logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन बुलंदशहर। आज जनपद बुलंदशहर में जिला कलेक्ट्रेट पर यूथ कांग्रेस की ओर से वोट चोरी और SIR के मुद्दे को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश सचिव राष्ट्रीय युवा कांग्रेस गौरव जयराम प्रधान भाईपुर ने कहा, “नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी जी ने सालों से संसद से लेकर सड़क तक वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर सवाल खड़ा किया है। आज खुद चुनाव आयोग के दो आयुक्तों ने ज्ञानेश कुमार की पोल खोल दी है। अब जनता को जागरूक होने की जरूरत है।” उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर मतदाता के वोट की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बेहद जरूरी है। हालिया रिपोर्ट में दो चुनाव आयुक्तों द्वारा चुनाव आयोग के भीतर कई मामलों पर आपत्तियां दर्ज किए जाने की बात सामने आई है, जबकि चुनाव आयोग ने कहा है कि उसके सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। जिला अध्यक्ष इजराइल गहलोत ने कहा कि “मोदी और अमित शाह दोनों ही वोट चोरी करके बने हैं, उनको भी त्यागपत्र देना होगा। अब बहुत हुआ, अब नहीं सहेंगे।” इस दौरान राकेश भाटी, वीरेंद्र सैनी, इजराइल गहलोत, गौरव जयराम प्रधान, नागेंद्र राजपूत, मनीष कुमार, रोहित कुमार, सचिन वशिष्ठ, आंशू, गौरव सूर्यवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

4 hrs ago
user_Sachin Pandeyपत्रकार
Sachin Pandeyपत्रकार
Local News Reporter Khurja, Bulandshahr•
4 hrs ago
d918552f-2622-4bd1-b746-24fa1ccd580a

वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन बुलंदशहर। आज जनपद बुलंदशहर में जिला कलेक्ट्रेट पर यूथ कांग्रेस की ओर से वोट चोरी और SIR के मुद्दे को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश सचिव राष्ट्रीय युवा कांग्रेस गौरव जयराम प्रधान भाईपुर ने कहा, “नेता

3cfe0d35-6c66-458f-8fea-ea10b2b682c6

प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी जी ने सालों से संसद से लेकर सड़क तक वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर सवाल खड़ा किया है। आज खुद चुनाव आयोग के दो आयुक्तों ने ज्ञानेश कुमार की पोल खोल दी है। अब जनता को जागरूक होने की जरूरत है।” उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर मतदाता

f933c07c-6e46-4ffd-bf39-0a52cb822b4b

के वोट की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बेहद जरूरी है। हालिया रिपोर्ट में दो चुनाव आयुक्तों द्वारा चुनाव आयोग के भीतर कई मामलों पर आपत्तियां दर्ज किए जाने की बात सामने आई है, जबकि चुनाव आयोग ने कहा है कि उसके सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। जिला अध्यक्ष इजराइल गहलोत

