logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने किया ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण; आगामी अधिक मास में श्रद्धालुओं की सुगमता हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश* *— कोथरा गेट से शुरू कर राजस्थान सीमा में आने वाले लगभग डेढ़ दर्जन गांवों के परिक्रमा मार्ग का किया दौरा* अमर दीप सेन डीग, 23 अप्रैल। आगामी मई माह से प्रारंभ होने वाले अधिक मास के अवसर पर आयोजित होने वाली ब्रज 84 कोस परिक्रमा के दृष्टिगत जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने गुरुवार को राजस्थान सीमा के अंतर्गत आने वाले संपूर्ण परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने राजस्थान सीमा के प्रवेश द्वार कोथरा गेट से निरीक्षण प्रारंभ कर सांवई, नगला दांदू, बहज, डीग कस्बा, दिदावली, नगला महारानिया, टाकौली, खोह, चुल्हेरा, अलीपुर, पसोपा, बरौली धाऊ, बिलोंद, सतवास, पथवारी और नौनेरा गांव तक परिक्रमा मार्ग की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। *श्रद्धालुओं को न हो कोई असुविधा, कच्चा मार्ग बने सुगम* निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने कहा कि मई माह से अधिक मास शुरू हो रहा है जो पूरे एक महीने तक चलेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा करने आएंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं को परिक्रमा के दौरान कोई असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कच्ची परिक्रमा मार्ग पर मौजूद सभी अस्थाई अतिक्रमणों को तुरंत हटाया जाए, ताकि नंगे पैर चलने वाले श्रद्धालुओं को पदयात्रा में पूर्ण सुगमता हो। उन्होंने कहा कि वे आगामी कुछ दिनों पश्चात पुनः इस मार्ग का निरीक्षण कर दिए गए निर्देशों की प्रगति की स्वयं समीक्षा करेंगे। *अतिक्रमण मुक्त मार्ग एवं अवरोधों को हटाने के निर्देश* परिक्रमार्थियों की निर्बाध पदयात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संबंधित तहसीलदार के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर संपूर्ण परिक्रमा मार्ग से किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाएं। साथ ही, भरतपुर फीडर कैनाल के सामने पड़ी हुई निर्माण सामग्री को अविलंब हटाने के निर्देश दिए गए। मार्ग में स्वच्छता व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए संबंधित विकास अधिकारियों को नालियों की समुचित साफ-सफाई, सड़क किनारे उगी कंटीली झाड़ियों की कटाई और मार्ग में रखे उपलों को व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए गए। खोह क्षेत्र में रखे लकड़ी व ईंधन को परिक्रमा मार्ग से हटाकर अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर रखवाने हेतु पाबंद किया गया। ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को परिक्रमा मार्ग में आने वाले सभी हैंडपंपों को सुचारू रखने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि मार्ग में जहां भी विद्युत पोल तिरछे या झुके हुए हैं, उन्हें दुर्घटनाओं की रोकथाम की दृष्टि से तत्काल सीधा किया जाए। वहीं सतवास में मार्ग पर पड़े पोल्स को भी हटवाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, टाकौली सहित मार्ग में पड़ने वाले उन सभी विश्राम स्थलों पर, जहां परिक्रमार्थियों के बैठने हेतु छाया की व्यवस्था नहीं है, विकास अधिकारियों को शेड लगवाने के निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान उपखंड अधिकारी डीग मुकेश चौधरी, उपखंड अधिकारी कामां सुभाष, तहसीलदार जुगीता मीना, पुलिस वृत्ताधिकारी सीताराम बैरवा सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य संबंधित अधिकारी एवं पंचायती राज व राजस्व विभाग की टीमें उपस्थित रहीं।

2 hrs ago
user_Amardeep sain ripoter
Amardeep sain ripoter
Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

*जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने किया ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण; आगामी अधिक मास में श्रद्धालुओं की सुगमता हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश* *— कोथरा गेट से शुरू कर राजस्थान सीमा में आने वाले लगभग डेढ़ दर्जन गांवों के परिक्रमा मार्ग का किया दौरा* अमर दीप सेन डीग, 23 अप्रैल। आगामी मई माह से प्रारंभ होने वाले अधिक मास के अवसर पर आयोजित होने वाली ब्रज 84 कोस परिक्रमा के दृष्टिगत जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने गुरुवार को राजस्थान सीमा के अंतर्गत आने वाले संपूर्ण परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने राजस्थान सीमा के प्रवेश द्वार कोथरा गेट से निरीक्षण प्रारंभ कर सांवई, नगला दांदू, बहज, डीग कस्बा, दिदावली, नगला महारानिया, टाकौली, खोह, चुल्हेरा, अलीपुर, पसोपा, बरौली धाऊ, बिलोंद, सतवास, पथवारी और नौनेरा गांव तक परिक्रमा मार्ग की

वस्तुस्थिति का जायजा लिया। *श्रद्धालुओं को न हो कोई असुविधा, कच्चा मार्ग बने सुगम* निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने कहा कि मई माह से अधिक मास शुरू हो रहा है जो पूरे एक महीने तक चलेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा करने आएंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं को परिक्रमा के दौरान कोई असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कच्ची परिक्रमा मार्ग पर मौजूद सभी अस्थाई अतिक्रमणों को तुरंत हटाया जाए, ताकि नंगे पैर चलने वाले श्रद्धालुओं को पदयात्रा में पूर्ण सुगमता हो। उन्होंने कहा कि वे आगामी कुछ दिनों पश्चात पुनः इस मार्ग का निरीक्षण कर दिए गए निर्देशों की प्रगति की स्वयं समीक्षा करेंगे। *अतिक्रमण मुक्त मार्ग एवं अवरोधों को हटाने

के निर्देश* परिक्रमार्थियों की निर्बाध पदयात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संबंधित तहसीलदार के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर संपूर्ण परिक्रमा मार्ग से किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाएं। साथ ही, भरतपुर फीडर कैनाल के सामने पड़ी हुई निर्माण सामग्री को अविलंब हटाने के निर्देश दिए गए। मार्ग में स्वच्छता व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए संबंधित विकास अधिकारियों को नालियों की समुचित साफ-सफाई, सड़क किनारे उगी कंटीली झाड़ियों की कटाई और मार्ग में रखे उपलों को व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए गए। खोह क्षेत्र में रखे लकड़ी व ईंधन को परिक्रमा मार्ग से हटाकर अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर रखवाने हेतु पाबंद किया गया। ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर ने जन

स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को परिक्रमा मार्ग में आने वाले सभी हैंडपंपों को सुचारू रखने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि मार्ग में जहां भी विद्युत पोल तिरछे या झुके हुए हैं, उन्हें दुर्घटनाओं की रोकथाम की दृष्टि से तत्काल सीधा किया जाए। वहीं सतवास में मार्ग पर पड़े पोल्स को भी हटवाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, टाकौली सहित मार्ग में पड़ने वाले उन सभी विश्राम स्थलों पर, जहां परिक्रमार्थियों के बैठने हेतु छाया की व्यवस्था नहीं है, विकास अधिकारियों को शेड लगवाने के निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान उपखंड अधिकारी डीग मुकेश चौधरी, उपखंड अधिकारी कामां सुभाष, तहसीलदार जुगीता मीना, पुलिस वृत्ताधिकारी सीताराम बैरवा सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य संबंधित अधिकारी एवं पंचायती राज व राजस्व विभाग की टीमें उपस्थित