कौशाम्बी - मंझनपुर तहसील से बड़ी खबर सामने आई है। उपजिलाधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर के इस्तेमाल के मामले में पेशकार कमलेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला करीब तीन महीने पुराना बताया जा रहा है और पश्चिमशरीरा क्षेत्र के अंसार बनाम राज्य सरकार प्रकरण से जुड़ा है।आरोप है कि तालाबी और भूमिधारी जमीन से जुड़े आदेश को SDM के डिजिटल सिग्नेचर से जारी किया गया।मामला सामने आते ही तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया उपजिलाधिकारी मंझनपुर राजकुमार मौर्य की ओर से कार्रवाई के बाद पेशकार कमलेश कुमार की गिरफ्तारी हुई है।अब इस पूरे मामले की जांच ADM शालिनी प्रभाकर को सौंपी गई है।जांच का सबसे बड़ा सवाल उपजिलाधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर तक पहुंच कैसे हुई।आदेश किसने तैयार किया और डिजिटल हस्ताक्षर का इस्तेमाल किन परिस्थितियों में किया गया फिलहाल जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी
कौशाम्बी - मंझनपुर तहसील से बड़ी खबर सामने आई है। उपजिलाधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर के इस्तेमाल के मामले में पेशकार कमलेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला करीब तीन महीने पुराना बताया जा रहा है और पश्चिमशरीरा क्षेत्र के अंसार बनाम राज्य सरकार प्रकरण से जुड़ा है।आरोप है कि तालाबी और भूमिधारी जमीन से जुड़े आदेश को SDM के डिजिटल सिग्नेचर से जारी किया गया।मामला सामने आते ही तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया उपजिलाधिकारी मंझनपुर राजकुमार मौर्य की ओर से कार्रवाई के बाद पेशकार कमलेश कुमार की गिरफ्तारी हुई है।अब इस पूरे मामले की जांच ADM शालिनी प्रभाकर को सौंपी गई है।जांच का सबसे बड़ा सवाल उपजिलाधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर तक पहुंच कैसे हुई।आदेश किसने तैयार किया और डिजिटल हस्ताक्षर का इस्तेमाल किन परिस्थितियों में किया गया फिलहाल जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी
- आपरेशन चक्रव्यूह...थाना मंझनपुर, कौशाम्बी,चरवा व सराय अकिल पुलिस टीम ने 05 वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार एसपी के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाया जा रहा अभियान ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशांबी.....आपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना मंझनपुर, कौशाम्बी,चरवा व सराय अकिल पुलिस टीम ने 05 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 253/2011 धारा 342/323/504/506 भादवि थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त मैकूलाल पुत्र रामनाथ निवासी मायाराम का पुरवा थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 24/2025 धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट थाना व जनपद कौशाम्बी से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त गेलई उर्फ इन्द्र कुमार पुत्र अशोक निवासी लोहकट थाना व जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह थाना मंझनपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 433/2014 धारा 138 एनआई एक्ट थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त सुरेन्द्र कुमार पुत्र बिन्दा प्रसाद निवासी ओसा थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी तथा मु0अ0सं0 413/2014 धारा 135 विद्युत अधिनियम थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त मूलचन्द्र पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी गौराडेरा थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया।थाना चरवा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 218/2004 धारा 279/337/338 भादवि थाना चरवा जनपद कौशाम्बी से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त धर्मराज पासी पुत्र देवराज पासी निवासी ग्राम गढ़वा थाना चरवा जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात सभी अभियुक्तो को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।1
- विषैले जन्तु के डसने से बच्ची की मौत, परिजनों में मचा कोहराम अझुवा कौशाम्बी👉👉 सैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा कानेमई में बीती रात विषैले जन्तु के डसने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन बच्ची का शव घर लेकर पहुंचे। सूचना पर पहुंची अझुवा चौकी पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार कानेमई निवासी जगतपाल (जेपी) की करीब 11 वर्षीय पुत्री दिव्यांसी बीती रात परिजनों के साथ सो रही थी। रात करीब 12 बजे अचानक वह रोने और चीखने लगी। परिजनों ने गौर से देखा तो उसके पैर में विषैले जन्तु के डसने के निशान दिखाई दिए। बच्ची की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए कोरू गांव ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।1
- नगर पालिका भरवारी वार्ड नंबर 16 गौरा आबादी में रोड और नाली ये बनी नहीं हैं बच्चों को स्कूल जाने में और लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है अध्यक्ष कविता पासी के द्वारा इस कम को करने से मना कर दी1
