logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वल्लभनगर विधायक डांगी ने विधानसभा में उठाया मुद्दा, युवाओ को रोजगार देने के लिए गोपालपुरा में रीको खोलने की मांग विधानसभा सत्र के युवा मामले, खेल एवं उद्योग विभाग की अनुदान मांग पर चर्चा के दौरान वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी ने विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को मजबूती से उठाया। जानकारी के अनुसार विधायक डांगी ने कहा कि कानोड़ तहसील क्षेत्र के राजस्व गांव गोपालपुरा में रिको औद्योगिक क्षेत्र प्रस्ताव विचाराधीन है, कानोड़ क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र नहीं खुलने से युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ता है, वहीं यहां के क्षेत्रवासी खेती पर निर्भर है, यहां पर रीको औद्योगिक क्षेत्र अति आवश्यक है , गोपालपुरा में 454 बीघा जमीन उपलब्ध है, यहां पर रीको खुलने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के साथ-साथ क्षेत्र वासियों को काफी लाभ होगा, और कानोड़ क्षेत्र से पलायन रुकेगा और क्षेत्र का काफी विकास रीको खुलने से होगा, वहीं विधायक डांगी ने खेलों को लेकर भी आवाज उठाई और कहा कि वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के छापरा का खैल मैदान में आधुनिक , इनडोर स्टेडियम का निर्माण काफी आवश्यक है, वहीं भींडर उपखंड के भैरव राजकीय विद्यालय में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कराटे आदि के उपकरण उपलब्ध नहीं होने, जिससे यहां के युवा खिलाड़ियों को खैलने के लिए बाहर जाना पड़ता है, भींडर में एक सुसज्जित स्टेडियम की आवश्यकता है, इसकी स्थापना से खेलों को बढ़ावा मिलेगा। वहीं वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र कि सभी राजकीय विद्यालयों में खेल मैदानों के चार दिवारीओ के निर्माण की आवश्यकता है, वहीं प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मिनी खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएं, तो ग्रामीण क्षेत्रों कि प्रतिभाओं को भी आगे आने का अवसर मिलेगा। विधायक उदय लाल डांगी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में युवाओं के कौशल विकास, खेल सुविधाओं के विस्तार, स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहन तथा लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु संचालित योजनाओं पर आभार व्यक्त किया। साथ ही, क्षेत्र में खेल मैदानों के उन्नत, इंडोर स्टेडियम की स्थापना, युवा प्रशिक्षण केंद्रों की शुरुआत तथा नए औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करने की आवश्यकता पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

2 hrs ago
user_Local Tv News Channel
Local Tv News Channel
वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

वल्लभनगर विधायक डांगी ने विधानसभा में उठाया मुद्दा, युवाओ को रोजगार देने के लिए गोपालपुरा में रीको खोलने की मांग विधानसभा सत्र के युवा मामले, खेल एवं उद्योग विभाग की अनुदान मांग पर चर्चा के दौरान वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी ने विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को मजबूती से उठाया। जानकारी के अनुसार विधायक डांगी ने कहा कि कानोड़ तहसील क्षेत्र के राजस्व गांव गोपालपुरा में रिको औद्योगिक क्षेत्र प्रस्ताव विचाराधीन है, कानोड़ क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र नहीं खुलने से युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ता है, वहीं यहां के क्षेत्रवासी खेती पर निर्भर है, यहां पर रीको औद्योगिक क्षेत्र अति आवश्यक है , गोपालपुरा में 454 बीघा जमीन उपलब्ध है, यहां पर रीको खुलने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के साथ-साथ क्षेत्र वासियों को काफी लाभ होगा, और कानोड़ क्षेत्र से पलायन रुकेगा और क्षेत्र का काफी विकास रीको खुलने से होगा, वहीं विधायक डांगी ने खेलों को लेकर भी आवाज उठाई और कहा कि वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के छापरा का खैल मैदान में आधुनिक , इनडोर स्टेडियम का निर्माण काफी आवश्यक है, वहीं भींडर उपखंड के भैरव राजकीय विद्यालय में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कराटे आदि के उपकरण उपलब्ध नहीं होने, जिससे यहां के युवा खिलाड़ियों को खैलने के लिए बाहर जाना पड़ता है, भींडर में एक सुसज्जित स्टेडियम की आवश्यकता है, इसकी स्थापना से खेलों को बढ़ावा मिलेगा। वहीं वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र कि सभी राजकीय विद्यालयों में खेल मैदानों के चार दिवारीओ के निर्माण की आवश्यकता है, वहीं