ने कहा कि “मोदी और अमित शाह दोनों ही वोट चोरी करके बने हैं, उनको भी त्यागपत्र देना होगा। अब बहुत हुआ, अब नहीं सहेंगे।” इस दौरान राकेश भाटी, वीरेंद्र सैनी, इजराइल गहलोत, गौरव जयराम प्रधान, नागेंद्र राजपूत, मनीष कुमार, रोहित कुमार, सचिन वशिष्ठ, आंशू, गौरव सूर्यवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from Bulandshahr and nearby areas
  • वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन बुलंदशहर। आज जनपद बुलंदशहर में जिला कलेक्ट्रेट पर यूथ कांग्रेस की ओर से वोट चोरी और SIR के मुद्दे को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश सचिव राष्ट्रीय युवा कांग्रेस गौरव जयराम प्रधान भाईपुर ने कहा, “नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी जी ने सालों से संसद से लेकर सड़क तक वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर सवाल खड़ा किया है। आज खुद चुनाव आयोग के दो आयुक्तों ने ज्ञानेश कुमार की पोल खोल दी है। अब जनता को जागरूक होने की जरूरत है।” उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर मतदाता के वोट की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बेहद जरूरी है। हालिया रिपोर्ट में दो चुनाव आयुक्तों द्वारा चुनाव आयोग के भीतर कई मामलों पर आपत्तियां दर्ज किए जाने की बात सामने आई है, जबकि चुनाव आयोग ने कहा है कि उसके सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। जिला अध्यक्ष इजराइल गहलोत ने कहा कि “मोदी और अमित शाह दोनों ही वोट चोरी करके बने हैं, उनको भी त्यागपत्र देना होगा। अब बहुत हुआ, अब नहीं सहेंगे।” इस दौरान राकेश भाटी, वीरेंद्र सैनी, इजराइल गहलोत, गौरव जयराम प्रधान, नागेंद्र राजपूत, मनीष कुमार, रोहित कुमार, सचिन वशिष्ठ, आंशू, गौरव सूर्यवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
बुलंदशहर। आज जनपद बुलंदशहर में जिला कलेक्ट्रेट पर यूथ कांग्रेस की ओर से वोट चोरी और SIR के मुद्दे को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश सचिव राष्ट्रीय युवा कांग्रेस गौरव जयराम प्रधान भाईपुर ने कहा, “नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी जी ने सालों से संसद से लेकर सड़क तक वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर सवाल खड़ा किया है। आज खुद चुनाव आयोग के दो आयुक्तों ने ज्ञानेश कुमार की पोल खोल दी है। अब जनता को जागरूक होने की जरूरत है।”
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर मतदाता के वोट की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बेहद जरूरी है। हालिया रिपोर्ट में दो चुनाव आयुक्तों द्वारा चुनाव आयोग के भीतर कई मामलों पर आपत्तियां दर्ज किए जाने की बात सामने आई है, जबकि चुनाव आयोग ने कहा है कि उसके सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। जिला अध्यक्ष इजराइल गहलोत ने कहा कि “मोदी और अमित शाह दोनों ही वोट चोरी करके बने हैं, उनको भी त्यागपत्र देना होगा। अब बहुत हुआ, अब नहीं सहेंगे।” इस दौरान राकेश भाटी, वीरेंद्र सैनी, इजराइल गहलोत, गौरव जयराम प्रधान, नागेंद्र राजपूत, मनीष कुमार, रोहित कुमार, सचिन वशिष्ठ, आंशू, गौरव सूर्यवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Sachin Pandeyपत्रकार
    Sachin Pandeyपत्रकार
    Local News Reporter Khurja, Bulandshahr•
    4 hrs ago
  • Post by समाचार थर्टी लाईव
    1
    Post by समाचार थर्टी लाईव
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जाड़ौल में मिट्टी खनन की सूचना पर मौके पर पहुंचे पत्रकार समीर चौधरी परवाना। किसान आदेश कुमार ने खनन की जानकारी दी। मौके पर खनन कार्य देखा गया। अनुमति और दस्तावेजों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। जाड़ौल में मिट्टी खनन की सूचना पर मौके पर पहुंचे पत्रकार, खनन अधिकारी से नहीं हो सका संपर्क जाड़ौल। क्षेत्र में मिट्टी खनन को लेकर मामला सामने आया है। जाड़ौल निवासी किसान आदेश कुमार ने पत्रकार समीर चौधरी परवाना को क्षेत्र में मिट्टी खनन किए जाने की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पत्रकार समीर चौधरी परवाना मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मिट्टी खनन का कार्य होते हुए देखा। इस दौरान खनन से संबंधित अनुमति, दस्तावेज और अन्य वैधानिक प्रक्रिया को लेकर