‘एक दिन दाऊ बाबा के नाम’ कार्यक्रम के संयोजक योगेश वार्ष्णेय का भव्य स्वागत हाथरस। 115वें लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज हाथरस एवं तृतीय प्रांतीय मेला हाथरस के अवसर पर दाऊजी मेला पंडाल में 25 सितंबर 2026, दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित होने वाले ‘एक दिन दाऊ बाबा के नाम’ संगीतमय एवं भक्तिमय कार्यक्रम के संयोजक योगेश वार्ष्णेय (सहपऊ वाले), सोशल मीडिया संयोजक नगर कमेटी भाजपा का होटल रॉयल रिच, अलीगढ़ रोड, हाथरस पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर हाथरस शहर भाजपा अध्यक्ष विवेक गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा योगेश वार्ष्णेय को पगड़ी, दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान से अभिभूत होकर कार्यक्रम संयोजक योगेश वार्ष्णेय ने सभी का आभार व्यक्त किया। योगेश वार्ष्णेय ने बताया कि इस बार कार्यक्रम में टी-सीरीज के सुप्रसिद्ध भजन गायक पंडित रामावतार शर्मा जी का आगमन तय हुआ है। उनके साथ भजन गायिका ईशा गुप्ता, भजन गायिका प्राची दीक्षित, विशाल दुबे एवं गायक राघव जी भी अपने भजनों एवं संगीतमय प्रस्तुतियों के माध्यम से हाथरस की धर्मप्रेमी जनता को भक्तिरस में सराबोर करेंगे। उन्होंने कहा कि ‘एक दिन दाऊ बाबा के नाम’ कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। स्वागत एवं सम्मान समारोह में विवेक गुप्ता, शहर अध्यक्ष भाजपा, बंटी गौड़, अशोक गोला, हिमांशु शर्मा, अर्जुन वाल्मीकि, विपिन बागड़ी, मिलन कुशवाह, पूजा शर्मा, प्रदीप बंसल, राखी शर्मा, रमन माहौर, सुमित कांत गोयल, सुरेश चौधरी सहित भाजपा एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

- 115 वें प्रांतीय लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के दंगल का पूर्व सांसद अध्यक्ष कुश्ती संघ ब्रजभूषण शरण करेंगे उद्घाटन जनपद हाथरस में 17 सितंबर 2026 से 115 वें तृतीय प्रांतीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज का जिला प्रशासन द्वारा आयोजन किया जा रहा है। मेला में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहने वाले कार्यक्रमों में कुश्ती दंगल की अहम भूमिका रहती है। अखिल भारतीय कुश्ती दंगल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में (पूर्व सांसद अध्यक्ष कुश्ती संघ) ब्रजभूषण शरण हाथरस पहुंचकर मेला पंडाल के अखाड़ा में कुश्ती दंगल कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगें। जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड ओम स्नैक्स व रेस्टोरेंट में अखिल भारतीय कुश्ती दंगल कार्यक्रम के संयोजक ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि दंगल में किलो ग्राम वजन ग्रुप में पुरुष व महिला की अलग अलग कुश्ती संपन्न कराई जाएगी। प्रत्येक वर्ग में गोल्ड सिल्वर ब्राउज़ मेडल के साथ विजेता घोषित किए जाएंगे। अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में देश व विदेश के नामचीन पहलवानों की कुश्ती देखने को मिलेगी। दंगल उद्घाटन से पहले अटल लाल बगीची से शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए हनुमान जी महाराज की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान दंगल संयोजक विपुल गॉड, ब्रज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद महेश्वरी, दंगल अध्यक्ष संतोष शर्मा, मुख्य व्यवस्थापक विकास भारद्वाज, सुमित शर्मा, सुभाष उपाध्याय, अशोक शर्मा, संदीप जादौन, गौरव रावत, सौरभ शर्मा के अलावा दंगल कमेटी के अन्य लोग मौजूद रहे।1
- थाना चन्दपा ग्राम खेडा परसौली से बच्ची गायब हो गयी थी थाना चंदपा पर सुसंगत धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया गया था। *थाना चन्दपा अन्तर्गत ग्राम खेडा परसौली से श्री बबलू द्वारा दिनाँक 10.09.2026 को तहरीर दी गयी थी कि उनकी बच्ची गायब हो गयी है । जिसके सम्बन्ध मे थाना चंदपा पर सुसंगत धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस टीम के सहयोग से 250 के लगभग सीसीटीवी फुटेज देखे गये थे। जिसके परिणामस्वरूप आज दिनाँक 14.09.2026 को लड़की को बरामद कर लिया गया है । उक्त प्रकरण में नियमानुसार विधिक कार्यवाही आदि के सम्बन्ध मे क्षेत्राधिकारी सादाबाद की बाइट-*1
- दबंगों ने दुकान में घुसकर मजदूर युवक के साथ की मारपीट, देखें वीडियो.... हाथरस में दुकान पर काम करने वाले मजदूर युवक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला गाली देने का आरोप लगाकर 10 से 12 दबंगों ने दुकान पर काम करने वाले मजदूर युवक पर किया हमला दुकान के अंदर घुसकर दबंगों ने मजदूर युवक को बेरहमी से पीटा मजदूर युवक से हुई मारपीट की पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में हुई कैद मजदूर युवक को पीटने के बाद मौके से फरार हुए दबंग दबंगों की मारपीट से मजदूर युवक हुआ बुरी तरह से घायल सीसीटीवी फुटेज और पीड़ित की शिकायत के बाद थाना पुलिस जांच में जुटी थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के कमला बाजार स्थित दुकान का मामला1