प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मिनी खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएं, तो ग्रामीण क्षेत्रों कि प्रतिभाओं को भी आगे आने का अवसर मिलेगा। विधायक उदय लाल डांगी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में युवाओं के कौशल विकास, खेल सुविधाओं के विस्तार, स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहन तथा लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु संचालित योजनाओं पर आभार व्यक्त किया। साथ ही, क्षेत्र में खेल मैदानों के उन्नत, इंडोर स्टेडियम की स्थापना, युवा प्रशिक्षण केंद्रों की शुरुआत तथा नए औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करने की आवश्यकता पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • उदयपुर, 20 फरवरी। प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान पर्यटन विभाग ने राजस्थान होमस्टे (पेइंग गेस्ट हाउस) योजना, 2026 के अंतर्गत महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। इन बदलावों से राज्य में आवास क्षमता बढ़ने और पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संशोधित प्रावधानों के अनुसार अब होमस्टे या पेइंग गेस्ट हाउस में अधिकतम 8 कमरों की अनुमति होगी, जबकि पहले यह सीमा 5 कमरों तक निर्धारित थी। इसके साथ ही प्रति इकाई 24 बिस्तरों तक की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे आवास सुविधाओं में उल्लेखनीय विस्तार संभव होगा। सबसे बड़ा बदलाव संचालन व्यवस्था में किया गया है। पहले यह अनिवार्य था कि संपत्ति स्वामी या उसके परिवार का सदस्य उसी आवास में रहकर होमस्टे का संचालन करे। अब इस शर्त को लचीला बनाते हुए स्वामी को केयरटेकर नियुक्त करने की अनुमति दी गई है, जो निर्धारित नियमों के अनुसार संचालन के लिए जिम्मेदार होगा। पर्यटन विभाग का मानना है कि इन संशोधनों से योजना अधिक व्यवहारिक और सरल बनेगी, जिससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
    1
    उदयपुर, 20 फरवरी। प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान पर्यटन विभाग ने राजस्थान होमस्टे (पेइंग गेस्ट हाउस) योजना, 2026 के अंतर्गत महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। इन बदलावों से राज्य में आवास क्षमता बढ़ने और पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
संशोधित प्रावधानों के अनुसार अब होमस्टे या पेइंग गेस्ट हाउस में अधिकतम 8 कमरों की अनुमति होगी, जबकि पहले यह सीमा 5 कमरों तक निर्धारित थी। इसके साथ ही प्रति इकाई 24 बिस्तरों तक की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे आवास सुविधाओं में उल्लेखनीय विस्तार संभव होगा।
सबसे बड़ा बदलाव संचालन व्यवस्था में किया गया है। पहले यह अनिवार्य था कि संपत्ति स्वामी या उसके परिवार का सदस्य उसी आवास में रहकर होमस्टे का संचालन करे। अब इस शर्त को लचीला बनाते हुए स्वामी को केयरटेकर नियुक्त करने की अनुमति दी गई है, जो निर्धारित नियमों के अनुसार संचालन के लिए जिम्मेदार होगा।
पर्यटन विभाग का मानना है कि इन संशोधनों से योजना अधिक व्यवहारिक और सरल बनेगी, जिससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by SHREE BALAJI MARKETING JHADOL
    1
    Post by SHREE BALAJI MARKETING JHADOL
    user_SHREE BALAJI MARKETING JHADOL
    SHREE BALAJI MARKETING JHADOL
    Hardware Shop झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • उदयपुर, 20 फरवरी 2026 – अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत एटीएस और बेकरिया थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 29 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, उदयपुर रेंज के महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन एवं जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा एवं वृताधिकारी कोटड़ा सुरजासिंह बुरड़क के सुपरविजन में बेकरिया थाना व एटीएस टीम ने 19 फरवरी 2026 को कोटड़ा–देवला मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो पिकअप (नं. RJ21GD4913) को रोका।
    1
