logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जूना अखाड़ा के सचिव पागल बाबा का वाराणसी में निधन, भोजताल आश्रम में दी जाएगी समाधि चंडौस। भोजताल मंदिर (आश्रम) से जुड़े जूना अखाड़ा के सचिव श्री श्री 1008 दुर्गा गिरी जी महाराज (पागल बाबा) का 23 सितंबर 2026 को जनपद वाराणसी में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। संत समाज एवं श्रद्धालुओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जानकारी के अनुसार, श्री श्री 1008 दुर्गा गिरी जी महाराज लंबे समय से भोजताल मंदिर (आश्रम) से जुड़े रहे और धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निधन से संत समाज और क्षेत्र के श्रद्धालुओं में शोक व्याप्त है। उनकी समाधि का कार्यक्रम 24 सितंबर 2026 को चंडौस अंतर्गत स्थित भोजताल मंदिर (आश्रम) प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान संत समाज, श्रद्धालु एवं क्षेत्र के लोग उपस्थित होकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शोकाकुल श्रद्धालुओं ने बाबा की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके धार्मिक एवं आध्यात्मिक योगदान को स्मरण किया।

8 hrs ago
user_अनन्त भारद्वाज
अनन्त भारद्वाज
Court reporter गभाना, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

जूना अखाड़ा के सचिव पागल बाबा का वाराणसी में निधन, भोजताल आश्रम में दी जाएगी समाधि चंडौस। भोजताल मंदिर (आश्रम) से जुड़े जूना अखाड़ा के सचिव श्री श्री 1008 दुर्गा गिरी जी महाराज (पागल बाबा) का 23 सितंबर 2026 को जनपद वाराणसी में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। संत समाज एवं श्रद्धालुओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जानकारी के अनुसार, श्री श्री 1008 दुर्गा गिरी जी महाराज लंबे समय से भोजताल मंदिर (आश्रम) से जुड़े रहे और धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निधन से संत समाज और क्षेत्र के श्रद्धालुओं में शोक व्याप्त है। उनकी समाधि का कार्यक्रम 24 सितंबर 2026 को चंडौस अंतर्गत स्थित भोजताल मंदिर (आश्रम) प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान संत समाज, श्रद्धालु एवं क्षेत्र के लोग उपस्थित होकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शोकाकुल श्रद्धालुओं ने बाबा की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके धार्मिक एवं आध्यात्मिक योगदान को स्मरण किया।

More news from Bulandshahr and nearby areas
  • वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन बुलंदशहर। आज जनपद बुलंदशहर में जिला कलेक्ट्रेट पर यूथ कांग्रेस की ओर से वोट चोरी और SIR के मुद्दे को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश सचिव राष्ट्रीय युवा कांग्रेस गौरव जयराम प्रधान भाईपुर ने कहा, “नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी जी ने सालों से संसद से लेकर सड़क तक वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर सवाल खड़ा किया है। आज खुद चुनाव आयोग के दो आयुक्तों ने ज्ञानेश कुमार की पोल खोल दी है। अब जनता को जागरूक होने की जरूरत है।” उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर मतदाता के वोट की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बेहद जरूरी है। हालिया रिपोर्ट में दो चुनाव आयुक्तों द्वारा चुनाव आयोग के भीतर कई मामलों पर आपत्तियां दर्ज किए जाने की बात सामने आई है, जबकि चुनाव आयोग ने कहा है कि उसके सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। जिला अध्यक्ष इजराइल गहलोत ने कहा कि “मोदी और अमित शाह दोनों ही वोट चोरी करके बने हैं, उनको भी त्यागपत्र देना होगा। अब बहुत हुआ, अब नहीं सहेंगे।” इस दौरान राकेश भाटी, वीरेंद्र सैनी, इजराइल गहलोत, गौरव जयराम प्रधान, नागेंद्र राजपूत, मनीष कुमार, रोहित कुमार, सचिन वशिष्ठ, आंशू, गौरव सूर्यवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
बुलंदशहर। आज जनपद बुलंदशहर में जिला कलेक्ट्रेट पर यूथ कांग्रेस की ओर से वोट चोरी और SIR के मुद्दे को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश सचिव राष्ट्रीय युवा कांग्रेस गौरव जयराम प्रधान भाईपुर ने कहा, “नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी जी ने सालों से संसद से लेकर सड़क तक वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर सवाल खड़ा किया है। आज खुद चुनाव आयोग के दो आयुक्तों ने ज्ञानेश कुमार की पोल खोल दी है। अब जनता को जागरूक होने की जरूरत है।”
