logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर 25 करोड़ यूपी वासियों की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि दी। *सीएम ने इस मौके पर कहा* पंडित जी का जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ, 1942 में RSS प्रचारक बने और अपना जीवन भारत के लिए समर्पित कर दिया 1951 में जनसंघ की स्थापना में मुख्य भूमिका निभाई और 1967 में उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। 11 फरवरी 1968 को उनका निधन हो गया। उन्होंने देश को *एकात्म मानव दर्शन* दिया, जिसका मतलब है आखिरी पंक्ति में बैठे व्यक्ति को स्वावलंबी बनाना पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 साल में अंत्योदय का सपना साकार हुआ - 4 करोड़ को घर, 12 करोड़ को शौचालय, 10 करोड़ को उज्ज्वला गैस, 3.5 करोड़ को बिजली कनेक्शन और 80 करोड़ को फ्री राशन मिला, जिससे 26 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए पंडित जी ने कांग्रेस की तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के खिलाफ विपक्षी एकता को मजबूत किया था। उनका दर्शन आज भी देश के लिए आदर्श है।

12 hrs ago
user_Ashish vundela
Ashish vundela
Local News Reporter अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर 25 करोड़ यूपी वासियों की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि दी। *सीएम ने इस मौके पर कहा* पंडित जी का जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ, 1942 में RSS प्रचारक बने और अपना जीवन भारत के लिए समर्पित कर दिया 1951 में जनसंघ की स्थापना में मुख्य भूमिका निभाई और 1967 में उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। 11 फरवरी 1968 को उनका निधन हो गया। उन्होंने देश को *एकात्म मानव दर्शन* दिया, जिसका मतलब है आखिरी पंक्ति में बैठे व्यक्ति को स्वावलंबी बनाना पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 साल में अंत्योदय का सपना साकार हुआ - 4 करोड़ को घर, 12 करोड़ को शौचालय, 10 करोड़ को उज्ज्वला गैस, 3.5 करोड़ को बिजली कनेक्शन और 80 करोड़ को फ्री राशन मिला, जिससे 26 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए पंडित जी ने कांग्रेस की तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के खिलाफ विपक्षी एकता को मजबूत किया था। उनका दर्शन आज भी देश के लिए आदर्श है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मेडिकल कॉलेज में डीएम का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश एटा, 25 सितंबर। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने शुक्रवार को जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति परखने के लिए वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने पंजीयन कक्ष, विभिन्न चिकित्सा वार्डों, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड सेंटर, सीटी स्कैन, डायलिसिस यूनिट, इमरजेंसी, आईसीयू, पीडियाट्रिक्स वार्ड और मेडिकल कॉलेज की रसोई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंजीयन कक्ष पहुंचकर पंजीकृत मरीजों की संख्या और विवरण की जानकारी ली। उन्होंने आभा आधारित डिजिटल ओपीडी पंजीकरण व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा पात्र मरीजों का पंजीकरण ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए। अल्ट्रासाउंड सेंटर के निरीक्षण के दौरान दोपहर तक ही सेवा संचालित होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सीटी स्कैन की सुविधा नियमित रूप से संचालित की जा रही है, उसी प्रकार पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेवाएं भी निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार नियमित रूप से संचालित होनी चाहिए। जांच रिपोर्ट भी मरीजों को समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मरीजों से सीधे लिया स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक जिलाधिकारी ने फीमेल सर्जिकल, मेल सर्जिकल, पोस्ट ऑपरेटिव, फीमेल, ऑर्थो, पीडियाट्रिक्स, इमरजेंसी और आईसीयू सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे बातचीत कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। दवाओं की उपलब्धता, भोजन, चिकित्सकों की नियमित विजिट और जांच सुविधाओं के बारे में भी मरीजों से फीडबैक लिया। सीटी स्कैन सेवा के संबंध में जिलाधिकारी ने एक मरीज के परिजन से पूछा कि