जानकारी सामने नहीं आ सकी। किसान आदेश कुमार के अनुसार, उन्होंने इस संबंध में बुलंदशहर के खनन अधिकारी बृजमोहन सिंह को भी जानकारी दी थी। उनका कहना है कि सूचना दिए जाने के बावजूद मौके पर कार्रवाई नहीं हुई। मामले में खनन अधिकारी बृजमोहन सिंह का पक्ष जानने के लिए पत्रकार द्वारा फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके चलते खबर लिखे जाने तक अधिकारी का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। अब मामले में यह स्पष्ट होना बाकी है कि मौके पर हो रहा मिट्टी खनन संबंधित अनुमति और आवश्यक दस्तावेजों के अनुरूप है या नहीं। इसकी स्थिति खनन विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्टर समीर चौधरी परवाना
    1
    जाड़ौल में मिट्टी खनन की सूचना पर मौके पर पहुंचे पत्रकार समीर चौधरी परवाना। किसान आदेश कुमार ने खनन की जानकारी दी। मौके पर खनन कार्य देखा गया। अनुमति और दस्तावेजों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।
जाड़ौल में मिट्टी खनन की सूचना पर मौके पर पहुंचे पत्रकार, खनन अधिकारी से नहीं हो सका संपर्क
जाड़ौल। क्षेत्र में मिट्टी खनन को लेकर मामला सामने आया है। जाड़ौल निवासी किसान आदेश कुमार ने पत्रकार समीर चौधरी परवाना को क्षेत्र में मिट्टी खनन किए जाने की जानकारी दी।
सूचना मिलने के बाद पत्रकार समीर चौधरी परवाना मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मिट्टी खनन का कार्य होते हुए देखा। इस दौरान खनन से संबंधित अनुमति, दस्तावेज और अन्य वैधानिक प्रक्रिया को लेकर जानकारी सामने नहीं आ सकी।
किसान आदेश कुमार के अनुसार, उन्होंने इस संबंध में बुलंदशहर के खनन अधिकारी बृजमोहन सिंह को भी जानकारी दी थी। उनका कहना है कि सूचना दिए जाने के बावजूद मौके पर कार्रवाई नहीं हुई।
मामले में खनन अधिकारी बृजमोहन सिंह का पक्ष जानने के लिए पत्रकार द्वारा फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके चलते खबर लिखे जाने तक अधिकारी का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।
अब मामले में यह स्पष्ट होना बाकी है कि मौके पर हो रहा मिट्टी खनन संबंधित अनुमति और आवश्यक दस्तावेजों के अनुरूप है या नहीं। इसकी स्थिति खनन विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
रिपोर्टर समीर चौधरी परवाना
    user_Sameer Chaudhary parwana
    Sameer Chaudhary parwana
    बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • फर्जी अधिवक्ता के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर की कार्यवाही की मांग बुलंदशहर निवासी रोहित शर्मा ने एसएसपी को दिया प्रार्थना पत्र ममता शर्मा नामक महिला पर सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ का लगा आरोप - जल्द से जल्द कार्यवाही की प्रार्थी ने की अपील बुलंदशहर सीओ सिटी कर रहे जाँच - ममता शर्मा ने खुद को शिक्षार्थ होने की कबूल की सीओ सिटी के सामने बात सवाल इस बात पर उठता है की क्या एलएलबी की छात्रा कोर्ट परिसर मे काला कोट पहन कर कर सकती है कार्य युवक का कहना है की पिछले कई महीने से लगातार प्रार्थना पत्र देकर कर रहा है कार्यवाही की मांग
    1
    फर्जी अधिवक्ता के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर की कार्यवाही की मांग
बुलंदशहर निवासी रोहित शर्मा ने एसएसपी को दिया प्रार्थना पत्र
ममता शर्मा नामक महिला पर सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ का लगा आरोप - जल्द से जल्द कार्यवाही की प्रार्थी ने की अपील 
बुलंदशहर सीओ सिटी कर रहे जाँच - ममता शर्मा ने खुद को शिक्षार्थ होने की कबूल की सीओ सिटी के सामने बात 
सवाल इस बात पर उठता है की क्या एलएलबी की छात्रा कोर्ट परिसर मे काला कोट पहन कर कर सकती है कार्य 
युवक का कहना है की पिछले कई महीने से लगातार प्रार्थना पत्र देकर कर रहा है कार्यवाही की मांग