रहीं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आवाज आपकी न्यूज़ चैनल के लिए अमरदीप सेन जिला डीग राजस्थान नाहरौली के बंसल परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा एवं कलश यात्रा शुरू अमर दीप सेन आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 को नगर रोड डीग में डाक बंगला के पास में बंसल परिवार ( नाहरौली वाले ) श्री योगेश बंसल , श्री लोकेश बंसल, श्री खगेश बंसल जी द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया गया जिसमें योगेश बंसल को भागवत धारक बनाया गया । कथा प्रारंभ होने से पहले 31 महिलाओं द्वारा गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें श्रीमती कमलेश बंसल , नीरज बंसल, निशा बंसल , निशु बंसल, राधा , पूनम,काजल,रीना,नीतू, सविता, मधु, प्राची, चंपी,निधि, रूपा , सुनीता, गल्ला, अनीता, नेहा, संतोष, केला, अर्चना,बबीता, राजकुमारी, भावना, नीलम , गरिमा, गुड्डी, मिथलेश , रेखा, मोनिका आदि महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्री सतीश बंसल, अशोक गुप्ता, संजय अग्रवाल, भारत भूषण, रघुवर दयाल, सुभाष बंसल, टीपू, अजय,लोकेश बंसल, खगेश बंसल, डॉक्टर सौरभ, डॉक्टर रवि बंसल, मनोज, रोहित, विनोद चाहर , गोकुलेश खंडेलवाल, नारायण सैनी, अशोक शर्मा एवं चंद्रभान गुप्ता आदि मौजूद रहे। कथा प्रवक्ता भागवत भूषण श्री चंद्रमोहन आचार्य , नाहरौली वाले द्वारा की जा रही है। कथा प्रवक्ता द्वारा आज भागवत माहात्म्य एवं मंगलाचरण के बारे में बताया।
    3
    आवाज आपकी न्यूज़ चैनल के लिए अमरदीप सेन जिला डीग राजस्थान 
नाहरौली के बंसल परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा एवं कलश यात्रा शुरू
अमर दीप सेन आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 को नगर रोड डीग में डाक बंगला के पास में बंसल परिवार ( नाहरौली वाले ) श्री योगेश बंसल , श्री लोकेश बंसल, श्री खगेश बंसल जी द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया गया जिसमें योगेश बंसल को भागवत धारक बनाया गया । कथा प्रारंभ होने से पहले 31 महिलाओं द्वारा गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें श्रीमती कमलेश बंसल , नीरज बंसल, निशा बंसल , निशु बंसल, राधा , पूनम,काजल,रीना,नीतू, सविता, मधु, प्राची, चंपी,निधि, रूपा , सुनीता, गल्ला, अनीता, नेहा, संतोष, केला, अर्चना,बबीता, राजकुमारी, भावना, नीलम , गरिमा, गुड्डी, मिथलेश , रेखा, मोनिका आदि महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्री सतीश बंसल, अशोक गुप्ता, संजय अग्रवाल, भारत भूषण, रघुवर दयाल, सुभाष बंसल, टीपू, अजय,लोकेश बंसल, खगेश बंसल, डॉक्टर सौरभ, डॉक्टर रवि बंसल, मनोज, रोहित, विनोद चाहर , गोकुलेश खंडेलवाल, नारायण सैनी, अशोक शर्मा एवं चंद्रभान गुप्ता आदि मौजूद रहे।
कथा प्रवक्ता भागवत भूषण श्री चंद्रमोहन आचार्य , नाहरौली वाले द्वारा की जा रही है।
कथा प्रवक्ता द्वारा आज भागवत माहात्म्य एवं मंगलाचरण के बारे में बताया।
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Post by Rajesh Kumar
    1
    Post by Rajesh Kumar
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    कुम्हेर, भरतपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • प्रस्तुत हैं अब तक की देश और दुनियां की महत्वपूर्ण खबरें। news update के लिए आप हमें Follow 🎉 करें। और जानकारी पसंद आई है तो लाइक, शेयर और कमेंट करें। मिलते हैं अगली news update के साथ तब तक बने रहे शुरू ऐप पर। आज की ताजा न्यूज अपडेट नदबई भरतपुर से लाइव।
    1
    प्रस्तुत हैं अब तक की देश और दुनियां की  महत्वपूर्ण खबरें।
news update के लिए आप हमें Follow 🎉 करें। और जानकारी पसंद आई है तो लाइक, शेयर और कमेंट करें। मिलते हैं अगली news update के साथ तब तक बने रहे शुरू ऐप पर। आज की ताजा न्यूज अपडेट नदबई भरतपुर से लाइव।