- हरदोई में ‘सुशासन’ के दावों की खुली पोल! एक महीने से ज्यादा समय से लोग पानी, कीचड़, गंदगी और दुर्गंध के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। हालात इतने बदतर हैं कि मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तक घर नहीं पहुंच पा रही। बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद समय पर इलाज न मिल पाने से मौत की बात सामने आ रही है। विडंबना देखिए, जिस रास्ते से लोग जिंदगी बचाने के लिए अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे, उसी कीचड़ और पानी से होकर परिवार को अपने प्रियजन का जनाज़ा लेकर कब्रिस्तान जाना पड़ा, जनता परेशान है, व्यवस्था बेपरवाह है और भाजपा सरकार खामोश है। आखिर प्रशासन कब जागेगा? क्या किसी और जान के जाने का इंतज़ार है? हरदोई में ‘सुशासन’ के दावों की खुली पोल! एक महीने से ज्यादा समय से लोग पानी, कीचड़, गंदगी और दुर्गंध के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। हालात इतने बदतर हैं कि मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तक घर नहीं पहुंच पा रही। बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद समय पर इलाज न मिल पाने से मौत की बात सामने आ रही है। विडंबना देखिए, जिस रास्ते से लोग जिंदगी बचाने के लिए अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे, उसी कीचड़ और पानी से होकर परिवार को अपने प्रियजन का जनाज़ा लेकर कब्रिस्तान जाना पड़ा, जनता परेशान है, व्यवस्था बेपरवाह है और भाजपा सरकार खामोश है। आखिर प्रशासन कब जागेगा? क्या किसी और जान के जाने का इंतज़ार है?1
- मुरादाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा सरकारी जमीन पर बने अवैध ढांचों को हटाने का आदेश क्या जारी करा, आदेश जारी होने के बाद सरकारी जमीनों पर अवैध ढांचा बनाने वालों के पेट में पानी हो गया है, क्योंकि यह जमात सोच रही थी, कि सरकार भी इनकी रहेगी और सरकारी जमीन भी इनके बाप दादा लाई है।1
- जेसीबी मशीन की चपेट में आने से एक बालिका की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोगीपुरा आदर्श नगर में गाय की मौत के बाद सभासद के कहने पर जेसीबी मशीन गाय दफनाने के लिए आई थी। तभी जेसीबी मशीन की चपेट में आने से एक बालिका नैना पुत्री बबलू के पेट में चोट लग गई। हादसे के दौरान बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन बालिका को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही थी तभी परिजनों की पुलिस से नोंकझोंक हो गई। हालांकि काफी समझाने के बाद पुलिस ने बालिका की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर5 पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि गाय की मौत के बाद जेसीबी मशीन गाय दफनाने आई थी तभी जेसीबी मशीन की चपेट में आने से बालिका के पेट में चोट लग गई। हादसे में बालिका की मौत हो गई।1
- मथुरा थाना सदर बाजार बाइक कार की जोरदार टक्कर बाइक चालक की मौत साथी गंभीर रूप से घायल1
- गोंडा में दर्दनाक हादसा: शादी से दो महीने पहले 18 वर्षीय युवती ने फंदे से लटककर दी जान गोंडा क्षेत्र के नयाबास इकताजपुर गांव में रविवार सुबह एक 18 वर्षीय युवती ने कमरे के अंदर पंखे की कुंडी से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर पर अपनी दादी के साथ रह रही थी, जबकि उसके माता-पिता बाहर बहादुरगढ़ में मजदूरी करते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शीतल कुमारी पुत्री चोखेलाल (18) की महज दो महीने बाद शादी तय थी। रविवार सुबह करीब 9 बजे उसने अचानक अपने कमरे की अंदर से किवाड़ बंद कर ली और पंखे की कुंडी से चुन्नी बांधकर लटक गई। कुछ समय बाद जब परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने कमरा बंद पाया, जिसके बाद तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस और गोंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फॉरेसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस और फॉरेसिक टीम की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, जहां युवती मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने मौके पर आवश्यक जांच-पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी, अलीगढ़ भेज दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस की मौजूदगी में युवती का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1