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जूना अखाड़ा के सचिव पागल बाबा का वाराणसी में निधन, भोजताल आश्रम में दी जाएगी समाधि चंडौस। भोजताल मंदिर (आश्रम) से जुड़े जूना अखाड़ा के सचिव श्री श्री 1008 दुर्गा गिरी जी महाराज (पागल बाबा) का 23 सितंबर 2026 को जनपद वाराणसी में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। संत समाज एवं श्रद्धालुओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जानकारी के अनुसार, श्री श्री 1008 दुर्गा गिरी जी महाराज लंबे समय से भोजताल मंदिर (आश्रम) से जुड़े रहे और धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निधन से संत समाज और क्षेत्र के श्रद्धालुओं में शोक व्याप्त है। उनकी समाधि का कार्यक्रम 24 सितंबर 2026 को चंडौस अंतर्गत स्थित भोजताल मंदिर (आश्रम) प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान संत समाज, श्रद्धालु एवं क्षेत्र के लोग उपस्थित होकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शोकाकुल श्रद्धालुओं ने बाबा की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके धार्मिक एवं आध्यात्मिक योगदान को स्मरण किया।
    1
    जूना अखाड़ा के सचिव पागल बाबा का वाराणसी में निधन, भोजताल आश्रम में दी जाएगी समाधि
चंडौस। भोजताल मंदिर (आश्रम) से जुड़े जूना अखाड़ा के सचिव श्री श्री 1008 दुर्गा गिरी जी महाराज (पागल बाबा) का 23 सितंबर 2026 को जनपद वाराणसी में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। संत समाज एवं श्रद्धालुओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
जानकारी के अनुसार, श्री श्री 1008 दुर्गा गिरी जी महाराज लंबे समय से भोजताल मंदिर (आश्रम) से जुड़े रहे और धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निधन से संत समाज और क्षेत्र के श्रद्धालुओं में शोक व्याप्त है।
उनकी समाधि का कार्यक्रम 24 सितंबर 2026 को चंडौस अंतर्गत स्थित भोजताल मंदिर (आश्रम) प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान संत समाज, श्रद्धालु एवं क्षेत्र के लोग उपस्थित होकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
शोकाकुल श्रद्धालुओं ने बाबा की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके धार्मिक एवं आध्यात्मिक योगदान को स्मरण किया।
    user_अनन्त भारद्वाज
    अनन्त भारद्वाज
    Court reporter गभाना, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • यीडा ने 30 हेक्टेयर भूमि अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराई। यमुना प्राधिकरण ने टप्पल क्षेत्र में कार्रवाई कर 30 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई। सीईओ राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर करोड़ों की जमीन कब्जा मुक्त की गई। *टप्पल में यीडा का बड़ा एक्शन, 30 हेक्टेयर जमीन अतिक्रमण से कराई मुक्त* *टप्पल/जेवर।* यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने बुधवार को जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने लगभग 30 हेक्टेयर यानी 3 लाख वर्ग मीटर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है, जिसकी बाजार कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। प्राधिकरण द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार यह कार्रवाई मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर तथा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार एवं शैलेंद्र सिंह के निर्देशन में की गई। अभियान के दौरान प्राधिकरण के भूलेख विभाग, प्रोजेक्ट विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से की गई घेराबंदी, झोपड़ियां और अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस कार्रवाई में विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह (आईएएस), शिव अवतार सिंह, उप जिलाधिकारी हरी प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी अभिषेक शाही, उप जिलाधिकारी कृष्ण गोपाल त्रिपाठी तथा तहसीलदार मनोज कुमार सिंह सहित प्राधिकरण एवं राजस्व विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यीडा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उसके अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा, अवैध निर्माण या अनधिकृत विकास किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा नियोजित और सुनियोजित विकास को सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि वे अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी तरह की खरीद-फरोख्त से पहले प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाण पत्र अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि धोखाधड़ी से बचा जा सके।
    1
    यीडा ने 30 हेक्टेयर भूमि अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराई।

