logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*कामां के विमल कुंड की लंबित समस्या का हुआ समाधान; चंबल परियोजना से जलापूर्ति शुरू,जनता ने कहा इस स्पीड से कब तक भर पाएगा विमल कुंड?* हिमांशु मोदी डीग- जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र कामां स्थित विमल कुंड में बुधवार से चंबल सप्लाई शुरू कर दी गई है। जिला कलेक्टर मयंक मनीष के निर्देशन में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के त्वरित प्रयासों से विमल कुंड को चंबल पेयजल परियोजना से जोड़कर इसमें सुचारू रूप से जल प्रवाह प्रारंभ कर दिया गया है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, उपखंड कामां के सहायक अभियंता मनोज कुमार ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 22 अप्रैल 2026 को चंबल परियोजना की मुख्य पाइपलाइन से मिलान कर विमल कुंड के लिए पेयजल सप्लाई विधिवत रूप से चालू कर दी गई है। अब चंबल का निर्मल जल सीधे कुंड में प्रवाहित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि विमल कुंड में पिछले काफी समय से पानी की कमी बनी हुई थी। जल स्तर गिरने और स्वच्छ जल की आपूर्ति न होने के कारण स्थानीय निवासियों, संतों और यहां दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जन-आस्था और धरोहर के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पीएचईडी को नहर/चंबल का पानी कुंड तक पहुँचाने के निर्देश दिए थे। विमल कुंड का ब्रज भूमि में अत्यंत पौराणिक महत्व है। कुंड में चंबल का जल पहुंचने से न केवल इस ऐतिहासिक धरोहर का आध्यात्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य पुनः लौट आया है, बल्कि आगामी ब्रज 84 कोस परिक्रमा और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान यहां स्नान और आचमन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी अब निर्मल जल सुलभ हो सकेगा। इस बहुप्रतीक्षित कार्य के सफलतापूर्वक पूर्ण होने से संपूर्ण कामां क्षेत्र के निवासियों, श्रद्धालुओं और जन-प्रतिनिधियों में संतोष का माहौल है। वहीं साधु- संतों ने कहा है कि पानी के आने की स्पीड बहुत कम है,इस गति से विमल कुंड कब तक भर पाएगा?

8 hrs ago
user_Rajesh Kumar
Rajesh Kumar
कुम्हेर, भरतपुर, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by डीग लाइव पत्रकार
    1
    Post by डीग लाइव पत्रकार
    user_डीग लाइव पत्रकार
    डीग लाइव पत्रकार
    डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • प्रस्तुत हैं अब तक की देश और दुनियां की महत्वपूर्ण खबरें। news update के लिए आप हमें Follow 🎉 करें। और जानकारी पसंद आई है तो लाइक, शेयर और कमेंट करें। मिलते हैं अगली news update के साथ। आज की ताजा न्यूज अपडेट नदबई भरतपुर से लाइव।
    1
    प्रस्तुत हैं अब तक की देश और दुनियां की  महत्वपूर्ण खबरें।
news update के लिए आप हमें Follow 🎉 करें। और जानकारी पसंद आई है तो लाइक, शेयर और कमेंट करें। मिलते हैं अगली news update के साथ। आज की ताजा न्यूज अपडेट नदबई भरतपुर से लाइव।
    user_मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    Speech Therapist नदबई, भरतपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • नारी सम्मान पर सियासी जंग: मथुरा में भाजपा का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस का पुतला दहन
    1
    नारी सम्मान पर सियासी जंग: मथुरा में भाजपा का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस का पुतला दहन
