*परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों की बाइकें आमने-सामने भिड़ीं: चार घायल,दो की हालत गंभीर; मची अफरा-तफरी* *परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों की बाइकें आमने-सामने भिड़ीं: चार घायल,दो की हालत गंभीर; मची अफरा-तफरी* *अमृतपुर (फर्रुखाबाद) राजेपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में परीक्षा देकर घर लौट रहे चार छात्र घायल हो गए। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो छात्रों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित पुत्र राकेश निवासी ग्राम हरिहरपुर, मोनू पुत्र शालिग्राम निवासी हरिहरपुर, देवांश पुत्र रमेश चंद्र निवासी राजेपुर तथा ऋतिक पुत्र नीरज निवासी राजेपुर मंगलवार को चित्रकूट के पास स्थित एक विद्यालय से परीक्षा देकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कस्बा हमीरपुर के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भेजा गया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. अमित वर्मा व फार्मासिस्ट बृजेश मिश्रा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने अमित और मोनू की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। बाद में अन्य दो घायलों को भी बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और पूरे परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- ग्राम राई खरगपुर पोस्ट खंडोली थाना राजेपुर जिला फर्रुखाबाद तहसील अमृतपुर1
- फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव मढैया तौफीक के सामने मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण रोडवेज बस और मछलियों से भरी पिकअप में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में रोडवेज बस चालक घायल हो गया, जबकि पिकअप सवार युवक को हल्की चोट आई। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक विशाल पुत्र सुबोध निवासी ग्राम आशालग नगर बघा मिलक का ढेर कठेर, जिला मुरादाबाद अपने साथी आकाश पुत्र हरिराम निवासी महमदपुर माफी, जिला मुरादाबाद के साथ पिकअप संख्या UP 21 ET 9969 से मुरादाबाद से मछलियां लेकर कन्नौज जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव मढैया तौफीक के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रही फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस संख्या UP 76 T 7806 से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में रोडवेज बस का चालक घायल हो गया, जबकि पिकअप में सवार आकाश के हाथ में हल्की चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रक्षा सिंह व चौकी इंचार्ज राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला। दुर्घटना में घायल रोडवेज चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पिकअप में बड़ी मात्रा में मछलियां भरी हुई थीं, जो हादसे के बाद सड़क पर फैल गईं। मछलियों को उठाने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और कई लोग मछलियां बिनते हुए नजर आए। बताया जा रहा है कि सुबह से क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिसके चलते दृश्यता कम होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।3
- Post by AlokThakur Ram shyam congratulation tirva rood gursahaiganj1
- खबर एक बार जरूर देखे1
- Post by जितेंद्र श्रीवास्तव1
- शाहजहांपुर। थाना अल्लाहगंज के निकट उल्लापुर चौराहे पर रात 1 बजे डबल डेकर बस गाय से टकराने से बचने के चक्कर में खाई में पलट गई। गोरी फाटा से मुंबई जा रही बस में 60 यात्री सवार थे, ज्यादातर सो रहे थे। हादसे से हड़कंप मच गया, कई मामूली चोटिल हो गए. घटना के बाद यात्रियों में चीज पुकार मच गई और देखते ही देखते वहां पर भीड़ पहुंच गई।स्थानीय पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायलों को प्राथमिक उपचार देकर दूसरी बस से रवाना किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। कई यात्री नेपाल के बताए जा रहे1
- जिला फर्रुखाबाद तहसील अमृतपुर उत्तर प्रदेश1