logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मौदहा में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर निकली बाइक रैली मौदहा। हमीरपुर।13 अप्रैल मौदहा कस्बा में चौदह अप्रैल को मनाए जाने वाले डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को बाइक रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया है। अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर निकाली गई यह बाइक रैली कस्बा के स्टेशन रोड स्थित अंबेडकर पार्क से शुरू होकर देवी चौराहा,थाना चौराहा, मली कुआं चौराहा, तहसील मार्ग होकर बड़ा चौराहा पहुंची। यहां से वापस फत्तेपुर मोहल्ला, कोतवाली गेट से होकर स्टेशन रोड पर सम्पन्न हुई है। बाइक रैली में मुख्य रूप से नगरपालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल थे। इन्होंने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।यह पर्व पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। फोटो - बाइक रैली में शामिल चेयरमैन रजा मोहम्मद सहित अन्य लोग

7 hrs ago
user_अनवर हुसैन
अनवर हुसैन
Teacher मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

मौदहा में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर निकली बाइक रैली मौदहा। हमीरपुर।13 अप्रैल मौदहा कस्बा में चौदह अप्रैल को मनाए जाने वाले डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को बाइक रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया है। अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर निकाली गई यह बाइक रैली कस्बा के स्टेशन रोड स्थित अंबेडकर पार्क से शुरू होकर देवी चौराहा,थाना चौराहा, मली कुआं चौराहा, तहसील मार्ग होकर बड़ा चौराहा पहुंची। यहां से वापस फत्तेपुर मोहल्ला, कोतवाली गेट से होकर स्टेशन रोड पर सम्पन्न हुई है। बाइक रैली में मुख्य रूप से नगरपालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल थे। इन्होंने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।यह पर्व पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। फोटो - बाइक रैली में शामिल चेयरमैन रजा मोहम्मद सहित अन्य लोग

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर। शहर में एक युवक का हाथ में पिस्टल लेकर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कोतवाली नगर क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट का है, जहां पार्टी के दौरान युवक खुलेआम हथियार लहराता नजर आया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। रेस्टोरेंट में हथियार के साथ प्रवेश और इस तरह का प्रदर्शन गंभीर चिंता का विषय बन गया है। मामले के तूल पकड़ने के बाद रेस्टोरेंट की भूमिका को लेकर भी जांच की मांग उठ रही है। वहीं पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह वीडियो करीब एक वर्ष पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    हमीरपुर। शहर में एक युवक का हाथ में पिस्टल लेकर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कोतवाली नगर क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट का है, जहां पार्टी के दौरान युवक खुलेआम हथियार लहराता नजर आया।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। रेस्टोरेंट में हथियार के साथ प्रवेश और इस तरह का प्रदर्शन गंभीर चिंता का विषय बन गया है।
मामले के तूल पकड़ने के बाद रेस्टोरेंट की भूमिका को लेकर भी जांच की मांग उठ रही है। वहीं पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह वीडियो करीब एक वर्ष पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जनपद बांदा के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से एक व्यक्ति द्वारा अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत होकर सूचना दी गई थी कि जनपद बांदा में नियुक्त एक डाक्टर की लापरवाही के चलते उनकी बेटी के पैर को काटना पड़ गया था । सूचना पर जिलाधिकारी बांदा के आदेश के क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा द्वारा एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई जिसके क्रम में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है । आगे की विधिक कार्यवाही प्रचलित है । अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक ।