    user_Police Ki Aawaz News
    Police Ki Aawaz News
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • थाना कोसीकला क्षेत्र के अंतर्गत किसान अभी पूर्ण रूप से अपने खेतों की कटाई और कटाई भी नहीं कर पाए थे कि अचानक लगी आज ने खेतों में पशु चारे और बुद्धि विटोरों को जलाकर राख कर दिया हैरत की बात तो यह है सूचना करने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच पाई l जिससे भूसा बुर्जी जलकर राख हो गई
    1
    थाना कोसीकला क्षेत्र के अंतर्गत किसान अभी पूर्ण रूप से अपने खेतों की कटाई और कटाई भी नहीं कर पाए थे कि अचानक लगी आज ने खेतों में पशु चारे और बुद्धि विटोरों को जलाकर राख कर दिया हैरत की बात तो यह है सूचना करने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच पाई l जिससे भूसा  बुर्जी  जलकर राख हो गई
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by RPR NEWS TV
    2
    Post by RPR NEWS TV
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Insurance Agent Mathura, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • में आबिद S/o Allauddin गांव - सबलाना तहतील कामां (डीग) हम अपने गली का रास्ता ( अपनी मेहनत और अपने पैसों से करते है क्या यह ठीक हो रहा है)सरपंच का कोई फायदा नहीं और MLA अपनी मेहनत अपना पैसा 🤣
    1
    में आबिद S/o Allauddin 
गांव - सबलाना तहतील कामां (डीग) हम अपने गली का रास्ता ( अपनी मेहनत और अपने पैसों से करते है क्या यह ठीक हो रहा है)सरपंच का कोई फायदा नहीं और MLA अपनी मेहनत अपना पैसा 🤣
    user_आबिद
    आबिद
    Driver कामाँ, भरतपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by RPR NEWS TV
    1
    Post by RPR NEWS TV
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Insurance Agent Mathura, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • महावन तहसील के बलदेव ब्लॉक के गांव दघेंटा के ग्रामीणों द्वारा आईपीएल की तर्ज पर डीपीएल यानी दघेंटा प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है जो की 25 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है जिसमें सभी टीमों को उचित किया जाता है घोषणा की गई है और दूध दराज की क्रिकेट प्रेमी टीम में इसमें भाग ले सकती है सभी क्रिकेट प्रेमी आईपीएल की तर्ज पर होने वाले dpl में अपनी उपस्थिति दर्ज कराए और क्रिकेट मैच का आनंद लें आयोजन करता समस्त ग्रामवासी दघेंटा
    1
    महावन तहसील के बलदेव ब्लॉक के गांव दघेंटा के ग्रामीणों द्वारा आईपीएल की तर्ज पर डीपीएल यानी दघेंटा प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है जो की 25 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है जिसमें सभी टीमों को उचित किया जाता है  घोषणा की गई है और दूध दराज की क्रिकेट प्रेमी टीम में इसमें भाग ले सकती है सभी क्रिकेट प्रेमी आईपीएल की तर्ज पर होने वाले dpl में अपनी उपस्थिति दर्ज कराए और क्रिकेट मैच का आनंद लें 
आयोजन करता समस्त ग्रामवासी दघेंटा
    user_Rajesh dabbu
    Rajesh dabbu
