चेवाड़ा बीआरसी में बैठक, 15 दिनों में विद्यालयों की कमियों को दूर करने का निर्देश। चेवाड़ा बीआरसी में बैठक, 15 दिनों में विद्यालयों की कमियों को दूर करने का निर्देश। चेवाड़ा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी), चेवाड़ा में प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा प्रभारी शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों की व्यवस्था में सुधार और कायाकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी विद्यालयों में रंग-रोगन, शौचालय की मरम्मत तथा रनिंग वाटर सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि इन कार्यों को अगले 15 दिनों के अंदर प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों को विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक में विद्यालयों के रखरखाव और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित शिक्षकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कराने और विद्यालयों की व्यवस्था में सुधार लाने पर जोर दिया गया। इस बैठक में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।बैठक का कार्यक्रम शनिवार के दोपहर 3बजे संपन्न हुआ।
चेवाड़ा बीआरसी में बैठक, 15 दिनों में विद्यालयों की कमियों को दूर करने का निर्देश। चेवाड़ा बीआरसी में बैठक, 15 दिनों में विद्यालयों की कमियों को दूर करने का निर्देश। चेवाड़ा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी), चेवाड़ा में प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा प्रभारी शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों की व्यवस्था में सुधार और कायाकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी विद्यालयों में रंग-रोगन, शौचालय की मरम्मत तथा रनिंग वाटर सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि इन कार्यों को अगले 15 दिनों के अंदर प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों को विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक में विद्यालयों के रखरखाव और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित शिक्षकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कराने और विद्यालयों की व्यवस्था में सुधार लाने पर जोर दिया गया। इस बैठक में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।बैठक का कार्यक्रम शनिवार के दोपहर 3बजे संपन्न हुआ।
- चेवाड़ा अंचल कार्यालय में जनता दरबार, तीन मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा। चेवाड़ा अंचल कार्यालय में जनता दरबार, तीन मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा। चेवाड़ा जमीन विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन को लेकर शनिवार को चेवाड़ा अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगाया गया। अंचलाधिकारी शोभा देवी की देखरेख में आयोजित जनता दरबार में पुराने और नए मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल छह मामलों पर विचार किया गया, जिनमें तीन मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा कर दिया गया।अंचलाधिकारी शोभा देवी ने बताया कि जनता दरबार में पूर्व के दो मामले लंबित थे, जबकि चार नए मामले आए। सुनवाई के दौरान पूर्व के दो मामलों और एक नए मामले का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शेष तीन मामलों के निष्पादन के लिए अगले सप्ताह की तिथि निर्धारित की गई है।जनता दरबार का उद्देश्य जमीन विवाद से संबंधित समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है। इस दौरान संबंधित पक्षों की बातों को सुनते हुए मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया पूरी की गई। जनता दरबार में करंडे थाना की थानाध्यक्ष ममता गिरि तथा चेवाड़ा थाना की पुलिस भी मौजूद रही। शनिवार शाम चार बजे जनता दरबार का कार्यक्रम संपन्न हुआ।1
- बरबीघा - आभूषण व्यापारी को मारी गोली, 12 लाख रुपये के आभूषण और सामान की लूट1
- हत्या कांड में फरार आरोपी सिकंदर साव गिरफ्तार, जिले के टॉप-10 अपराधियों में था शामिल **लखीसराय।** लखीसराय पुलिस ने हत्या कांड में वांछित एवं जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल सिकंदर साव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस टीम को यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, 18 मई 2024 को वादिनी मंजू देवी ने पुलिस के समक्ष बयान दिया था कि उनके पड़ोसी अशोक साव, सिकंदर साव एवं अन्य लोगों ने गोली मारकर उनकी सास को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। साथ ही, उनकी ननद बसंती देवी उर्फ बापो देवी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में लखीसराय थाना कांड संख्या 311/24 के तहत 18 मई 2024 को भारतीय दंड संहिता की धारा 302/34 एवं आर्म्स एक्ट की धारा 27 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में चार आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र समर्पित किया जा चुका था, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में जिले के टॉप-10 अपराधियों, हत्या कांड में वांछित और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। इसी अभियान के तहत 24 अक्टूबर 2026 को सिकंदर साव को गिरफ्तार किया गया। **गिरफ्तार आरोपी की पहचान** सिकंदर साव, पिता रामजी साव, निवासी धर्मरायचक, थाना एवं जिला लखीसराय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध लखीसराय थाना में हत्या समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2023 और 2024 के विभिन्न कांड शामिल हैं। पुलिस अब उसे अन्य मामलों में भी रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की प्रक्रिया अपनाएगी। छापेमारी दल में लखीसराय थानाध्यक्ष पु.