पसराहा महद्दीपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्रा अचानक बेहोश, गोगरी अस्पताल में ऑक्सीजन पर चल रहा है इलाज। पसराहा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज की एक छात्रा की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद वह बेहोश हो गई। छात्रा की स्थिति बिगड़ता देख कॉलेज के शिक्षक उसे आनन-फानन में इलाज के लिए गोगरी अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में रविवार की शाम चार बजे तक डॉक्टर प्रदीप कुमार साहू की देखरेख में उसका इलाज जारी था। बताया गया कि छात्रा की पहचान अल्पना कुमारी के रूप में हुई है। वह बेगूसराय जिले की रहने वाली बताई जा रही है। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए तत्काल ऑक्सीजन लगाया और इलाज शुरू किया। फिलहाल छात्रा की हालत को लेकर चिकित्सकों द्वारा निगरानी टी जा रही है। छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने और बेहोश होने के कारणों का तत्काल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। चिकित्सक के अनुसार जांच और इलाज के बाद ही स्थिति के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
पसराहा महद्दीपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्रा अचानक बेहोश, गोगरी अस्पताल में ऑक्सीजन पर चल रहा है इलाज। पसराहा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज की एक छात्रा की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद वह बेहोश हो गई। छात्रा की स्थिति बिगड़ता देख कॉलेज के शिक्षक उसे आनन-फानन में इलाज के लिए गोगरी अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में रविवार की शाम चार बजे तक डॉक्टर प्रदीप कुमार साहू की देखरेख में उसका इलाज जारी था। बताया गया कि छात्रा की पहचान अल्पना कुमारी के रूप में हुई है। वह बेगूसराय जिले की रहने वाली बताई जा रही है। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए तत्काल ऑक्सीजन लगाया और इलाज शुरू किया। फिलहाल छात्रा की हालत को लेकर चिकित्सकों द्वारा निगरानी टी जा रही है। छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने और बेहोश होने के कारणों का तत्काल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। चिकित्सक के अनुसार जांच और इलाज के बाद ही स्थिति के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
- पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनडीहा में बाइक सवार युवक बिजली के पोल से टकराई ,युवक घायल। पसराहा थाना क्षेत्र के सोनडीहा में सोमवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बन्देहरा निवासी बोतल यादव के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अभिषेक कुमार बाइक से सोनडीहा की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा घायल युवक का इलाज किया गया। सोमवार शाम आठ बजे तक अभिषेक कुमार का इलाज अस्पताल में जारी था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे में युवक को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगने की बात बताई जा रही है।1
- अभियान बसेरा के तहत वासभूमि के लिए पात्र भूमिहीन परिवार अपने संबंधित अंचल कार्यालय में ही आवेदन जमा करें। अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी के बहकावे में न आए।1
- जन सुराज संघर्ष वाहिनी के द्वारा नए कार्यकर्ताओं को दिलाई गई सदस्यता, प्रशांत के हाथ को करेंगे मजबूत जन सुराज संघर्ष वाहिनी के द्वारा नए कार्यकर्ताओं को दिलाई गई पार्टी की सदस्यता जन सुराज अभियान तथा प्रशांत किशोर के हाथों को मजबूत करने के लिए जताई सहमति प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गोप की अध्यक्षता में मो मोकिम, रोहित सिन्हा तथा राकेश कुशवाहा ने नए कार्यकर्ता को बिहार बदलाव के मुहिम को आगे बढ़ाने का दिलाया संकल्प1
- खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड मेंप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानसी में 80 गर्भवती महिलाओं की जांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानसी में 80 गर्भवती महिलाओं की जांच मानसी। खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानसी में सोमवार को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 80 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में डॉक्टर संतोष कुमार ने गर्भवती महिलाओं की जांच की। वहीं एएनएम पिंकी कुमारी, किरण कुमारी एवं निभा कुमारी ने स्वास्थ्य जांच में सहयोग किया। स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, समय पर दवा लेने तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान होने वाली परेशानियों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही प्रसव पूर्व जांच एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान समय-समय पर जांच कराना मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। शिविर में जांच कराने पहुंची महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित इस शिविर से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिला।1