- पेट्रोल पंप पर दो लोगों ने युवक को पीटा → पेट्रोल भरवाने के दौरान विवाद के बाद मारपीट का आरोप → घटना का वीडियो/मामला सामने आने के बाद जांच की मांग → संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कोइलहा का मामला कौशाम्बी: पेट्रोल भरवाने गए युवक के साथ मारपीट, पेट्रोल पंप पर हंगामा1
- कौशाम्बी - कार की टक्कर से युवक की मौत, शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा अधिकारियों के आश्वासन के बाद शांत हुए परिजन, कराया अंतिम संस्कार prime 18 news पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के भवानी का पूरा गांव निवासी 40 वर्षीय रामआसरे सरोज की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार को बरैसा गांव के पुरवा पुल के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रामआसरे और उनके चाचा बचान सरोज घायल हो गए। रामआसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल मंझनपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजन आक्रोशित हो गए और आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शव रखकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पश्चिम शरीरा और करारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ ने भी परिजनों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन शांत हुए और पुलिस की मौजूदगी में रामआसरे का अंतिम संस्कार कराया गया। परिजनों के मुताबिक रामआसरे के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशाम्बी 🚨 🔴 सर्राफा व्यापारी व राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के प्रदेश अध्यक्ष देव रस्तोगी पर जानलेवा हमला! तिल्हापुर मेले से लौटते समय विकास हॉस्पिटल और डीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बीच घात लगाए अज्ञात हमलावरों ने देव रस्तोगी की स्कार्पियो गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली गाड़ी के पिछले दरवाजे में लगी और देव रस्तोगी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद उन्होंने तत्काल सराय अकिल थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। देव रस्तोगी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच, सुरक्षा और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में आक्रोश और भय का माहौल है। अब सवाल है कि आखिर रात के अंधेरे में घात लगाकर हमला करने वाले ये हमलावर कौन थे? 📍 सराय अकिल, कौशाम्बी 📰 रिपोर्ट — सत्यम कुमार कुशवाहा #Kaushambi #BreakingNews #SaraiAkil #DevRastogi #Firing #CrimeNews #KaushambiNews #UttarPradesh #DailyDainikNews खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहिए और देखते रहिए डेली दैनिक न्यूज़ उत्तर प्रदेश1
- कौशाम्बी। कड़ाधाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव निवासी कल्लू यादव बीती रात से अचानक लापता थे। सुबह परिजनों ने उनकी चारपाई के पास जमीन पर खून की छींटों जैसे निशान देखे, जिसके बाद अनहोनी की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही कड़ाधाम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। बुजुर्ग के लापता होने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश में जुटे रहे। गुरुवार शाम गांव के कटरा मोहल्ले स्थित उर्दानिया तालाब में कल्लू यादव का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।1
- *नीलगाय से टकराई बाइक, दो युवक घायल, एक की हालत नाजुक* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर भीटी देह माफी गांव के पास गुरुवार शाम करीब सात बजे नीलगाय से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए,जबकि नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भोले उम्र 27 वर्ष पुत्र संतोष व साथी विजय उम्र 22 वर्ष पुत्र चंदन निवासी चंदवारी थाना संदीपन घाट दोनों युवक बाइक से मूरतगंज से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। एसपीएमआईटी कॉलेज के पास अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई, जिससे बाइक उससे टकरा गई। दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से मूरतगंज सरकारी अस्पताल भेजा। इनमें एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। *नीलगाय से टकराई बाइक, दो युवक घायल, एक की हालत नाजुक* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर भीटी देह माफी गांव के पास गुरुवार शाम करीब सात बजे नीलगाय से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए,जबकि नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भोले उम्र 27 वर्ष पुत्र संतोष व साथी विजय उम्र 22 वर्ष पुत्र चंदन निवासी चंदवारी थाना संदीपन घाट दोनों युवक बाइक से मूरतगंज से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। एसपीएमआईटी कॉलेज के पास अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई, जिससे बाइक उससे टकरा गई। दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से मूरतगंज सरकारी अस्पताल भेजा। इनमें एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।3