Viral #BreakingNews #RuchiVira #Nasur  #RSS #RuchiVeera #ViralReels
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • संजीव यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश यादव को अपना भाई बताया ओर माफी मांगी रिपोर्ट गुलफाम सैफी संवाददाता जनपद हापुड़ थाना सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुभाष विहार कॉलोनी निवासी संदेश यादव ने संजीव यादव के खिलाफ थाना सिंभावली में एक प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि संजीव यादव निवासी गढ़मुक्तेश्वर ने उनके परिवार को आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए अमर्यादा भाषा का प्रयोग किया था और पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्ष में मनमुटाव हो गया था कई दिनों से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ था आज संजीव यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करते हुए कहा कि संदेश यादव मेरे भाई समान है मुझे जाने अनजाने में उनके परिवार के लोगों के लिए अशब्द निकल गए थे मैं क्षमा मांगता हूं उनके परिवार के लोग मेरे परिवार के लोग हैं हम एक ही समाज से आते हैं। संदेश यादव की बुआ संजीव यादव के गांव में रहती हैं जो संदेश यादव की रिश्ते में बुआ लगती है। क्षेत्र के सामाजिक लोगों ने और यादव समाज के लोगों ने दोनों को समझाया। संदेश यादव से जब इस विषय में बात की गई तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मेने भी सोशल मीडिया के माध्यम से सुना और देखा है कि संजीव यादव मेरे परिवार से माफी मांग रहे हैं। मगर मेरे संजीव यादव पर 3 लाख 95 हजार रुपए बाकी है। रुपए को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है। मेरा पैसे का लेन देन बाकी है।
    1
    संजीव यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश यादव को अपना भाई बताया ओर माफी मांगी 
रिपोर्ट गुलफाम सैफी संवाददाता 
जनपद हापुड़ थाना सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुभाष विहार कॉलोनी निवासी संदेश यादव ने संजीव यादव के खिलाफ थाना सिंभावली में एक प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि संजीव यादव निवासी गढ़मुक्तेश्वर ने उनके परिवार को आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए अमर्यादा भाषा का प्रयोग किया था और पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्ष में मनमुटाव हो गया था कई दिनों से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ था आज संजीव यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करते हुए कहा कि संदेश यादव मेरे भाई समान है मुझे जाने अनजाने में उनके परिवार के लोगों के लिए अशब्द निकल गए थे मैं क्षमा मांगता हूं उनके परिवार के लोग मेरे परिवार के लोग हैं हम एक ही समाज से आते हैं। संदेश यादव की बुआ संजीव यादव के गांव में रहती हैं जो संदेश यादव की  रिश्ते में बुआ लगती है। क्षेत्र के सामाजिक लोगों ने और यादव समाज के लोगों ने दोनों को समझाया। संदेश यादव से जब इस विषय में बात की गई तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मेने भी सोशल मीडिया के माध्यम से सुना और देखा है कि संजीव यादव मेरे परिवार से माफी मांग रहे हैं। मगर मेरे संजीव यादव पर 3 लाख 95 हजार रुपए बाकी है। रुपए को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है। मेरा पैसे का लेन देन बाकी है।
    user_Gulfam Saifi prees repotar
    Gulfam Saifi prees repotar
    गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ना रोड हे न नाली हे ना लाइट हे वार्ड 9 झंडा चोक स्टेडियम रोड
    1
    ना रोड हे न नाली हे ना लाइट हे वार्ड 9 झंडा चोक स्टेडियम रोड
    user_Fareed akhtar
    Fareed akhtar
    टांडा, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.