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर मतदाता के वोट की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बेहद जरूरी है। हालिया रिपोर्ट में दो चुनाव आयुक्तों द्वारा चुनाव आयोग के भीतर कई मामलों पर आपत्तियां दर्ज किए जाने की बात सामने आई है, जबकि चुनाव आयोग ने कहा है कि उसके सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। जिला अध्यक्ष इजराइल गहलोत ने कहा कि “मोदी और अमित शाह दोनों ही वोट चोरी करके बने हैं, उनको भी त्यागपत्र देना होगा। अब बहुत हुआ, अब नहीं सहेंगे।” इस दौरान राकेश भाटी, वीरेंद्र सैनी, इजराइल गहलोत, गौरव जयराम प्रधान, नागेंद्र राजपूत, मनीष कुमार, रोहित कुमार, सचिन वशिष्ठ, आंशू, गौरव सूर्यवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Sachin Pandeyपत्रकार
    Sachin Pandeyपत्रकार
    Local News Reporter Khurja, Bulandshahr•
    5 hrs ago
  • नरसिंहपुर महिला समूह ने कलेक्टेड सौपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
    1
    नरसिंहपुर महिला समूह ने कलेक्टेड सौपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
    user_Brajvir Singh
    Brajvir Singh
    Iglas, Aligarh•
    1 hr ago
  • अलीगढ़ में कथित हथियार कारतूस की तस्वीर वायरस पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
    1
    अलीगढ़ में कथित हथियार कारतूस की तस्वीर वायरस पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
    user_राकेश चौधरी
    राकेश चौधरी
    Teacher इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अतरौली: हनुमानगढ़ी और मां सुंदरी मंदिर मार्ग पर बना 'यात्री शेड' रसूखदारों के कब्जे में, आगे दीवार चुनकर बनाया अवैध गोदाम अतरौली अलीगढ़ जिले की अतरौली तहसील के अंतर्गत पाली रोड पर स्थित प्रसिद्ध और प्राचीन धार्मिक स्थलों के पास सरकारी धन के दुरुपयोग और सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध कब्जे का एक गंभीर मामला सामने आया है। हनुमानगढ़ी और मां सुंदरी मंदिर जैसे पवित्र एवं आस्था के केंद्रों के समीप राहगीरों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाया गया 'यात्री शेड' अब पूरी तरह से रसूखदार लोगों के निजी गोदाम में तब्दील हो चुका है। आगे दीवार चुनकर बंद किया रास्ता, भीतर कट्टों का अंबार स्थानीय लोगों से मिली जानकारी और सामने आई तस्वीरों के मुताबिक, इस यात्री शेड का निर्माण यात्रियों को धूप, सर्दी और बरसात से राहत देने के लिए किया गया था। लेकिन कुछ रसूखदार तत्वों ने दबंगई दिखाते हुए शेड के आगे से पक्की दीवार चुनकर उसके मुख्य रास्ते को ही पूरी तरह बंद कर दिया है। वर्तमान में इस शेड के भीतर भारी मात्रा में बोरी-कट्टे और व्यावसायिक सामान ठूंस-ठूंस कर भरा गया है, जिससे किसी भी आम नागरिक या श्रद्धालु के खड़े होने तक की जगह नहीं बची है। #बैनर पर चमक रहे जनप्रतिनिधि, जमीन पर खुली दावों की पोल इस यात्री शेड के ठीक पीछे एक बड़ा राजनीतिक होर्डिंग लगा हुआ है, जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में 'यात्री शेड' लिखा है और एक स्थानीय नेता/प्रतिनिधि का चेहरा चमक रहा है। सरकारी या विधायक/सांसद निधि से लाखों रुपये खर्च करके इस शेड को जनता के नाम समर्पित तो कर दिया गया, लेकिन लोकार्पण के बाद इसकी सुरक्षा और देखरेख को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन बना रहा। ## प्राचीन मंदिरों के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु परेशान चूंकि यह स्थान पाली रोड पर स्थित अतरौली के दो सबसे प्राचीन और विख्यात मंदिरों (हनुमानगढ़ी और मां सुंदरी मंदिर) के मार्ग पर पड़ता है, इसलिए यहां साल भर श्रद्धालुओं और राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है। इस मार्ग पर बैठने की कोई अन्य व्यवस्था न होने के कारण: * बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप या तेज बारिश में भी सड़क किनारे खुले में खड़े रहने को मजबूर होना पड़ता है। * जनता की टैक्स के पैसों से बनी इस सरकारी संपत्ति का सीधा लाभ कुछ रसूखदार लोग अपने निजी व्यापार और स्टोरेज के लिए उठा रहे हैं। प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस अवैध कब्जे और शेड के आगे दीवार चुन दिए जाने की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई है, लेकिन मोटी साठगांठ या रसूखदारों के राजनीतिक दबाव के चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सार्वजनिक संपत्ति पर इस तरह का कब्जा कानून व्यवस्था और स्थानीय प्रशासनिक निगरानी तंत्र की नाकामी का प्रत्यक्ष प्रमाण है। अब देखना यह होगा कि इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अलीगढ़ जिला प्रशासन और अतरौली तहसील के जिम्मेदार अधिकारी इस पर क्या संज्ञान लेते हैं।
    2
