हमीरपुर :बाढ़ के पानी में दिखा पांच फुट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, वन विभाग ने शुरू की जांच कुरारा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के हरेठा गांव में बाढ़ के पानी के बीच करीब पांच फुट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ का ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में मगरमच्छ पानी से बाहर निकलकर धूप सेंकता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसी दौरान बाढ़ के पानी के बीच मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी और वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मगरमच्छ की मौजूदगी की जांच शुरू कर दी है। विभागीय टीम द्वारा क्षेत्र में निगरानी की जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों से बाढ़ के पानी के आसपास सावधानी बरतने और मगरमच्छ दिखाई देने पर उसके नजदीक न जाने की अपील की है।
हमीरपुर :बाढ़ के पानी में दिखा पांच फुट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, वन विभाग ने शुरू की जांच कुरारा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के हरेठा गांव में बाढ़ के पानी के बीच करीब पांच फुट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ का ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में मगरमच्छ पानी से बाहर निकलकर धूप सेंकता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसी दौरान बाढ़ के पानी के बीच मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी और वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मगरमच्छ की मौजूदगी की जांच शुरू कर दी है। विभागीय टीम द्वारा क्षेत्र में निगरानी की जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों से बाढ़ के पानी के आसपास सावधानी बरतने और मगरमच्छ दिखाई देने पर उसके नजदीक न जाने की अपील की है।
- शिक्षक दिवस पर एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में हुआ सम्मान समारोह 27 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित शिक्षक दिवस पर 27 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित ➡️ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में हुआ सम्मान समारोह ➡️ विधायक मनोज प्रजापति और डीएम अभिषेक गोयल ने किया शुभारंभ ➡️ 27 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और शाल भेंटकर किया सम्मानित ➡️ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान ➡️ विधायक और डीएम ने शिक्षकों के कार्यों की सराहना की1
- शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को शत्-शत् नमन आज शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रख्यात शिक्षाविद, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। 💐🙏 साथ ही सामाजिक न्याय के प्रणेता एवं अमर शहीद बाबू जगदेव कुशवाहा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। 💐🙏 “100 में 90 शोषित हैं, 90 भाग हमारा है। धन, धरती और राजपाट में 90 भाग हमारा है।” बाबू जगदेव कुशवाहा जी का संघर्ष और सामाजिक न्याय का संदेश सदैव प्रेरणा देता रहेगा। अत्रि कुमार यादव की रिपोर्ट शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को शत्-शत् नमन आज शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रख्यात शिक्षाविद, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। 💐🙏 साथ ही सामाजिक न्याय के प्रणेता एवं अमर शहीद बाबू जगदेव कुशवाहा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। 💐🙏 “100 में 90 शोषित हैं, 90 भाग हमारा है। धन, धरती और राजपाट में 90 भाग हमारा है।” बाबू जगदेव कुशवाहा जी का संघर्ष और सामाजिक न्याय का संदेश सदैव प्रेरणा देता रहेगा। अत्रि कुमार यादव की रिपोर्ट1
- थाना बाबू पुरवा पुलिस की मानवता बनी परिवार की मुस्कान..!! कानपुर थाना बाबू पुरवा पुलिस की मानवता बनी परिवार की मुस्कान..!! चौकी टीपी नगर झकरकटी बस स्टैंड में क्षेत्र में खेलते-खेलते 13 वर्षीय बच्चा अचानक लापता हो गया था। 13 वर्षी नाबालिक बच्चा गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना बाबू पुरवा चौकी टीपी नगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 13 वर्षी बच्चों को तलाश शुरू की और अपनी सूझबूझ से कुछ ही घंटों में बच्चे को सकुशल बरामद झकरकटी बस स्टैंड से कर उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। बच्चों के वापस मिलते ही परिवार के चेहरे पर खुशी लौट आई। 👏 थाना बाबू पुरवा पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता को सलाम। ❤️ चौकी प्रभारी टीपी नगर प्रसूनमिश्रा. Si राहुल प्रकाश. हेड कांस्टेबल शिव प्रताप की अहम भूमिका रही...!! कानपुर से संवाददाता सोनू गुप्ता1
- सत्ता के इशारे पर पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा -अमर जीत सिंह निर्मित द्विवेदी गोपाल1
- गुजरात पुलिस हत्या के आरोपी फैजल को क्राइम सीन क्रिएट कराने ले गई है - #गुजरात पुलिस हत्या के आरोपी फैजल को क्राइम सीन क्रिएट कराने ले गई है - इस दौरान पुलिस ने बर्बरता से आरोपी को डंडो से पीटा है..कई अलग अलग स्थानों के वीडियो वायरल हैं..! मैं सिर्फ ये जानना चाहता हूं कि क्या अब न्यायालय अथवा जेलों की आवश्यकता नहीं बची...? ऐसे तमाम वीडियो वायरल है..मैं हैरान हूं मानवाधिकार आरोप न जाने कहां सो रहा है..! एक प्रश्न और क्या ऐसी सजा देने से अपराध पर नियंत्रण लगेगा..?1
- विवाहिता को पीटकर जिंदा जलाने का प्रयास ससुरालीजनों पर मारपीट और पेट्रोल छिड़कने का आरोप हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पत्योरा के मजरा मलिहा ताला में रविवार सुबह ससुरालीजनों ने कथित रूप से किसी बात से नाराज होकर विवाहिता के साथ मारपीट की और पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। विवाहिता ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और थाने पहुंचकर ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। मलिहा ताला निवासी रानी निषाद ने बताया कि वह रविवार सुबह घर पर थी। इसी दौरान ससुर राम प्रकाश, देवर दिनेश निषाद, विनय निषाद और ननद रंजना निषाद घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में उसके सिर में गंभीर चोट आई। आरोप है कि इसके बाद चारों ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। वह किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही। पीड़िता ने थानाध्यक्ष पवन पटेल को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच पत्योरा पुलिस चौकी प्रभारी निशांत दुबे को सौंपी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- दिनांक-06.09.2026 को थाना साढ़ क्षेत्र के ग्राम हिरनी में एक कच्चा मकान गिर गया है। मकान के मलबे में एक ही परिवार के पांच सदस्य दब गए थे, जिनमें से चार की मृत्यु होने की सूचना है, जबकि एक घायल महिला का उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड एवं प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के संबंध में सीएमओ से भी संपर्क किया गया है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। एसडीएम भी मौके पर मौजूद हैं। पीड़ित परिवार को नियमानुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए परिवार को जो भी आवश्यक सहायता एवं सहयोग अपेक्षित होगा, उसे प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा।1
- बीजेपी का झंडा लगाए युवक ने कार से इंजिनियर को रौंदा"... बीजेपी का झंडा लगाए युवक ने कार से इंजिनियर को रौंदा" मथुरा : कार सवार ने एक आदमी को रौंदा 👉मामूली बहस के बाद कार चालक ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में तैनात इंजीनियर विक्रांत भारती पर कार चढ़ा दी1
- मौदहा नगर में छत से गिरकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हुई दर्दनाक मौत ➡️ मराठीपुरा निवासी 31 वर्षीय शिव आनंद की मौत ➡️ गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया ➡️ एक माह पहले हुई थी मां की मौत, मानसिक तनाव में था युवक ➡️ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा1