सादड़ी में अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य रैली से गूंजा नगर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, डीजे-ढोल के साथ निकली विशाल रैली सादड़ी पाली/बारलीचमकता राजस्थान भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सादड़ी नगर में बुधवार को श्रद्धा, उत्साह और उमंग का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरूआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए की गई। इसके बाद डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें नगरवासियों की भारी भागीदारी रही। रैली सुबह 9 बजे अंबेडकर सर्कल से रवाना होकर आकरिया चौक, बस स्टैंड और मुख्य बाजार मार्गों से होते हुए बाहरली सादड़ी पहुंची तथा पुनः अंबेडकर सर्कल पर समापन हुआ। पूरे मार्ग में जयकारों और देशभक्ति नारों से माहौल गूंजता रहा। जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रही मौजूदगी कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष कैलाश माधव, प्रवीण बाफना, मदन माथुर, जगदीश बाफना, प्रकाश परिहार, आनंद कुमार, मदनलाल, नारायण डांगी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र परिहार, मोडाराम, सतीश कुमार जूना, प्रकाश चूंडावत, दिलीप भटनागर, हेमंत भटनागर, विक्रम सोलंकी, तुलसा राम सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने बताया बाबा साहेब का योगदान इस अवसर पर सरपंच कानाराम मेघवाल, राजकुमार बाफना और मांगीलाल माधव ने अपने संबोधन में बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताते हुए उन्हें अपनाने का आह्वान किया। समानता और भाईचारे का दिया संदेश कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब के आदशों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में समानता, एकता और भाईचारे का संदेश प्रसारित करना रहा। आयोजन में सादड़ी नगरवासियों का उत्साह और सहयोग सराहनीय रहा।भीकाराम कंडारा

- Post by MOHD Ahsan. 95406238261
- कॉर्पोरेट जगत में नारी उत्पीड़न व धर्मांतरण के षड्यंत्रों पर लगे लगाम : बजरंग बागड़ा*, टीसीएस जैसे मामलों से आहत विहिप ने भेजा फिक्की जैसे प्रमुख व्यावसायिक संघों को पत्र विश्व हिंदू परिषद के महासचिव श्री बजरंग बागड़ा ने व्यापार और उद्योग से जुड़े शीर्ष निकायों से कॉर्पोरेट जगत में काम कर रही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- सोनिया विहार में शिकायत करना पड़ा भारी: घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला, तीन घायल उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना सोनिया विहार इलाके में चौथा पुस्ता स्थित दुर्गा मंदिर के पास जंगल वाले रोड पर एक परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नशा करने का विरोध करना इस परिवार को भारी पड़ गया, जिसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला और उसके बेटों को बुरी तरह पीट दिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, उनके घर के पास एक खाली प्लॉट है, जहां कुछ युवक अक्सर नशा करते थे। करीब एक साल पहले इस संबंध में शिकायत भी की गई थी, जिसके बाद से दोनों पक्षों में दुश्मनी बढ़ गई। हाल ही में जब आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी उनकी कार में तोड़फोड़ की और उसे जलाने की कोशिश की, तो परिवार ने इसका विरोध किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस बात से नाराज आरोपी अपने साथियों के साथ लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और चाकू लेकर पीड़ित परिवार के घर में घुस आए और हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग महिला और उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अरुण और आर्यन के रूप में हुई है, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर अभी भी उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- Post by Pro hindustan tv1
- गाजियाबाद से धीरेंद्र त्रिपाठी की ख़ास रिपोर्ट2
- Post by S k तेज रफ्तार न्यूज़ भारत1
- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके की एक मार्केट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही इलाके में धुआं फैल गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत और बचाव कार्य जारी है।1
- Post by MOHD Ahsan. 95406238261