    अतरौली: हनुमानगढ़ी और मां सुंदरी मंदिर मार्ग पर बना 'यात्री शेड' रसूखदारों के कब्जे में, आगे दीवार चुनकर बनाया अवैध गोदाम
अतरौली
अलीगढ़ जिले की अतरौली तहसील के अंतर्गत पाली रोड पर स्थित प्रसिद्ध और प्राचीन धार्मिक स्थलों के पास सरकारी धन के दुरुपयोग और सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध कब्जे का एक गंभीर मामला सामने आया है। हनुमानगढ़ी और मां सुंदरी मंदिर जैसे पवित्र एवं आस्था के केंद्रों के समीप राहगीरों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाया गया 'यात्री शेड' अब पूरी तरह से रसूखदार लोगों के निजी गोदाम में तब्दील हो चुका है। आगे दीवार चुनकर बंद किया रास्ता, भीतर कट्टों का अंबार
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी और सामने आई तस्वीरों के मुताबिक, इस यात्री शेड का निर्माण यात्रियों को धूप, सर्दी और बरसात से राहत देने के लिए किया गया था। लेकिन कुछ रसूखदार तत्वों ने दबंगई दिखाते हुए शेड के आगे से पक्की दीवार चुनकर उसके मुख्य रास्ते को ही पूरी तरह बंद कर दिया है। वर्तमान में इस शेड के भीतर भारी मात्रा में बोरी-कट्टे और व्यावसायिक सामान ठूंस-ठूंस कर भरा गया है, जिससे किसी भी आम नागरिक या श्रद्धालु के खड़े होने तक की जगह नहीं बची है।
#बैनर पर चमक रहे जनप्रतिनिधि, जमीन पर खुली दावों की पोल
इस यात्री शेड के ठीक पीछे एक बड़ा राजनीतिक होर्डिंग लगा हुआ है, जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में 'यात्री शेड' लिखा है और एक स्थानीय नेता/प्रतिनिधि का चेहरा चमक रहा है। सरकारी या विधायक/सांसद निधि से लाखों रुपये खर्च करके इस शेड को जनता के नाम समर्पित तो कर दिया गया, लेकिन लोकार्पण के बाद इसकी सुरक्षा और देखरेख को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन बना रहा।
## प्राचीन मंदिरों के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु परेशान
चूंकि यह स्थान पाली रोड पर स्थित अतरौली के दो सबसे प्राचीन और विख्यात मंदिरों (हनुमानगढ़ी और मां सुंदरी मंदिर) के मार्ग पर पड़ता है, इसलिए यहां साल भर श्रद्धालुओं और राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है। इस मार्ग पर बैठने की कोई अन्य व्यवस्था न होने के कारण:
* बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप या तेज बारिश में भी सड़क किनारे खुले में खड़े रहने को मजबूर होना पड़ता है।
* जनता की टैक्स के पैसों से बनी इस सरकारी संपत्ति का सीधा लाभ कुछ रसूखदार लोग अपने निजी व्यापार और स्टोरेज के लिए उठा रहे हैं।
प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस अवैध कब्जे और शेड के आगे दीवार चुन दिए जाने की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई है, लेकिन मोटी साठगांठ या रसूखदारों के राजनीतिक दबाव के चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सार्वजनिक संपत्ति पर इस तरह का कब्जा कानून व्यवस्था और स्थानीय प्रशासनिक निगरानी तंत्र की नाकामी का प्रत्यक्ष प्रमाण है। अब देखना यह होगा कि इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अलीगढ़ जिला प्रशासन और अतरौली तहसील के जिम्मेदार अधिकारी इस पर क्या संज्ञान लेते हैं।
    user_Ashish Kapoor
    Ashish Kapoor
    City Star अतरौली, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अलीगढ़, 24, आज सुबह जवां नहर से कुछ आगे गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में ट्रक चालक और सड़क किनारे केले का ठेला लगाने वाले बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक हादसे के कारणों की जांच जारी थी। अलीगढ़, 24, आज सुबह जवां नहर से कुछ आगे गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में ट्रक चालक और सड़क किनारे केले का ठेला लगाने वाले बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक हादसे के कारणों की जांच जारी थी।
    2
    अलीगढ़, 24, आज सुबह जवां नहर से कुछ आगे गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में ट्रक चालक और सड़क किनारे केले का ठेला लगाने वाले बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक हादसे के कारणों की जांच जारी थी।
अलीगढ़, 24, आज सुबह जवां नहर से कुछ आगे गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में ट्रक चालक और सड़क किनारे केले का ठेला लगाने वाले बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक हादसे के कारणों की जांच जारी थी।
    user_Rajni Rawat
    Rajni Rawat