    1
    जनपद बांदा के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से एक व्यक्ति द्वारा अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत होकर सूचना दी गई थी कि जनपद बांदा में नियुक्त एक डाक्टर की लापरवाही के चलते उनकी बेटी के पैर को काटना पड़ गया था । सूचना पर जिलाधिकारी बांदा के आदेश के क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा द्वारा एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई जिसके क्रम में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है । आगे की विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक ।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *खोया मोबाइल व पैसा पुलिस ने कराया वापस* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी साइबर मेविस टॉक के नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा टीम द्वारा व्यक्ति को खोए हुए मोबाइल फोन से यूपीआई के माध्यम से पीड़ित के खाते से निकाले गये कुल 20 हजार रुपये व खोया हुआ मोबाइल फोन वापस कराया गया। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले प्रमोद कुमार शुक्ला ने साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा को सूचना दी कि उनका लड़का अहमदाबाद में रहकर काम करता है उसका मोबाइल फोन कहीं खो गया है। तथा किसी के द्वारा उनके खोए हुए मोबाइल का प्रयोग कर यूपीआई के माध्यम से उनके बैंक खाते से 20 हजार रुपए निकाल लिए गए । थाना साइबर क्राइम बांदा पुलिस टीम द्वारा कुशलता एवं सक्रियता से कार्य करते हुए पीड़ित के बैंक खाते में 20 हजार रुपये वापस कराये गए तथा खोया हुए मोबाइल फोन भी बरामद कर आवेदक/पीड़ित को सुपुर्द किया गया । आवेदक द्वारा पैसा व मोबाइल फोन वापस मिलने पर थाना साइबर क्राइम बांदा पुलिस टीम को धन्यवाद दिया गया।बांदा पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल अथवा संदिग्ध लेन-देन के संबंध में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें या साइबर थाने/नजदीकी थानें में शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
    2
    *खोया मोबाइल व पैसा पुलिस ने कराया वापस*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बाँदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी साइबर मेविस टॉक के नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा टीम द्वारा व्यक्ति को खोए हुए मोबाइल फोन से यूपीआई के माध्यम से पीड़ित के खाते से निकाले गये कुल 20 हजार रुपये व खोया हुआ मोबाइल फोन वापस कराया गया। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले प्रमोद कुमार शुक्ला ने साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा को सूचना दी कि उनका लड़का अहमदाबाद में रहकर काम करता है उसका मोबाइल फोन कहीं खो गया है। तथा किसी के द्वारा उनके खोए हुए मोबाइल का प्रयोग कर यूपीआई के माध्यम से उनके बैंक खाते से 20 हजार रुपए निकाल लिए गए । थाना साइबर क्राइम बांदा पुलिस टीम द्वारा कुशलता एवं सक्रियता से कार्य करते हुए पीड़ित के बैंक खाते में 20 हजार रुपये वापस कराये गए तथा खोया हुए मोबाइल फोन भी बरामद कर आवेदक/पीड़ित को सुपुर्द किया गया  । आवेदक द्वारा पैसा व मोबाइल फोन वापस मिलने पर थाना साइबर क्राइम बांदा पुलिस टीम को धन्यवाद दिया गया।