Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजनीतिक समरता जगलावदा
MANOHAR LAL MEENA
राजनीतिक समरता जगलावदा
- MANOHAR LAL MEENAधरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थानग्राम पंचायत जगलावदा के खालदा गांव में देवस्थान ही रजी बावजी स्थान परआदर्श ग्राम पंचायत बनाने की मीटिंग में ग्राम वासी10 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- पुलिस थाना जावर की बड़ी कार्यवाहीः गांजा की अवैध खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 121 किलो 350 ग्राम गांजा के हरे पौधे जड़ सहित जब्त झालावाड़। जिले में मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना जावर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गांजा की खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 121 किलो 350 ग्राम गांजा के हरे पौधे जड़ सहित जब्त किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचन्द मीणा के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी मनोहरथाना अशोक कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी जावर कृष्ण गोपाल के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। आसूचना तंत्र से सूचना प्राप्त हुई कि हरिसिंह पुत्र घासीलाल जाति भील निवासी कचनारिया खुर्द थाना हरनावदा शाहजी जिला बारां द्वारा ग्राम कोटड़ा कागला के माल में जमीन लेकर गेहूं की फसल की आड़ में अवैध गांजा की खेती की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। खेत का निरीक्षण करने पर गेहूं की फसल के बीच हरे गांजा के पौधे उगे हुए पाए गए। आरोपी को डिटेन कर पूछताछ की गई तो उसने गांजा के पौधे होना स्वीकार किया तथा किसी प्रकार का वैध अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद अवैध मादक पदार्थ गांजा के हरे पौधों को जड़ सहित उखाड़ कर मौके पर ही वजन किया गया, जिसका कुल वजन 121 किलो 350 ग्राम पाया गया। सभी पौधों को जब्त कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार आरोपी : हरिसिंह पुत्र घासीलाल जाति भील उम्र 35 वर्ष निवासी कचनारिया खुर्द थाना हरनावदा शाहजी जिला बारां। इस कार्रवाई में थानाधिकारी कृष्ण गोपाल, सहायक उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल जोधराज, सुरेश कुमार, महावीर तथा राजवीर शामिल थे।2
- बांसवाड़ा। माहीडेम रोड स्थित बड़वी गांव के पास शुक्रवार को एक चलती कार में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई, जिससे सड़क के दोनों ओर आवागमन कुछ देर के लिए बाधित हो गया। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।1
- शामगढ़ के नजदीक चांदखेड़ी के यहां पर दुखद घटना घटी ट्रैक्टर और बाइक दुर्घटना में बाइक सवार गोपाल दास बैरागी की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक से दोनों पति-पत्नी शादी समारोह मैं जा रहे भटुनी गांव के रहने वाले थे दुखद हादसे से गांव शोक में डूबा1
- बांसवाड़ा जिले में मौसम मे बदलाव, सुबह सुबह हल्की बारीश और कही जगह ओले गिरने के साथ ही बीती रात्रि को चली तेज हवाओ ने किसानों की मेंहनत पर पानी फेर दिया और मौसम और प्रकति की मार ने किसानों को रुला दिया।बांसवाड़ा तहसील क्षेत्र के बोरवट,बोदला, पंचायत बोरवट तहसील चिड़ियावासा, बडगाव, भचडिया, ठीकरिया,बोरवट, बोदला, टामटिया,सियापुर, नांदिया सालिया सहित तहसील क्षेत्र के गावों कही जगह खेतो मे गेहूं की फंसले आड़ी पड़ गई। जो फसल पकने को तैयार और होली बाद कटाई होनी थी। इससे पूर्ब ही ठीक समय भारी नुकसान से कर्ज मे डूबे किसानों की आशाओ पर पानी फिर गया। भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष रणछोड़ पटेल बोदला, नारेग गोयल, वकतेंगग भाई रणछोड़ भाई, नरसिंह, गुमानसिंह गोयल, अर्जुन देवा एवं क्षेत्र के समस्त किसानों ने आक्रोश व्यक्त करते हुवे कहा की हमारा जिले का दुर्भाग्य हे की लगातार पांच वर्षो से नुकसान के बावजूद भी आज तक प्रशासन और सरकार ने किसानों को कोई मुहावजा नहीं दिया और अधिकारी ऑफिस मे बैठे- बैठे मनमर्जी फर्जी झूठे आकड़े भेज कर कोई नुकसान नहीं होने की गलत बयान बाजी करते हे। किसानों ने कहा की पुराना बकाया मुहावजा और वर्तमान मे हुवे नुकसान पर प्रशासन और सरकार जल्द ही विचार नहीं करती हे। और किसानों के हित मे फैसला नहीं होता हे। किसान जल्द ही बड़ा आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार की रहेगी।1
- Post by महेश गरासिया1
- विधानसभा सत्र के युवा मामले, खेल एवं उद्योग विभाग की अनुदान मांग पर चर्चा के दौरान वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी ने विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को मजबूती से उठाया। जानकारी के अनुसार विधायक डांगी ने कहा कि कानोड़ तहसील क्षेत्र के राजस्व गांव गोपालपुरा में रिको औद्योगिक क्षेत्र प्रस्ताव विचाराधीन है, कानोड़ क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र नहीं खुलने से युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ता है, वहीं यहां के क्षेत्रवासी खेती पर निर्भर है, यहां पर रीको औद्योगिक क्षेत्र अति आवश्यक है , गोपालपुरा में 454 बीघा जमीन उपलब्ध है, यहां पर रीको खुलने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के साथ-साथ क्षेत्र वासियों को काफी लाभ होगा, और कानोड़ क्षेत्र से पलायन रुकेगा और क्षेत्र का काफी विकास रीको खुलने से होगा, वहीं विधायक डांगी ने खेलों को लेकर भी आवाज उठाई और कहा कि वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के छापरा का खैल मैदान में आधुनिक , इनडोर स्टेडियम का निर्माण काफी आवश्यक