    उदयपुर, 20 फरवरी 2026 – अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत एटीएस और बेकरिया थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 29 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, उदयपुर रेंज के महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन एवं जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा एवं वृताधिकारी कोटड़ा सुरजासिंह बुरड़क के सुपरविजन में बेकरिया थाना व एटीएस टीम ने 19 फरवरी 2026 को कोटड़ा–देवला मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो पिकअप (नं. RJ21GD4913) को रोका।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • पुलिस थाना जावर की बड़ी कार्यवाहीः गांजा की अवैध खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 121 किलो 350 ग्राम गांजा के हरे पौधे जड़ सहित जब्त झालावाड़। जिले में मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना जावर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गांजा की खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 121 किलो 350 ग्राम गांजा के हरे पौधे जड़ सहित जब्त किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचन्द मीणा के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी मनोहरथाना अशोक कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी जावर कृष्ण गोपाल के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। आसूचना तंत्र से सूचना प्राप्त हुई कि हरिसिंह पुत्र घासीलाल जाति भील निवासी कचनारिया खुर्द थाना हरनावदा शाहजी जिला बारां द्वारा ग्राम कोटड़ा कागला के माल में जमीन लेकर गेहूं की फसल की आड़ में अवैध गांजा की खेती की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। खेत का निरीक्षण करने पर गेहूं की फसल के बीच हरे गांजा के पौधे उगे हुए पाए गए। आरोपी को डिटेन कर पूछताछ की गई तो उसने गांजा के पौधे होना स्वीकार किया तथा किसी प्रकार का वैध अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद अवैध मादक पदार्थ गांजा के हरे पौधों को जड़ सहित उखाड़ कर मौके पर ही वजन किया गया, जिसका कुल वजन 121 किलो 350 ग्राम पाया गया। सभी पौधों को जब्त कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार आरोपी : हरिसिंह पुत्र घासीलाल जाति भील उम्र 35 वर्ष निवासी कचनारिया खुर्द थाना हरनावदा शाहजी जिला बारां। इस कार्रवाई में थानाधिकारी कृष्ण गोपाल, सहायक उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल जोधराज, सुरेश कुमार, महावीर तथा राजवीर शामिल थे।
    2
    पुलिस थाना जावर की बड़ी कार्यवाहीः गांजा की अवैध खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 121 किलो 350 ग्राम गांजा के हरे पौधे जड़ सहित जब्त
झालावाड़। जिले में मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना जावर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गांजा की खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 121 किलो 350 ग्राम गांजा के हरे पौधे जड़ सहित जब्त किए हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचन्द मीणा के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी मनोहरथाना अशोक कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी जावर कृष्ण गोपाल के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। आसूचना तंत्र से सूचना प्राप्त हुई कि हरिसिंह पुत्र घासीलाल जाति भील निवासी कचनारिया खुर्द थाना हरनावदा शाहजी जिला बारां द्वारा ग्राम कोटड़ा कागला के माल में जमीन लेकर गेहूं की फसल की आड़ में अवैध गांजा की खेती की जा रही है।
सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। खेत का निरीक्षण करने पर गेहूं की फसल के बीच हरे गांजा के पौधे उगे हुए पाए गए। आरोपी को डिटेन कर पूछताछ की गई तो उसने गांजा के पौधे होना स्वीकार किया तथा किसी प्रकार का वैध अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद अवैध मादक पदार्थ गांजा के हरे पौधों को जड़ सहित उखाड़ कर मौके पर ही वजन किया गया, जिसका कुल वजन 121 किलो 350 ग्राम पाया गया। सभी पौधों को जब्त कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपी : हरिसिंह पुत्र घासीलाल जाति भील उम्र 35 वर्ष निवासी कचनारिया खुर्द थाना हरनावदा शाहजी जिला बारां।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी कृष्ण गोपाल, सहायक उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल जोधराज, सुरेश कुमार, महावीर तथा राजवीर शामिल थे।
    user_Padmavat Media
    Padmavat Media
    Newspaper publisher सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by Alert Nation News
    1
    Post by Alert Nation News
    user_Alert Nation News
    Alert Nation News