    Nurse कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों का हंगामा ​खुर्जा बुलंदशहर। थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव मूर्तजाबाद भटवारा में बृहस्पतिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। सुबह करीब 9:30 बजे अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा व प्रदर्शन किया। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूर्तजाबाद भटवारा निवासी 30 वर्षीय निशा अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी अलिवा को दवाई दिलाने के लिए खुर्जा जा रही थीं। बाइक पर उनका 22 वर्षीय देवर शारुख, अफसाना (35) और मासूम बेटी अलिवा भी सवार थे। गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर को रास्ता देने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और निशा सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि बाइक पर सवार देवर, बच्ची और अन्य महिला बाल-बाल बच गए। ​मृतका के पति सलमान नोएडा की एक निजी कंपनी में मजदूरी करते हैं। निशा अपने पीछे दो मासूम बच्चों 4 वर्षीय पुत्र फैजान और 1.5 वर्षीय पुत्री अलिवा—को छोड़ गई हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ​​घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीण और परिजन उचित मुआवजे तथा आरोपी ट्रैक्टर चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने स्वयं मौके पर पहुंचकर कमान संभाली और ग्रामीणों से वार्ता कर स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। ​शोभित कुमार, क्षेत्राधिकारी (सीओ) खुर्जा ने बताया कि ​"थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के भटवारा में सुबह करीब 9:30 बजे ट्रैक्टर से टकराकर महिला की दुखद मृत्यु हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। ग्रामीणों को नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई और सहायता का आश्वासन दिया गया है, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।"
    4
    ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों का हंगामा
​खुर्जा बुलंदशहर। थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव मूर्तजाबाद भटवारा में बृहस्पतिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। सुबह करीब 9:30 बजे अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा व प्रदर्शन किया। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूर्तजाबाद भटवारा निवासी 30 वर्षीय निशा अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी अलिवा को दवाई दिलाने के लिए खुर्जा जा रही थीं। बाइक पर उनका 22 वर्षीय देवर शारुख, अफसाना (35) और मासूम बेटी अलिवा भी सवार थे। गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर को रास्ता देने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और निशा सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि बाइक पर सवार देवर, बच्ची और अन्य महिला बाल-बाल बच गए। ​मृतका के पति सलमान नोएडा की एक निजी कंपनी में मजदूरी करते हैं। निशा अपने पीछे दो मासूम बच्चों 4 वर्षीय पुत्र फैजान और 1.5 वर्षीय पुत्री अलिवा—को छोड़ गई हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।  
​​घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीण और परिजन उचित मुआवजे तथा आरोपी ट्रैक्टर चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने स्वयं मौके पर पहुंचकर कमान संभाली और ग्रामीणों से वार्ता कर स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।  
​शोभित कुमार, क्षेत्राधिकारी (सीओ) खुर्जा ने बताया कि 
​"थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के भटवारा में सुबह करीब 9:30 बजे ट्रैक्टर से टकराकर महिला की दुखद मृत्यु हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। ग्रामीणों को नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई और सहायता का आश्वासन दिया गया है, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।"
    user_Sachin Pandeyपत्रकार
    Sachin Pandeyपत्रकार
    Local News Reporter Khurja, Bulandshahr•
    5 hrs ago
  • खाचरोद सरकारी अस्पताल के रोड पर गंदा पानी स्वच्छता पर उठे सवाल
    1
    खाचरोद सरकारी अस्पताल के रोड पर गंदा पानी स्वच्छता पर उठे सवाल
    user_Brajvir Singh
    Brajvir Singh
    Iglas, Aligarh•
    1 hr ago