बांदा पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल अथवा संदिग्ध लेन-देन के संबंध में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें या साइबर थाने/नजदीकी थानें में शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • “अपराधी #सपा_नेता का खौफ! दिनदहाड़े युवक को कार में घसीटा अपहरण कर के पहाड़ी से फेंकने की साजिश थी, सूझबूझ से बची जान” बांदा के नरैनी में दबंगई का खौफनाक चेहरा सामने आया… जहां सपा नेता जगमोहन यादव उसके पुत्र शिवा यादव सहित दो अन्य पर आरोप, उसके बेटे और साथियों ने मिलकर एक युवक को जबरन कार में डालने की कोशिश की… राह चलते युवक को घसीटकर कार में बैठाया गया… और बेरहमी से पीटा गया… बताया जा रहा है कि एक दिन पहले हुए विवाद के बाद… शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया गया… लेकिन युवक ने हिम्मत नहीं हारी… चलती कार की चाभी बाहर फेंक दी… गाड़ी रुकते ही लोगों से मदद मांगी… भीड़ जुटते ही आरोपी मौके से फरार हो गए… घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है… देखें #पीड़ित_की_जुबानी 👇👇👇👇 #BandaNews #BreakingNews #UPCrime #KidnappingAttempt #UttarPradesh #CrimeNews #ViralNews #bandapolice #LawAndOrder #IndiaNews #Highlight #TrendingNews
    1
    “अपराधी #सपा_नेता का खौफ! दिनदहाड़े युवक को कार में घसीटा अपहरण कर के पहाड़ी से फेंकने की साजिश थी, सूझबूझ से बची जान”
बांदा के नरैनी में दबंगई का खौफनाक चेहरा सामने आया…
जहां सपा नेता जगमोहन यादव उसके पुत्र शिवा यादव सहित दो अन्य पर आरोप, उसके बेटे और साथियों ने मिलकर एक युवक को जबरन कार में डालने की कोशिश की…
राह चलते युवक को घसीटकर कार में बैठाया गया… और बेरहमी से पीटा गया…
बताया जा रहा है कि एक दिन पहले हुए विवाद के बाद… शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया गया…
लेकिन युवक ने हिम्मत नहीं हारी… चलती कार की चाभी बाहर फेंक दी…
गाड़ी रुकते ही लोगों से मदद मांगी…
भीड़ जुटते ही आरोपी मौके से फरार हो गए…
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है…
देखें #पीड़ित_की_जुबानी 👇👇👇👇
#BandaNews #BreakingNews #UPCrime #KidnappingAttempt #UttarPradesh #CrimeNews #ViralNews #bandapolice #LawAndOrder #IndiaNews #Highlight #TrendingNews
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • #Apkiawajdigital ​लंदन/रियाद: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उस 'घायल' विमान की तस्वीरें अब एक बड़ी सैन्य सच्चाई के रूप में सामने आई हैं। सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर हुए ईरानी मिसाइल हमले की भीषणता का सबसे बड़ा सबूत हाल ही में इंग्लैंड के आसमान में देखा गया। ​मुख्य आकर्षण: पैचवर्क के नीचे छिपी हमले की दास्तां ​अमेरिकी वायुसेना का KC-135 स्ट्रैटोटैंकर, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है, हाल ही में इंग्लैंड के RAF Mildenhall पर उतरा। इसकी पूरी बॉडी पर सफेद रंग के अनगिनत 'पैच' (मदद के निशान) लगे हुए हैं, जो सीधे तौर पर 13 मार्च 2026 को हुए उस भयावह हमले की गवाही दे रहे हैं, जब ईरानी मिसाइलों और ड्रोनों ने प्रिंस सुल्तान एयरबेस को निशाना बनाया था। ​खबर के बड़े बिंदु: ​श्रेपनल का हमला: विमान के फ्यूजलेज (शरीर) पर लगे ये पैच उन छेदों को भरने के लिए लगाए गए हैं जो मिसाइल फटने के बाद निकले लोहे के घातक टुकड़ों (Shrapnel) से हुए थे। ​मौत के बीच से वापसी: रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, इतने गंभीर नुकसान के बाद भी विमान का सुरक्षित उड़ान भरना अमेरिकी इंजीनियरिंग और पायलटों के कौशल का अद्भुत उदाहरण है। ​अस्थायी मरम्मत: विमान पर दिख रहे निशान 'फील्ड रिपेयर' हैं, ताकि यह सुरक्षित रूप से उड़कर अपनी मुख्य रिपेयर डिपो तक पहुँच सके। ​सैन्य गलियारों में हलचल ​यह विमान केवल एक मशीन नहीं, बल्कि मध्य पूर्व में चल रहे हालिया तनाव का एक चलता-फिरता दस्तावेज़ है। 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के दौरान हुए इस हमले ने साबित कर दिया था कि अब हवाई युद्ध की रणनीति बदल रही है। रिफ्यूलिंग टैंकर, जिन्हें किसी भी वायुसेना की 'लाइफलाइन' कहा जाता है, अब सीधे निशाने पर हैं। ​"यह विमान बता रहा है कि उस रात प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर क्या बीती होगी। यह एक चमत्कार ही है कि यह आज हमारे सामने खड़ा है।" — रक्षा विश्लेषक ​निष्कर्ष: वायरल हो रही यह खबर पूरी तरह प्रामाणिक है। यह विमान अब पूरी दुनिया के लिए युद्ध की विभीषिका और तकनीकी मजबूती का प्रतीक बन गया है।