- भागलपुर नाथनगर कांवरिया संघ की बहुप्रतीक्षित कांवर यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ यात्रा में लगभग 35 बड़े-बड़े कांवर शामिल रहे संघ के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया *नाथनगर कांवरिया संघ की भव्य कांवर यात्रा निकली* लोकेशन सुल्तानगंज भागलपूर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर नाथनगर कांवरिया संघ की बहुप्रतीक्षित कांवर यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ यात्रा में लगभग 35 बड़े-बड़े कांवर शामिल रहे संघ के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कांवर यात्रा में संघ के अध्यक्ष श्री वकील साह, राजेश यादव, आशीष कुमार, अनमोल यादव, गोपाल यादव, रंजन यादव, नागौ यादव, दिलीप यादव एवं मोनू खटीक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कांवरिया उपस्थित रहे यात्रा के दौरान पासी टोला दुर्गा स्थान में संघ के पदाधिकारियों एवं सभी कांवरियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया मां दुर्गा को भोग अर्पित करने के बाद सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया इसके बाद कांवरियों का जत्था के बी लाल रोड होते हुए बाबा मनसकामना नाथ मंदिर, घोसी टोला एवं बम भोकरानाथ के रास्ते सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ पूरे मार्ग में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा सभी कांवरिया भाई बाबा अजगैबीनाथ धाम, सुल्तानगंज में पूजा-अर्चना कर एवं गंगाजल भरने के बाद कांवर यात्रा देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया4
- Retail Fertilizer Welfair Foundation ShahKund Bhagalpur aaj shahkund prakhand parisar mai Retailers Fertilizer Welfair Foundation Ke bannertale Sarkar dwara nirdharit mule par Fertilizer bechne ko lekar Shahkund prakhand adhyaksh Md Anwar Khan Upadhyaksh Anandi mandal sabhi union Ke khudra urak vikreta ne prakhand Shahkund BAO gayapan diya gaya3
- खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड के बाढ़ का पानी निकलने के बाद चैधा में ब्लीचिंग का छिड़काव बाढ़ का पानी निकलने के बाद चैधा में ब्लीचिंग का छिड़काव खगड़िया / मानसी। मानसी प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बाढ़ का पानी निकलने के बाद संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर प्रशासन की ओर से लगातार ब्लीचिंग पाउडर एवं आवश्यक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्वी ठठ्ठा पंचायत के चैधा गांव में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार एवं अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी के संयुक्त नेतृत्व में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और ग्रामीणों को आसपास साफ-सफाई रखने की सलाह दी। अधिकारियों ने दूषित पानी के इस्तेमाल से बचने तथा जलजमाव और गंदगी वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की। बाढ़ के बाद संभावित संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य कैंप भी लगाए जा रहे हैं। कैंप में महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। जरूरत के अनुसार मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य कर्मियों से संपर्क करें। साथ ही मानव एवं पशुओं को बाढ़ के बाद होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए स्वच्छता और सावधानी पर विशेष ध्यान देने को कहा।1
- ब्रेकिंग न्यूज | खगड़िया सकरोहर हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रिंस ने किया सरेंडर छत पर सो रहे ज्योतिष कुमार की गोली मारकर हुई थी हत्या। पुलिस दबिश के बाद बेलदौर थाना पहुंचकर आरोपी ने किया आत्मसमर्पण। ब्रेकिंग न्यूज | खगड़िया सकरोहर हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रिंस ने किया सरेंडर छत पर सो रहे ज्योतिष कुमार की गोली मारकर हुई थी हत्या। पुलिस दबिश के बाद बेलदौर थाना पहुंचकर आरोपी ने किया आत्मसमर्पण।1