जांच के लिए किसी प्रकार की धनराशि तो नहीं ली गई। परिजन द्वारा धनराशि नहीं लिए जाने की जानकारी देने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और शासन के निर्धारित प्रावधानों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। साफ-सफाई और मरीजों की सुविधा पर जोर जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को सभी वार्डों में बेहतर साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा मानकों और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप ही कार्य किया जाए। मरीजों को उपचार, जांच या दवाओं के लिए अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भटकना पड़े, इसके लिए कर्मचारियों की जिम्मेदारी स्पष्ट करते हुए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाए। डायलिसिस यूनिट के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन की स्थिति की जानकारी ली। दीवारों में आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्होंने शासन को भेजी गई संबंधित पत्रावली तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि डायलिसिस यूनिट को शीघ्र मेडिकल कॉलेज के नए भवन में स्थानांतरित करने की कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सके। उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस से पत्राचार कर भवन में हुई टूट-फूट और अन्य तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान कराने को भी कहा। भोजन की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था भी परखी मेडिकल कॉलेज की रसोई का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, मात्रा और स्वच्छता की जानकारी ली। उन्होंने निर्धारित मानकों के अनुसार खाद्य पदार्थ तैयार कर सुरक्षित एवं स्वच्छ तरीके से मरीजों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भोजन वितरण रजिस्टर का भी अवलोकन किया और यह जानकारी ली कि जिन मरीजों के नाम पर भोजन वितरित किया जा रहा है, वे वास्तव में संबंधित वार्डों में भर्ती हैं या नहीं। भोजन की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की अनियमितता न होने देने के निर्देश दिए। मेडिको-लीगल रिपोर्ट में निष्पक्षता के निर्देश इमरजेंसी वार्ड के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर को दुर्घटना एवं अन्य मेडिको-लीगल मामलों में तैयार की जाने वाली मेडिकल रिपोर्ट को तथ्यात्मक, निष्पक्ष और स्पष्ट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीज की चोटों का सही आकलन किया जाए तथा रिपोर्ट तैयार करते समय किसी प्रकार का पक्षपात न हो। निर्धारित चिकित्सा मानकों और नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं जनपदवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। स्वास्थ्य सीधे व्यक्ति के जीवन से जुड़ा विषय है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मरीजों को शासन की गाइडलाइन और निर्धारित चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ से मरीजों के साथ आत्मीयता, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ व्यवहार करने को कहा। उन्होंने कहा कि बीमार व्यक्ति और उसके परिजन पहले से ही कठिन परिस्थिति में होते हैं, इसलिए उनके साथ सहानुभूतिपूर्ण और सहयोगात्मक व्यवहार किया जाना चाहिए।
    4
    मेडिकल कॉलेज में डीएम का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
एटा, 25 सितंबर। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने शुक्रवार को जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति परखने के लिए वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने पंजीयन कक्ष, विभिन्न चिकित्सा वार्डों, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड सेंटर, सीटी स्कैन, डायलिसिस यूनिट, इमरजेंसी, आईसीयू, पीडियाट्रिक्स वार्ड और मेडिकल कॉलेज की रसोई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंजीयन कक्ष पहुंचकर पंजीकृत मरीजों की संख्या और विवरण की जानकारी ली। उन्होंने आभा आधारित डिजिटल ओपीडी पंजीकरण व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा पात्र मरीजों का पंजीकरण ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए।