    Journalist चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • उदयपुर जिले के वल्लभनगर तहसील के राजस्व ग्राम भटेवर एवं खालतोड़ के समस्त ग्रामवासियों ने सिंघानिया यूनिवर्सिटी भटेवर को वर्ष 2006 एवं 2008 में आवंटित भूमि तथा उससे जुड़ी अनियमितताओं के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम उपखंड अधिकारी वल्लभनगर के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2006 में 56 बीघा तथा वर्ष 2008 में 108 बीघा भूमि, कुल 164 बीघा भूमि विश्वविद्यालय को आवंटित की गई, जबकि नियमानुसार 30 एकड़ (56 बीघा) भूमि का ही आवंटन किया जा सकता था। आरोप है कि 108 बीघा अतिरिक्त भूमि का आवंटन कर दिया गया, जिससे सरकारी भूमि एवं चारागाह भूमि प्रभावित हुई। उक्त भूमि पर पूर्व में सामुदायिक भवन एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग के निर्माण भी थे। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय द्वारा भटेवरिया तालाब में सीवरेज का पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे आसपास की कृषि भूमि बंजर होती जा रही है। दूषित पानी के कारण पशुधन बीमार हो रहा है तथा कई पशुओं की मृत्यु भी हो चुकी है। तालाब में मछलियों की भी मृत्यु होने की बात कही गई है। इससे किसानों एवं पशुपालकों की आजीविका पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। ञापन में उल्लेख किया गया कि वर्ष 2006 के बाद से विश्वविद्यालय द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार देने या क्षेत्रीय विकास के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया गया।
    1
    उदयपुर जिले के वल्लभनगर तहसील के राजस्व ग्राम भटेवर एवं खालतोड़ के समस्त ग्रामवासियों ने सिंघानिया यूनिवर्सिटी भटेवर को वर्ष 2006 एवं 2008 में आवंटित भूमि तथा उससे जुड़ी अनियमितताओं के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम उपखंड अधिकारी वल्लभनगर के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2006 में 56 बीघा तथा वर्ष 2008 में 108 बीघा भूमि, कुल 164 बीघा भूमि विश्वविद्यालय को आवंटित की गई, जबकि नियमानुसार 30 एकड़ (56 बीघा) भूमि का ही आवंटन किया जा सकता था। आरोप है कि 108 बीघा अतिरिक्त भूमि का आवंटन कर दिया गया, जिससे सरकारी भूमि एवं चारागाह भूमि प्रभावित हुई। उक्त भूमि पर पूर्व में सामुदायिक भवन एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग के निर्माण भी थे। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय द्वारा भटेवरिया तालाब में सीवरेज का पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे आसपास की कृषि भूमि बंजर होती जा रही है। दूषित पानी के कारण पशुधन बीमार हो रहा है तथा कई पशुओं की मृत्यु भी हो चुकी है। तालाब में मछलियों की भी मृत्यु होने की बात कही गई है। इससे किसानों एवं पशुपालकों की आजीविका पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। ञापन में उल्लेख किया गया कि वर्ष 2006 के बाद से विश्वविद्यालय द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार देने या क्षेत्रीय विकास के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया गया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • उदयपुर, गुरुवार देर रात। शहर के ढीकली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार थार ने घर की दीवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दीवार का एक हिस्सा ढह गया। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार चालक नशे की हालत में था। बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर सीधे घर की दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। यह पूरा घटनाक्रम घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है। सूचना मिलते ही देर रात प्रतापनगर पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घटना जमनालाल जी कुमावत के मकान के बाहर हुई। गनीमत रही कि हादसे के समय घर के सदस्य सुरक्षित रहे और कोई जनहानि नहीं हुई। सुबह लगा जाम सुबह होते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, मौके पर सड़क निर्माण कार्य चलने के कारण यातायात प्रभावित हुआ और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
    1
    उदयपुर, गुरुवार देर रात। शहर के ढीकली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार थार ने घर की दीवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दीवार का एक हिस्सा ढह गया। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार चालक नशे की हालत में था। बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर सीधे घर की दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
यह पूरा घटनाक्रम घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है। सूचना मिलते ही देर रात प्रतापनगर पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
घटना जमनालाल जी कुमावत के मकान के बाहर हुई। गनीमत रही कि हादसे के समय घर के सदस्य सुरक्षित रहे और कोई जनहानि नहीं हुई।
सुबह लगा जाम