यमुना प्राधिकरण ने टप्पल क्षेत्र में कार्रवाई कर 30 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई। सीईओ राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर करोड़ों की जमीन कब्जा मुक्त की गई।

*टप्पल में यीडा का बड़ा एक्शन, 30 हेक्टेयर जमीन अतिक्रमण से कराई मुक्त*

*टप्पल/जेवर।* यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने बुधवार को जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने लगभग 30 हेक्टेयर यानी 3 लाख वर्ग मीटर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है, जिसकी बाजार कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

प्राधिकरण द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार यह कार्रवाई मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर तथा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार एवं शैलेंद्र सिंह के निर्देशन में की गई।

अभियान के दौरान प्राधिकरण के भूलेख विभाग, प्रोजेक्ट विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से की गई घेराबंदी, झोपड़ियां और अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

इस कार्रवाई में विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह (आईएएस), शिव अवतार सिंह, उप जिलाधिकारी हरी प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी अभिषेक शाही, उप जिलाधिकारी कृष्ण गोपाल त्रिपाठी तथा तहसीलदार मनोज कुमार सिंह सहित प्राधिकरण एवं राजस्व विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

यीडा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उसके अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा, अवैध निर्माण या अनधिकृत विकास किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा नियोजित और सुनियोजित विकास को सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि वे अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी तरह की खरीद-फरोख्त से पहले प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाण पत्र अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि धोखाधड़ी से बचा जा सके।
    user_विष्णु शर्मा
    विष्णु शर्मा
    Youth Social Services Organisation खैर, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों का हंगामा ​खुर्जा बुलंदशहर। थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव मूर्तजाबाद भटवारा में बृहस्पतिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। सुबह करीब 9:30 बजे अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा व प्रदर्शन किया। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूर्तजाबाद भटवारा निवासी 30 वर्षीय निशा अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी अलिवा को दवाई दिलाने के लिए खुर्जा जा रही थीं। बाइक पर उनका 22 वर्षीय देवर शारुख, अफसाना (35) और मासूम बेटी अलिवा भी सवार थे। गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर को रास्ता देने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और निशा सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि बाइक पर सवार देवर, बच्ची और अन्य महिला बाल-बाल बच गए। ​मृतका के पति सलमान नोएडा की एक निजी कंपनी में मजदूरी करते हैं। निशा अपने पीछे दो मासूम बच्चों 4 वर्षीय पुत्र फैजान और 1.5 वर्षीय पुत्री अलिवा—को छोड़ गई हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ​​घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीण और परिजन उचित मुआवजे तथा आरोपी ट्रैक्टर चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने स्वयं मौके पर पहुंचकर कमान संभाली और ग्रामीणों से वार्ता कर स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। ​शोभित कुमार, क्षेत्राधिकारी (सीओ) खुर्जा ने बताया कि ​"थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के भटवारा में सुबह करीब 9:30 बजे ट्रैक्टर से टकराकर महिला की दुखद मृत्यु हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। ग्रामीणों को नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई और सहायता का आश्वासन दिया गया है, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।"
    4
    ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों का हंगामा
