घोसी नगर में सड़कों और बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। कोतवाली पुलिस और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने शनिवार को बाजारों व मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त कर सड़क की पटरियों पर कब्जा करने वालों को सख्त चेतावनी दी। कोतवाल प्रमेन्द्र कुमार सिंह और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ निकली टीम ने सड़क किनारे गिट्टी, बालू, ठेला और अन्य सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों को तत्काल सामान हटाने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने साफ कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान पुलिस और नगर पंचायत की टीम को देखकर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने तुरंत अपना सामान सड़क से हटाकर अंदर करना शुरू कर दिया। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण की वजह से बाजारों में आए दिन जाम की स्थिति बनती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। कोतवाल प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि सड़कें आम जनता की सुविधा के लिए हैं और उन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने नगर को व्यवस्थित और जाममुक्त बनाए रखने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की।
घोसी नगर में सड़कों और बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। कोतवाली पुलिस और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने शनिवार को बाजारों व मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त कर सड़क की पटरियों पर कब्जा करने वालों को सख्त चेतावनी दी। कोतवाल प्रमेन्द्र कुमार सिंह और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ निकली टीम ने सड़क किनारे गिट्टी, बालू, ठेला और अन्य सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों को तत्काल सामान हटाने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने साफ कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के
दौरान पुलिस और नगर पंचायत की टीम को देखकर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने तुरंत अपना सामान सड़क से हटाकर अंदर करना शुरू कर दिया। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण की वजह से बाजारों में आए दिन जाम की स्थिति बनती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। कोतवाल प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि सड़कें आम जनता की सुविधा के लिए हैं और उन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने नगर को व्यवस्थित और जाममुक्त बनाए रखने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की।
- Chkrod jbrn kabja maija sisva dhrmpur visunpur nala gdhee4
- बिल्थरारोड के चंदाडीह गांव में पैसों के लेन-देन के विवाद में डायल 112 पर लूट की झूठी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची उभांव पुलिस को लूट की बजाय झगड़ा मिला, जिसके बाद शांति भंग करने पर दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।1
- मऊ जिले के गहनी गांव में बैटरी वाला टोटो गहरे गड्ढे में गिर गया। इस भीषण दुर्घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।1
- Post by SONI DEVI1
- देवरिया के खुखुंदू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर समस्याओं को जाना और चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। डीएम ने साफ-सफाई और दवाओं की उपलब्धता पर भी जोर देते हुए लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी।4
- देवरिया कलेक्ट्रेट सभागार में मीडियाकर्मियों ने ऑनलाइन स्व-जनगणना पंजीकरण कराया। अधिकारियों ने मीडिया प्रतिनिधियों से आमजन को इस सुविधा के प्रति जागरूक करने की अपील की। यह ऑनलाइन व्यवस्था लोगों को घर बैठे आसानी से अपनी जनगणना जानकारी दर्ज कराने में मदद करेगी, जिससे प्रक्रिया सरल और तेज होगी।1
- प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूने के बाद माखनलाल का बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों और आम जनता के बीच नई चर्चा छेड़ दी है।1
- मऊ में कुश्ती गरमागरम हो रही है, जहाँ अखाड़े में पहलवान अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं। वीरों की इस धरती पर भारी संख्या में लोग इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए उमड़ पड़े हैं।1