    1
    #Apkiawajdigital
​लंदन/रियाद: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उस 'घायल' विमान की तस्वीरें अब एक बड़ी सैन्य सच्चाई के रूप में सामने आई हैं। सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर हुए ईरानी मिसाइल हमले की भीषणता का सबसे बड़ा सबूत हाल ही में इंग्लैंड के आसमान में देखा गया।
​मुख्य आकर्षण: पैचवर्क के नीचे छिपी हमले की दास्तां
​अमेरिकी वायुसेना का KC-135 स्ट्रैटोटैंकर, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है, हाल ही में इंग्लैंड के RAF Mildenhall पर उतरा। इसकी पूरी बॉडी पर सफेद रंग के अनगिनत 'पैच' (मदद के निशान) लगे हुए हैं, जो सीधे तौर पर 13 मार्च 2026 को हुए उस भयावह हमले की गवाही दे रहे हैं, जब ईरानी मिसाइलों और ड्रोनों ने प्रिंस सुल्तान एयरबेस को निशाना बनाया था।
​खबर के बड़े बिंदु:
​श्रेपनल का हमला: विमान के फ्यूजलेज (शरीर) पर लगे ये पैच उन छेदों को भरने के लिए लगाए गए हैं जो मिसाइल फटने के बाद निकले लोहे के घातक टुकड़ों (Shrapnel) से हुए थे।
​मौत के बीच से वापसी: रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, इतने गंभीर नुकसान के बाद भी विमान का सुरक्षित उड़ान भरना अमेरिकी इंजीनियरिंग और पायलटों के कौशल का अद्भुत उदाहरण है।
​अस्थायी मरम्मत: विमान पर दिख रहे निशान 'फील्ड रिपेयर' हैं, ताकि यह सुरक्षित रूप से उड़कर अपनी मुख्य रिपेयर डिपो तक पहुँच सके।
​सैन्य गलियारों में हलचल
​यह विमान केवल एक मशीन नहीं, बल्कि मध्य पूर्व में चल रहे हालिया तनाव का एक चलता-फिरता दस्तावेज़ है। 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के दौरान हुए इस हमले ने साबित कर दिया था कि अब हवाई युद्ध की रणनीति बदल रही है। रिफ्यूलिंग टैंकर, जिन्हें किसी भी वायुसेना की 'लाइफलाइन' कहा जाता है, अब सीधे निशाने पर हैं।
​"यह विमान बता रहा है कि उस रात प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर क्या बीती होगी। यह एक चमत्कार ही है कि यह आज हमारे सामने खड़ा है।"
— रक्षा विश्लेषक
​निष्कर्ष: वायरल हो रही यह खबर पूरी तरह प्रामाणिक है। यह विमान अब पूरी दुनिया के लिए युद्ध की विभीषिका और तकनीकी मजबूती का प्रतीक बन गया है।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हमीरपुर। सोमवार को सुबह सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम टेढ़ा में गेहूं की फसल काटते समय हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग ने देखते ही विकराल रुप धारण कर लिया और चंद मिनटों में 30 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी आगोश में लेकर फूंक डाला। आग से करीब 8 लाख रुपए की फसल जल जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने एकत्र होकर आग को आगे बढ़ने से रोका और खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जोतकर आग बुझाई। किसान का आरोप है कि सूचना के एक घंटे बाद फायर दस्ता मौके पर पहुंचा तब तक आग कंट्रोल हो चुकी थी। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे टेढ़ा गांव निवासी रामकिशोर सिंह के खेत में गेहूं की फसल की कटाई करते समय हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग ने तेज हवा पाकर विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते 30 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल को खाक कर दिया। किसान का आरोप है कि सूचना देने के बाद कस्बे से फायर दस्ता 1 घंटा 5 मिनट बाद घटना स्थल पर पहुंचा तब तक किसानों ने एकत्र होकर आग पर नियंत्रण कर लिया था। आग से किसानों को करीब आठ लाख की क्षति हुई है।
    1