अल्ट्रासाउंड सेंटर के निरीक्षण के दौरान दोपहर तक ही सेवा संचालित होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सीटी स्कैन की सुविधा नियमित रूप से संचालित की जा रही है, उसी प्रकार पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेवाएं भी निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार नियमित रूप से संचालित होनी चाहिए। जांच रिपोर्ट भी मरीजों को समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मरीजों से सीधे लिया स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक
जिलाधिकारी ने फीमेल सर्जिकल, मेल सर्जिकल, पोस्ट ऑपरेटिव, फीमेल, ऑर्थो, पीडियाट्रिक्स, इमरजेंसी और आईसीयू सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे बातचीत कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। दवाओं की उपलब्धता, भोजन, चिकित्सकों की नियमित विजिट और जांच सुविधाओं के बारे में भी मरीजों से फीडबैक लिया।
सीटी स्कैन सेवा के संबंध में जिलाधिकारी ने एक मरीज के परिजन से पूछा कि जांच के लिए किसी प्रकार की धनराशि तो नहीं ली गई। परिजन द्वारा धनराशि नहीं लिए जाने की जानकारी देने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और शासन के निर्धारित प्रावधानों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।
साफ-सफाई और मरीजों की सुविधा पर जोर
जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को सभी वार्डों में बेहतर साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा मानकों और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप ही कार्य किया जाए। मरीजों को उपचार, जांच या दवाओं के लिए अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भटकना पड़े, इसके लिए कर्मचारियों की जिम्मेदारी स्पष्ट करते हुए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाए।
डायलिसिस यूनिट के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन की स्थिति की जानकारी ली। दीवारों में आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्होंने शासन को भेजी गई संबंधित पत्रावली तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि डायलिसिस यूनिट को शीघ्र मेडिकल कॉलेज के नए भवन में स्थानांतरित करने की कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सके। उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस से पत्राचार कर भवन में हुई टूट-फूट और अन्य तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान कराने को भी कहा।
भोजन की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था भी परखी
मेडिकल कॉलेज की रसोई का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, मात्रा और स्वच्छता की जानकारी ली। उन्होंने निर्धारित मानकों के अनुसार खाद्य पदार्थ तैयार कर सुरक्षित एवं स्वच्छ तरीके से मरीजों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने भोजन वितरण रजिस्टर का भी अवलोकन किया और यह जानकारी ली कि जिन मरीजों के नाम पर भोजन वितरित किया जा रहा है, वे वास्तव में संबंधित वार्डों में भर्ती हैं या नहीं। भोजन की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की अनियमितता न होने देने के निर्देश दिए।
मेडिको-लीगल रिपोर्ट में निष्पक्षता के निर्देश
इमरजेंसी वार्ड के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर को दुर्घटना एवं अन्य मेडिको-लीगल मामलों में तैयार की जाने वाली मेडिकल रिपोर्ट को तथ्यात्मक, निष्पक्ष और स्पष्ट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीज की चोटों का सही आकलन किया जाए तथा रिपोर्ट तैयार करते समय किसी प्रकार का पक्षपात न हो। निर्धारित चिकित्सा मानकों और नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं जनपदवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। स्वास्थ्य सीधे व्यक्ति के जीवन से जुड़ा विषय है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मरीजों को शासन की गाइडलाइन और निर्धारित चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
उन्होंने चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ से मरीजों के साथ आत्मीयता, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ व्यवहार करने को कहा। उन्होंने कहा कि बीमार व्यक्ति और उसके परिजन पहले से ही कठिन परिस्थिति में होते हैं, इसलिए उनके साथ सहानुभूतिपूर्ण और सहयोगात्मक व्यवहार किया जाना चाहिए।
    user_Amit Gupta Ptrkar Etah
    Amit Gupta Ptrkar Etah
    Newspaper publisher अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • एटा शहर में चार बजे से ही काले बादल भयंकर रूप से छाये हुए
