Shuru
Apke Nagar Ki App…
हम सभी का एक ही जुनून, लेके रहेंगे पत्रकार सुरक्षा कानून। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिंदाबाद जिंदाबाद जिंदाबाद
Rafi siddiqui
हम सभी का एक ही जुनून, लेके रहेंगे पत्रकार सुरक्षा कानून। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिंदाबाद जिंदाबाद जिंदाबाद
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 1.टाइगर स्टेट' में सिस्टम का 'डेथ वारंट। 2.मुख्य मार्ग से 100 मीटर दूर सड़ता रहा बाघ, सोता रहा प्रबंधन! एंकर :- मध्य प्रदेश, जिसे हम बड़े गर्व से 'टाइगर स्टेट' कहते हैं, वहाँ से एक ऐसी खबर आई है जो वन विभाग के दावों की धज्जियां उड़ा रही है। पन्ना टाइगर रिजर्व (PTR), जो अपनी 'हाई-टेक' निगरानी के लिए जाना जाता है, वहाँ आज मंगलवार 21 अप्रेल को एक पूर्ण वयस्क नर बाघ का शव मिला है। हैरानी की बात यह नहीं कि बाघ मर गया, सनसनीखेज तो यह है कि बाघ का शव 20 से 25 दिनों तक मुख्य मार्ग से मात्र 100 मीटर की दूरी पर सड़ता रहा, कंकाल बन गया, लेकिन 'मुस्तैद' प्रबंधन को इसकी भनक तक नहीं लगी। जिस कटरिया बीट में यह हादसा हुआ, वहाँ से रोज अफसरों की गाड़ियाँ गुजरती हैं, पर क्या किसी को दुर्गंध नहीं आई? बीओ :-1 पार्क के दावों की पोल तब खुली जब महुआ बीनने वाले एक ग्रामीण ने इस सड़े हुए शव को देखा। अब सवाल उठ रहे हैं—क्या यह शिकार है या आपसी संघर्ष? एसटीएफ (STF) की टीम जांच में जुटी है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या बाघ अब केवल कागजों और पर्यटन की फाइलों में सुरक्षित हैं? जब 100 मीटर की दूरी पर सिस्टम 'अंधा' हो जाए, तो जंगलों की गहराई में बाघों का क्या हाल होगा, आप खुद अंदाजा लगाइए। बाईट :-1 बृजेश श्रीवास्तव (क्षेत्र संचालक पिटीआर) अतुल रैकवार पन्ना से4
- Post by Rafi siddiqui1
- में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-रिक्शा भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल अजयगढ़। अजयगढ़-पन्ना मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति के कारण लगातार हादसे सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में बीती रात बुंदेला ढाबा के पास ट्रैक्टर और रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर निवासी गोरेलाल अहिरवार (पिता जगजीवन अहिरवार) अपने भाई भैयाराम अहिरवार और एक रिश्तेदार के साथ रिक्शा से अजयगढ़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पन्ना की दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गोरेलाल और भैयाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अजयगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल गोरेलाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अजयगढ़-पन्ना मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर अजयगढ़ थाना पुलिस, उपनिरीक्षक रतिराम अहिरवार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और समझाइश देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर है।4
- अक्षय तृतीया पर निकली भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस जनों ने किया स्वागत पन्ना। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा श्री राम जानकी मंदिर पन्ना से भगवान परशुराम जी की विशाल शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। जगह-जगह पुष्पवर्षा, शंखध्वनि और आतिशबाजी के साथ श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। अंबेडकर चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनीश खान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आरती उतारी गई। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल विप्र बंधुओ का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शिवजीत सिंह (भैया राजा), परसोत्तम जड़िया, राजबहादुर पटेल, रामगोपाल शिवहरे, श्रीमती रमा बुंदेला, श्रीमती विमला सिंगरौल, श्रीमती रानो साहू, दीप्ति साहू, कदीर खान, महमूद खान, रियासत मोहम्मद, इजरायल खान, जाहिद खान, रामेश्वर शिवहरे एवं शहवाज खान (शालू) सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- अमानगंज। तारा के पास आमने सामने ट्रक की भीड़त1
- महिला आरक्षण देना है तो 543 सीट में भी दे सकते है सीट बढ़ाने की क्या जरूरत है उसके बाद महिलाओं को हर जगह हर संस्थान में 33% भागीदारी तुरंत दे दी जाए तभी तो महिलाओं का सम्मान होगा या सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए बिल लाए थे।। लोकसभा सीट बढ़ाने का खर्च जनता क्यों सहे। #महिला_आरक्षण1
- कटनी में कानून या लाठी का राज? कटनी के कुठला थाना क्षेत्र, इंद्रानगर गली नंबर 4 से आई घटना बेहद चिंताजनक है। अमदरा से आई एक खुशियों भरी बारात, मामूली कहासुनी के बाद अचानक अफरा-तफरी में बदल गई—जब पुलिस ने बारातियों और घरातियों पर लाठीचार्ज कर दिया। गंभीर आरोप:1
- अमानगंज :-शाही महासंगम'।* मुख्यमंत्री कन्या विवाह में 66 जोड़ों ने रचाया ब्याह।*1