    user_मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    Speech Therapist नदबई, भरतपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Subhash Chand
    1
    Post by Subhash Chand
    user_Subhash Chand
    Subhash Chand
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)
    1
    Post by ATV INDIA HD  (Ajeet chauhan)
    user_ATV INDIA HD  (Ajeet chauhan)
    ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मथुरा में पेट्रोल बना जहर! होटल से चल रहा था मिलावट का खेल, 5 गिरफ्तार” “टैंकर से चोरी, पेट्रोल में मिलावट! मथुरा में बड़ा गैंग पकड़ा गया” आपकी गाड़ी में जा रहा था नकली पेट्रोल? मथुरा में बड़ा खुलासा! होटल के अंदर चल रही थी पेट्रोल मिलावट फैक्ट्री! पुलिस का बड़ा छापा” “एथेनॉल मिलाकर बेचा जा रहा था पेट्रोल—मथुरा में चौंकाने वाला खुलासा” “क्या आपकी गाड़ी में डल रहा है नकली पेट्रोल?” *मथुरा से आई ये खबर आपको चौंका देगी…* थाना जमुनापार इलाके में एक होटल के अंदर चल रहा था बड़ा खेल! टैंकरों से एथेनॉल निकालकर पेट्रोल में मिलाया जा रहा था… और फिर उसी मिलावटी पेट्रोल को ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था! पुलिस और प्रशासन ने जब छापा मारा तो मौके पर 4 टैंकर, ड्रम, पाइप और भारी मात्रा में केमिकल बरामद हुआ इस पूरे खेल में 5 लोग गिरफ्तार… जबकि एक आरोपी फरार! पूछताछ में खुलासा—लंबे समय से चल रहा था ये नेटवर्क अब पुलिस इस पूरे गैंग की जड़ तक पहुंचने में जुटी है सोचिए… कहीं आप भी तो इस मिलावट का शिकार नहीं “ऐसी खबरों के लिए RPRNEWSTV DIGITAL को फॉलो करें”
    1
    मथुरा में पेट्रोल बना जहर! होटल से चल रहा था मिलावट का खेल, 5 गिरफ्तार”
“टैंकर से चोरी, पेट्रोल में मिलावट! मथुरा में बड़ा गैंग पकड़ा गया”
आपकी गाड़ी में जा रहा था नकली पेट्रोल? मथुरा में बड़ा खुलासा!
होटल के अंदर चल रही थी पेट्रोल मिलावट फैक्ट्री! पुलिस का बड़ा छापा”
“एथेनॉल मिलाकर बेचा जा रहा था पेट्रोल—मथुरा में चौंकाने वाला खुलासा”
“क्या आपकी गाड़ी में डल रहा है नकली पेट्रोल?”
*मथुरा से आई ये खबर आपको चौंका देगी…*
थाना जमुनापार इलाके में एक होटल के अंदर चल रहा था बड़ा खेल!
टैंकरों से एथेनॉल निकालकर पेट्रोल में मिलाया जा रहा था…
और फिर उसी मिलावटी पेट्रोल को ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था!
पुलिस और प्रशासन ने जब छापा मारा तो मौके पर 4 टैंकर, ड्रम, पाइप और भारी मात्रा में केमिकल बरामद हुआ
इस पूरे खेल में 5 लोग गिरफ्तार… जबकि एक आरोपी फरार!
पूछताछ में खुलासा—लंबे समय से चल रहा था ये नेटवर्क
अब पुलिस इस पूरे गैंग की जड़ तक पहुंचने में जुटी है
सोचिए… कहीं आप भी तो इस मिलावट का शिकार नहीं
“ऐसी खबरों के लिए RPRNEWSTV DIGITAL को फॉलो करें”
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Insurance Agent Mathura, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • Post by डीग लाइव पत्रकार
    1
    Post by डीग लाइव पत्रकार
    user_डीग लाइव पत्रकार
    डीग लाइव पत्रकार
    डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by Rajesh Kumar
    1
    Post by Rajesh Kumar
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    कुम्हेर, भरतपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमें Follow 🎉 करें। और जानकारी पसंद आई है तो लाइक शेयर और कमेंट करें।
    1
    स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमें Follow 🎉 करें। और जानकारी पसंद आई है तो लाइक शेयर और कमेंट करें।
    user_मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    Speech Therapist नदबई, भरतपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.