    1
    एटा शहर में चार बजे से ही काले बादल भयंकर रूप से छाये हुए
    user_Sanjay kulshreshth(Rockey Bhai
    Sanjay kulshreshth(Rockey Bhai
    Photographer Aliganj, Etah•
    9 hrs ago
  • जमीन पैमाइश के दौरान SDM ने दी 'भूत बनाने' की धमकी अलीगढ़ के कोल तहसील में हाथापाई और गाली-गलौज के आरोप लगे अलीगढ़ के कोल तहसील में जमीन की पैमाइश के दौरान एक उप जिलाधिकारी (SDM) पर अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप लगा है। उन पर 'भूत बना दूंगा' जैसी धमकी देने का आरोप भी है। बताया जा रहा है कि पैमाइश करने गई टीम में शामिल SDM ने कथित तौर पर हाथापाई भी की। यह मामला उप जिलाधिकारी की बदसलूकी से जुड़ा है। घटना के बाद से इलाके में इस मामले की चर्चा है। *रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट *
    1
    जमीन पैमाइश के दौरान SDM ने दी 'भूत बनाने' की धमकी
अलीगढ़ के कोल तहसील में हाथापाई और गाली-गलौज के आरोप लगे
अलीगढ़ के कोल तहसील में जमीन की पैमाइश के दौरान एक उप जिलाधिकारी (SDM) पर अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप लगा है। उन पर 'भूत बना दूंगा' जैसी धमकी देने का आरोप भी है।
बताया जा रहा है कि पैमाइश करने गई टीम में शामिल SDM ने कथित तौर पर हाथापाई भी की। यह मामला उप जिलाधिकारी की बदसलूकी से जुड़ा है।
घटना के बाद से इलाके में इस मामले की चर्चा है।
*रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट *
    user_Ravendra Jadon Patrkar
    Ravendra Jadon Patrkar
    Farmer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर 25 करोड़ यूपी वासियों की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि दी। *सीएम ने इस मौके पर कहा* पंडित जी का जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ, 1942 में RSS प्रचारक बने और अपना जीवन भारत के लिए समर्पित कर दिया 1951 में जनसंघ की स्थापना में मुख्य भूमिका निभाई और 1967 में उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। 11 फरवरी 1968 को उनका निधन हो गया। उन्होंने देश को *एकात्म मानव दर्शन* दिया, जिसका मतलब है आखिरी पंक्ति में बैठे व्यक्ति को स्वावलंबी बनाना पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 साल में अंत्योदय का सपना साकार हुआ - 4 करोड़ को घर, 12 करोड़ को शौचालय, 10 करोड़ को उज्ज्वला गैस, 3.5 करोड़ को बिजली कनेक्शन और 80 करोड़ को फ्री राशन मिला, जिससे 26 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए पंडित जी ने कांग्रेस की तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के खिलाफ विपक्षी एकता को मजबूत किया था। उनका दर्शन आज भी देश के लिए आदर्श है।
    1
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर 25 करोड़ यूपी वासियों की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि दी।
*सीएम ने इस मौके पर कहा*
पंडित जी का जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ, 1942 में RSS प्रचारक बने और अपना जीवन भारत के लिए समर्पित कर दिया
1951 में जनसंघ की स्थापना में मुख्य भूमिका निभाई और 1967 में उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। 11 फरवरी 1968 को उनका निधन हो गया।
उन्होंने देश को *एकात्म मानव दर्शन* दिया, जिसका मतलब है आखिरी पंक्ति में बैठे व्यक्ति को स्वावलंबी बनाना
पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 साल में अंत्योदय का सपना साकार हुआ - 4 करोड़ को घर, 12 करोड़ को शौचालय, 10 करोड़ को उज्ज्वला गैस, 3.5 करोड़ को बिजली कनेक्शन और 80 करोड़ को फ्री राशन मिला, जिससे 26 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए
पंडित जी ने कांग्रेस की तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के खिलाफ विपक्षी एकता को मजबूत किया था।
उनका दर्शन आज भी देश के लिए आदर्श है।
    user_Ashish vundela
    Ashish vundela
    Local News Reporter अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ज्ञानेश कुमार को कम से कम पद्म भूषण मिलना चाहिए : पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य ज्ञानेश कुमार को कम से कम पद्म भूषण मिलना चाहिए : पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य
    1
    ज्ञानेश कुमार को कम से कम पद्म भूषण मिलना चाहिए : पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य
