विवाहिता को पीटकर जिंदा जलाने का प्रयास ससुरालीजनों पर मारपीट और पेट्रोल छिड़कने का आरोप हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पत्योरा के मजरा मलिहा ताला में रविवार सुबह ससुरालीजनों ने कथित रूप से किसी बात से नाराज होकर विवाहिता के साथ मारपीट की और पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। विवाहिता ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और थाने पहुंचकर ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। मलिहा ताला निवासी रानी निषाद ने बताया कि वह रविवार सुबह घर पर थी। इसी दौरान ससुर राम प्रकाश, देवर दिनेश निषाद, विनय निषाद और ननद रंजना निषाद घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में उसके सिर में गंभीर चोट आई। आरोप है कि इसके बाद चारों ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। वह किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही। पीड़िता ने थानाध्यक्ष पवन पटेल को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच पत्योरा पुलिस चौकी प्रभारी निशांत दुबे को सौंपी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- हमीरपुर :बाढ़ के पानी में दिखा पांच फुट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, वन विभाग ने शुरू की जांच कुरारा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के हरेठा गांव में बाढ़ के पानी के बीच करीब पांच फुट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ का ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में मगरमच्छ पानी से बाहर निकलकर धूप सेंकता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसी दौरान बाढ़ के पानी के बीच मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी और वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मगरमच्छ की मौजूदगी की जांच शुरू कर दी है। विभागीय टीम द्वारा क्षेत्र में निगरानी की जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों से बाढ़ के पानी के आसपास सावधानी बरतने और मगरमच्छ दिखाई देने पर उसके नजदीक न जाने की अपील की है।1
- दिल्ली में महिला पत्रकार से कथित मारपीट के विरोध में हमीरपुर में आक्रोश ➡️ ऑल यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन ➡️ डीएम के माध्यम से सौंपा गया ज्ञापन ➡️ महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निष्पक्ष जांच की मांग ➡️ दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग ➡️ पत्रकार सुरक्षा अधिनियम लागू करने की भी मांग ➡️ पत्रकारों ने घटना को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताया1
- सत्ता के इशारे पर पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा -अमर जीत सिंह निर्मित द्विवेदी गोपाल1
- ब्रेकिंग न्यूज़ उरई के मु. इंद्रा नगर वर्ड न0 11 का हाल #upnews #dmjalaun #yogiadityanath #jalaunnews #breakingnews1
- एक बार फिर सुर्खियों में ग्राम पंचायत इकौना! एक और गरीब की कहानी निकल आई सामने। कच्चे मकान में परिवार के साथ रहने को मजबूर गरीब परिवार की दर्दभरी दास्तान ने कालपी विधानसभा में विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी इकौना के दो तीन गरीब परिवारों के कच्चे मकान दिखा चुके हैं। अब सामने आया एक और गरीब परिवार, जो आज भी पक्की छत के इंतजार में है। सवाल सीधा है—आखिर कालपी विधानसभा क्षेत्र का विकास कहाँ हुआ? क्या विकास सिर्फ कागजों में ही हुआ है? पत्रकार सोनू महाराज की खास ग्राउंड रिपोर्ट। आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। एक बार फिर सुर्खियों में ग्राम पंचायत इकौना! एक और गरीब की कहानी निकल आई सामने। कच्चे मकान में परिवार के साथ रहने को मजबूर गरीब परिवार की दर्दभरी दास्तान ने कालपी विधानसभा में विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी इकौना के दो तीन गरीब परिवारों के कच्चे मकान दिखा चुके हैं। अब सामने आया एक और गरीब परिवार, जो आज भी पक्की छत के इंतजार में है। सवाल सीधा है—आखिर कालपी विधानसभा क्षेत्र का विकास कहाँ हुआ? क्या विकास सिर्फ कागजों में ही हुआ है? पत्रकार सोनू महाराज की खास ग्राउंड रिपोर्ट। आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।1
- शिक्षक दिवस पर एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में हुआ सम्मान समारोह 27 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित शिक्षक दिवस पर 27 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित ➡️ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में हुआ सम्मान समारोह ➡️ विधायक मनोज प्रजापति और डीएम अभिषेक गोयल ने किया शुभारंभ ➡️ 27 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और शाल भेंटकर किया सम्मानित ➡️ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान ➡️ विधायक और डीएम ने शिक्षकों के कार्यों की सराहना की1
- शिक्षक दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिंदकी ने शिक्षको का किया सम्मान निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट1
- दूसरी शिक्षिका से संबंध के आरोप पर स्कूल में हंगामा!... #मांट के एक सरकारी स्कूल में बुधवार सुबह उस समय हंगामा मच गया, जब एक शिक्षक की पत्नी अपने माता-पिता के साथ स्कूल पहुंची और पति पर दूसरी शिक्षिका से संबंध होने के आरोप लगाए। मामला इतना बढ़ गया कि शिक्षक और उसके ससुर के बीच स्कूल के बाहर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान शिक्षक ने पत्नी और ससुर के साथ मारपीट भी की। शिक्षा के मंदिर में पढ़ाई की जगह निजी विवाद ने लिया हिंसक रूप—मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- गुजरात पुलिस हत्या के आरोपी फैजल को क्राइम सीन क्रिएट कराने ले गई है - #गुजरात पुलिस हत्या के आरोपी फैजल को क्राइम सीन क्रिएट कराने ले गई है - इस दौरान पुलिस ने बर्बरता से आरोपी को डंडो से पीटा है..कई अलग अलग स्थानों के वीडियो वायरल हैं..! मैं सिर्फ ये जानना चाहता हूं कि क्या अब न्यायालय अथवा जेलों की आवश्यकता नहीं बची...? ऐसे तमाम वीडियो वायरल है..मैं हैरान हूं मानवाधिकार आरोप न जाने कहां सो रहा है..! एक प्रश्न और क्या ऐसी सजा देने से अपराध पर नियंत्रण लगेगा..?1