सुबह होते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, मौके पर सड़क निर्माण कार्य चलने के कारण यातायात प्रभावित हुआ और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • पुलिस थाना मनोहरथाना की बड़ी कार्यवाहीः जाली नोटों का चलन करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, 500-500 रुपये के 103 जाली नोट व मोटरसाइकिल जब्त झालावाड़। जिले में भारतीय मुद्रा के जाली नोटों का चलन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना मनोहरथाना ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 500-500 रुपये के कुल 103 जाली नोट बरामद कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक झालावाड़ अमित कुमार के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा संचालित अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचन्द मीणा के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी मनोहरथाना अशोक कुमार आरपीएस के सुपरविजन में थाना प्रभारी मनोहरथाना महेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा गश्त एवं नाकाबंदी की जा रही थी। दौराने नाकाबंदी दागीपुरा जोड़ मनोहरथाना पर अकलेरा रोड की ओर से एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस जाप्ता को देखकर तीनों संदिग्ध वापस मुड़ने लगे, जिस पर टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें डिटेन कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारतीय मुद्रा के 500-500 रुपये के 103 जाली नोट बरामद हुए। मौके पर ही जाली नोट जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया। इस संबंध में थाना झालरापाटन में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस जाली नोटों के स्रोत एवं संभावित नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी : कमल सिंह पुत्र प्रभुलाल जाति तवर उम्र 30 वर्ष निवासी ताजपुरिया थाना दागीपुरा जिला झालावाड़, रामचरण उर्फ कालू पुत्र प्रभुलाल जाति तवर उम्र 35 वर्ष निवासी ताजपुरिया थाना दागीपुरा जिला झालावाड़ तथा देवसिंह पुत्र मोर सिंह जाति तवर उम्र 30 वर्ष निवासी खानपुरिया थाना मनोहरथाना जिला झालावाड़। इस कार्रवाई में थानाधिकारी महेन्द्र कुमार यादव, कांस्टेबल तेजाराम विशेष भूमिका, रोहित कुमार, सोनाराम, कार्तिक तथा कांस्टेबल पंकज शामिल थे।
    2
    पुलिस थाना मनोहरथाना की बड़ी कार्यवाहीः जाली नोटों का चलन करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, 500-500 रुपये के 103 जाली नोट व मोटरसाइकिल जब्त
झालावाड़। जिले में भारतीय मुद्रा के जाली नोटों का चलन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना मनोहरथाना ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 500-500 रुपये के कुल 103 जाली नोट बरामद कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक झालावाड़ अमित कुमार के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा संचालित अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचन्द मीणा के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी मनोहरथाना अशोक कुमार आरपीएस के सुपरविजन में थाना प्रभारी मनोहरथाना महेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा गश्त एवं नाकाबंदी की जा रही थी।
दौराने नाकाबंदी दागीपुरा जोड़ मनोहरथाना पर अकलेरा रोड की ओर से एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस जाप्ता को देखकर तीनों संदिग्ध वापस मुड़ने लगे, जिस पर टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें डिटेन कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारतीय मुद्रा के 500-500 रुपये के 103 जाली नोट बरामद हुए। मौके पर ही जाली नोट जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया।
इस संबंध में थाना झालरापाटन में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस जाली नोटों के स्रोत एवं संभावित नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी : कमल सिंह पुत्र प्रभुलाल जाति तवर उम्र 30 वर्ष निवासी ताजपुरिया थाना दागीपुरा जिला झालावाड़, रामचरण उर्फ कालू पुत्र प्रभुलाल जाति तवर उम्र 35 वर्ष निवासी ताजपुरिया थाना दागीपुरा जिला झालावाड़ तथा देवसिंह पुत्र मोर सिंह जाति तवर उम्र 30 वर्ष निवासी खानपुरिया थाना मनोहरथाना जिला झालावाड़।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी महेन्द्र कुमार यादव, कांस्टेबल तेजाराम विशेष भूमिका, रोहित कुमार, सोनाराम, कार्तिक तथा कांस्टेबल पंकज शामिल थे।
    user_Padmavat Media
    Padmavat Media
    Newspaper publisher सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.