ज्ञानेश कुमार को कम से कम पद्म भूषण मिलना चाहिए : पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य
    user_India TV news reporter surjeet
    India TV news reporter surjeet
    Court reporter मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मैनपुरी पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव ने PDA चौपाल कार्यक्रम को किया संबोधित कहा वर्तमान स्थिति में भारतीय जनता पार्टी पूर्व से विफल साबित हो रही है मैनपुरी पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव ने PDA चौपाल कार्यक्रम को किया संबोधित कहा वर्तमान स्थिति में भारतीय जनता पार्टी पूर्व से विफल साबित हो रही है 2027 में बनेगी सपा सरकार बोली डिंपल यादव
    2
    मैनपुरी पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव ने PDA चौपाल कार्यक्रम को किया संबोधित कहा वर्तमान स्थिति में भारतीय जनता पार्टी पूर्व से विफल साबित हो रही है
मैनपुरी पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव ने PDA चौपाल कार्यक्रम को किया संबोधित कहा वर्तमान स्थिति में भारतीय जनता पार्टी पूर्व से विफल साबित हो रही है
2027 में बनेगी सपा सरकार बोली डिंपल यादव
    user_मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    Photographer मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शिक्षक ने दोस्त की हत्या की रची साजिश, पांच आरोपी गिरफ्तार जिला संवाददाता अमित कुमार 80 हजार रुपये, दो तमंचे और बाइक बरामद; जमीन विवाद में हत्या कराने का पुलिस का दावा मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में 21 सितंबर को दिनदहाड़े शिक्षक यशपाल की गोली मारकर हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार मृतक के शिक्षक दोस्त रामपाल और उसके भाई रामप्रवेश ने जमीन के विवाद समेत अन्य कारणों के चलते यशपाल की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने तीन कथित शूटरों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 24 सितंबर को मैनपुरी-कुशमरा रोड से ग्राम राजलपुर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अजय उर्फ शहंशाह के पैर में गोली लगी। उसके साथी शिवा और राजेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, तीन जिंदा व चार खोखा कारतूस, हत्या के लिए दिए गए रुपयों में से 80 हजार रुपये और होंडा बाइक बरामद हुई। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने शिक्षक रामपाल और उसके भाई रामप्रवेश को भी गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि चार भाइयों के बीच करीब 180 बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रामपाल और रामप्रवेश ने कथित तौर पर अपने विरोधी पक्ष के लोगों को हत्या के मुकदमे में फंसाने के उद्देश्य से यशपाल की हत्या की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार यशपाल रामपाल के साथ करीब 30 वर्षों से दोस्ती में था। आरोप है कि रामपाल और रामप्रवेश ने नगला गहियर निवासी शिवा और राजेश को दो लाख रुपये की सुपारी दी। बाद में शिवा और राजेश ने अजय उर्फ शहंशाह को भी अपने साथ शामिल किया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद रामप्रवेश और शिवा की मुलाकात की सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। पुलिस के अनुसार इससे पहले भी रामप्रवेश द्वारा शिवा तक रुपये पहुंचाए गए थे। इस संबंध में पुलिस ने गहन विवेचना जारी रखने की बात कही है। पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले में एक हुंडई एक्सेंट कार भी बरामद की गई है।
    1
    शिक्षक ने दोस्त की हत्या की रची साजिश, पांच आरोपी गिरफ्तार

जिला संवाददाता अमित कुमार 

80 हजार रुपये, दो तमंचे और बाइक बरामद; जमीन विवाद में हत्या कराने का पुलिस का दावा
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में 21 सितंबर को दिनदहाड़े शिक्षक यशपाल की गोली मारकर हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार मृतक के शिक्षक दोस्त रामपाल और उसके भाई रामप्रवेश ने जमीन के विवाद समेत अन्य कारणों के चलते यशपाल की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने तीन कथित शूटरों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक 24 सितंबर को मैनपुरी-कुशमरा रोड से ग्राम राजलपुर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अजय उर्फ शहंशाह के पैर में गोली लगी। उसके साथी शिवा और राजेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, तीन जिंदा व चार खोखा कारतूस, हत्या के लिए दिए गए रुपयों में से 80 हजार रुपये और होंडा बाइक बरामद हुई।