​खुर्जा बुलंदशहर। थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव मूर्तजाबाद भटवारा में बृहस्पतिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। सुबह करीब 9:30 बजे अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा व प्रदर्शन किया। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूर्तजाबाद भटवारा निवासी 30 वर्षीय निशा अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी अलिवा को दवाई दिलाने के लिए खुर्जा जा रही थीं। बाइक पर उनका 22 वर्षीय देवर शारुख, अफसाना (35) और मासूम बेटी अलिवा भी सवार थे। गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर को रास्ता देने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और निशा सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि बाइक पर सवार देवर, बच्ची और अन्य महिला बाल-बाल बच गए। ​मृतका के पति सलमान नोएडा की एक निजी कंपनी में मजदूरी करते हैं। निशा अपने पीछे दो मासूम बच्चों 4 वर्षीय पुत्र फैजान और 1.5 वर्षीय पुत्री अलिवा—को छोड़ गई हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।  
​​घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीण और परिजन उचित मुआवजे तथा आरोपी ट्रैक्टर चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने स्वयं मौके पर पहुंचकर कमान संभाली और ग्रामीणों से वार्ता कर स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।  
​शोभित कुमार, क्षेत्राधिकारी (सीओ) खुर्जा ने बताया कि 
​"थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के भटवारा में सुबह करीब 9:30 बजे ट्रैक्टर से टकराकर महिला की दुखद मृत्यु हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। ग्रामीणों को नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई और सहायता का आश्वासन दिया गया है, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।"
    user_Sachin Pandeyपत्रकार
    Sachin Pandeyपत्रकार
    Local News Reporter Khurja, Bulandshahr•
    5 hrs ago
  • यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती एसी बस में लगी भीषण आग,नौ लोगों की हुई दर्दनाक मौत यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती एसी बस में लगी भीषण आग,नौ लोगों की हुई दर्दनाक मौत ग्रेटर नोएडा संवाददाता,जेवर थाना क्षेत्रान्तर्गत 23/24 सितम्बर 2026 की रात्री को यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस नम्बर BR32PA 8647 कश्मीरी गेट नई दिल्ली से महोबा की ओर जा रही थी। तभी 33 किलोमीटर माइलस्टोन के पास उक्त बस में अचानक से आग लग गयी।देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस उच्चाधिकारीगण मय स्थानीय पुलिस बल, रेस्क्यू टेंडर, जेवर टोल पर अवस्थित फायर टेंडर,अन्य चार फायर टेंडर तथा फायर सर्विस यूनिट द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आग को पूर्णतया बुझा दिया गया। तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए 20 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस टीम व फायर सर्विस यूनिट द्वारा धुएं के मध्य अथक प्रयास करते हुए बस के अंदर जाने पर ज्ञात हुआ कि उक्त घटना में नौ व्यक्ति बस के अंदर जलने/दम घुटने के कारण मृत अवस्था में मिले।प्रारंभिक जांच से आग लगने का कारण बस के एसी में स्पार्क/ब्लास्ट होने के कारण बस के इंजन लुब्रिकेंट ऑयल में आग लगकर तेजी से फैल गयी। थाना जेवर पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। संदर्भित घटना के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत करते हुए चालक व परिचालक को हिरासत में लिया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गयी है।
    3
    यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती एसी बस में लगी भीषण आग,नौ लोगों की हुई दर्दनाक मौत 
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती एसी बस में लगी भीषण आग,नौ लोगों की हुई दर्दनाक मौत 
ग्रेटर नोएडा संवाददाता,जेवर थाना क्षेत्रान्तर्गत 23/24 सितम्बर 2026 की रात्री को यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस नम्बर BR32PA 8647 कश्मीरी गेट नई दिल्ली से महोबा की ओर जा रही थी। तभी 33 किलोमीटर माइलस्टोन के पास उक्त बस में अचानक से आग लग गयी।देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस उच्चाधिकारीगण मय स्थानीय पुलिस बल, रेस्क्यू टेंडर, जेवर टोल पर अवस्थित फायर टेंडर,अन्य चार फायर टेंडर तथा फायर सर्विस यूनिट द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आग को पूर्णतया बुझा दिया गया। तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए 20 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस टीम व फायर सर्विस यूनिट द्वारा धुएं के मध्य अथक प्रयास करते हुए बस के अंदर जाने पर ज्ञात हुआ कि उक्त घटना में नौ व्यक्ति बस के अंदर जलने/दम घुटने के कारण मृत अवस्था में मिले।प्रारंभिक जांच से आग लगने का कारण बस के एसी में स्पार्क/ब्लास्ट होने के कारण बस के इंजन लुब्रिकेंट ऑयल में आग लगकर तेजी से फैल गयी। थाना जेवर पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। संदर्भित घटना के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत करते हुए चालक व परिचालक को हिरासत में लिया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गयी है।
    user_S k sharma
    S k sharma
    Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.