है, वहीं भींडर उपखंड के भैरव राजकीय विद्यालय में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कराटे आदि के उपकरण उपलब्ध नहीं होने, जिससे यहां के युवा खिलाड़ियों को खैलने के लिए बाहर जाना पड़ता है, भींडर में एक सुसज्जित स्टेडियम की आवश्यकता है, इसकी स्थापना से खेलों को बढ़ावा मिलेगा। वहीं वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र कि सभी राजकीय विद्यालयों में खेल मैदानों के चार दिवारीओ के निर्माण की आवश्यकता है, वहीं प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मिनी खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएं, तो ग्रामीण क्षेत्रों कि प्रतिभाओं को भी आगे आने का अवसर मिलेगा। विधायक उदय लाल डांगी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में युवाओं के कौशल विकास, खेल सुविधाओं के विस्तार, स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहन तथा लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु संचालित योजनाओं पर आभार व्यक्त किया। साथ ही, क्षेत्र में खेल मैदानों के उन्नत, इंडोर स्टेडियम की स्थापना, युवा प्रशिक्षण केंद्रों की शुरुआत तथा नए औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करने की आवश्यकता पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।1
- पुलिस थाना मनोहरथाना की बड़ी कार्यवाहीः जाली नोटों का चलन करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, 500-500 रुपये के 103 जाली नोट व मोटरसाइकिल जब्त झालावाड़। जिले में भारतीय मुद्रा के जाली नोटों का चलन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना मनोहरथाना ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 500-500 रुपये के कुल 103 जाली नोट बरामद कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक झालावाड़ अमित कुमार के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा संचालित अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचन्द मीणा के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी मनोहरथाना अशोक कुमार आरपीएस के सुपरविजन में थाना प्रभारी मनोहरथाना महेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा गश्त एवं नाकाबंदी की जा रही थी। दौराने नाकाबंदी दागीपुरा जोड़ मनोहरथाना पर अकलेरा रोड की ओर से एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस जाप्ता को देखकर तीनों संदिग्ध वापस मुड़ने लगे, जिस पर टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें डिटेन कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारतीय मुद्रा के 500-500 रुपये के 103 जाली नोट बरामद हुए। मौके पर ही जाली नोट जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया। इस संबंध में थाना झालरापाटन में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस जाली नोटों के स्रोत एवं संभावित नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी : कमल सिंह पुत्र प्रभुलाल जाति तवर उम्र 30 वर्ष निवासी ताजपुरिया थाना दागीपुरा जिला झालावाड़, रामचरण उर्फ कालू पुत्र प्रभुलाल जाति तवर उम्र 35 वर्ष निवासी ताजपुरिया थाना दागीपुरा जिला झालावाड़ तथा देवसिंह पुत्र मोर सिंह जाति तवर उम्र 30 वर्ष निवासी खानपुरिया थाना मनोहरथाना जिला झालावाड़। इस कार्रवाई में थानाधिकारी महेन्द्र कुमार यादव, कांस्टेबल तेजाराम विशेष भूमिका, रोहित कुमार, सोनाराम, कार्तिक तथा कांस्टेबल पंकज शामिल थे।2
- आगामी त्योहारों एवं पंचायत राज चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कुशलगढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा नगर में प्रभावशाली फ्लैग मार्च निकाला गया। पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की सक्रिय भागीदारी से आमजन में सुरक्षा और विश्वास का संदेश और अधिक मजबूत हुआ। फ्लैग मार्च गौरव पथ से प्रारंभ होकर नहर मार्ग सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरते हुए पुलिस थाना परिसर पहुंचा। अनुशासित पुलिस बल और सायरन की गूंज ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग है। पुलिस उप अधीक्षक महिपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि त्योहार सौहार्द के प्रतीक हैं और चुनाव लोकतंत्र का महापर्व, दोनों अवसरों पर शांति बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। अफवाह या अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए उन्होंने नागरिकों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह सिसोदिया ने कहा कि कुशलगढ़ की जनता शांति की मिसाल रही है और महिला पुलिसकर्मियों की सहभागिता से सुरक्षा का संदेश और स्पष्ट हुआ है। युवाओं से सोशल मीडिया अफवाहों से सावधान रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने का आह्वान किया गया। नगरवासियों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की। फ्लैग मार्च ने स्पष्ट कर दिया कि आगामी त्योहारों और पंचायत राज चुनावों में शांति, सुरक्षा और निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।1
- बांसवाड़ा शहर के माही डेम रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी और आसमान में धुएं का गुबार उठने लगा। आग लगते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके के लिए रवाना हुई। इधर, कोतवाली थाना पुलिस का जाप्ता भी घटनास्थल पर पहुंच गया और स्थिति को संभाला। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस वाहन मालिक और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर आगजनी के कारणों की जांच में जुटी1