पूछताछ के आधार पर पुलिस ने शिक्षक रामपाल और उसके भाई रामप्रवेश को भी गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि चार भाइयों के बीच करीब 180 बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रामपाल और रामप्रवेश ने कथित तौर पर अपने विरोधी पक्ष के लोगों को हत्या के मुकदमे में फंसाने के उद्देश्य से यशपाल की हत्या की योजना बनाई।
पुलिस के अनुसार यशपाल रामपाल के साथ करीब 30 वर्षों से दोस्ती में था। आरोप है कि रामपाल और रामप्रवेश ने नगला गहियर निवासी शिवा और राजेश को दो लाख रुपये की सुपारी दी। बाद में शिवा और राजेश ने अजय उर्फ शहंशाह को भी अपने साथ शामिल किया।
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद रामप्रवेश और शिवा की मुलाकात की सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। पुलिस के अनुसार इससे पहले भी रामप्रवेश द्वारा शिवा तक रुपये पहुंचाए गए थे। इस संबंध में पुलिस ने गहन विवेचना जारी रखने की बात कही है।
पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले में एक हुंडई एक्सेंट कार भी बरामद की गई है।
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग राहगीर को कुचला, मौके पर मौत कासगंज रोड मोड़ पर कबाड़ी मार्केट के सामने हादसा, लोगों ने ट्रक पकड़कर पुलिस को सौंपा एटा, 25 सितंबर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा लिप्टन चौकी क्षेत्र में जीटी रोड स्थित कबाड़ी मार्केट के सामने कासगंज रोड मोड़ के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कासगंज जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र के रनामऊ गांव निवासी करीब 55 वर्षीय मिजाजीलाल के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह अपने चचेरे भाई श्यामवीर सिंह के साथ किसी काम से एटा आए थे। शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे दोनों रेलवे ओवरब्रिज के पास महाराणा प्रताप चौक से कासगंज रोड मोड़ की ओर जा रहे थे। कबाड़ी मार्केट के सामने दोनों जीटी रोड पार कर रहे थे। श्यामवीर सिंह पहले सड़क पार कर गए, जबकि मिजाजीलाल उनके पीछे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने मिजाजीलाल को टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने ट्रक को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लिप्टन चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से ट्रक को हिरासत में ले लिया है। चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और चालक की भूमिका की जांच कर रही है।
    4
    तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग राहगीर को कुचला, मौके पर मौत
कासगंज रोड मोड़ पर कबाड़ी मार्केट के सामने हादसा, लोगों ने ट्रक पकड़कर पुलिस को सौंपा
एटा, 25 सितंबर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा लिप्टन चौकी क्षेत्र में जीटी रोड स्थित कबाड़ी मार्केट के सामने कासगंज रोड मोड़ के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कासगंज जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र के रनामऊ गांव निवासी करीब 55 वर्षीय मिजाजीलाल के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह अपने चचेरे भाई श्यामवीर सिंह के साथ किसी काम से एटा आए थे।
शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे दोनों रेलवे ओवरब्रिज के पास महाराणा प्रताप चौक से कासगंज रोड मोड़ की ओर जा रहे थे। कबाड़ी मार्केट के सामने दोनों जीटी रोड पार कर रहे थे। श्यामवीर सिंह पहले सड़क पार कर गए, जबकि मिजाजीलाल उनके पीछे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने मिजाजीलाल को टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने ट्रक को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लिप्टन चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मौके से ट्रक को हिरासत में ले लिया है। चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और चालक की भूमिका की जांच कर रही है।
    user_Amit Gupta Ptrkar Etah
    Amit Gupta Ptrkar Etah
    Newspaper publisher अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.