  • *थाना पिसावा-* आज सुबह यूपी-112 से एक सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पोस्तिका की रहने वाली महिला की उसके पति द्वारा हमलाकर हत्या की घटना कारित की गई है । उक्त सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि महिला की अपने पति मुकेश से किसी बात को लेकर अनबन थी जिसकी वजह से पति मुकेश ने हमलाकर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया जिसके उपरान्त उसकी मृत्यु हो गई है । घटनास्थल का निरीक्षण उच्चाधिकारियों द्वारा किया गया एवं फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई । घटना का स्पष्ट कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है । इस सम्बन्ध में पीड़ित परिवार से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है ।अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है lक्षेत्राधिकारी खैर श्री अभिषेक कुमार पटेल द्वारा दी गई बाइट । *थाना पिसावा-* आज सुबह यूपी-112 से एक सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पोस्तिका की रहने वाली महिला की उसके पति द्वारा हमलाकर हत्या की घटना कारित की गई है । उक्त सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि महिला की अपने पति मुकेश से किसी बात को लेकर अनबन थी जिसकी वजह से पति मुकेश ने हमलाकर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया जिसके उपरान्त उसकी मृत्यु हो गई है । घटनास्थल का निरीक्षण उच्चाधिकारियों द्वारा किया गया एवं फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई । घटना का स्पष्ट कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है । इस सम्बन्ध में पीड़ित परिवार से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है ।अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है lक्षेत्राधिकारी खैर श्री अभिषेक कुमार पटेल द्वारा दी गई बाइट ।
    1
    *थाना पिसावा-* आज सुबह यूपी-112 से एक सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पोस्तिका की रहने वाली महिला की उसके पति द्वारा हमलाकर हत्या की घटना कारित की गई है । उक्त सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि महिला की अपने पति मुकेश से किसी बात को लेकर अनबन थी जिसकी वजह से पति मुकेश ने हमलाकर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया जिसके उपरान्त उसकी मृत्यु हो गई है । घटनास्थल का निरीक्षण उच्चाधिकारियों द्वारा किया गया एवं फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई । घटना का स्पष्ट कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है । इस सम्बन्ध में पीड़ित परिवार से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है ।अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है lक्षेत्राधिकारी खैर श्री अभिषेक कुमार पटेल द्वारा दी गई बाइट ।
*थाना पिसावा-* आज सुबह यूपी-112 से एक सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पोस्तिका की रहने वाली महिला की उसके पति द्वारा हमलाकर हत्या की घटना कारित की गई है । उक्त सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि महिला की अपने पति मुकेश से किसी बात को लेकर अनबन थी जिसकी वजह से पति मुकेश ने हमलाकर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया जिसके उपरान्त उसकी मृत्यु हो गई है । घटनास्थल का निरीक्षण उच्चाधिकारियों द्वारा किया गया एवं फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई । घटना का स्पष्ट कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है । इस सम्बन्ध में पीड़ित परिवार से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है ।अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है lक्षेत्राधिकारी खैर श्री अभिषेक कुमार पटेल द्वारा दी गई बाइट ।
    user_Rajni Rawat
    Rajni Rawat
    Nurse कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मेरठ में शराब के ठेके पर दबंगई! युवक को अर्धनग्न कर सड़क पर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मेरठ के लिसाड़ी थाना क्षेत्र से मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। नूर नगर हाल्ट स्थित शराब के ठेके पर शराब पीने के दौरान एक युवक का कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद कुछ लोगों ने युवक को अर्धनग्न कर बीच सड़क पर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच का इंतजार है।
    1
    मेरठ में शराब के ठेके पर दबंगई! युवक को अर्धनग्न कर सड़क पर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मेरठ के लिसाड़ी थाना क्षेत्र से मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। नूर नगर हाल्ट स्थित शराब के ठेके पर शराब पीने के दौरान एक युवक का कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद कुछ लोगों ने युवक को अर्धनग्न कर बीच सड़क पर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच का इंतजार है।
    user_SAURABH SHARMA
    SAURABH SHARMA
    जर्नलिस्ट Koil, Aligarh•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.