अ.नि. अशोक कुमार, पु.अ.नि. सौरभ कुमार, लखीसराय थाना के सशस्त्र बल तथा डीआईयू एवं एसटीएफ की टीम शामिल थी। **लखीसराय पुलिस ने कहा है कि अपराधियों की गिरफ्तारी और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।**3
- लखीसराय पुलिस की बड़ी कामयाबी टॉप 10 कुख्यात अपराधी सिकंदर साह गिरफ्तार हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत पांच संगीन मामलों में था वांछित, डीआईयू और एसटीएफ की टीम ने की कार्रवाई लखीसराय। लखीसराय नगर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। नगर थाना पुलिस, जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने टॉप-10 में शामिल कुख्यात अपराधी सिकंदर साह को गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे सिकंदर साह पर हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत पांच संगीन मामले नगर थाना में दर्ज हैं। गिरफ्तार अपराधी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के धर्मरायचक मोहल्ला निवासी रामजी साह के पुत्र सिकंदर साह के रूप में हुई है। एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि 18 मई 2024 को सिकंदर साह ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर धर्मरायचक मोहल्ले में आपसी विवाद के दौरान वाषो देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ था। उन्होंने बताया कि सिकंदर साह के खिलाफ नगर थाना में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी अपने सहयोगियों के साथ नगर थाना क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस, डीआईयू और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।1
- पटना में विवाहिता की संदिग्ध मौत! पिता ने लगाया हत्या और शव गायब करने का आरोप | Medha Kumari Case बिहार की राजधानी पटना में मेधा कुमारी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता सुरेश कुमार ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, हत्या और शव गायब करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल पक्ष का दावा है कि मेधा ने गांधी सेतु से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि मेधा की शादी 12 मई 2025 को राहुल कुमार से हुई थी। पिता ने शादी के बाद पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग किए जाने का आरोप लगाया है। आलमगंज थाना पुलिस के अनुसार, पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह और आरोपों की पुष्टि होना बाकी है। देखिए पूरी खबर और जानिए मामले में अब तक क्या सामने आया है। वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, शेयर करें और ऐसे ही स्थानीय समाचारों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।1
- परवलपुर में जलकुंभी हस्तशिल्प प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं और युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते1
- बाढ़ के बेढ़ना ओपी क्षेत्र के मोकीमपुर गांव में बीती रात गोलीबारी में बेजुबान घोड़े की मौत, पुलिस की मौजूदगी में हुआ पोस्टमार्टम; आखिर क्या कसूर था उस बेजुबान का, जो इंसानों की हिंसा का शिकार हो गया? खुद को समझदार कहने वाला इंसान अब जानवरों की भी जान लेने लगा! मोकीमपुर की घटना ने इंसानियत को किया शर्मसार, बड़ा सवाल—आखिर कब थमेगा गोलियों का कहर और बेजुबानों पर अत्याचार, कौन देगा इस निर्दोष घोड़े की मौत का जवाब?1
- चेवाड़ा बीआरसी में बैठक, 15 दिनों में विद्यालयों की कमियों को दूर करने का निर्देश। चेवाड़ा बीआरसी में बैठक, 15 दिनों में विद्यालयों की कमियों को दूर करने का निर्देश। चेवाड़ा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी), चेवाड़ा में प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा प्रभारी शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों की व्यवस्था में सुधार और कायाकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी विद्यालयों में रंग-रोगन, शौचालय की मरम्मत तथा रनिंग वाटर सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि इन कार्यों को अगले 15 दिनों के अंदर प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों को विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक में विद्यालयों के रखरखाव और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित शिक्षकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कराने और विद्यालयों की व्यवस्था में सुधार लाने पर जोर दिया गया। इस बैठक में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।बैठक का कार्यक्रम शनिवार के दोपहर 3बजे संपन्न हुआ।1