Shuru
Apke Nagar Ki App…
विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष में स्वच्छता अभियान के तहत तारीख 6-5-2026 को मिनी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है इसको लेकर भिंड कलेक्टर करोड़ी लाल मीणा ने शहर वासियों से की अपील आइये जानते हैं क्या कहा उन्होंने इस मैराथन को लेकर भिण्ड की जनता से
Dinesh soni
विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष में स्वच्छता अभियान के तहत तारीख 6-5-2026 को मिनी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है इसको लेकर भिंड कलेक्टर करोड़ी लाल मीणा ने शहर वासियों से की अपील आइये जानते हैं क्या कहा उन्होंने इस मैराथन को लेकर भिण्ड की जनता से
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by Amit yadav1
- जसवंतनगर में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाते हुए अध्यक्ष को 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। भाकियू के पदाधिकारियों ने नगर पालिका जसवंतनगर पहुंचकर नगर की ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और नगर पालिका अध्यक्ष को 6 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। भाकियू पदाधिकारियों ने बताया कि नगर में साफ-सफाई, जल निकासी, सड़क मरम्मत, पेयजल आपूर्ति सहित कई मूलभूत समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, जिससे आम जनता और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाकियू ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें जिला महासचिव चंद्रदीप, जिला प्रवक्ता मुन्नेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार, तहसील संरक्षक अनार सिंह, युवा जिला अध्यक्ष शैलम सिंह, नगर अध्यक्ष अविनाश उर्फ जौजी सिंह, तहसील प्रवक्ता रामनारायण बाबा, तहसील उपाध्यक्ष मनोज कुमार, सत्यवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, पवन कुमार, विनीत कुमार, सैफई तहसील अध्यक्ष केहरी सिंह, तहसील सचिव प्रवेश प्रजापति, ग्राम पंचायत अध्यक्ष जगदीश बाबू, ग्राम अध्यक्ष पिपरैदी बृजेश कुमार सहित अनेक किसान एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- ब्रेकिंग इटावा :- अचानक मौसम के बदलाव से हुई बारिश , बारिश के दौरान भैंस पर गिरी आकाशीय बिजली, करीब एक लाख रुपए की कीमत की भैंस पर आकाशीय बिजली गिरने से मौत , थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के मोहल्ला अड्डा ऊसरा पंकज कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय राधे लाल कुशवाहा की भैंस पर बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत ,1
- इटावा जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना भरथना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लूट और छिनैती की घटनाओं में शामिल दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से अवैध तमंचे, कारतूस, लूट की नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार 4/5 मई 2026 की रात घसारा तिराहा के पास चेकिंग के दौरान पल्सर बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। मुठभेड़ में एक आरोपी विश्वनाथ उर्फ बीपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके से दो तमंचे (.315 बोर), चार खोखा, छह जिंदा कारतूस और 53,700 रुपये नकद बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्तों में ऋतिक कुमार (औरैया) और विश्वनाथ (इटावा) शामिल हैं। पूछताछ में दोनों ने हाल ही में एक व्यापारी से छिनैती की वारदात कबूल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।2
- यूपी: बुलंदशहर में केमिकल से देसी घी तैयार किया जा रहा था, फ़ूड सेफ़्टी विभाग की रेड में यह खुलासा हुआ है। मौके से रिफाइंड आयल, अज्ञात केमिकल और तकरीबन 60 किलो मिलावटी घी बरामद है। रैपर भी बरामद हुए हैं। ये धंधा बुलंदशहर के थाना जहाँगीराबाद क्षेत्र के गांव लोहरा में चल रहा था। तीन नमूने जांच को प्रयोगशाला भेजे हैं...1
- 📰 बेमौसम बारिश ने खोली नगर की पोल, जसवंतनगर की सड़कों पर बहा ‘नदी’ जैसा पानी जसवंतनगर। नगर में हुई बेमौसम बारिश ने पालिका के ड्रेनेज सिस्टम की हकीकत उजागर कर दी। करीब आधे घंटे तक हुई तेज बारिश में ही गलियां और सड़कें जलमग्न हो गईं। नगर के कई हिस्सों में दो से ढाई फुट तक पानी भर गया, जिससे हर तरफ नदी जैसे हालात बन गए। बारिश के दौरान नगर पालिका प्रशासन द्वारा जेसीबी से नालों की सफाई के दावे भी खोखले साबित हुए। पालिका कार्यालय से लेकर रामलीला मैदान तक सड़कें लबालब रहीं और कीचड़युक्त पानी नालों से निकलकर सड़कों पर बहता नजर आया। सदर बाजार और कन्या मिडिल स्कूल रोड पर हालात बेहद खराब रहे, जहां सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। बारिश रुकने के डेढ़ घंटे बाद भी पानी नहीं उतर सका। मोहन की मढ़ैया, रेलमंडी मोहल्ला और फाटक पार क्षेत्र में भी जलभराव के चलते सड़कें डूब गईं और गलियां तालाब जैसी नजर आईं। हाइवे से नगर को जोड़ने वाली कैस्थ-रामलीला-जीजीआईसी रोड पर भी भारी जलभराव देखने को मिला। पूर्व सभासद ऋषिकांत चतुर्वेदी के आवास के बाहर सड़क पर पानी भर गया, वहीं अहीर टोला क्षेत्र, जहां पूर्व पालिका अध्यक्ष सुनील जॉली का निवास है, वहां भी स्थिति चिंताजनक रही। कई घरों में पानी घुसने से लोग उसे बाहर निकालते नजर आए। नगर में जलभराव की मुख्य वजह ड्रेनेज सिस्टम का खराब होना और पानी निकासी के रास्तों का अवरुद्ध होना बताया जा रहा है। साथ ही, कई स्थानों पर नालियों को दबाकर किए गए अतिक्रमण ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। वर्षों से इस ओर ध्यान न दिए जाने के कारण अब नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फोटो: जसवंतनगर की एक सड़क बारिश के बाद नहर में तब्दील होती हुई।1
- *आज हमारी दुकान पर डीआईजी असित यादव जी आए हम पत्रकारों ने उनका स्वागत वंधन अभिनंदन किया डीआईजीअसित यादव जी सरको को बहुत-बहुत धन्यवाद*1
- Post by Amit yadav1
- आगरा ब्रेकिंग!!! थाना रकाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत रावलीपुल पर चलती कार बनी आग का गोला...1