    महावन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कामां-अनुशासन और सख्ती की छवि रखने वाली खाकी का एक ऐसा चेहरा सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर प्रशंसा की झड़ी लगा दी है। डीग जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) शरण गोपीनाथ कांबले का 16 अप्रैल का एक वीडियो युवाओं और पुलिस बेड़े के लिए मिसाल बन गया है। पहाड़ी उपखंड स्थित आरएसी (RAC) बटालियन के निरीक्षण के दौरान एसपी कांबले सीधे खेल के मैदान में पहुंच गए। अपने जवानों का जोश बढ़ाने के लिए उन्होंने खुद बल्ला संभाला और शानदार शॉट लगाए। यह सिर्फ एक खेल नहीं था, बल्कि एक लीडर का अपने साथियों को यह बताने का तरीका था कि 'हम एक टीम हैं'। एसपी कांबले की यह सादगी उनके संघर्षपूर्ण अतीत से जुड़ी है। महाराष्ट्र के सोलापुर के एक छोटे से गांव में जन्मे शरण कांबले का बचपन केरोसिन लैंप की रोशनी में पढ़ते हुए बीता। उनके माता-पिता ने मजदूरी और सब्जियां बेचकर उन्हें पढ़ाया। आज वे जिस मुकाम पर हैं, वहां से वे युवाओं को संदेश देते हैं कि: जिद पालो, इतिहास रचो: वे अक्सर स्कूलों में जाकर छात्रों को सोशल मीडिया के अति उपयोग से बचने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह देते हैं। उनका मानना है कि खेल न केवल शरीर को मजबूत रखते हैं, बल्कि पुलिस की चुनौतीपूर्ण ड्यूटी में होने वाले मानसिक तनाव (Stress) को भी खत्म करते हैं। डीग के लोग उनके इस 'पॉजिटिव पुलिसिंग' के अंदाज के कायल हो गए हैं। पदभार संभालते ही उन्होंने अपराध मुक्त जिला और नशा मुक्ति को अपनी प्राथमिकता बताया था, और इस तरह की गतिविधियां जनता के साथ उनके सीधे जुड़ाव को मजबूत कर रही हैं। एसपी शरण कांबले का यह वीडियो सिखाता है कि पद की गरिमा के साथ-साथ मानवीय मूल्यों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही एक सच्चे अधिकारी की पहचान है।
    1
    कामां-अनुशासन और सख्ती की छवि रखने वाली खाकी का एक ऐसा चेहरा सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर प्रशंसा की झड़ी लगा दी है। डीग जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) शरण गोपीनाथ कांबले का 16 अप्रैल का एक वीडियो युवाओं और पुलिस बेड़े के लिए मिसाल बन गया है। 
पहाड़ी उपखंड स्थित आरएसी (RAC) बटालियन के निरीक्षण के दौरान एसपी कांबले  सीधे खेल के मैदान में पहुंच गए। अपने जवानों का जोश बढ़ाने के लिए उन्होंने खुद बल्ला संभाला और शानदार शॉट लगाए। यह सिर्फ एक खेल नहीं था, बल्कि एक लीडर का अपने साथियों को यह बताने का तरीका था कि 'हम एक टीम हैं'। 
एसपी कांबले की यह सादगी उनके संघर्षपूर्ण अतीत से जुड़ी है। महाराष्ट्र के सोलापुर के एक छोटे से गांव में जन्मे शरण कांबले का बचपन केरोसिन लैंप की रोशनी में पढ़ते हुए बीता।  उनके माता-पिता ने मजदूरी और सब्जियां बेचकर उन्हें पढ़ाया। आज वे जिस मुकाम पर हैं, वहां से वे युवाओं को संदेश देते हैं कि: 
जिद पालो, इतिहास रचो: वे अक्सर स्कूलों में जाकर छात्रों को सोशल मीडिया के अति उपयोग से बचने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह देते हैं। 
उनका मानना है कि खेल न केवल शरीर को मजबूत रखते हैं, बल्कि पुलिस की चुनौतीपूर्ण ड्यूटी में होने वाले मानसिक तनाव (Stress) को भी खत्म करते हैं।
डीग के लोग उनके इस 'पॉजिटिव पुलिसिंग' के अंदाज के कायल हो गए हैं। पदभार संभालते ही उन्होंने अपराध मुक्त जिला और नशा मुक्ति को अपनी प्राथमिकता बताया था, और इस तरह की गतिविधियां जनता के साथ उनके सीधे जुड़ाव को मजबूत कर रही हैं। 
एसपी शरण कांबले का यह वीडियो सिखाता है कि पद की गरिमा के साथ-साथ मानवीय मूल्यों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही एक सच्चे अधिकारी की पहचान है।
    user_Ravindra kumar(Ravi kumar)
    Ravindra kumar(Ravi kumar)
    कामाँ, भरतपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.