    हमीरपुर। सोमवार को सुबह सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम टेढ़ा में गेहूं की फसल काटते समय हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग ने देखते ही विकराल रुप धारण कर लिया और चंद मिनटों में 30 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी आगोश में लेकर फूंक डाला। आग से करीब 8 लाख रुपए की फसल जल जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने एकत्र होकर आग को आगे बढ़ने से रोका और खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जोतकर आग बुझाई। किसान का आरोप है कि सूचना के एक घंटे बाद फायर दस्ता मौके पर पहुंचा तब तक आग कंट्रोल हो चुकी थी। 
सोमवार को सुबह करीब 10 बजे टेढ़ा गांव निवासी रामकिशोर सिंह के खेत में गेहूं की फसल की कटाई करते समय हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग ने तेज हवा पाकर विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते 30 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल को खाक कर दिया। किसान का आरोप है कि सूचना देने के बाद कस्बे से फायर दस्ता 1 घंटा 5 मिनट बाद घटना स्थल पर पहुंचा तब तक किसानों ने एकत्र होकर आग पर नियंत्रण कर लिया था। आग से किसानों को करीब आठ लाख की क्षति हुई है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • इस समय लोगों में तमंचा लहरा कर भौकाल दिखाने का जुनून सवार है जिसके चलते आए दिन तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल होते रहते हैं ऐसा ही एक वीडियो हमीरपुर सदर कोतवाली से वायरल हुआ हालांकि हमीरपुर पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और वीडियो एक साल पुराना बताया है।
    2
    इस समय लोगों में तमंचा लहरा कर भौकाल दिखाने का जुनून सवार है जिसके चलते आए दिन तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल होते रहते हैं ऐसा ही एक वीडियो हमीरपुर सदर कोतवाली से वायरल हुआ हालांकि हमीरपुर पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और वीडियो एक साल पुराना बताया है।
    user_अनवर हुसैन
    अनवर हुसैन
    Teacher मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • नरैनी थाना क्षेत्र में अपहरणऔर मारपीट के मामले मेंपुलिस ने एक अभियुक्त कोकिया गिरफ्तार।
    1
    नरैनी थाना क्षेत्र में अपहरणऔर मारपीट के मामले मेंपुलिस ने एक अभियुक्त कोकिया गिरफ्तार।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *अपहरण कर मारपीट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्ण कांत त्रिपाठी के निकट पर्यवेक्षण में थाना नरैनी पुलिस द्वारा व्यक्ति का अपहरण कर मारपीट करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।12 अप्रैल 26 को कस्बा नरैनी के रहने वाले राजाराम गर्ग ने थाना नरैनी पर अपने पुत्र के कुछ लोगों द्वारा अपहरण कर मारपीट करने के सम्बन्ध में सूचना दी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना नरैनी में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में घटना में शामिल अभियुक्त जगमोहन निवासी कालिंजर को कस्बा नरैनी से गिरफ्तार किया गया है।घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक मोबाइल फोन व एक चार पहिया वाहन बरामद हुआ है।
    1
    *अपहरण कर मारपीट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार* 
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बाँदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्ण कांत त्रिपाठी के निकट पर्यवेक्षण में थाना नरैनी पुलिस द्वारा व्यक्ति का अपहरण कर मारपीट करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।12 अप्रैल 26 को कस्बा नरैनी के रहने वाले राजाराम गर्ग ने थाना नरैनी पर अपने पुत्र के कुछ लोगों द्वारा अपहरण कर मारपीट करने के सम्बन्ध में सूचना दी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना नरैनी में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में घटना में शामिल अभियुक्त जगमोहन निवासी कालिंजर को कस्बा नरैनी से गिरफ्तार किया गया है।घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक मोबाइल फोन व एक चार पहिया वाहन बरामद हुआ है।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.